Shuru
Apke Nagar Ki App…
*आज दिनाँक 22.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत भगठान उर्फ गोसाईपुर में एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने एवं उपचार के दौरान उक्त घायल व्यक्ति की मृत्यु हो जाने व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाईट ।*
Ashwini Kumar Pandey
*आज दिनाँक 22.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत भगठान उर्फ गोसाईपुर में एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने एवं उपचार के दौरान उक्त घायल व्यक्ति की मृत्यु हो जाने व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाईट ।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मानवता की मिसाल बने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, गरीब को मकान के लिए दिए 51 हजार* सहजनवां ।पिपरौली ब्लॉक के भखरा गांव निवासी संतराज दुबे वर्षों से जीर्ण-शीर्ण छप्पर के मकान में रहने को मजबूर हैं, आजादी से आज तक उनके पास कोई आवास नहीं है।जिनकी जानकारी होने पर उनकी मदद के लिए नगर पंचायत घघसरा अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने मानवता की मिसाल पेश की है। जानकारी मिलते ही अध्यक्ष प्रभाकर दुबे खुद संतराज के घर पहुंचे और उनकी स्थिति देखी। गरीब की दयनीय हालत देख उन्होंने तत्काल 51 हजार रुपये की सहयोग राशि नगद प्रदान की, ताकि वह अपना पक्का मकान बनवा सकें। सहयोग राशि पाकर संतराज दुबे भावुक हो गए। ग्रामीणों ने अध्यक्ष के इस कार्य की सराहना की। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि असहाय और गरीबों की मदद करना ही सच्ची जनसेवा है। हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।उनके साथ पूर्व प्रमुख पिपरौली संजय दुबे सहित कई लोग रहे।2
- DDU गेट पर छात्र के दो गुटों में हुई झड़प,बीच बचाव कर पुलिस थाने ले आई,छात्र संघ चुनाव को लेकर गरमाया माहौल गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए।नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुच गई।और समय रहते बीच बचाव करते हुए एक छात्र नेता को हिरासत में ले लिया।वही घटना से नाराज एबीवीपी के छात्र नेताओं ने कैंट थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की और कुछ छात्र नेताओं के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर जल्द से जल्द कारवाई की मांग की।इस संबंध में एबीवीपी के छात्र नेता ने बताया कि पिछले कई दिनों से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।और इस अभियान के तहत उपद्रवियों द्वारा लगातार अभियान में विघ्न डालने के साथ अभद्रता की जा रही थी।आज अभियान के दौरान कुछ छात्र नेताओं ने पहुंच कर अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। बाइट - प्रशांत त्रिपाठी, एबीवीपी छात्र नेता गोरखपुर विश्वविद्यालय1
- मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: निषाद आरक्षण नहीं तो BJP को वोट नहीं! 2027 से पहले लागू हो आरक्षण1
- कुशीनगर का सीन तेज tartrate धूप में m लोग बकायदा भीड़ नमस्कार......तेज धूप में कुशीनगर का माहौल कुछ ऐसा रहा आप देख सकते है..........इतनी तेज धूप में भी लोग ज्यादा तर संख्या में कुशीनगर घूमने आए हैं1
- हर्षोल्लास से निकली खाटूश्याम की भव्य शोभायात्रा, जमकर झूमें श्याम प्रेमी शोभायात्रा में जगह जगह श्याम प्रेमियों ने की पुष्पवर्षा मेंहदावल, संत कबीर नगर। श्री श्याम सलोना मित्र मंडल मेहदावल के श्याम प्रेमियों द्वारा पांचवा भव्य निशान शोभा यात्रा का आयोजन बड़े ही भव्यता के साथ किया गया।निशान यात्रा का शुभराम्भ नगर के सुप्रसिद्ध बाबा नरसिंह गढ़ी मंदिर से होकर नगर के अंजहिया बाजार,चौक बाजार,उत्तर पट्टी,पश्चिम टोला, ठाकुर द्वारा रोडवेज से होते हुए पुनः नरसिंह गढ़ी मंदिर पर समापन हुआ। *शोभायात्रा में गीत संगीत पर जमकर झूमें श्याम प्रेमी* श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित पांचवा भव्य निशान यात्रा में श्री खाटू श्याम जी के सुप्रसिद्ध भजनों पर श्याम प्रेमी जमकर झूमें। *श्याम निशान यात्रा में सैंकड़ो की संख्या में शामिल हुई महिला श्याम प्रेमी* श्याम निशान यात्रा में सैंकड़ो से लेकर हजारों की संख्या में महिला श्याम प्रेमियों द्वारा बाबा श्याम के भजनों पर झुमती नाचती व बाबा श्याम के जयकारों की जयघोष से पुरे यात्रा की शोभा बढाती रही। निशान यात्रा बाबा खाटू श्याम जी के प्रति अटूट विश्वास,जीत व उनके शीश दान का प्रतीक माना जाता हैँ मान्यता हैँ की सच्ची श्रद्धा के साथ निशान उठाने वाले व्यक्ति की बाबा श्याम समस्त मनोकामनाओ को पूर्ण करते हैँ। श्याम निशान यात्रा में श्री श्याम सलोना मित्र मण्डल की पूरी श्याम टीम,नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल,भाजपा नेत्री अंजना पांडेय,अतुल सिंह समेत नगर के गणमान्य जन रहे उपस्थित। श्याम निशान यात्रा के दौरान मय फ़ोर्स मुस्तैद रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्व दमन सिंह व थाना प्रभारी राकेश सिंह पूरी निशान यात्रा के दौरान पूरी तन्मयता के साथ श्याम प्रेमियों की सुरक्षा में श्याम प्रेमियों के साथ पैदल ही चलते रहे। *पांचवा श्री श्याम करुण पुकार महोत्सव का आयोजन आज* श्री श्याम सलोना मित्र मण्डल आयोजन समिति के द्वारा पाँचवा श्री श्याम करुण पुकार महोत्सव का आयोजन आज दिन बुद्धवार को जिसमे आकाश अरोरा फ़रीदाबाद व राहुल साँवरा दिल्ली के द्वारा श्याम भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसकी जानकारी आयोजक मंडल द्वारा दी गई।4
- कई मास्टर बंदूक लेकर पढ़ाने जाते थे बोलो जरा -बृजेश पाठक उप-मुख्यमंत्री उत्तर -प्रदेश कई मास्टर बंदूक लेकर पढ़ाने जाते थे बोलो जरा -बृजेश पाठक उप-मुख्यमंत्री उत्तर -प्रदेश1
- मिशन शक्ति व एंटी रोमियो अभियान के तहत महुली पुलिस की पैदल गश्त, संदिग्धों से पूछताछ (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य नाथनगर (संतकबीरनगर)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर थाना महुली पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता और सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन से संवाद किया और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए गए अभियान में एंटी रोमियो टीम और महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं, बालिकाओं, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा युवाओं को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने और कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। महिला पुलिस टीम ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा सहित अन्य पुलिस सहायता माध्यमों की जानकारी देते हुए महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की किसी भी स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। थाना प्रभारी दुर्गेश पांडेय ने अभियान में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि नियमित पैदल गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी तथा आमजन से निरंतर संवाद के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत किया जाए। महुली पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल अभियान नहीं, बल्कि पुलिस की सतत जिम्मेदारी है, जिसमें जनसहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।4
- भवन निर्माण में देरी पर किसान अनशन पर बैठे - पाली के भिटहा प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन गिराकर बच्चों को पंचायत भवन में कराया गया शिफ्ट, निर्माण में मनमानी का आरोप सहजनवा : पाली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भिटहा के नए भवन निर्माण में देरी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। भवन परिसर में बुजुर्ग किसान पुरुषोत्तम चौबे अनशन पर बैठ गए। आरोप है कि निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे ठेकेदार की मनमानी के कारण काम समय से पूरा नहीं हो रहा है। बच्चों को पंचायत भवन में पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय भिटहा का पुराना भवन जर्जर हो गया था। हादसे की आशंका को देखते हुए ध्वस्त करा दिया गया। इसके बाद विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पंचायत भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी व्यवस्था लंबे समय से चल रही है, लेकिन नए भवन का निर्माण पूरा नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बुजुर्ग किसान पुरुषोत्तम चौबे ने बताया कि विद्यालय भवन की समस्या को लेकर कई बार जिलाधिकारी से मुलाकात कर ग्रामीणों और बच्चों की परेशानी बताई थी। इसके बाद जिलाधिकारी की निधि से भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। आरोप है कि धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद ठेकेदार निर्माण कार्य में मनमानी कर रहा है और काम की गति बेहद धीमी है। कहा कि जब तक निर्माण कार्य में तेजी लाकर विद्यालय भवन को तैयार नहीं कराया जाता, तब तक वह अनशन जारी रखेंगे। ग्रामीणों ने भी जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है। *पंचायत भवन में पढ़ाई के दौरान बच्चों को परेशानी* विद्यालय का अपना भवन नहीं होने से पंचायत भवन में पढ़ाई कर रहे बच्चों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन का उपयोग अन्य कामों के लिए भी होता है, जिससे पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह और शांत माहौल नहीं मिल पाता। कक्षाएं सीमित स्थान में संचालित होने से बच्चों को बैठने में परेशानी होती है। शिक्षकों को भी कक्षाओं का संचालन व्यवस्थित करने में दिक्कत आती है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थायी भवन जल्द तैयार होना जरूरी है। - सहजनवा : पाली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भिटहा के नए भवन निर्माण में देरी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। भवन परिसर में बुजुर्ग किसान पुरुषोत्तम चौबे अनशन पर बैठ गए। आरोप है कि निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे ठेकेदार की मनमानी के कारण काम समय से पूरा नहीं हो रहा है। बच्चों को पंचायत भवन में पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय भिटहा का पुराना भवन जर्जर हो गया था। हादसे की आशंका को देखते हुए ध्वस्त करा दिया गया। इसके बाद विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पंचायत भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी व्यवस्था लंबे समय से चल रही है, लेकिन नए भवन का निर्माण पूरा नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बुजुर्ग किसान पुरुषोत्तम चौबे ने बताया कि विद्यालय भवन की समस्या को लेकर कई बार जिलाधिकारी से मुलाकात कर ग्रामीणों और बच्चों की परेशानी बताई थी। इसके बाद जिलाधिकारी की निधि से भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। आरोप है कि धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद ठेकेदार निर्माण कार्य में मनमानी कर रहा है और काम की गति बेहद धीमी है। कहा कि जब तक निर्माण कार्य में तेजी लाकर विद्यालय भवन को तैयार नहीं कराया जाता, तब तक वह अनशन जारी रखेंगे। ग्रामीणों ने भी जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है। *पंचायत भवन में पढ़ाई के दौरान बच्चों को परेशानी* विद्यालय का अपना भवन नहीं होने से पंचायत भवन में पढ़ाई कर रहे बच्चों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन का उपयोग अन्य कामों के लिए भी होता है, जिससे पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह और शांत माहौल नहीं मिल पाता। कक्षाएं सीमित स्थान में संचालित होने से बच्चों को बैठने में परेशानी होती है। शिक्षकों को भी कक्षाओं का संचालन व्यवस्थित करने में दिक्कत आती है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थायी भवन जल्द तैयार होना जरूरी है।3
- जमीनी विवाद में पुलिस और पीड़ित परिवार के बीच सड़क पर झड़प, व्यक्ति ने खुद को लगाया आग। गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मौलाखोर ग्राम सभा में भूमाफियाओं द्वारा जमीन कब्जा करने के मामले ने पकड़ा तूल, पीड़ित परिवार और स्थानीय पुलिस के बीच सड़क पर खुलेआम नोक झोक एक व्यक्ति ने खुद को लगा लिया आग।1