जर्जर सड़क बनी खतरा,चैनपुर–दोकापाठ मार्ग की मरम्मत की मांग तेज जर्जर सड़क बनी खतरा,चैनपुर–दोकापाठ मार्ग की मरम्मत की मांग तेज चैनपुर से दोकापाठ जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई हिस्सों में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। जानकारी देते हुए शनिवार शाम लगभग तीन बजे ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। यह सड़क लगभग पांच गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिससे रोजाना हजारों ग्रामीणों का आना-जाना होता है। आदिम जनजाति बहुल इस क्षेत्र के कई पाठ (पहाड़ी) इलाकों को भी यही सड़क जोड़ती है। घाटी क्षेत्र होने के कारण सड़क की खराब स्थिति अब और भी खतरनाक हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की जर्जर हालत के कारण बीते दिनों यहां कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। कई बार बाइक और साइकिल सवार गड्ढों में फंसकर गिर चुके हैं, जिससे लोग घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से लोग चैनपुर मुख्यालय पहुंचते हैं, जहां अस्पताल, बाजार, स्कूल और सरकारी कार्यालय स्थित हैं। सड़क खराब होने से एंबुलेंस, स्कूली वाहन और रोजमर्रा के आवागमन में भी भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो सके।

- User10593Basia, Gumla👏8 hrs ago
- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- भीषण सड़क दुर्घटना में तीन वर्ष के बच्चा सहित चार घायल बाल बाल बचा चालक अग्रतर कारवाई में पुलिस जुटी1
- Kairo ka hi1
- करौंदी रथ मेला टाड़ में वार्षिक तेली महा जतरा सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 13 जोड़ी वर बधू का विवाह कराया गया।1
- Post by Ashique Journalist1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला द्वारा करौंदी रथ मेला टाड़ में आयोजित वार्षिक तेली महा जतरा सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लोक गायक महावीर साहु ने नागपुरी भक्ति गीत गा कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।1