मिशन शक्ति व एंटी रोमियो अभियान के तहत महुली पुलिस की पैदल गश्त, संदिग्धों से पूछताछ (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य नाथनगर (संतकबीरनगर)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर थाना महुली पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता और सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन से संवाद किया और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए गए अभियान में एंटी रोमियो टीम और महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं, बालिकाओं, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा युवाओं को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने और कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। महिला पुलिस टीम ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा सहित अन्य पुलिस सहायता माध्यमों की जानकारी देते हुए महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की किसी भी स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। थाना प्रभारी दुर्गेश पांडेय ने अभियान में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि नियमित पैदल गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी तथा आमजन से निरंतर संवाद के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत किया जाए। महुली पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल अभियान नहीं, बल्कि पुलिस की सतत जिम्मेदारी है, जिसमें जनसहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मिशन शक्ति व एंटी रोमियो अभियान के तहत महुली पुलिस की पैदल गश्त, संदिग्धों से पूछताछ (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य नाथनगर (संतकबीरनगर)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर थाना महुली पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता और सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त कर
आमजन से संवाद किया और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए गए अभियान में एंटी रोमियो टीम और महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं, बालिकाओं, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर
अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा युवाओं को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने और कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। महिला पुलिस टीम ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा सहित अन्य पुलिस सहायता माध्यमों की जानकारी देते हुए महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की किसी भी स्थिति में
बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। थाना प्रभारी दुर्गेश पांडेय ने अभियान में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि नियमित पैदल गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी तथा आमजन से निरंतर संवाद के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत किया जाए। महुली पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल अभियान नहीं, बल्कि पुलिस की सतत जिम्मेदारी है, जिसमें जनसहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
- *आज दिनाँक 22.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत भगठान उर्फ गोसाईपुर में एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने एवं उपचार के दौरान उक्त घायल व्यक्ति की मृत्यु हो जाने व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाईट ।*1
- शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय शास्त्रीय व लोक गायक पंजीकृत कलाकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश1
- सड़क चौड़ीकरण को लेकर सहजनवा बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप सहजनवा बाजार में मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुलडोजर की कार्रवाई की। प्रशासन की कार्रवाई से सड़क और पटरी पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से कुछ दिन पहले ही बाजार के दुकानदारों को अल्टीमेटम देते हुए नोटिस जारी किया गया था। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के सामने किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और सड़क व सार्वजनिक स्थान को खाली रखें।प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।इसी क्रम में मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने बाजार में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।टीम ने बुलडोजर की मदद से सड़क व पटरी पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी।4
- राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह जिंदाबाद जिंदाबाद1
- सीजफायर दिवस पर शांति, संवाद और मानवता का संदेश सीजफायर दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की ओर से सभी देशवासियों को शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संगठन के सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि युद्ध और संघर्ष से सबसे अधिक प्रभावित आम नागरिक होते हैं। सीजफायर का उद्देश्य हिंसा को रोककर शांति और संवाद के लिए वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा, मानवाधिकारों का सम्मान और आपसी संवाद किसी भी समाज की मजबूत नींव हैं। संघर्ष की परिस्थितियों में भी बातचीत, संयम और शांतिपूर्ण समाधान को प्राथमिकता देना आवश्यक है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन ने सीजफायर दिवस पर विश्व में शांति, सुरक्षा और मानव गरिमा की रक्षा की कामना करते हुए सभी से हिंसा के बजाय संवाद और सहयोग का मार्ग अपनाने का आह्वान किया। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन सूर्य प्रकाश पाण्डेय1
- गोरखपुर में बिजली चेकिंग टीम का घेराव कर जमकर हंगामा, ‘बिजली विभाग मुर्दाबाद’ के लगे नारे गोरखपुर के तुर्कमानपुर कसाई टोला में बिजली चेकिंग के दौरान हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने विजिलेंस टीम का विरोध करते हुए घेराव किया और नारेबाजी की। विभाग ने बिजली चोरी का आरोप लगाया है, जबकि स्थानीय लोगों ने कार्रवाई और वसूली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में FIR की कार्रवाई की बात कही गई है। #Gorakhpur #GorakhpurNews #Turkmanpur #ElectricityNews #BijliChori #Vigilance #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #GorakhpurBreakingNews #LocalNews #DainikAdhyay1
- भू माफियाओं के कहर से टूटता पीड़ित परिवार, न्याय की तलाश में खा रहा सरकारी कार्यायलयों की ठोकर। गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा मौलाखोर में जमीनी विवाद देखने को मिला है। पीड़ित परिवार का कहना है कि गाँव के ही अन्य लोगों के द्वारा फर्जी कागजात के दम पर जमीन कब्जा करना चाहते हैं जिसको रोकने पर गाली ग्लौज मार पीट होता रहा है। मै थाने से लेकर राजस्व विभाग तक सबका चक्कर काट रहा हूं लेकिन गरीबी और घूस न दे पाने के कारण मुझे सताया जा रहा है।1
- *आज दिनांक 22.09.2026 को थाना दुधारा अन्तर्गत सड़क पर अनिंत्रित होकर कार तालाब में गिर जाने की घटित घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाइट*1