Shuru
Apke Nagar Ki App…
होली मिलन समारोह।श्री चित्रगुप्त धाम, बेतिया। 2 March. चित्रगुप्त समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन श्री चित्रगुप्त धाम,बेतिया में किया गया। 02.03.2026.
Vivek Shrivastava.
होली मिलन समारोह।श्री चित्रगुप्त धाम, बेतिया। 2 March. चित्रगुप्त समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन श्री चित्रगुप्त धाम,बेतिया में किया गया। 02.03.2026.
More news from बिहार and nearby areas
- नौतन। बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री सह नौतन विधानसभा के विधायक नारायण प्रसाद ने सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे पूजाहा क्षेत्र में बरसात से पूर्व कराए जा रहे बांध सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि बरसात के समय बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। यदि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं तो वर्षा ऋतु में आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ आने से पहले ही सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय पूरे कर लिए जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता सुरक्षित रह सके। मौके पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार, कनीय अभियंता रामबाबू रजक, स्थानीय ग्रामीण सत्यदेव कुशवाहा, ध्रुप शाह, प्यारेलाल पटेल, प्रकाश पटेल, नागेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- चित्रगुप्त समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन श्री चित्रगुप्त धाम,बेतिया में किया गया। 02.03.2026.1
- रोड हादसे में मौके पर ही मौत, सगाई समारोह से लौट रहे थे मुंशी सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लसनीया1
- जो इसमें नीचे वीडियो डाला गया है इस वीडियो में आप देखिए एक लड़की बाहर से कोई अच्छी खासी घर की लड़की है जो दवा वितरण केंद्र सरकारी अस्पताल में आई हुई है और इसमें का जो कमी है वह पब्लिक को दवा न देकर तुरंत खड़ा हुआ और उसे लड़की के साथ में बातें करने लगा उसके बाद एक कला पॉलीथिन निकाला और उसमें दवाई कुछ अपने से रखने लगा और कुछ वह लड़की उठा उठा कर रखने लगी।उसके जरूरत भर दवा हो गया या मेरे वीडियो का उसको भनक लग गया तो लेकर उतना दवा निकल गए ऐसे ही होता रहेगा तो फिर गरीबों का यह कैसे हो क्या होगा क्या मतलब बनता है । इन लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए3
- बेतिया। आगामी पर्व होली के अवसर पर बेतिया जिला वासियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण के निर्देशानुसार बेतिया पुलिस ने आज 2मार्च सोमवार साम करीब 6:30 निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है । यह सेवा दिनांक 02/03/2026 से 06/03/2026 तक प्रत्येक रात्रि 09:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक संचालित रहेगी। बसें बेतिया रेलवे स्टेशन से यात्रियों को उनके सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएंगी। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र बेतिया द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी यात्रियों की सुरक्षा व सहायता करेंगे।1
- सुगौली के पूर्व विधायक के आवास पर सोमवार को किया गया रंगारंग होली कार्यक्रम का आयोजन। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। खूब मची धूम।1
- सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिन्दुपुर गांव में बंधक बनाए गए दो युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस पर हमले का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उग्र भीड़ को पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते और सरकारी कार्य में बाधा डालते देखा जा सकता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और पूर्व वार्ड सदस्य निर्मल यादव को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में सहरसा न्यायालय भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 12:52 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि हिन्दुपुर गांव में दो युवकों को ग्रामीणों ने एक घर में बंधक बना रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पहले से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।1
- योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड के नवगांवा गांव में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे डीलर संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष अमर यादव के आवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का परिचय दिया। पारंपरिक गीत-संगीत और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संगठन की मजबूती तथा जनवितरण प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और एकजुटता को सुदृढ़ करते हैं। समारोह में जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह, महामंत्री मुकेश कुमार, जिला संगठन मंत्री हरेराम कुमार, धुर्व प्रसाद, अशोक प्रसाद, हरिराम गिरी, कन्हैया पांडे, मुरारी प्रसाद, रामायण मुखिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे। अंत में अमर यादव ने सभी के प्रति आभार जताते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का संकल्प दोहराया।1