551 महिलाओं व कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा, अखंड रामधुन महायज्ञ का शुभारंभ तारापुर के लखनपुर गांव में श्री श्री 108 रामधुन यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। बरगद चौक से पंचवटी चौक स्थित पुस्तकालय दक्षिण टोला तक निकली इस शोभायात्रा में 551 महिलाएं एवं कुँवारी कन्याएं सिर पर पवित्र जल से भरे कलश लेकर शामिल हुईं। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता इंजीनियर रोहित चौधरी ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा बजरंगबली मंदिर परिसर से शुरू होकर दुर्गा स्थान, पानी टंकी और काली स्थान होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची, जहां पंडित शंभु झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना कराई गई। यज्ञशाला पहुंचने पर जिला परिषद सदस्य बिंदिया रानी व समाजसेवी कुणाल चौधरी ने श्रद्धालुओं के बीच फल व शर्बत का वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आमोद चौधरी, देवनंदन चौधरी सहित कई ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

- पवन सिंह को राज्यसभा जाना फाइनल!!1
- तारापुर के लखनपुर गांव में श्री श्री 108 रामधुन यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। बरगद चौक से पंचवटी चौक स्थित पुस्तकालय दक्षिण टोला तक निकली इस शोभायात्रा में 551 महिलाएं एवं कुँवारी कन्याएं सिर पर पवित्र जल से भरे कलश लेकर शामिल हुईं। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता इंजीनियर रोहित चौधरी ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा बजरंगबली मंदिर परिसर से शुरू होकर दुर्गा स्थान, पानी टंकी और काली स्थान होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची, जहां पंडित शंभु झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना कराई गई। यज्ञशाला पहुंचने पर जिला परिषद सदस्य बिंदिया रानी व समाजसेवी कुणाल चौधरी ने श्रद्धालुओं के बीच फल व शर्बत का वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आमोद चौधरी, देवनंदन चौधरी सहित कई ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।1
- होली को लेकर गंगटा थाना में शांति समिति की बैठक हवेली खड़गपुर होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को गंगटा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने की। इसमें क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सभी समुदायों के लोग एवं डीजे संचालक शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है, इसे मर्यादा में रहकर मनाएं। किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान पुलिस गश्ती दल गांव-गांव भ्रमण करेगा तथा किसी भी आपत्तिजनक स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। डीजे संचालकों को अश्लील गाने नहीं बजाने और डीजे का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने होलिका दहन के दौरान अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी। बैठक में कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।1
- भागलपुर: ट्रैफिक नियमों को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। Bihar Police एवं Home Department, Government of Bihar के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान को तेज कर दिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने स्पष्ट कहा है कि— “यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोडिंग, ट्रिपल राइडिंग और तेज रफ्तार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।” एसएसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित भागलपुर का निर्माण हो सके। प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, भागलपुर।1
- होली को लेकर अमरपुर पुलिस की सख्ती, बस स्टैंड पर छापेमारी व वाहन जांच अमरपुर: होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर अमरपुर पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई दुकानों की जांच की और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की अवैध नशा सामग्री की बिक्री नहीं की जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 🚨 थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में दरोगा मुकेश कुमार, सतीश सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। इस दौरान बस स्टैंड परिसर और आसपास के इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की तलाशी लेकर कागजात की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। 🚔 पुलिस टीम ने मॉल परिसर का भी निरीक्षण किया, जहां थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े सीसीटीवी कैमरे को मुख्य प्रवेश मार्ग की ओर लगाने का निर्देश दिया, ताकि आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की जा सके। 🎥 पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि होली पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- Post by N.k.choudhary1
- खड़गपुर में दो समुदायों में झड़प दो घायल सिगरेट के धुएं को लेकर हुआ विवाद, SP #imranmasood किया बोले!! #spmunger #dmmunger #Kharagpur #KharagpurNews #MungerNews #kharagpurlive #news #sp #spmungernews1