हरपुर मोड़ पर छापेमारी, पांच लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार हरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। शुक्रवार को ए एस आई धर्मेंद्र पासवान ने गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर मोड़ के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से करीब पांच लीटर महुआ शराब बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरपुर निवासी जनार्दन पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेजने की तैयारी कर ली है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हरपुर मोड़ पर छापेमारी, पांच लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार हरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। शुक्रवार को ए एस आई धर्मेंद्र पासवान ने गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर मोड़ के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से करीब पांच लीटर महुआ शराब बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरपुर निवासी जनार्दन पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेजने की तैयारी कर ली है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
- हरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। शुक्रवार को ए एस आई धर्मेंद्र पासवान ने गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर मोड़ के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से करीब पांच लीटर महुआ शराब बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरपुर निवासी जनार्दन पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेजने की तैयारी कर ली है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- मुंगेर में भूकंप पर चला मॉक ड्रिल !! DM किया बोले!! मॉक ड्रिल क्या है!! #MungerMockDrill #EarthquakePreparedness #NDMAGuidelines #DisasterResponse #EmergencyServices #SDRFIndia #CRPFIndia #PublicSafety #RescueOperation #Mungerbihar #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #MungerDistrict #MungerNews #mungerdastak1
- हवेली खड़गपुर के मारवाड़ी टोला से फाल्गुन होली को लेकर खाटू श्याम निशान यात्रा निकली, नींबू शर्बत और ठंडे पेयजल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी इंतजाम1
- जिस शराब घोटाले के आरोप में अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया को जेल भेजा था, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है 🚨 CBI कोर्ट में आरोप सिद्ध नहीं कर पाई, रिहा होते ही केजरीवाल भावुक हो गए।। #ManishSisodia #ArvindKejriwal1
- फागुनी महोत्सव के अवसर पर सुल्तानगंज भक्तिमय माहौल में डूब गया, जब मारवाड़ी युवा मंच द्वारा भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा महर्षि मेंहीं विश्रामालय से विधिवत रूप से शुरू हुई, जिसमें रथ पर सुसज्जित खाटू श्याम की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच यह शोभायात्रा भागलपुर स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर की ओर बढ़ी। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हाथों में निशान ध्वजा लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में भक्ति, उत्साह और सामूहिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संज़ीव कुमार तथा थाना प्रभारी विष्णु देव कुमार भी यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते नजर आए। मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने बताया कि यह यात्रा समाज में सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने बाबा से राज्य, देश और विश्व के कल्याण की कामना की। यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। मौके पर वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी,संजय चौधरी, सन्नी चौधरी इत्यादि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे1
- एकल शिक्षा अभियान के तहत आचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक, होली मिलन समारोह में दिखी रंगों की छटा खबर: एकल शिक्षा अभियान के तहत आचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30 गांवों से आए आचार्य एवं आचार्याओं ने भाग लिया। बैठक में महिला संभाग प्रमुख श्रीमती मीरा देवी, आंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख संजय कुमार तथा नंदकिशोर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा अभियान से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक के उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में फतेहपुर पंचायत की मुखिया सुभाष दास, रमेश शर्मा, विपिन कुमार, सोनू पटेल, गुड़िया रानी, चंद्रशेखर दास, सूरज कुमार, रागिनी कुमारी, पिंकी कुमारी, रुबी कुमारी एवं प्रेमलता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- Post by Yadav Raju3
- होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को हरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने की तथा संचालन थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने किया। अंचलाधिकारी संतोष कुमार सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी मौजूद रहे। बैठक में संवेदनशील स्थलों की जानकारी लेते हुए 3 व 4 मार्च को विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया। होलिका दहन निजी भूमि पर करने, सरकारी सड़कों को बाधित नहीं करने और किसी की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बाहर से आने वाले लोगों पर जबरन रंग या कीचड़ डालने पर रोक रहेगी। होली में नशे की बिक्री व सेवन, वाहनों पर डीजे और अश्लील गीतों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।1