बेतिया में SVU की बड़ी कार्रवाई: 5 लाख रिश्वत और स्मार्ट वॉच के साथ सहायक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए बेतिया में शिक्षा विभाग के एक और अधिकारी को शिकंजे में लिया है। ताज़ा मामले में जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में तैनात सहायक अभियंता रोशन कुमार को 5 लाख रुपये नकद और एक कीमती स्मार्ट वॉच रिश्वत के तौर पर लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। SVU की इस कार्रवाई ने जिले के शिक्षा महकमे में एक बार फिर हड़कंप मचा दिया है। निगरानी विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिवादी शम्स तबरेज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी द्वारा विभिन्न स्कूलों में करीब 57 लाख रुपये के कार्य कराए गए थे। इन कार्यों के भुगतान के बदले आरोपी सहायक अभियंता रोशन कुमार 10 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 5 लाख 70 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत का गंभीरता से सत्यापन करने के बाद पटना से आई SVU की टीम ने जाल बिछाया और बेतिया में छापेमारी कर रोशन कुमार को रिश्वत की पहली किस्त स्वीकार करते हुए दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया और अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि बेतिया का शिक्षा विभाग पिछले कुछ समय से लगातार भ्रष्टाचार की सुर्खियों में बना हुआ है और यहाँ के बड़े अधिकारियों का दागदार चेहरा बार-बार सामने आ रहा है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इससे पूर्व बेतिया के ही तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई ने पूरे राज्य को चौंका दिया था। उस वक्त निगरानी विभाग की छापेमारी के दौरान डीईओ के ठिकानों से करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई थी। एक के बाद एक शिक्षा विभाग के रसूखदार अधिकारियों का इस तरह भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त पाया जाना विभाग की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

- राजगीर जाए तो सावधान, समान बहुत सोच समझकर खरीदे बहुत महंगे है|1
- शराबबंदी: चोर दरवाजे से ही सही सरकार आज नहीं तो कल, इस फर्जी कानून को वापस लेगी!!1
- योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड के नवगांवा गांव में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे डीलर संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष अमर यादव के आवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का परिचय दिया। पारंपरिक गीत-संगीत और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संगठन की मजबूती तथा जनवितरण प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और एकजुटता को सुदृढ़ करते हैं। समारोह में जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह, महामंत्री मुकेश कुमार, जिला संगठन मंत्री हरेराम कुमार, धुर्व प्रसाद, अशोक प्रसाद, हरिराम गिरी, कन्हैया पांडे, मुरारी प्रसाद, रामायण मुखिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे। अंत में अमर यादव ने सभी के प्रति आभार जताते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का संकल्प दोहराया।1
- चित्रगुप्त समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन श्री चित्रगुप्त धाम,बेतिया में किया गया। 02.03.2026.1
- रोड हादसे में मौके पर ही मौत, सगाई समारोह से लौट रहे थे मुंशी सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लसनीया1
- इजराइल और अमेरिका के खिलाफ आज सोमवार, 2 मार्च की रात करीब 7:30 बजे बेतिया के इंदिरा चौक स्थित शिया मस्जिद से एक जोरदार विरोध प्रदर्शन निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे जंग नहीं बल्कि पीठ में छुरा घोंपने की साजिश बताया और आरोप लगाया कि दुनिया को गुलाम बनाने की मंशा रखने वाली ताकतें अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए युद्ध और शांति वार्ता का नाटक कर रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि इजराइल और अमेरिका जुल्म और मासूमों की हत्या के दोषी हैं और ईरान पर हमला कर आयतुल्ला अली खामेनेई को कायराना तरीके से शहीद किया गया। विरोध मार्च शिया मस्जिद से निकलकर मियां टोला मस्जिद होते हुए पुनः इंदिरा चौक पहुंचा, जहां इजराइल और अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान मौलाना मंतशा अली हसन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुनहगारों का पर्दाफाश होने के डर से यह पूरा खेल रचा गया है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।1
- होली से पहले ही बिहार में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 48 घंटे में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान1
- बिहार में सब लोग 'होली मिलन' में व्यस्त हैं, वही प्रशांत किशोर जी बिहार के अलग अलग जिले में बिहार के लोगों के बीच हैं... जिसे बिहार ने चुनाव में एक सीट नहीं दिया है वही व्यक्ति आज भी मुस्तैदी से बिहार के "नवनिर्माण अभियान" हेतु प्रतिबद्ध है! चुनाव से पूर्व एक क्लिप वायरल किया गया! इस क्लिप में PK के तिलक पोंछने को व्हाट्स ऐप व सोशल मीडिया पर फैलाया गया। प्रशांत किशोर "पांडेय" हैं, इसे भी मुद्दा बनाने का प्रयास हुआ! #गुजरात: वहां ऐसा शहर है जहां 2030 में लोग रहने के लिए आएंगे। शहर के 920 वर्ग km में ₹14 लाख करोड़ का निवेश किया जा रहा है! नाम है धोलेरा ⬆️ एक शहर जो अभी बसा नहीं है उसमें किया जाने वाला निवेश बिहार के GSDP से ज्यादा है... #बिहार: बजट है ₹3.48 लाख करोड़, GSDP है ~₹11 लाख करोड़ #बिहार के 94,163 वर्ग km के लिए 10 वर्ष में ~₹14,000 करोड़ का निवेश हुआ है! बिहार ने 2014-2024 तक 30-39 MP दिए! केंद्र में वर्तमान "मोदी सरकार" बिहार के 30 सांसदों के बैसाखी पर टीका हुआ है। इसके बाद भी ... बिहार कल भी उपेक्षित था आज भी उपेक्षित है। बिहार में अब कंगाली का आलम है...1
- मझौलिया। Lab of Education Welfare Trust के तत्वावधान में सोमवार के दिन जब तीन बजे सेनुवारिया के बच्चों को गन्ना अनुसंधान केंद्र माधोपुर में वैज्ञानिक पद्धति से बीज निर्माण की प्रक्रिया सिखाई गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रविकांत ने बच्चों को पौधों में ब्रीडिंग (संकरण) की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिससे बच्चों ने नए बीज विकसित करने की मूल प्रक्रिया को समझा। संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यदि बच्चों को कम उम्र से ही वैज्ञानिक प्रयोगों से जोड़ा जाए तो वे भविष्य में अपने क्षेत्र, राज्य और देश को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से यह छोटी सी मुहिम शुरू की गई है। मौके पर सचिव सुजीत सोनी, कोषाध्यक्ष विनय पटेल, सदस्य दीपक वर्मा, दीपक कुमार सहित कई बच्चे उपस्थित रहे।1