Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी के हिंडौन रेलवे ओवर ब्रिज के पास हाईवे पर गड्ढे कीचड़ से बढी परेशानी हाईवे पर गड्ढे कीचड़ का खतरा करौली बाईपास तिराहे पर आवागमन बेहाल हिंडौन रेलवे ओवर ब्रिज के पास सड़क की बदहाल स्थिति से हादसों का खतरा प्रशासन शीघ्र मरम्मत की मांग
Anil Kumar journalist
गंगापुर सिटी के हिंडौन रेलवे ओवर ब्रिज के पास हाईवे पर गड्ढे कीचड़ से बढी परेशानी हाईवे पर गड्ढे कीचड़ का खतरा करौली बाईपास तिराहे पर आवागमन बेहाल हिंडौन रेलवे ओवर ब्रिज के पास सड़क की बदहाल स्थिति से हादसों का खतरा प्रशासन शीघ्र मरम्मत की मांग
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- गंगापुर सिटी के हिंडौन रेलवे ओवर ब्रिज के पास हाईवे पर गड्ढे कीचड़ से बढी परेशानी हाईवे पर गड्ढे कीचड़ का खतरा करौली बाईपास तिराहे पर आवागमन बेहाल हिंडौन रेलवे ओवर ब्रिज के पास सड़क की बदहाल स्थिति से हादसों का खतरा प्रशासन शीघ्र मरम्मत की मांग1
- दलित महिला शिक्षिका पर अंडे फेंकने का आरोप! ‘जय श्री राम’ के नारों पर उठे सवालएक दलित महिला शिक्षिका और उप-प्रधान रेखा मल्लिक के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और अंडे फेंकने का मामला सामने आया है। दावा है कि घटना के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए गए। अगर आरोप सही हैं, तो सवाल सीधा है—जाति या धर्म के नाम पर किसी महिला को निशाना बनाने का अधिकार आखिर किसे है? मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है। #Dalit #RekhaMallik #CasteDiscrimination #WomenSafety #IndiaSignal #JaiShriRam #IndiaNews #ViralNewsRekha Mallik, Dalit Teacher, Dalit Woman, Caste Discrimination, Dalit News, Women Safety India, Caste Violence, India News, UP News, Viral News, India Signal, जय श्री राम, दलित महिला, जातिगत भेदभाव, महिला शिक्षिका, रेखा मल्लिक1
- बालघाट CHC भवन निर्माण में धांधली का आरोप ग्रामीण तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 30 साल पुरानी जर्जर दीवार पर लीपापोती कर नया निर्माण करने का आरोप बालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बालघाट के नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग, सरकारी धन के दुरुपयोग तथा निर्माण मानकों की अनदेखी के आरोप लगाते हुए शुक्रवार दोपहर 2 बजे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम तहसीलदार श्रीराम मीना को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने की फ्रंट दीवार करीब 30 वर्ष पुरानी और जर्जर हालत में थी। इसके बावजूद पुरानी दीवार को तोड़ने के बजाय उसी के ऊपर नई ईंटें लगाकर प्लास्टर कर दिया गया। ग्रामीणों ने इसे निर्माण कार्य में कथित लीपापोती बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।ज्ञापन सौंपने के दौरान गजराज भारती (रघुवीर सिंह), सादिक पटेल, साजिद खान, हरि ठेकेदार, शकील खान, मोहर जोगी, मोहम्मद आरिफ, शानू खान, लहरी, गिरधारी सैनी, योगेश कुमार, अशोक, विक्रम कुमार सैनी (वार्ड पंच), इरफान, उमेश, विजय, पूरण मल बैरवा, वहीद, जाकिर अली, दिलीप माहौर, नदीम रजा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।1
- गांवडा मीना में भैरव बाबा की वार्षिक जात पर कुश्ती दंगल, आखरी कुश्ती रही बराबर... हिंडौन सिटी। गांवडा मीना में भैरव बाबा की वार्षिक जात के अवसर पर शुक्रवार को विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। हेमराज जगरवाड़ ने बताया कि कुश्ती दंगल में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों ने अपना-अपना दमखम दिखाया। आखिरी कुश्ती मासलपुर तहसील के झज्जरपुरा निवासी राजू पहलवान और दिल्ली के घटोनी निवासी ट्रैक्टर पहलवान के बीच हुई। करीब 20 मिनट तक चली कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस पर इनाम की राशि ₹6100 को दोनों पहलवानों दोनों पहलवानों में बांट दिया गया। दंगल के रेफरी मोरध्वज पहलवान चिनायटा एवं नारायण पहलवान गांवडा मीना रहे। इस मौके पर गांवडा मीना,टोडूपुरा, फैलीकापुरा, गढी पट्टी, गुर्जर गांवड़ा, रीठौली, मनेमा, कटकड़ आदि गांवो के हजारों लोगों ने भैरव बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। #गांवडा मीना कुश्ती1
- बालघाट सीएचसी भवन निर्माण में धांधली का आरोप। तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। बालघाट सीएचसी भवन निर्माण में धांधली का आरोप। तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। करौली। राजस्थान। बालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालघाट के नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम तहसीलदार श्रीराम मीना को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग और निर्माण मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सीएचसी की करीब 30 वर्ष पुरानी फ्रंट दीवार को तोड़ने के बजाय उसके ऊपर नई ईंटें लगाकर प्लास्टर किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच, सामग्री के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण तथा अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार ठेकेदार एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने भवन हैंडओवर से पहले मजबूती और गुणवत्ता का तकनीकी परीक्षण कराने की भी मांग रखी। दौरान गजराज भारती, सादिक पटेल, साजिद खान, शकील खान, विक्रम कुमार सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1
- मलारनाडूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा चौहानपुर में स्थित भगवान देवनारायण के मंदिर पर बरसात के बीच कन्हैया पद दंगल भंडारा भजन संध्या का आयोजन दानवीरों की 11 लाख की घोषणा मलारनाडूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा चौहानपुर में स्थित भगवान देवनारायण के मंदिर पर बरसात के बीच कन्हैया पद दंगल भंडारा भजन संध्या का आयोजन दानवीरों की 11 लाख की घोषणा मकसूदनपुरा चौहानपुर स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में गुरुवार को भगवान देवनारायण जी का एक दिवसीय मेला बरसात के बीच सम्पन्न हुआ। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग झंडे एवं डीजे के साथ यात्रा के रूप में मंदिर पहुंचे। श्रद्धालु बरसात में भीगते हुए भगवान देवनारायण के दर्शन करते नजर आए। मेले के दौरान कन्हैया पद गायन एवं कन्हैया दंगल का आयोजन हुआ, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का मंदिर समिति की ओर से साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गुर्जर ने बताया कि मेले में दिनभर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को खीर, पुआ और कढ़ी का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में करीब 10 क्विंटल आटा, 20 पीपे तेल और 7 क्विंटल दूध का उपयोग हुआ। मेले के दौरान प्रशासन की मौजूदगी भी रही। भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु शाम को आयोजित भजन संध्या की शुरुआत राजू मलारना डूंगर ने गणेश वंदना एवं गुरु वंदना से की। इसके बाद धनराज मीणा सपोटरा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। भजन संध्या का मंच आगे एचआर गोठ ने भगवान देवनारायण के भजनों के साथ संभाला। भजनों पर श्रद्धालु नाचते और झूमते नजर आए तथा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मंदिर निर्माण के लिए सहयोग की घोषणाएं मेले के दौरान मंदिर के मुख्य तोरण द्वार के निर्माण के लिए सांगानेर से आए गुर्जर समाज के कपड़ा व्यापारियों द्वारा 10 लाख रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की गई। वहीं भरोसी जमादार, बिलोली ने चदर डोम निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। सहयोग की घोषणाओं पर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं ने आभार जताया।1
- 11000 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आया युवक तो हुई मौत लोगों ने क्या प्रदर्शन सिकराय उपखंड क्षेत्र के रेटा गांव में 11000 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई युवक की मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और मुआवजे की भी मांग की ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत लाइन का कार्य चल रहा है अभी कार्य पूर्ण नहीं हुआ उससे पहले ही विद्युत तारों में बिजली का करंट छोड़ दिया ऐसे में युवक उसकी चपेट में आ गया और युवक की मौत हो गई घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई और युवक की मौत के बाद मुआवजे की मांग करने लगे।1
- पिकअप मय डीजे सेट व जनरेटर, अल्टीनेटर चोरी के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पालनपुर के पास से पिकअप सहित किया गिरफ्तार करौली कोतवाली थाना पुलिस शहर से चोरी हुई पिकअप मय डीजे सेट व जनरेटर, अल्टीनेटर जिसकी कीमत करीब 42 लाख रूपये को 24 घण्टे में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थानाधिकारी विनोद सामरिया ने शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि दिनांक 15.09.2024 को एक रिपोर्ट विजय शर्मा पुत्र प्रहलाद शर्मा निवासी गुवरैडा थाना मासलपुर हाल निवासी स्टेडियम के पिछे आनंद विहार कोलोनी ने थाने पर इरा आशय पेश कि की प्रार्थी की पिकअप गाडी मय डीजे सेट. जनरेटर अल्टीनेटर के दिनांक 13 सितंबर और 14 सितंबर 2026 की रात्रि को कोई अज्ञात चोर मासलपुर मोड के पास करौली से बनियत चोरी कर ले गया, जिस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए 24 घण्टे में मुखबिर की सूचना पर हिण्डौन करौली रोड से कोटरी पालनपुर को जाने वाले रास्ते से आगे ले जाते हुऐ में पहाडी की तलहटी से बरामद किया गया। पुलिस ने पिकअप को ले जाने वाले आरोपी मुनीराम उर्फ मुनीराज मीना पुत्र सियाराम मीणा निवासी सुरेर पाडली थाना मेहदीपुर बालाजी दौसा को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में अन्य आरोपीयान के बारे में अनुसंधान जारी है।पुलिस ने पिकअप मय डीजे सेट व जनरेटर, अल्टीनेटर को जप्त कर लिया।1