Shuru
Apke Nagar Ki App…
मारुति सुजुकी प्लेसमेंट ड्राइव में वीएन आईटीआई के छात्रों का शानदार प्रदर्शन वीएन आईटीआई कॉलेज पहाड़पुर लालगंज में आयोजित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात के ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।
VBed Vyas
मारुति सुजुकी प्लेसमेंट ड्राइव में वीएन आईटीआई के छात्रों का शानदार प्रदर्शन वीएन आईटीआई कॉलेज पहाड़पुर लालगंज में आयोजित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात के ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रतापगढ: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत गौरा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय रामापुर बाजार स्थित मैरिज हाल में विधिवत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण और माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, उसके राष्ट्रवादी विचारों और संगठनात्मक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि त्याग, समर्पण और अनुशासन के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है और निरंतर राष्ट्र सेवा में सक्रिय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में इ. पूर्णांशु ओझा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्यामू भइया, जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक सरोज, मंडल प्रभारी श्री अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश पटेल, मंडल महामंत्री श्री ओमप्रकाश एवं श्री लालचंद, मंडल उपाध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश सिंह, श्री प्रदीप सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुमदेवी कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला बिंद सहित मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक, कार्यसमिति सदस्य, मातृशक्ति एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के मार्ग में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना बताया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यशाला और समूह सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी1
- शाहजहांपुर के बंडा चौराहे पर ट्रक- सीएनजी टैंकर की जोरदार टक्कर, ड्राइवर बाल-बाल बचा बंडा, शाहजहांपुर, 4 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना क्षेत्र बंडा के मेन चौराहे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पूरनपुर रोड से आ रहे ट्रक और बिलसंडा रोड से आ रहे सीएनजी टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे पर गोल चक्रव्यूह (राउंडअबाउट) न होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने वाहनों को हटवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से चौराहे पर तत्काल ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और गोल चक्रव्यूह बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।1
- वीएन आईटीआई कॉलेज पहाड़पुर लालगंज में आयोजित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात के ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।1
- Post by REPORTER ANKIT1
- प्रतापगढ़ -पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक पेसे से जूता और चप्पल का कारोबार करता है। परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। तहरीर के अनुसार, मोहम्मद यासीन उम्र लगभग 40 वर्ष, पुत्र खुदाबख्श, गुरुवार को पट्टी बाजार स्थित अपनी दुकान से दोपहर में प्रतापगढ़ जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर रात करीब 9 बजे तक वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उसका फोन बंद मिला। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। लापता युवक का हुलिया बताते हुए परिजनों ने बताया कि वह गेहुआं रंग का है, कद लगभग 5 फीट 3 इंच है और शरीर से थोड़ा मोटा है। घटना के समय उसने गुलाबी रंग का कुर्ता, नीले रंग की पैंट पहन रखी थी तथा आंखों पर चश्मा लगाया था। परिजनों ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस से मामले में गायब युवक की जल्द से जल्द तलाश किए जाने की मांग की है।1
- BJP के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री के बीच हुई जमकर तकरार। एंकर...अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए आयोजित बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सियासी मर्यादा हुई तार -तार दिलीपपुर बाजार में आयोजित एक मैरिज हाल में पृथ्वीगंज मंडल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक धीरज ओझा और पूर्व मंत्री प्रो.शिवाकांत ओझा के बीच हुई तीखी नोक झोंक।समर्थकों में हुई जमकर गाली गलौज।एक दूसरे नेता को देख लेने की धमकी!1
- गौरीगंज में सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की सहमति से तय होगा विधायक प्रत्याशी अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 4 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय गौरीगंज में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तथा पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, प्रवक्ता राजेश मिश्रा, हीरालाल यादव और प्रदेश सचिव संग्राम सिंह समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अखिलेश यादव की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सके। हीरालाल यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की नींव होता है। वहीं नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। DM Amethi Samajwadi Party3
- प्रतापगढ़। रानीगंज क्षेत्र की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब भाजपा के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व विधायक धीरज ओझा के व्यवहार ने पार्टी के भीतर अनुशासन और शालीनता पर सवाल खड़े कर दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा की गरिमामयी उपस्थिति थी, लेकिन आयोजन के दौरान अप्रत्याशित विवाद उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक धीरज ओझा बिना औपचारिक आमंत्रण के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और वहां विवाद की स्थिति बन गई। उनके इस कदम को पार्टी के स्थापित प्रोटोकॉल और अनुशासन के विपरीत माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम कुछ समय के लिए बाधित भी हुआ, जिससे आयोजन की गरिमा प्रभावित हुई। तीन बड़े सवाल खड़े इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में कई सवाल उठ रहे हैं— 1. असुरक्षा या अहंकार? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिना आमंत्रण कार्यक्रम में पहुंचना और माहौल बिगाड़ना संगठनात्मक अनुशासन को चुनौती देने जैसा है। 2. वरिष्ठ नेता का अपमान? मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ नेता शिवाकांत ओझा के सामने हुए इस घटनाक्रम को कार्यकर्ता अनुचित और असम्मानजनक मान रहे हैं। 3. संगठन पर नकारात्मक असर स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां संगठन को मजबूत करने के बजाय कमजोर करती हैं और जनता के बीच गलत संदेश देती हैं। कार्यकर्ताओं में आक्रोश घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। कई कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी अनुशासन के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति को पार्टी ने जिम्मेदारी और सम्मान दिया, उसी द्वारा इस प्रकार का व्यवहार निराशाजनक है। राजनीतिक संदेश स्पष्ट स्थानीय राजनीति में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारों का मानना है कि यह केवल एक व्यक्तिगत विवाद नहीं, बल्कि संगठनात्मक अनुशासन और आंतरिक समन्वय का मामला है। अंततः यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि राजनीति में पद से अधिक महत्व व्यवहार और अनुशासन का होता है।1