बांदा में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग, वायरल वीडियो ने खोली कानून व्यवस्था की पोल बांदा जनपद में हर्ष फायरिंग का खतरनाक चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त रोक और लगातार होने वाली दुर्घटनाओं के बावजूद शादी और तिलक समारोहों में खुलेआम हथियार लहराकर फायरिंग की जा रही है। अब जनपद से दो अलग-अलग वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समारोह के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। एक वीडियो में फायरिंग होते ही कार्यक्रम स्थल की सजावट तक गिर जाती है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो तिलक और बरीक्षा कार्यक्रम के हैं, जो Nagar Kotwali तथा Mataundh थाना क्षेत्रों से जुड़े बताए जा रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रतिबंध के बावजूद समारोहों में हथियार कैसे पहुंच रहे हैं? क्या कानून का डर पूरी तरह समाप्त हो चुका है, या फिर प्रशासनिक ढिलाई ऐसे मामलों को बढ़ावा दे रही है? हर्ष फायरिंग केवल दिखावे और दंभ का प्रदर्शन नहीं, बल्कि सीधे तौर पर लोगों की जान जोखिम में डालने वाला अपराध है। देश के कई हिस्सों में ऐसी फायरिंग मासूम लोगों की मौत का कारण बन चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोग सबक लेने को तैयार नहीं दिखते।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, हर बार की तरह यदि कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई, तो यह खतरनाक परंपरा आगे भी जारी रहेगी। समाज को भी समझना होगा कि खुशी का इज़हार गोलियों से नहीं, संस्कारों से होता है। वरना एक पल की दिखावटी शान किसी परिवार की जिंदगी भर की त्रासदी बन सकती है।

- बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट,,,,,बांदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। नमस्कार न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है, खबर बांदा से है— जनपद में पुलिस की लगातार कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव का बताया जा रहा है, जहां एक कार्यक्रम के दौरान युवक खुलेआम रायफल से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरा वीडियो मटौंध थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां तिलक और बरीक्षा समारोह में हर्ष फायरिंग की गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फायरिंग के दौरान गोली चलने के बाद कार्यक्रम की सजावट तक गिर गई, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। इसके बावजूद लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर हर्ष फायरिंग का शौक पूरा कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल लगातार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।3
- पैदल घर जा रही वृद्ध महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, वृद्ध महिला व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल1
- नरैनी विधानसभा से विधायक दिलीप कुमार भारती ने बच्चों की शिक्षा को देश के भविष्य की नींव बताया है। उन्होंने कहा कि हर गांव में अच्छी पढ़ाई और सुविधाएं मिलना ही असली विकास है, जिस पर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।1
- मौदहा नगर में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि राजस्व टीम ने मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।1
- अनियंत्रित मारुति कार ने स्कूटी व बाइक सवारों को मारी टक्कर, पंचायत सचिव समेत पांच घायल हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे एक अनियंत्रित मारुति कार ने स्कूटी और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम पंचायत सचिव समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा भेजा गया है। कानपुर निवासी लोग एक मारुति कार से सिसोलर गांव में आयोजित शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। सुमेरपुर पहुंचने के बाद कार चालक कानपुर की बजाय महोबा की तरफ मुड़ गया। इंगोहटा बस स्टैंड के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले स्कूटी सवार सुमेरपुर कस्बा निवासी पंचायत सचिव नसीम खान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी उछलकर पास से गुजर रही बाइकों से जा टकराई। इस हादसे में इंगोहटा निवासी मानसिंह, विकास और लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में कार चालक सुधीर सिंह को भी चोटें आई हैं, जबकि कार में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।3
- महोबा में चरखारी पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए, और उनके पास से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चार ट्रैक्टर, अवैध तमंचे व नकदी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी मध्यप्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं, जिनसे आगे की पूछताछ जारी है।1
- *अवैध गाँजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार* बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन ईगल के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग दो स्थानों से अवैध गांजे की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त राधेश्याम पुत्र बाबू निवासी खजरिया नेवादा थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर को 02 किलो 80 ग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ महोबा रोड मवई बाईपास चौराहे से तथा रवि कुमार पुत्र अजयपाल निवासी नगला मांझ थाना कुरावली जनपद मैनपुरी 02 किलोग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ छोटा बाईपास तिराहा शुकुल कुआं से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आवेश न्यायालय में पेश कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।1
- विद्यालय की छुट्टी के बाद कक्षा 4 का छात्र रहस्यमयी तरीके से गायब, पुलिस सीसीटीवी कैमरा व सर्विलांस की मदद से कर रही छात्र की खोज1
- हमीरपुर के सुमेरपुर क्षेत्र के भमोरा गांव में पानी की टंकी पर भगवा और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के झंडे लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इससे गांव में कुछ देर के लिए तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से झंडे हटा लिए हैं और गांव में स्थिति सामान्य है।1