logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मॉडल विद्यालय का डीपीओ ने किया भौतिक सत्यापन, अनुशासन और व्यवस्था देख हुए प्रभाव चांदन प्रखंड अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, भैरोगंज (मॉडल विद्यालय) का भौतिक सत्यापन डीपीओ राज कुमार राजू एवं पीरामल फाउंडेशन के राकेश रंजन द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। मॉडल विद्यालय के रूप में संचालित इस संस्थान में डीपीओ ने पठन-पाठन व्यवस्था, खेलकूद गतिविधियां, पेयजल सुविधा, शौचालय, बायोलॉजी लैब, संगीत कक्ष, स्मार्ट क्लास, मॉडल लाइब्रेरी तथा आईसीटी लैब का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय की साफ-सफाई एवं रख-रखाव व्यवस्था की सराहना करते हुए कुछ कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीपीओ राज कुमार राजू ने कहा कि मॉडल विद्यालय बनने से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सर्वगुण संपन्न बनाती है, वहीं खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय में उपलब्ध खेलकूद सामग्री एवं जिम जैसे उपकरणों को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की और इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लाभकारी बताया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव ने डीपीओ राज कुमार राजू को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।गौरतलब है कि गुड फ्राइडे की छुट्टी रहने के बावजूद विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते नजर आए। विद्यालय में अनुशासन, कार्यप्रणाली और शिक्षकों की तत्परता को देखकर डीपीओ ने खुशी जाहिर की और इसकी सराहना की। रिपोर्ट;उमाकांत पोद्दार

1 hr ago
user_Umakant poddar 9709500512
Umakant poddar 9709500512
Software Developer बांका, बांका, बिहार•
1 hr ago

मॉडल विद्यालय का डीपीओ ने किया भौतिक सत्यापन, अनुशासन और व्यवस्था देख हुए प्रभाव चांदन प्रखंड अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, भैरोगंज (मॉडल विद्यालय) का भौतिक सत्यापन डीपीओ राज कुमार राजू एवं पीरामल फाउंडेशन के राकेश रंजन द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। मॉडल विद्यालय के रूप में संचालित इस संस्थान में डीपीओ ने पठन-पाठन व्यवस्था, खेलकूद गतिविधियां, पेयजल सुविधा, शौचालय, बायोलॉजी लैब, संगीत कक्ष, स्मार्ट क्लास, मॉडल लाइब्रेरी तथा आईसीटी लैब का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय की साफ-सफाई एवं रख-रखाव व्यवस्था की सराहना करते हुए कुछ कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीपीओ राज कुमार राजू ने कहा कि मॉडल विद्यालय बनने से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की बेहतर सुविधाएं

aef8308e-a320-45ee-b8b9-155757cd4285

मिल रही हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सर्वगुण संपन्न बनाती है, वहीं खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय में उपलब्ध खेलकूद सामग्री एवं जिम जैसे उपकरणों को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की और इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लाभकारी बताया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव ने डीपीओ राज कुमार राजू को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।गौरतलब है कि गुड फ्राइडे की छुट्टी रहने के बावजूद विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते नजर आए। विद्यालय में अनुशासन, कार्यप्रणाली और शिक्षकों की तत्परता को देखकर डीपीओ ने खुशी जाहिर की और इसकी सराहना की। रिपोर्ट;उमाकांत पोद्दार

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार बांका- में आज एक अहम निरीक्षण के दौरान सुधार की मिसाल देखने को मिली। पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश श्री रितेश कुमार ने ओब्सेर्वेशन होम का निरीक्षण किया और वहां रह रहे बाल कैदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि गलती हर किसी से हो सकती है, लेकिन उसे दोहराना नहीं चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि बाहर निकलने के बाद अपने साथियों को भी अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। मारपीट के एक मामले में बंद बाल कैदी को उन्होंने खास तौर पर नसीहत दी कि कानून अपने हाथ में लेने के बजाय हर स्थिति में पुलिस की मदद लें। निरीक्षण के दौरान ओब्सेर्वेशन होम की व्यवस्थाओं को भी देखा गया, जो संतोषजनक पाई गईं। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य, डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा समेत कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 👉 कुल मिलाकर, यह निरीक्षण बाल कैदियों को सुधार और बेहतर भविष्य की राह दिखाने की एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    बिहार बांका- में आज एक अहम निरीक्षण के दौरान सुधार की मिसाल देखने को मिली। पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश श्री रितेश कुमार ने ओब्सेर्वेशन होम का निरीक्षण किया और वहां रह रहे बाल कैदियों से सीधे संवाद किया।
उन्होंने बच्चों को समझाया कि गलती हर किसी से हो सकती है, लेकिन उसे दोहराना नहीं चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि बाहर निकलने के बाद अपने साथियों को भी अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
मारपीट के एक मामले में बंद बाल कैदी को उन्होंने खास तौर पर नसीहत दी कि कानून अपने हाथ में लेने के बजाय हर स्थिति में पुलिस की मदद लें।
निरीक्षण के दौरान ओब्सेर्वेशन होम की व्यवस्थाओं को भी देखा गया, जो संतोषजनक पाई गईं। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य, डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा समेत कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
👉 कुल मिलाकर, यह निरीक्षण बाल कैदियों को सुधार और बेहतर भविष्य की राह दिखाने की एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    33 min ago
  • चांदन प्रखंड अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, भैरोगंज (मॉडल विद्यालय) का भौतिक सत्यापन डीपीओ राज कुमार राजू एवं पीरामल फाउंडेशन के राकेश रंजन द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। मॉडल विद्यालय के रूप में संचालित इस संस्थान में डीपीओ ने पठन-पाठन व्यवस्था, खेलकूद गतिविधियां, पेयजल सुविधा, शौचालय, बायोलॉजी लैब, संगीत कक्ष, स्मार्ट क्लास, मॉडल लाइब्रेरी तथा आईसीटी लैब का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय की साफ-सफाई एवं रख-रखाव व्यवस्था की सराहना करते हुए कुछ कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीपीओ राज कुमार राजू ने कहा कि मॉडल विद्यालय बनने से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सर्वगुण संपन्न बनाती है, वहीं खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय में उपलब्ध खेलकूद सामग्री एवं जिम जैसे उपकरणों को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की और इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लाभकारी बताया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव ने डीपीओ राज कुमार राजू को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।गौरतलब है कि गुड फ्राइडे की छुट्टी रहने के बावजूद विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते नजर आए। विद्यालय में अनुशासन, कार्यप्रणाली और शिक्षकों की तत्परता को देखकर डीपीओ ने खुशी जाहिर की और इसकी सराहना की। रिपोर्ट;उमाकांत पोद्दार
    2
    चांदन प्रखंड अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, भैरोगंज (मॉडल विद्यालय) का भौतिक सत्यापन डीपीओ राज कुमार राजू एवं पीरामल फाउंडेशन के राकेश रंजन द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।
मॉडल विद्यालय के रूप में संचालित इस संस्थान में डीपीओ ने पठन-पाठन व्यवस्था, खेलकूद गतिविधियां, पेयजल सुविधा, शौचालय, बायोलॉजी लैब, संगीत कक्ष, स्मार्ट क्लास, मॉडल लाइब्रेरी तथा आईसीटी लैब का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय की साफ-सफाई एवं रख-रखाव व्यवस्था की सराहना करते हुए कुछ कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।
इस दौरान डीपीओ राज कुमार राजू ने कहा कि मॉडल विद्यालय बनने से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सर्वगुण संपन्न बनाती है, वहीं खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय में उपलब्ध खेलकूद सामग्री एवं जिम जैसे उपकरणों को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की और इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लाभकारी बताया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव ने डीपीओ राज कुमार राजू को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।गौरतलब है कि गुड फ्राइडे की छुट्टी रहने के बावजूद विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते नजर आए। विद्यालय में अनुशासन, कार्यप्रणाली और शिक्षकों की तत्परता को देखकर डीपीओ ने खुशी जाहिर की और इसकी सराहना की।
रिपोर्ट;उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Pritam Kumar
    1
    Post by Pritam Kumar
    user_Pritam Kumar
    Pritam Kumar
    बाराहाट, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • नगर क्षेत्र स्थित एमके पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक किया गया। विद्यालय परिसर के वंदना स्थल के समीप पंडित राजकुमार द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र अंकित राज यजमान के रूप में हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। पंडित के मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम विद्यालय के डायरेक्टर राजीव सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य निजात खान, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से 11 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मौके पर डॉ. ऋषिकेश कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार सिंह, बंटी पाठक, रोनू सिंह, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। वहीं शिक्षिकाओं में रजनी कुमारी, रेणू दत्ता, ब्यूटी कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, वर्षा मिश्रा तथा शिक्षक सदानंद सिंह, उदय कुमार आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
    2
    नगर क्षेत्र स्थित एमके पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक किया गया। विद्यालय परिसर के वंदना स्थल के समीप पंडित राजकुमार द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र अंकित राज यजमान के रूप में हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। पंडित के मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा।
कार्यक्रम विद्यालय के डायरेक्टर राजीव सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य निजात खान, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से 11 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
मौके पर डॉ. ऋषिकेश कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार सिंह, बंटी पाठक, रोनू सिंह, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। वहीं शिक्षिकाओं में रजनी कुमारी, रेणू दत्ता, ब्यूटी कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, वर्षा मिश्रा तथा शिक्षक सदानंद सिंह, उदय कुमार आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
  • हथिया–झरना–पिलुआ में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
    1
    हथिया–झरना–पिलुआ में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    बौसी, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • सड़क निर्माण को लेकर खूनी विवाद! पिस्टल की बट से मां-बेटी पर हमला, मायागंज रेफर अमरपुर (बांका): सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी झड़प में बदल गया। अमरपुर थाना क्षेत्र के हरदौरी गांव में दबंगों ने हथियार के बल पर जमकर तांडव मचाया। आरोप है कि पिस्टल की बट (बेड) से हमला कर मां-बेटी समेत तीन लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया गया। #अमरपुर #बांका #हरदौरी_गांव #सड़क_विवाद #मारपीट #बिहार_क्राइम #ब्रेकिंग_न्यूज #मायागंज #गांव_में_तनाव
    1
    सड़क निर्माण को लेकर खूनी विवाद! पिस्टल की बट से मां-बेटी पर हमला, मायागंज रेफर
अमरपुर (बांका): सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी झड़प में बदल गया। अमरपुर थाना क्षेत्र के हरदौरी गांव में दबंगों ने हथियार के बल पर जमकर तांडव मचाया। आरोप है कि पिस्टल की बट (बेड) से हमला कर मां-बेटी समेत तीन लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया गया।
#अमरपुर #बांका #हरदौरी_गांव #सड़क_विवाद #मारपीट #बिहार_क्राइम #ब्रेकिंग_न्यूज #मायागंज #गांव_में_तनाव
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • बांका में आज उस वक्त हलचल मच गई जब पटना हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति रितेश कुमार ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत हुआ, वहीं कैदियों ने स्वागत गान गाकर उनका अभिनंदन किया। निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने पुरुष और महिला वार्ड का जायजा लिया और कैदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कैदियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जेल से बाहर निकलने के बाद दोबारा गलती न करें। जेल के रसोईघर में बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी जांची गई और तय मेनू के अनुसार भोजन देने का निर्देश दिया गया। साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर न्यायमूर्ति संतुष्ट नजर आए। साथ ही अधिवक्ताओं को नियमित जेल विजिट कर कैदियों को मुफ्त विधिक सहायता देने का निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य, डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    बांका में आज उस वक्त हलचल मच गई जब पटना हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति रितेश कुमार ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत हुआ, वहीं कैदियों ने स्वागत गान गाकर उनका अभिनंदन किया।
निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने पुरुष और महिला वार्ड का जायजा लिया और कैदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कैदियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जेल से बाहर निकलने के बाद दोबारा गलती न करें।
जेल के रसोईघर में बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी जांची गई और तय मेनू के अनुसार भोजन देने का निर्देश दिया गया। साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर न्यायमूर्ति संतुष्ट नजर आए। साथ ही अधिवक्ताओं को नियमित जेल विजिट कर कैदियों को मुफ्त विधिक सहायता देने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य, डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.