Shuru
Apke Nagar Ki App…
खड़गपुर में दो समुदायों में झड़प दो घायल सिगरेट के धुएं को लेकर हुआ विवाद, SP #imranmasood किया बोले!! #spmunger #dmmunger #Kharagpur #KharagpurNews #MungerNews #kharagpurlive #news #sp #spmungernews
THE LIVE
खड़गपुर में दो समुदायों में झड़प दो घायल सिगरेट के धुएं को लेकर हुआ विवाद, SP #imranmasood किया बोले!! #spmunger #dmmunger #Kharagpur #KharagpurNews #MungerNews #kharagpurlive #news #sp #spmungernews
- Dharnidhar Singhखड़गपुर, मुंगेर, बिहार💣4 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- खड़गपुर में दो समुदायों में झड़प दो घायल सिगरेट के धुएं को लेकर हुआ विवाद, SP #imranmasood किया बोले!! #spmunger #dmmunger #Kharagpur #KharagpurNews #MungerNews #kharagpurlive #news #sp #spmungernews1
- हरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। शुक्रवार को ए एस आई धर्मेंद्र पासवान ने गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर मोड़ के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से करीब पांच लीटर महुआ शराब बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरपुर निवासी जनार्दन पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेजने की तैयारी कर ली है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- भागलपुर: ट्रैफिक नियमों को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। Bihar Police एवं Home Department, Government of Bihar के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान को तेज कर दिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने स्पष्ट कहा है कि— “यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोडिंग, ट्रिपल राइडिंग और तेज रफ्तार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।” एसएसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित भागलपुर का निर्माण हो सके। प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, भागलपुर।1
- हवेली खड़गपुर के मारवाड़ी टोला से फाल्गुन होली को लेकर खाटू श्याम निशान यात्रा निकली, नींबू शर्बत और ठंडे पेयजल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी इंतजाम1
- एकल शिक्षा अभियान के तहत आचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक, होली मिलन समारोह में दिखी रंगों की छटा खबर: एकल शिक्षा अभियान के तहत आचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30 गांवों से आए आचार्य एवं आचार्याओं ने भाग लिया। बैठक में महिला संभाग प्रमुख श्रीमती मीरा देवी, आंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख संजय कुमार तथा नंदकिशोर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा अभियान से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक के उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में फतेहपुर पंचायत की मुखिया सुभाष दास, रमेश शर्मा, विपिन कुमार, सोनू पटेल, गुड़िया रानी, चंद्रशेखर दास, सूरज कुमार, रागिनी कुमारी, पिंकी कुमारी, रुबी कुमारी एवं प्रेमलता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- भागलपुर पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही , लाखों के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को धर दबोचा, पूरी जानकारी दे रहे हैं भागलपुर के सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव1
- Post by Mantri nishad Mantri Nishad1
- होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को हरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने की तथा संचालन थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने किया। अंचलाधिकारी संतोष कुमार सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी मौजूद रहे। बैठक में संवेदनशील स्थलों की जानकारी लेते हुए 3 व 4 मार्च को विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया। होलिका दहन निजी भूमि पर करने, सरकारी सड़कों को बाधित नहीं करने और किसी की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बाहर से आने वाले लोगों पर जबरन रंग या कीचड़ डालने पर रोक रहेगी। होली में नशे की बिक्री व सेवन, वाहनों पर डीजे और अश्लील गीतों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।1