logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड के नवगांवा गांव में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे डीलर संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष अमर यादव के आवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का परिचय दिया। पारंपरिक गीत-संगीत और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संगठन की मजबूती तथा जनवितरण प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और एकजुटता को सुदृढ़ करते हैं। समारोह में जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह, महामंत्री मुकेश कुमार, जिला संगठन मंत्री हरेराम कुमार, धुर्व प्रसाद, अशोक प्रसाद, हरिराम गिरी, कन्हैया पांडे, मुरारी प्रसाद, रामायण मुखिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे। अंत में अमर यादव ने सभी के प्रति आभार जताते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का संकल्प दोहराया।

2 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड के नवगांवा गांव में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे डीलर संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष अमर यादव के आवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का परिचय दिया। पारंपरिक गीत-संगीत और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संगठन की मजबूती तथा जनवितरण प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और एकजुटता को सुदृढ़ करते हैं। समारोह में जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह, महामंत्री मुकेश कुमार, जिला संगठन मंत्री हरेराम कुमार, धुर्व प्रसाद, अशोक प्रसाद, हरिराम गिरी, कन्हैया पांडे, मुरारी प्रसाद, रामायण मुखिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे। अंत में अमर यादव ने सभी के प्रति आभार जताते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का संकल्प दोहराया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बेतिया में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के जेई रोशन कुमार 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
    1
    बेतिया में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के जेई रोशन कुमार 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    16 min ago
  • नौतन। बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री सह नौतन विधानसभा के विधायक नारायण प्रसाद ने सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे पूजाहा क्षेत्र में बरसात से पूर्व कराए जा रहे बांध सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि बरसात के समय बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। यदि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं तो वर्षा ऋतु में आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ आने से पहले ही सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय पूरे कर लिए जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता सुरक्षित रह सके। मौके पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार, कनीय अभियंता रामबाबू रजक, स्थानीय ग्रामीण सत्यदेव कुशवाहा, ध्रुप शाह, प्यारेलाल पटेल, प्रकाश पटेल, नागेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    नौतन। बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री सह नौतन विधानसभा के विधायक नारायण प्रसाद ने सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे पूजाहा क्षेत्र में बरसात से पूर्व कराए जा रहे बांध सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि बरसात के समय बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। यदि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं तो वर्षा ऋतु में आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ आने से पहले ही सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय पूरे कर लिए जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता सुरक्षित रह सके। मौके पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार, कनीय अभियंता रामबाबू रजक, स्थानीय ग्रामीण सत्यदेव कुशवाहा, ध्रुप शाह, प्यारेलाल पटेल, प्रकाश पटेल, नागेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • चित्रगुप्त समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन श्री चित्रगुप्त धाम,बेतिया में किया गया। 02.03.2026.
    1
    चित्रगुप्त समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन श्री चित्रगुप्त धाम,बेतिया में किया गया। 02.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • जो इसमें नीचे वीडियो डाला गया है इस वीडियो में आप देखिए एक लड़की बाहर से कोई अच्छी खासी घर की लड़की है जो दवा वितरण केंद्र सरकारी अस्पताल में आई हुई है और इसमें का जो कमी है वह पब्लिक को दवा न देकर तुरंत खड़ा हुआ और उसे लड़की के साथ में बातें करने लगा उसके बाद एक कला पॉलीथिन निकाला और उसमें दवाई कुछ अपने से रखने लगा और कुछ वह लड़की उठा उठा कर रखने लगी।उसके जरूरत भर दवा हो गया या मेरे वीडियो का उसको भनक लग गया तो लेकर उतना दवा निकल गए ऐसे ही होता रहेगा तो फिर गरीबों का यह कैसे हो क्या होगा क्या मतलब बनता है । इन लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
    3
    जो इसमें नीचे वीडियो डाला गया है इस वीडियो में आप देखिए एक लड़की बाहर से कोई अच्छी खासी घर की लड़की है जो दवा वितरण केंद्र सरकारी अस्पताल में आई हुई है और इसमें का जो कमी है वह पब्लिक को दवा न देकर तुरंत खड़ा हुआ और उसे लड़की के साथ में बातें करने लगा उसके बाद एक कला पॉलीथिन निकाला और उसमें दवाई कुछ अपने से रखने लगा और कुछ वह लड़की उठा उठा कर रखने लगी।उसके जरूरत भर दवा हो गया या मेरे वीडियो का उसको भनक लग गया तो लेकर उतना दवा निकल गए ऐसे ही होता रहेगा तो फिर गरीबों का यह कैसे हो क्या होगा क्या मतलब बनता है । इन लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
    user_AKHILESH KUMAR Bss
    AKHILESH KUMAR Bss
    Chanpatia, Pashchim Champaran•
    10 hrs ago
  • इजराइल और अमेरिका के खिलाफ आज सोमवार, 2 मार्च की रात करीब 7:30 बजे बेतिया के इंदिरा चौक स्थित शिया मस्जिद से एक जोरदार विरोध प्रदर्शन निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे जंग नहीं बल्कि पीठ में छुरा घोंपने की साजिश बताया और आरोप लगाया कि दुनिया को गुलाम बनाने की मंशा रखने वाली ताकतें अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए युद्ध और शांति वार्ता का नाटक कर रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि इजराइल और अमेरिका जुल्म और मासूमों की हत्या के दोषी हैं और ईरान पर हमला कर आयतुल्ला अली खामेनेई को कायराना तरीके से शहीद किया गया। विरोध मार्च शिया मस्जिद से निकलकर मियां टोला मस्जिद होते हुए पुनः इंदिरा चौक पहुंचा, जहां इजराइल और अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान मौलाना मंतशा अली हसन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुनहगारों का पर्दाफाश होने के डर से यह पूरा खेल रचा गया है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।
    1
    इजराइल और अमेरिका के खिलाफ आज सोमवार, 2 मार्च की रात करीब 7:30 बजे बेतिया के इंदिरा चौक स्थित शिया मस्जिद से एक जोरदार विरोध प्रदर्शन निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे जंग नहीं बल्कि पीठ में छुरा घोंपने की साजिश बताया और आरोप लगाया कि दुनिया को गुलाम बनाने की मंशा रखने वाली ताकतें अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए युद्ध और शांति वार्ता का नाटक कर रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि इजराइल और अमेरिका जुल्म और मासूमों की हत्या के दोषी हैं और ईरान पर हमला कर आयतुल्ला अली खामेनेई को कायराना तरीके से शहीद किया गया।
विरोध मार्च शिया मस्जिद से निकलकर मियां टोला मस्जिद होते हुए पुनः इंदिरा चौक पहुंचा, जहां इजराइल और अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान मौलाना मंतशा अली हसन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुनहगारों का पर्दाफाश होने के डर से यह पूरा खेल रचा गया है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • सुगौली के पूर्व विधायक के आवास पर सोमवार को किया गया रंगारंग होली कार्यक्रम का आयोजन। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। खूब मची धूम।
    1
    सुगौली के पूर्व विधायक के आवास पर सोमवार को किया गया रंगारंग होली कार्यक्रम का आयोजन। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। खूब मची धूम।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • लोजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रताप सिंह जी के तरफ से,, होली की बधाई 🌹🌹
    1
    लोजपा जिला उपाध्यक्ष 
जयप्रताप सिंह जी के तरफ से,, होली की बधाई 🌹🌹
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    City Star गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    1 hr ago
  • योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड के नवगांवा गांव में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे डीलर संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष अमर यादव के आवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का परिचय दिया। पारंपरिक गीत-संगीत और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संगठन की मजबूती तथा जनवितरण प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और एकजुटता को सुदृढ़ करते हैं। समारोह में जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह, महामंत्री मुकेश कुमार, जिला संगठन मंत्री हरेराम कुमार, धुर्व प्रसाद, अशोक प्रसाद, हरिराम गिरी, कन्हैया पांडे, मुरारी प्रसाद, रामायण मुखिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे। अंत में अमर यादव ने सभी के प्रति आभार जताते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का संकल्प दोहराया।
    1
    योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड के नवगांवा गांव में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे डीलर संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष अमर यादव के आवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का परिचय दिया।
पारंपरिक गीत-संगीत और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संगठन की मजबूती तथा जनवितरण प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और एकजुटता को सुदृढ़ करते हैं।
समारोह में जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह, महामंत्री मुकेश कुमार, जिला संगठन मंत्री हरेराम कुमार, धुर्व प्रसाद, अशोक प्रसाद, हरिराम गिरी, कन्हैया पांडे, मुरारी प्रसाद, रामायण मुखिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे। अंत में अमर यादव ने सभी के प्रति आभार जताते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का संकल्प दोहराया।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.