कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियों ने किया ऑनलाइन स्व-जनगणना पंजीकरण आमजन को भी जागरूक करने की अपील कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया बंधुओं की उपस्थिति में ऑनलाइन स्व-जनगणना कराई गई। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने स्वयं अपनी स्व-जनगणना प्रक्रिया पूरी की तथा जनगणना से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों से आमजन के बीच स्व-जनगणना के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील भी की। जनगणना प्रभारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर ने कहा कि स्व-जनगणना की व्यवस्था आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इसके माध्यम से लोग स्वयं ऑनलाइन अपनी जनगणना आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश घर से बाहर रहता है अथवा किसी कार्य में व्यस्त रहता है, तब भी वह ऑनलाइन स्व-जनगणना कर अपनी जानकारी दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा कि स्व-जनगणना पूर्ण होने के बाद संबंधित व्यक्ति को एक यूनिक आईडी नंबर प्राप्त होगा। बाद में जब गणनाकर्मी घर-घर पहुंचेंगे तो उक्त आईडी नंबर के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को सरलता एवं शीघ्रता से पूरा किया जा सकेगा। इससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी तथा जनगणना कार्य भी अधिक सुगमता से संपन्न हो सकेगा। अपर जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग स्वयं स्व-जनगणना कर इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की कि वे जनसामान्य को जागरूक कर स्व-जनगणना के प्रति प्रेरित करें, ताकि अधिकाधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

- देवरिया शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस तथा त्यागपूर्ण जीवन को याद किया। युवाओं को महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए उन्हें राष्ट्रनायक बताया गया।1
- देवरिया के नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने दानोपुर और परासिया मिश्र के प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे और एक दिन के लिए शिक्षक बनकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। जिलाधिकारी का यह अनोखा तरीका जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।3
- कुशीनगर के हाटा स्थित बागनाथ गांव में एक सफाईकर्मी को एक युवक ने पीट दिया। इस घटना के विरोध में सभी सफाई कर्मचारियों ने हाटा नगरपालिका के पास धरना प्रदर्शन किया।1
- कुशीनगर के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मामले की जांच में जुटी है।1
- कुशीनगर के हाटा में एक गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते तो इन बच्चों की जान बच सकती थी। इस घटना से स्थानीय प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- Chkrod jbrn kabja maija sisva dhrmpur visunpur nala gdhee4
- जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण पारदर्शी एवं समयबद्ध गैस वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को भारत गैस एजेंसी, भाटपाररानी तथा एचपी गैस ग्रामीण वितरण केंद्र, खुखुन्दू का औचक निरीक्षण कर गैस वितरण व्यवस्था एवं उपभोक्ता सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस वितरण प्रणाली, अभिलेखों एवं उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वितरण रजिस्टर एवं उपभोक्ता अभिलेखों की जांच करते हुए गैस आपूर्ति की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को सुगम एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने मौजूद उपभोक्ताओं से भी बातचीत कर गैस आपूर्ति एवं एजेंसी की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों के पालन से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वितरण कार्य में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी1
- कुशीनगर में ईंट भट्ठे के पास एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।1
- कुशीनगर में तेज रफ्तार डंपर ने दो लोगों की दर्दनाक जान ले ली। इस भीषण सड़क हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल छा गया है।1