logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेतिया में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के जेई रोशन कुमार 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार बेतिया में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के जेई रोशन कुमार 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

2 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

बेतिया में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के जेई रोशन कुमार 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार बेतिया में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के जेई रोशन कुमार 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

More news from बिहार and nearby areas
  • रोड हादसे में मौके पर ही मौत, सगाई समारोह से लौट रहे थे मुंशी सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लसनीया
    1
    रोड हादसे में मौके पर ही मौत, सगाई समारोह से लौट रहे थे मुंशी सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लसनीया
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • बेतिया। आगामी पर्व होली के अवसर पर बेतिया जिला वासियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण के निर्देशानुसार बेतिया पुलिस ने आज 2मार्च सोमवार साम करीब 6:30 निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है । यह सेवा दिनांक 02/03/2026 से 06/03/2026 तक प्रत्येक रात्रि 09:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक संचालित रहेगी। बसें बेतिया रेलवे स्टेशन से यात्रियों को उनके सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएंगी। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र बेतिया द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी यात्रियों की सुरक्षा व सहायता करेंगे।
    1
    बेतिया। आगामी पर्व होली के अवसर पर बेतिया जिला वासियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण के निर्देशानुसार बेतिया पुलिस ने आज 2मार्च सोमवार साम करीब 6:30  निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है । यह सेवा दिनांक 02/03/2026 से 06/03/2026 तक प्रत्येक रात्रि 09:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक संचालित रहेगी। बसें बेतिया रेलवे स्टेशन से यात्रियों को उनके सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएंगी।
पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र बेतिया द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी यात्रियों की सुरक्षा व सहायता करेंगे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
  • बेतिया में SVU की बड़ी कार्रवाई: 5 लाख रिश्वत और स्मार्ट वॉच के साथ सहायक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए बेतिया में शिक्षा विभाग के एक और अधिकारी को शिकंजे में लिया है। ताज़ा मामले में जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में तैनात सहायक अभियंता रोशन कुमार को 5 लाख रुपये नकद और एक कीमती स्मार्ट वॉच रिश्वत के तौर पर लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। SVU की इस कार्रवाई ने जिले के शिक्षा महकमे में एक बार फिर हड़कंप मचा दिया है। निगरानी विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिवादी शम्स तबरेज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी द्वारा विभिन्न स्कूलों में करीब 57 लाख रुपये के कार्य कराए गए थे। इन कार्यों के भुगतान के बदले आरोपी सहायक अभियंता रोशन कुमार 10 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 5 लाख 70 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत का गंभीरता से सत्यापन करने के बाद पटना से आई SVU की टीम ने जाल बिछाया और बेतिया में छापेमारी कर रोशन कुमार को रिश्वत की पहली किस्त स्वीकार करते हुए दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया और अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि बेतिया का शिक्षा विभाग पिछले कुछ समय से लगातार भ्रष्टाचार की सुर्खियों में बना हुआ है और यहाँ के बड़े अधिकारियों का दागदार चेहरा बार-बार सामने आ रहा है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इससे पूर्व बेतिया के ही तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई ने पूरे राज्य को चौंका दिया था। उस वक्त निगरानी विभाग की छापेमारी के दौरान डीईओ के ठिकानों से करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई थी। एक के बाद एक शिक्षा विभाग के रसूखदार अधिकारियों का इस तरह भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त पाया जाना विभाग की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
    1
    बेतिया में SVU की बड़ी कार्रवाई: 5 लाख रिश्वत और स्मार्ट वॉच के साथ सहायक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए बेतिया में शिक्षा विभाग के एक और अधिकारी को शिकंजे में लिया है। ताज़ा मामले में जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में तैनात सहायक अभियंता रोशन कुमार को 5 लाख रुपये नकद और एक कीमती स्मार्ट वॉच रिश्वत के तौर पर लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। SVU की इस कार्रवाई ने जिले के शिक्षा महकमे में एक बार फिर हड़कंप मचा दिया है।
निगरानी विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिवादी शम्स तबरेज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी द्वारा विभिन्न स्कूलों में करीब 57 लाख रुपये के कार्य कराए गए थे। इन कार्यों के भुगतान के बदले आरोपी सहायक अभियंता रोशन कुमार 10 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 5 लाख 70 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत का गंभीरता से सत्यापन करने के बाद पटना से आई SVU की टीम ने जाल बिछाया और बेतिया में छापेमारी कर रोशन कुमार को रिश्वत की पहली किस्त स्वीकार करते हुए दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया और अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बेतिया का शिक्षा विभाग पिछले कुछ समय से लगातार भ्रष्टाचार की सुर्खियों में बना हुआ है और यहाँ के बड़े अधिकारियों का दागदार चेहरा बार-बार सामने आ रहा है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इससे पूर्व बेतिया के ही तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई ने पूरे राज्य को चौंका दिया था। उस वक्त निगरानी विभाग की छापेमारी के दौरान डीईओ के ठिकानों से करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई थी। एक के बाद एक शिक्षा विभाग के रसूखदार अधिकारियों का इस तरह भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त पाया जाना विभाग की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिन्दुपुर गांव में बंधक बनाए गए दो युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस पर हमले का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उग्र भीड़ को पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते और सरकारी कार्य में बाधा डालते देखा जा सकता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और पूर्व वार्ड सदस्य निर्मल यादव को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में सहरसा न्यायालय भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 12:52 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि हिन्दुपुर गांव में दो युवकों को ग्रामीणों ने एक घर में बंधक बना रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पहले से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    1
    सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिन्दुपुर गांव में बंधक बनाए गए दो युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस पर हमले का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उग्र भीड़ को पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते और सरकारी कार्य में बाधा डालते देखा जा सकता है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और पूर्व वार्ड सदस्य निर्मल यादव को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में सहरसा न्यायालय भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 12:52 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि हिन्दुपुर गांव में दो युवकों को ग्रामीणों ने एक घर में बंधक बना रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पहले से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    user_SUDHANSU KUMAR
    SUDHANSU KUMAR
    Local News Reporter नरकटिया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by RAJHANSH VERMA
    1
    Post by RAJHANSH VERMA
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    7 hrs ago
  • गोपालगंज - होली से पहले मीरगंज शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च.... #holi #mirganj #viral
    1
    गोपालगंज - होली से पहले मीरगंज शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च....
#holi #mirganj #viral
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    7 hrs ago
  • मझौलिया। Lab of Education Welfare Trust के तत्वावधान में सोमवार के दिन जब तीन बजे सेनुवारिया के बच्चों को गन्ना अनुसंधान केंद्र माधोपुर में वैज्ञानिक पद्धति से बीज निर्माण की प्रक्रिया सिखाई गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रविकांत ने बच्चों को पौधों में ब्रीडिंग (संकरण) की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिससे बच्चों ने नए बीज विकसित करने की मूल प्रक्रिया को समझा। संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यदि बच्चों को कम उम्र से ही वैज्ञानिक प्रयोगों से जोड़ा जाए तो वे भविष्य में अपने क्षेत्र, राज्य और देश को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से यह छोटी सी मुहिम शुरू की गई है। मौके पर सचिव सुजीत सोनी, कोषाध्यक्ष विनय पटेल, सदस्य दीपक वर्मा, दीपक कुमार सहित कई बच्चे उपस्थित रहे।
    1
    मझौलिया। Lab of Education Welfare Trust के तत्वावधान में सोमवार के दिन जब तीन बजे सेनुवारिया के बच्चों को गन्ना अनुसंधान केंद्र माधोपुर में वैज्ञानिक पद्धति से बीज निर्माण की प्रक्रिया सिखाई गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रविकांत ने बच्चों को पौधों में ब्रीडिंग (संकरण) की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिससे बच्चों ने नए बीज विकसित करने की मूल प्रक्रिया को समझा।
संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यदि बच्चों को कम उम्र से ही वैज्ञानिक प्रयोगों से जोड़ा जाए तो वे भविष्य में अपने क्षेत्र, राज्य और देश को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से यह छोटी सी मुहिम शुरू की गई है। मौके पर सचिव सुजीत सोनी, कोषाध्यक्ष विनय पटेल, सदस्य दीपक वर्मा, दीपक कुमार सहित कई बच्चे उपस्थित रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • सुखपुरा (बलिया) में होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
    1
    सुखपुरा (बलिया) में होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 2मार्च सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 14अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 453.79लीटर शराब बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 2मार्च सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 14अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 453.79लीटर शराब बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.