logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोलकाता मार्ट में सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस ने सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश अमरपुर: अमरपुर बस स्टैंड के समीप स्थित कोलकाता मार्ट मॉल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मॉल में खरीदारी करने आने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि यहां आने-जाने वालों में कुछ संदिग्ध प्रवृत्ति के लोग भी देखे जा रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व कोलकाता मार्ट के पास से ही एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में मॉल में आने वाले ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत बताई जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने मॉल प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मॉल परिसर के बाहर निगरानी पर्याप्त नहीं है, इसलिए जल्द से जल्द बाहर की ओर कम से कम दो से तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से न केवल संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगेगी बल्कि आम लोगों को भी सुरक्षा का एहसास होगा। फिलहाल पुलिस ने मॉल प्रबंधन को जल्द आवश्यक कदम उठाने की हिदायत दी है। कोलकाता मार्ट में सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस ने सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश अमरपुर: अमरपुर बस स्टैंड के समीप स्थित कोलकाता मार्ट मॉल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मॉल में खरीदारी करने आने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि यहां आने-जाने वालों में कुछ संदिग्ध प्रवृत्ति के लोग भी देखे जा रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व कोलकाता मार्ट के पास से ही एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में मॉल में आने वाले ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत बताई जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने मॉल प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मॉल परिसर के बाहर निगरानी पर्याप्त नहीं है, इसलिए जल्द से जल्द बाहर की ओर कम से कम दो से तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से न केवल संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगेगी बल्कि आम लोगों को भी सुरक्षा का एहसास होगा। फिलहाल पुलिस ने मॉल प्रबंधन को जल्द आवश्यक कदम उठाने की हिदायत दी है।

4 hrs ago
user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
4 hrs ago

कोलकाता मार्ट में सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस ने सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश अमरपुर: अमरपुर बस स्टैंड के समीप स्थित कोलकाता मार्ट मॉल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मॉल में खरीदारी करने आने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि यहां आने-जाने वालों में कुछ संदिग्ध प्रवृत्ति के लोग भी देखे जा रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व कोलकाता मार्ट के पास से ही एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में मॉल में आने वाले ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत बताई जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने मॉल प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मॉल परिसर के बाहर निगरानी पर्याप्त नहीं है, इसलिए जल्द से जल्द बाहर की ओर कम से कम दो से तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से न केवल संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगेगी बल्कि आम लोगों को भी सुरक्षा का एहसास होगा। फिलहाल पुलिस ने मॉल प्रबंधन को जल्द आवश्यक कदम उठाने की हिदायत दी है। कोलकाता मार्ट में सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस ने सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश अमरपुर: अमरपुर बस स्टैंड के समीप स्थित कोलकाता मार्ट मॉल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मॉल में खरीदारी करने आने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि यहां आने-जाने वालों में कुछ संदिग्ध प्रवृत्ति के लोग भी देखे जा रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व कोलकाता मार्ट के पास से ही एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में मॉल में आने वाले ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत बताई जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने मॉल प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मॉल परिसर के बाहर निगरानी पर्याप्त नहीं है, इसलिए जल्द से जल्द बाहर की ओर कम से कम दो से तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से न केवल संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगेगी बल्कि आम लोगों को भी सुरक्षा का एहसास होगा। फिलहाल पुलिस ने मॉल प्रबंधन को जल्द आवश्यक कदम उठाने की हिदायत दी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • होली को लेकर अमरपुर पुलिस की सख्ती, बस स्टैंड पर छापेमारी व वाहन जांच अमरपुर: होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर अमरपुर पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई दुकानों की जांच की और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की अवैध नशा सामग्री की बिक्री नहीं की जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 🚨 थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में दरोगा मुकेश कुमार, सतीश सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। इस दौरान बस स्टैंड परिसर और आसपास के इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की तलाशी लेकर कागजात की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। 🚔 पुलिस टीम ने मॉल परिसर का भी निरीक्षण किया, जहां थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े सीसीटीवी कैमरे को मुख्य प्रवेश मार्ग की ओर लगाने का निर्देश दिया, ताकि आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की जा सके। 🎥 पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि होली पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    1
    होली को लेकर अमरपुर पुलिस की सख्ती, बस स्टैंड पर छापेमारी व वाहन जांच
अमरपुर: होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर अमरपुर पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई दुकानों की जांच की और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की अवैध नशा सामग्री की बिक्री नहीं की जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 🚨
थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में दरोगा मुकेश कुमार, सतीश सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। इस दौरान बस स्टैंड परिसर और आसपास के इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की तलाशी लेकर कागजात की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। 🚔
पुलिस टीम ने मॉल परिसर का भी निरीक्षण किया, जहां थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े सीसीटीवी कैमरे को मुख्य प्रवेश मार्ग की ओर लगाने का निर्देश दिया, ताकि आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की जा सके। 🎥
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि होली पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    17 hrs ago
  • बिहार बांका -कटोरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आनंदपुर थाना क्षेत्र के असोड़ा पंचायत स्थित मझलाटीला गांव निवासी जिब्राईल अंसारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे कमरिया धर्मशाला के पास राजमिस्त्री का काम खत्म कर मोटरसाइकिल से रोजा की हालत में अफतारी के लिए घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी।
    1
    बिहार बांका -कटोरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
आनंदपुर थाना क्षेत्र के असोड़ा पंचायत स्थित मझलाटीला गांव निवासी जिब्राईल अंसारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे कमरिया धर्मशाला के पास राजमिस्त्री का काम खत्म कर मोटरसाइकिल से रोजा की हालत में अफतारी के लिए घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • सनहौला के लोगों के लिए खुशखबरी! अब लाजवाब चम्पारण मीट का असली स्वाद लेने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। शहर में ही चम्पारण मीट हाउस का शुभारंभ हो गया है। 🍖 देसी मसालों में पका पारंपरिक चम्पारण मीट 🔥 मिट्टी के बर्तन में दम पर तैयार खास स्वाद 👨‍👩‍👧‍👦 परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर खाने की बेहतरीन जगह अगर आप भी चम्पारण मीट का असली जायका लेना चाहते हैं, तो आज ही सनहौला आइए और स्वाद का आनंद उठाइए! #Sanhoula #ChamparanMeat #GrandOpening #LocalNews
    1
    सनहौला के लोगों के लिए खुशखबरी! अब लाजवाब चम्पारण मीट का असली स्वाद लेने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। शहर में ही चम्पारण मीट हाउस का शुभारंभ हो गया है।
🍖 देसी मसालों में पका पारंपरिक चम्पारण मीट
🔥 मिट्टी के बर्तन में दम पर तैयार खास स्वाद
👨‍👩‍👧‍👦 परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर खाने की बेहतरीन जगह
अगर आप भी चम्पारण मीट का असली जायका लेना चाहते हैं, तो आज ही सनहौला आइए और स्वाद का आनंद उठाइए!
#Sanhoula #ChamparanMeat #GrandOpening #LocalNews
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सुल्तानगंज थाने के पुलिस पदाधिकारी के साथ एक प्रभावी अभियान चलाया गया। विभागीय निर्देशानुसार नगर परिषद सुल्तानगंज की टीम ने दिलगौरी चौक से थाना रोड, स्टेशन रोड, सदर रोड होते हुए घाट रोड तक सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया। इस दौरान कुल 85 दुकानों की सघन जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर लगभग 1.25 किलोग्राम प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 2500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता फैलाना भी था। अधिकारियों ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा इसके स्थान पर कपड़े एवं जूट के थैलों के इस्तेमाल को अपनाने की अपील की। इस अभियान में नगर परिषद के सहायक वास्तुविद, टाउन प्लानर, स्वच्छता पदाधिकारी, तहसीलदार एवं स्वच्छता साथी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
    1
    सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सुल्तानगंज थाने के पुलिस पदाधिकारी के साथ एक प्रभावी अभियान चलाया गया। विभागीय निर्देशानुसार नगर परिषद सुल्तानगंज की टीम ने दिलगौरी चौक से थाना रोड, स्टेशन रोड, सदर रोड होते हुए घाट रोड तक सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया।
इस दौरान कुल 85 दुकानों की सघन जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर लगभग 1.25 किलोग्राम प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 2500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता फैलाना भी था। अधिकारियों ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा इसके स्थान पर कपड़े एवं जूट के थैलों के इस्तेमाल को अपनाने की अपील की।
इस अभियान में नगर परिषद के सहायक वास्तुविद, टाउन प्लानर, स्वच्छता पदाधिकारी, तहसीलदार एवं स्वच्छता साथी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • पवन सिंह को राज्यसभा जाना फाइनल!!
    1
    पवन सिंह को राज्यसभा जाना फाइनल!!
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    19 hrs ago
  • तारापुर के लखनपुर गांव में श्री श्री 108 रामधुन यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। बरगद चौक से पंचवटी चौक स्थित पुस्तकालय दक्षिण टोला तक निकली इस शोभायात्रा में 551 महिलाएं एवं कुँवारी कन्याएं सिर पर पवित्र जल से भरे कलश लेकर शामिल हुईं। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता इंजीनियर रोहित चौधरी ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा बजरंगबली मंदिर परिसर से शुरू होकर दुर्गा स्थान, पानी टंकी और काली स्थान होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची, जहां पंडित शंभु झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना कराई गई। यज्ञशाला पहुंचने पर जिला परिषद सदस्य बिंदिया रानी व समाजसेवी कुणाल चौधरी ने श्रद्धालुओं के बीच फल व शर्बत का वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आमोद चौधरी, देवनंदन चौधरी सहित कई ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
    1
    तारापुर के लखनपुर गांव में श्री श्री 108 रामधुन यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। बरगद चौक से पंचवटी चौक स्थित पुस्तकालय दक्षिण टोला तक निकली इस शोभायात्रा में 551 महिलाएं एवं कुँवारी कन्याएं सिर पर पवित्र जल से भरे कलश लेकर शामिल हुईं। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता इंजीनियर रोहित चौधरी ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा बजरंगबली मंदिर परिसर से शुरू होकर दुर्गा स्थान, पानी टंकी और काली स्थान होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची, जहां पंडित शंभु झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना कराई गई। यज्ञशाला पहुंचने पर जिला परिषद सदस्य बिंदिया रानी व समाजसेवी कुणाल चौधरी ने श्रद्धालुओं के बीच फल व शर्बत का वितरण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आमोद चौधरी, देवनंदन चौधरी सहित कई ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • बिहार बांका। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने जिलेभर के पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्ती, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
    1
    बिहार बांका। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने जिलेभर के पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्ती, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
  • सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धांधी बेलारी पंचायत के मध्य विद्यालय कष्टीकरी में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेणु देवी के सेवानिवृत्त होने पर एक भावुक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर केवल एक औपचारिक विदाई नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व को सम्मान देने का क्षण था जिन्होंने वर्षों तक विद्यालय को अपने परिवार की तरह संभाला। समारोह में आसपास के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे शिक्षकों ने उन्हें फूल-माला, अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। गांव के सैकड़ों अभिभावक, शिक्षक और छात्र उपस्थित थे। सभी की आंखें नम थीं, क्योंकि रेणु देवी सिर्फ एक प्रधानाध्यापिका नहीं, बल्कि विद्यालय और समाज के लिए मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरणा स्रोत थीं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके रहते विद्यालय घर जैसा लगता था। इस अवसर पर रेणु देवी ने भावुक स्वर में कहा कि यह दिन उनके जीवन का गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। वर्ष 2011 में उन्होंने इस विद्यालय में अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी और पिछले दो वर्षों तक प्रभारी प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्य करने का सौभाग्य मिला। उनका हमेशा एक ही लक्ष्य रहा बच्चों को बेहतर शिक्षा, मजबूत संस्कार और उज्ज्वल भविष्य देना। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्ता और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण स्थापित करने का प्रयास किया गया। अंत में उन्होंने सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय उनकी अमूल्य पहचान है और हमेशा उनके दिल के बेहद करीब रहेगा।विशिष्ट शिक्षक चंदन कुमार ने कहा कि रेणु देवी ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उन्होंने हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उनके नेतृत्व में शिक्षा का स्तर ऊँचा हुआ और विद्यालय में पारिवारिक वातावरण बना रहा। उनका स्नेह, अनुशासन और समर्पण हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत रहेगा।
    1
    सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धांधी बेलारी पंचायत के मध्य विद्यालय कष्टीकरी में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेणु देवी के सेवानिवृत्त होने पर एक भावुक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर केवल एक औपचारिक विदाई नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व को सम्मान देने का क्षण था जिन्होंने वर्षों तक विद्यालय को अपने परिवार की तरह संभाला। समारोह में आसपास के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे शिक्षकों ने उन्हें फूल-माला, अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। गांव के सैकड़ों अभिभावक, शिक्षक और छात्र उपस्थित थे। सभी की आंखें नम थीं, क्योंकि रेणु देवी सिर्फ एक प्रधानाध्यापिका नहीं, बल्कि विद्यालय और समाज के लिए मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरणा स्रोत थीं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके रहते विद्यालय घर जैसा लगता था। इस अवसर पर रेणु देवी ने भावुक स्वर में कहा कि यह दिन उनके जीवन का गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। वर्ष 2011 में उन्होंने इस विद्यालय में अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी और पिछले दो वर्षों तक प्रभारी प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्य करने का सौभाग्य मिला। उनका हमेशा एक ही लक्ष्य रहा  बच्चों को बेहतर शिक्षा, मजबूत संस्कार और उज्ज्वल भविष्य देना। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्ता और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण स्थापित करने का प्रयास किया गया। अंत में उन्होंने सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय उनकी अमूल्य पहचान है और हमेशा उनके दिल के बेहद करीब रहेगा।विशिष्ट शिक्षक चंदन कुमार ने कहा कि रेणु देवी ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उन्होंने हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उनके नेतृत्व में शिक्षा का स्तर ऊँचा हुआ और विद्यालय में पारिवारिक वातावरण बना रहा। उनका स्नेह, अनुशासन और समर्पण हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत रहेगा।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • Delhi Liquor Scam: Kejriwal का कत्ल करवाना होगा ? ये क्या बोल गए AAP Supremo? #ManishSisodia #ArvindKejriwal
    1
    Delhi Liquor Scam: Kejriwal का कत्ल करवाना होगा ? ये क्या बोल गए AAP Supremo?
#ManishSisodia #ArvindKejriwal
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.