बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट,,,,,बांदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। नमस्कार न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है, खबर बांदा से है— जनपद में पुलिस की लगातार कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव का बताया जा रहा है, जहां एक कार्यक्रम के दौरान युवक खुलेआम रायफल से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरा वीडियो मटौंध थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां तिलक और बरीक्षा समारोह में हर्ष फायरिंग की गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फायरिंग के दौरान गोली चलने के बाद कार्यक्रम की सजावट तक गिर गई, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। इसके बावजूद लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर हर्ष फायरिंग का शौक पूरा कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल लगातार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट,,,,,बांदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। नमस्कार न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है, खबर बांदा से है— जनपद में पुलिस की लगातार कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल
मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव का बताया जा रहा है, जहां एक कार्यक्रम के दौरान युवक खुलेआम रायफल से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरा वीडियो मटौंध थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां तिलक और बरीक्षा समारोह में हर्ष फायरिंग की गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फायरिंग के दौरान गोली चलने के बाद
कार्यक्रम की सजावट तक गिर गई, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। इसके बावजूद लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर हर्ष फायरिंग का शौक पूरा कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल लगातार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
- बांदा में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग, वायरल वीडियो ने खोली कानून व्यवस्था की पोल बांदा जनपद में हर्ष फायरिंग का खतरनाक चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त रोक और लगातार होने वाली दुर्घटनाओं के बावजूद शादी और तिलक समारोहों में खुलेआम हथियार लहराकर फायरिंग की जा रही है। अब जनपद से दो अलग-अलग वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समारोह के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। एक वीडियो में फायरिंग होते ही कार्यक्रम स्थल की सजावट तक गिर जाती है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो तिलक और बरीक्षा कार्यक्रम के हैं, जो Nagar Kotwali तथा Mataundh थाना क्षेत्रों से जुड़े बताए जा रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रतिबंध के बावजूद समारोहों में हथियार कैसे पहुंच रहे हैं? क्या कानून का डर पूरी तरह समाप्त हो चुका है, या फिर प्रशासनिक ढिलाई ऐसे मामलों को बढ़ावा दे रही है? हर्ष फायरिंग केवल दिखावे और दंभ का प्रदर्शन नहीं, बल्कि सीधे तौर पर लोगों की जान जोखिम में डालने वाला अपराध है। देश के कई हिस्सों में ऐसी फायरिंग मासूम लोगों की मौत का कारण बन चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोग सबक लेने को तैयार नहीं दिखते।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, हर बार की तरह यदि कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई, तो यह खतरनाक परंपरा आगे भी जारी रहेगी। समाज को भी समझना होगा कि खुशी का इज़हार गोलियों से नहीं, संस्कारों से होता है। वरना एक पल की दिखावटी शान किसी परिवार की जिंदगी भर की त्रासदी बन सकती है।1
- बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट,,,,,बांदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। नमस्कार न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है, खबर बांदा से है— जनपद में पुलिस की लगातार कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव का बताया जा रहा है, जहां एक कार्यक्रम के दौरान युवक खुलेआम रायफल से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरा वीडियो मटौंध थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां तिलक और बरीक्षा समारोह में हर्ष फायरिंग की गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फायरिंग के दौरान गोली चलने के बाद कार्यक्रम की सजावट तक गिर गई, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। इसके बावजूद लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर हर्ष फायरिंग का शौक पूरा कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल लगातार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।3
- #EXCLUSIVE_VIDEO 💥 बारात में बवाल! #हमीरपुर के राठ में दूल्हे को सरेराह कार से खींचकर पीटा गया। 🚨 दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दूल्हे की कार में की तोड़फोड़, सिर फोड़कर किया घायल। 🎥 वायरल वीडियो में सड़क पर गुंडागर्दी का LIVE तांडव! पीड़ित पक्ष बोला—पहले भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने नहीं की कार्रवाई। 📍राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के पास की घटना। 💥 बारात में बवाल! #हमीरपुर के राठ में दूल्हे को सरेराह कार से खींचकर पीटा गया। 🚨 दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दूल्हे की कार में की तोड़फोड़, सिर फोड़कर किया घायल। 🎥 वायरल वीडियो में सड़क पर गुंडागर्दी का LIVE तांडव! पीड़ित पक्ष बोला—पहले भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने नहीं की कार्रवाई। 📍राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के पास की घटना। #Hamirpur #UPNews #BreakingNews #ExclusiveVideo #HamirpurPolice #ViralVideo #CrimeNews #UPPolice #Rath #WeddingChaos Did you like this feature?1
- बांदा के गुरेह चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और इलाके में शोक व आक्रोश का माहौल है।1
- दूल्हे की कार रोक कर दबंगों ने की जमकर मारपीट लाठी डंडों से तोड़े गाड़ी के शीशे हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के पास दबंगों ने दूल्हे की कार रोककर जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए और दूल्हे को कार से खींचकर पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट में दूल्हा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी राठ में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने दूल्हे के भाई व अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी और उसी के चलते विवाद हुआ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- बांदा के थाना कोतवाली नगर व मटौंध क्षेत्र से कुछ वीडियो संज्ञान में आए हैं जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा शादी के समारोह में हर्ष फायरिंग की जा रही है। इन वीडियो को संज्ञान में लेते हुए समीचीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और जो व्यक्ति इसमें हर्ष फायरिंग कर रहे हैं उन्हें चिन्हित किया जा रहा है और उनसे उनके असलाह बरामद करने की कार्यवाही की जा रही है । उनके लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रकिया भी आगे की जाएगी अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।1
- नरैनी विधानसभा से विधायक दिलीप कुमार भारती ने बच्चों की शिक्षा को देश के भविष्य की नींव बताया है। उन्होंने कहा कि हर गांव में अच्छी पढ़ाई और सुविधाएं मिलना ही असली विकास है, जिस पर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।1
- बांदा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक ट्रक और एक बाइक के बीच हुई दुर्घटना के कारण ट्रक में आग लग गई और एक व्यक्ति की मृत्यु भी उस एक्सीडेंट के दौरान हो गई है।1