Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ch Pankaj Chauhan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बैंक की विभिन्न शाखाओ में नहीं किया गया ध्वजारोहण स्थानीय लोगों में लापरवाही को लेकर नाराजगी उच्च अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश1
- 15 अगस्त के दिन हा सी हिसार में हुए घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का बड़ा बयान देखिए क्या कहा 15 अगस्त के दिन हा सी हिसार में हुए घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का बड़ा बयान देखिए क्या कहा1
- विविधता में एकता व लोकतांत्रिक मूल्यों ने बनाया भारत को विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र:-रामकुमार कश्यप उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक राम कुमार कश्यप ने किया ध्वजारोहण, ली परेड़ की सलामी शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां इंद्री विजय कांबोज। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारकों पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समारोह के दौरान विधायक राम कुमार कश्यप ने शहीदों के परिजनों को शाल पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में पुलिस, एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स की टुकडय़िों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इसके साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।1
- तिरंगे के कथित अपमान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, पुलिस ने जांच शुरू, वीडियो जारी कर रिया बालियान ने मांगी माफी मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर युवती रिया बालियान चर्चा में हैं। वीडियो को लेकर कुछ लोगों ने तिरंगे के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे नई मंडी थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराने की अपील सोशल मीडिया पर की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना भौराकलां पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, संबंधित वीडियो को युवती द्वारा सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि यह कृत्य अनजाने में भूलवश हुआ और इसके लिए उसने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है। पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की अपील है कि मामले से जुड़ी जानकारी को बिना सत्यापन के प्रसारित न किया जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया जाए।1
- सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में पंचकूला-हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में पंचकूला-हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। अगवानहेड़ा के पास स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में डीआईजी रैंक के एक अधिकारी और उनके चालक की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डीएम, एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना और पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।1
- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फुगाना महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष तितावी के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित वारंटी की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना तितावी ❇️ दिनांक 16.08.2026 ❇️ सराहनीय कार्य थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर महोदय के आदेश के अनुक्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फुगाना महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष तितावी के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित वारंटी की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना तितावी पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी अभियुक्त रविन्द्र मित्री पुत्र जसवीर कश्यप निवासी करवाडा थाना तितावी जनपद मु०नगर सम्बन्धित वाद सं0-3251/17/9 धारा 392/411 ipc थाना तितावी जनपद मु0नगर गिरफ्तार किया जिसे समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। ❇️ गिरफ्तार अभियुक्त का नाम - 1. रविन्द्र मित्री पुत्र जसवीर कश्यप निवासी करवाडा थाना तितावी जनपद मु०नगर ❇️ अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास - 1. वाद सं0-3251/17/9 धारा 392/411 ipc थाना तितावी जनपद मु0नगर 2. ❇️ अभियुक्त गिरफ्तारी का दिनांक व समय –16.08.2026 समय 09.40 बजे ❇️ गिरफ्तारी का स्थान – बघरा बस अड्डे के पास थाना तितावी जनपद मु०नगर बरामदगी ----- NIL ❇️ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – उ०नि श्री अमित चौधरी का0 864 अरुण कुमार RC 1081 राकेश कुमार2
- ड्यूटी पर MCD सफाईकर्मियों से जातिसूचक अभद्रता ... दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र के पपरावट गांव, वार्ड-125 से जुड़ा एक वीडियो में 13 अगस्त की सुबह ड्यूटी पर पहुंचे चार MCD सफाई कर्मचारियों के साथ एक स्थानीय व्यक्ति ने गाली-गलौज की और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। ड्यूटी पर MCD सफाईकर्मियों से जातिसूचक अभद्रता ... दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र के पपरावट गांव, वार्ड-125 से जुड़ा एक वीडियो में 13 अगस्त की सुबह ड्यूटी पर पहुंचे चार MCD सफाई कर्मचारियों के साथ एक स्थानीय व्यक्ति ने गाली-गलौज की और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। वीडियो की निष्पक्ष जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। Four MCD sanitation workers in Delhi have alleged verbal abuse and caste-based slurs while on duty.1
- खेत में परिवार पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला, दो लोग घायल; जान से मारने की धमकी का आरोप मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव दुधली में खेत पर काम कर रहे परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता बबीता पत्नी देवेंद्र कुमार निवासी दुधली ने थाना चरथावल में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 16 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे बबीता खेत में अपने परिवार को खाना देने गई थीं। उस समय उनके पति देवेंद्र कुमार और देवर उमाकांत खेत में काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सचिन पुत्र विनोद, विनोद पुत्र महेंद्र और विनोद की पत्नी बबीता वहां पहुंचे और लोहे की रॉड व डंडों से अचानक हमला कर दिया। हमले में बबीता के पति देवेंद्र और देवर उमाकांत के सिर में गंभीर चोटें आने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और उन्होंने बीच-बचाव कर घायलों को आरोपियों से छुड़ाया। पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। आरोप है कि उन्होंने बबीता के बेटों प्रियांशु और कार्तिक को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि नामजद आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पीड़िता ने थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- आज मुज़फ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अमर शहीदों की पावन स्मृति को समर्पित ‘जज्बा दौड़-12’ आज मुज़फ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अमर शहीदों की पावन स्मृति को समर्पित ‘जज्बा दौड़-12’ *देश को समर्पित एक दौड़* में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री कपिल देव अग्रवाल जी,पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.संजीव बालियन जी,पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी सहित समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों की जज्बा दौड़ में उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।आयोजकों के रूप में सत्यप्रकाश रेशू व अमित पटपटिया आदि का विशेष सहयोग रहा।ऐसे1