सड़क चौड़ीकरण को लेकर सहजनवा बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप सहजनवा बाजार में मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुलडोजर की कार्रवाई की। प्रशासन की कार्रवाई से सड़क और पटरी पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से कुछ दिन पहले ही बाजार के दुकानदारों को अल्टीमेटम देते हुए नोटिस जारी किया गया था। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के सामने किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और सड़क व सार्वजनिक स्थान को खाली रखें।प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।इसी क्रम में मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने बाजार में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।टीम ने बुलडोजर की मदद से सड़क व पटरी पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी।
सड़क चौड़ीकरण को लेकर सहजनवा बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप सहजनवा बाजार में मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुलडोजर की कार्रवाई की। प्रशासन की कार्रवाई से सड़क और पटरी पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों
में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से कुछ दिन पहले ही बाजार के दुकानदारों को अल्टीमेटम देते हुए नोटिस जारी किया गया था। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के सामने किसी भी प्रकार
का अतिक्रमण न करें और सड़क व सार्वजनिक स्थान को खाली रखें।प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।इसी क्रम में मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने बाजार में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
की।टीम ने बुलडोजर की मदद से सड़क व पटरी पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी।
- कुशीनगर का सीन तेज tartrate धूप में m लोग बकायदा भीड़ नमस्कार......तेज धूप में कुशीनगर का माहौल कुछ ऐसा रहा आप देख सकते है..........इतनी तेज धूप में भी लोग ज्यादा तर संख्या में कुशीनगर घूमने आए हैं1
- कई मास्टर बंदूक लेकर पढ़ाने जाते थे बोलो जरा -बृजेश पाठक उप-मुख्यमंत्री उत्तर -प्रदेश कई मास्टर बंदूक लेकर पढ़ाने जाते थे बोलो जरा -बृजेश पाठक उप-मुख्यमंत्री उत्तर -प्रदेश1
- *आज दिनाँक 22.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत भगठान उर्फ गोसाईपुर में एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने एवं उपचार के दौरान उक्त घायल व्यक्ति की मृत्यु हो जाने व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाईट ।*1
- Navneet Rana का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला! ‘पप्पू’ कहकर घेरा, PM Modi की मां पर विवाद | UP Election 20271
- आज ब्लॉक मिठौरा में हौसला सीएलएफ के कार्यालय भवन का उद्घाटन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ किया गया। इस समूह की महिलाएं सेनेट्री किट के निर्माण से आर्थिक सशक्तिकरण की ओर मजबूत कदम बढ़ा रही हैं।1
- भवन निर्माण में देरी पर किसान अनशन पर बैठे - पाली के भिटहा प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन गिराकर बच्चों को पंचायत भवन में कराया गया शिफ्ट, निर्माण में मनमानी का आरोप सहजनवा : पाली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भिटहा के नए भवन निर्माण में देरी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। भवन परिसर में बुजुर्ग किसान पुरुषोत्तम चौबे अनशन पर बैठ गए। आरोप है कि निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे ठेकेदार की मनमानी के कारण काम समय से पूरा नहीं हो रहा है। बच्चों को पंचायत भवन में पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय भिटहा का पुराना भवन जर्जर हो गया था। हादसे की आशंका को देखते हुए ध्वस्त करा दिया गया। इसके बाद विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पंचायत भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी व्यवस्था लंबे समय से चल रही है, लेकिन नए भवन का निर्माण पूरा नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बुजुर्ग किसान पुरुषोत्तम चौबे ने बताया कि विद्यालय भवन की समस्या को लेकर कई बार जिलाधिकारी से मुलाकात कर ग्रामीणों और बच्चों की परेशानी बताई थी। इसके बाद जिलाधिकारी की निधि से भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। आरोप है कि धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद ठेकेदार निर्माण कार्य में मनमानी कर रहा है और काम की गति बेहद धीमी है। कहा कि जब तक निर्माण कार्य में तेजी लाकर विद्यालय भवन को तैयार नहीं कराया जाता, तब तक वह अनशन जारी रखेंगे। ग्रामीणों ने भी जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है। *पंचायत भवन में पढ़ाई के दौरान बच्चों को परेशानी* विद्यालय का अपना भवन नहीं होने से पंचायत भवन में पढ़ाई कर रहे बच्चों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन का उपयोग अन्य कामों के लिए भी होता है, जिससे पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह और शांत माहौल नहीं मिल पाता। कक्षाएं सीमित स्थान में संचालित होने से बच्चों को बैठने में परेशानी होती है। शिक्षकों को भी कक्षाओं का संचालन व्यवस्थित करने में दिक्कत आती है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थायी भवन जल्द तैयार होना जरूरी है। - सहजनवा : पाली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भिटहा के नए भवन निर्माण में देरी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। भवन परिसर में बुजुर्ग किसान पुरुषोत्तम चौबे अनशन पर बैठ गए। आरोप है कि निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे ठेकेदार की मनमानी के कारण काम समय से पूरा नहीं हो रहा है। बच्चों को पंचायत भवन में पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय भिटहा का पुराना भवन जर्जर हो गया था। हादसे की आशंका को देखते हुए ध्वस्त करा दिया गया। इसके बाद विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पंचायत भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी व्यवस्था लंबे समय से चल रही है, लेकिन नए भवन का निर्माण पूरा नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बुजुर्ग किसान पुरुषोत्तम चौबे ने बताया कि विद्यालय भवन की समस्या को लेकर कई बार जिलाधिकारी से मुलाकात कर ग्रामीणों और बच्चों की परेशानी बताई थी। इसके बाद जिलाधिकारी की निधि से भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। आरोप है कि धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद ठेकेदार निर्माण कार्य में मनमानी कर रहा है और काम की गति बेहद धीमी है। कहा कि जब तक निर्माण कार्य में तेजी लाकर विद्यालय भवन को तैयार नहीं कराया जाता, तब तक वह अनशन जारी रखेंगे। ग्रामीणों ने भी जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है। *पंचायत भवन में पढ़ाई के दौरान बच्चों को परेशानी* विद्यालय का अपना भवन नहीं होने से पंचायत भवन में पढ़ाई कर रहे बच्चों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन का उपयोग अन्य कामों के लिए भी होता है, जिससे पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह और शांत माहौल नहीं मिल पाता। कक्षाएं सीमित स्थान में संचालित होने से बच्चों को बैठने में परेशानी होती है। शिक्षकों को भी कक्षाओं का संचालन व्यवस्थित करने में दिक्कत आती है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थायी भवन जल्द तैयार होना जरूरी है।3
- *आज दिनांक 22.09.2026 को थाना दुधारा अन्तर्गत सड़क पर अनिंत्रित होकर कार तालाब में गिर जाने की घटित घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाइट*1
- बलरामपुर :- बेहद दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि डिवाइन पब्लिक स्कूल में क्लास में एक मासूम बच्ची की अचानक मौत हो गई, यह पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी [CCTV] कैमरे में कैद हो गई है. मृतक मासूम बच्ची सोनू तिवारी [जीतू] की पुत्री थी, जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे बच्ची अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रही थी, उसी समय स्कूल के बाहर से निकल रहे विसर्जन जुलूस में बजाये जा रहे DJ की आवाज़ बेहद तेज़ थी, परिजनों का कहना है कि DJ के भयंकर शोर और धमक के कारण बच्ची को अचानक दौरा पड़ा और उसे लगातार तीन बार दिल के दौरे [हार्ट अटैक] आया. मासूम बच्ची इस तेज़ शोर और झटके को सहन नहीं कर सकी और कक्षा के अंदर ही उसकी सांसें थम गईं, घटना के बाद ध्वनि प्रदूषण और DJ के निर्धारित मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं. CCTV में कैद यह मंजर... किसी का भी कलेजा दहला देने वाला है...1
- जमीनी विवाद में पुलिस और पीड़ित परिवार के बीच सड़क पर झड़प, व्यक्ति ने खुद को लगाया आग। गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मौलाखोर ग्राम सभा में भूमाफियाओं द्वारा जमीन कब्जा करने के मामले ने पकड़ा तूल, पीड़ित परिवार और स्थानीय पुलिस के बीच सड़क पर खुलेआम नोक झोक एक व्यक्ति ने खुद को लगा लिया आग।1