गरीब रेहड़ी-खोखा चालकों के समर्थन में उतरी संस्थाएं, नगर परिषद के पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन नारनौल, 26 अगस्त (सतीश कुमार शर्मा) महावीर चौक से नसीबपुर मार्ग पर वर्षों से रेहड़ी व खोखा लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे गरीब मजदूरों को नगर परिषद द्वारा हटाए जाने पर गहरा आक्रोश फैल गया है। नगर परिषद की इस कार्रवाई से दर्जनों परिवारों के सामने रोजी-रोटी और भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को कुम्हार महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव किशन लाल लुहानीवाल की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल लघु सचिवालय पहुंचा और सिटी मजिस्ट्रेट, नारनौल को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताया। कार्रवाई पर उठाए सवाल, पक्षपात का आरोप : ज्ञापन के माध्यम से किशन लाल लुहानीवाल ने कहा कि शहर में अन्य स्थानों पर भी अनेक रेहड़ी-खोखे लगे हुए हैं, लेकिन नगर परिषद केवल इसी मार्ग के गरीब मजदूरों को निशाना बनाकर भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रही है, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि इन रेहड़ी व खोखों को यथावत रहने दिया जाए ताकि ये मजदूर सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका कमा सकें। कबीर सामाजिक उत्थान संस्था के वाइस चेयरमैन बिरदी चंद गोठवाल ने भी नगर परिषद के इस कदम पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन का काम रोजगार देना है, ना कि गरीबों का निवाला छीनना। यदि इन खोखों को हटाया जाना बेहद जरूरी था, तो पहले मजदूरों को व्यवसाय के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर उचित स्थान मुहैया कराया जाना चाहिए था। इस कार्रवाई से दर्जनों गरीब परिवारों के सामने भुखमरी का संकट पैदा हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि रेहड़ी और खोखों को यथावत रहने दिया जाए या वैकल्पिक व्यवस्था कर तुरंत राहत दी जाए। ज्ञापन सौंपते समय मौजूद रहे लोग : इस दौरान बड़ी संख्या में प्रभावित मजदूर व स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से संदीप सैनी, बजरंग सैनी, विक्रम, कृष्ण सैनी, पवन सैनी, किशोरी लाल सैनी, मंगल सैनी, महेंद्र सिंह, राजेश सैनी, कंवर सिंह, पूर्ण कुमार, रामनिवास, सोनू सिंह, राम सिंह, रतनलाल, कर्मपाल, मोहनलाल, शंकर, विक्रम, गोपी, खुशीराम, दान सिंह व कमल सिंह शामिल थे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से इन गरीब परिवारों के लिए जल्द से जल्द राहत देने की मांग की।
गरीब रेहड़ी-खोखा चालकों के समर्थन में उतरी संस्थाएं, नगर परिषद के पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन नारनौल, 26 अगस्त (सतीश कुमार शर्मा) महावीर चौक से नसीबपुर मार्ग पर वर्षों से रेहड़ी व खोखा लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे गरीब मजदूरों को नगर परिषद द्वारा हटाए जाने पर गहरा आक्रोश फैल गया है। नगर परिषद की इस कार्रवाई से दर्जनों परिवारों के सामने रोजी-रोटी और भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को कुम्हार महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव किशन लाल लुहानीवाल की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल लघु सचिवालय पहुंचा और सिटी मजिस्ट्रेट, नारनौल को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताया। कार्रवाई पर उठाए सवाल, पक्षपात का आरोप : ज्ञापन के माध्यम से किशन लाल लुहानीवाल ने कहा कि शहर में अन्य स्थानों पर भी अनेक रेहड़ी-खोखे लगे हुए हैं, लेकिन नगर परिषद केवल इसी मार्ग के गरीब मजदूरों को निशाना बनाकर भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रही है, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि इन रेहड़ी व खोखों को यथावत रहने दिया जाए ताकि ये मजदूर सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका कमा सकें। कबीर सामाजिक उत्थान संस्था के वाइस
चेयरमैन बिरदी चंद गोठवाल ने भी नगर परिषद के इस कदम पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन का काम रोजगार देना है, ना कि गरीबों का निवाला छीनना। यदि इन खोखों को हटाया जाना बेहद जरूरी था, तो पहले मजदूरों को व्यवसाय के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर उचित स्थान मुहैया कराया जाना चाहिए था। इस कार्रवाई से दर्जनों गरीब परिवारों के सामने भुखमरी का संकट पैदा हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि रेहड़ी और खोखों को यथावत रहने दिया जाए या वैकल्पिक व्यवस्था कर तुरंत राहत दी जाए। ज्ञापन सौंपते समय मौजूद रहे लोग : इस दौरान बड़ी संख्या में प्रभावित मजदूर व स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से संदीप सैनी, बजरंग सैनी, विक्रम, कृष्ण सैनी, पवन सैनी, किशोरी लाल सैनी, मंगल सैनी, महेंद्र सिंह, राजेश सैनी, कंवर सिंह, पूर्ण कुमार, रामनिवास, सोनू सिंह, राम सिंह, रतनलाल, कर्मपाल, मोहनलाल, शंकर, विक्रम, गोपी, खुशीराम, दान सिंह व कमल सिंह शामिल थे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से इन गरीब परिवारों के लिए जल्द से जल्द राहत देने की मांग की।
- आप सभी देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सतीश कुमार शर्मा पत्रकार महेंद्रगढ़ हरियाणा2
- balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina1
- '75 कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia '75 कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia1
- जयपुर वालों इस रास्ते भूल कर भी मत निकलना हो जाएगी हालत खराब, सरकार साइलेंट डूबी राजधानी जयपुर वालों इस रास्ते भूल कर भी मत निकलना हो जाएगी हालत खराब, सरकार साइलेंट डूबी राजधानी1
- #नेपाल में भयंकर बाढ़ #पांच मंजिला ईमारतो के ऊपर से गुजरी पानी की लहरे #नेपाल में भयंकर बाढ़ #पांच मंजिला ईमारतो के ऊपर से गुजरी पानी की लहरे1
- उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य1
- सिहाली कलां में 200 मीटर सड़क बदहाल, गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा मुंडावर। उपखण्ड क्षेत्र के गांव सिहाली कलां में गांव के छोर से कुंदनदास मंदिर मार्ग तक करीब 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख रास्ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इसी मार्ग से विद्यार्थी विद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने के लिए आवागमन करते हैं। इसके अलावा यह सड़क भिवाड़ी, टपूकड़ा और तिजारा क्षेत्र को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीण समाजसेवी देवेंद्र सिंह चौहान, कैप्टन रणधीर सिंह, सूबेदार दिलीप सिंह, राजू पंच, जयसिंह, रोहतास सिंह, सुनील, विजेंदर सिंह, इसब खान, मोहर सिंह थानेदार, मिन्नी ठेकेदार, प्रदीप, लक्ष्मण, सियाराम, धर्मेंद्र और शक्ति सिंह के अनुसार इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से एक-दो बार नहीं, बल्कि अनेक बार शिकायत एवं मुलाकात की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा।1
- पानीपत में ACB का बड़ा ट्रैप! ₹20 हजार रिश्वत लेते पटवारी-सहायक गिरफ्तार 35 हजार की रिश्वत मांगी, 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी-सहायक!1