*अवैध गाँजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार* बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन ईगल के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग दो स्थानों से अवैध गांजे की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त राधेश्याम पुत्र बाबू निवासी खजरिया नेवादा थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर को 02 किलो 80 ग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ महोबा रोड मवई बाईपास चौराहे से तथा रवि कुमार पुत्र अजयपाल निवासी नगला मांझ थाना कुरावली जनपद मैनपुरी 02 किलोग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ छोटा बाईपास तिराहा शुकुल कुआं से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आवेश न्यायालय में पेश कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
*अवैध गाँजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार* बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन ईगल के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग दो स्थानों से अवैध गांजे की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त राधेश्याम पुत्र बाबू निवासी खजरिया नेवादा थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर को 02 किलो 80 ग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ महोबा रोड मवई बाईपास चौराहे से तथा रवि कुमार पुत्र अजयपाल निवासी नगला मांझ थाना कुरावली जनपद मैनपुरी 02 किलोग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ छोटा बाईपास तिराहा शुकुल कुआं से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आवेश न्यायालय में पेश कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
- बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के सुपुत्र देवांश द्विवेदी के वैवाहिक समारोह में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी हुए शामिल। बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के सुपुत्र देवांश द्विवेदी के वैवाहिक समारोह में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी हुए शामिल।1
- *मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम के बारे मे किया जागरुक* बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना AHTU, SJPU, चाइल्ड हेल्पलाइन बांदा, जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बांदा पर विशेष चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान यात्रियों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को पंपलेट वितरित कर उन्हें मानव तस्करी के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करने की सलाह दी गई। रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को बच्चा चोरी, मानव तस्करी एवं ज़हरखुरानी जैसे अपराधों के संबंध में सतर्क किया गया एवं बच्चों को अपने परिजनों के साथ रहने की सलाह दी गई। इस दौरान SJPU कार्यालय से निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, महिला आरक्षी स्वेतलाना मौर्य, थाना एएचटीयू से आरक्षी प्रशांत यादव,महिला आरक्षी सरला मौर्य,आरपीएफ निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी, एएसआई विनय कुमार जीआरपी उ0निरी0 शेर-ए-आलम एवं चाइल्ड हेल्पलाइन बांदा से केस वर्कर निधि आदि मौजूद रहे।1
- बांदा में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग, वायरल वीडियो ने खोली कानून व्यवस्था की पोल बांदा जनपद में हर्ष फायरिंग का खतरनाक चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त रोक और लगातार होने वाली दुर्घटनाओं के बावजूद शादी और तिलक समारोहों में खुलेआम हथियार लहराकर फायरिंग की जा रही है। अब जनपद से दो अलग-अलग वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समारोह के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। एक वीडियो में फायरिंग होते ही कार्यक्रम स्थल की सजावट तक गिर जाती है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो तिलक और बरीक्षा कार्यक्रम के हैं, जो Nagar Kotwali तथा Mataundh थाना क्षेत्रों से जुड़े बताए जा रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रतिबंध के बावजूद समारोहों में हथियार कैसे पहुंच रहे हैं? क्या कानून का डर पूरी तरह समाप्त हो चुका है, या फिर प्रशासनिक ढिलाई ऐसे मामलों को बढ़ावा दे रही है? हर्ष फायरिंग केवल दिखावे और दंभ का प्रदर्शन नहीं, बल्कि सीधे तौर पर लोगों की जान जोखिम में डालने वाला अपराध है। देश के कई हिस्सों में ऐसी फायरिंग मासूम लोगों की मौत का कारण बन चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोग सबक लेने को तैयार नहीं दिखते।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, हर बार की तरह यदि कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई, तो यह खतरनाक परंपरा आगे भी जारी रहेगी। समाज को भी समझना होगा कि खुशी का इज़हार गोलियों से नहीं, संस्कारों से होता है। वरना एक पल की दिखावटी शान किसी परिवार की जिंदगी भर की त्रासदी बन सकती है।1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बारात के दौरान दबंगों ने दूल्हे को कार से खींचकर बुरी तरह पीटा और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपियों को लाठी-डंडों से हमला करते देखा जा सकता है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।1
- बांदा के गुरेह चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और इलाके में शोक व आक्रोश का माहौल है।1
- बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रिफर1
- दूल्हे की कार रोक कर दबंगों ने की जमकर मारपीट लाठी डंडों से तोड़े गाड़ी के शीशे हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के पास दबंगों ने दूल्हे की कार रोककर जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए और दूल्हे को कार से खींचकर पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट में दूल्हा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी राठ में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने दूल्हे के भाई व अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी और उसी के चलते विवाद हुआ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट,,,,बांदा में रेउना व मटौंध क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। बांदा में रेउना व मटौंध क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।1