सावन के पावन अवसर पर पहाड़ी मंदिर में SKDV मिशन झारखंड द्वारा प्रसाद वितरण रांची। सावन के पावन एवं शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए SKDV मिशन झारखंड की ओर से रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा कार्य सावन माह के दौरान प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को किया जा रहा है और सावन के पूरे महीने तक जारी रहेगा। इस सेवा कार्य का संचालन SKDV मिशन झारखंड, जिला -रांची के प्रतिनिधि संतोष प्रसाद के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा एवं सामाजिक समर्पण का संदेश दिया जा रहा है। सावन के दौरान पहाड़ी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रसाद वितरण के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा करने का यह प्रयास विशेष महत्व रखता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में SKDV मिशन झारखंड के सभी राज्य प्रतिनिधि, जिला प्रतिनिधि, प्रखंड प्रतिनिधि एवं ग्रामीण प्रतिनिधि सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। मिशन से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर सेवा कार्य को व्यवस्थित रूप से संचालित कर रहे हैं। SKDV मिशन झारखंड का उद्देश्य धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के माध्यम से समाज में सहयोग, सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करना है। सावन माह के दौरान आयोजित यह प्रसाद वितरण कार्यक्रम इसी सेवा भावना का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। मिशन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सावन के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सेवा कार्य से जुड़ें तथा आपसी सहयोग और सद्भावना के साथ धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता करें।

- कुदरत की गोद में बसा केलाघाघ सावन में देखने को मिल रहा अद्भुत प्राकृतिक नजारा सावन की बारिश के साथ ही झारखंड के सिमडेगा स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केलाघाघ का नजारा पूरी तरह बदल गया है। चारों ओर फैली हरियाली, बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़ और डैम से छलकते पानी के बीच गिरता झरना यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। बारिश के बाद केलाघाघ की वादियां किसी खूबसूरत तस्वीर की तरह नजर आ रही हैं। पहाड़ों के बीच डैम और झरने का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दूर-दराज से लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंच रहे हैं और प्रकृति की हसीन वादियों के बीच सुकून के पल बिता रहे हैं। झरने की कल-कल आवाज, ठंडी हवाएं और चारों ओर हरियाली का नजारा लोगों को रोमांचित कर रहा है। सावन में केलाघाघ की खूबसूरती देखने के लिए पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। यहां आने वाले लोग प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के साथ-साथ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए सावन का यह मौसम केलाघाघ को घूमने के लिए खास बना रहा है। पहाड़, पानी और हरियाली का अनोखा संगम इसे झारखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में एक खास पहचान देता है।1
- भव्य आदिवासी दिवस में CM हेमन्त सोरेन पत्नी के साथ पहुंचे रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित आदिवासी दिवस के भव्य कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे। आदिवासी दिवस के मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। भारी संख्या में दर्शक भी पहुंचे1
- रातू में विश्व आदिवासी दिवस पर निकला विशाल जुलूस, संस्कृति और पहचान बचाने का लिया संकल्प, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को रातू की सड़कों पर आदिवासी एकता और सांस्कृतिक चेतना का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजे हजारों युवक-युवतियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते जुलूस में शामिल हुए। हाथों में पारंपरिक प्रतीक और चेहरे पर अपनी पहचान का गर्व लिए लोगों ने रातू के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। जुलूस में उमड़ी भीड़ ने पूरे क्षेत्र में आदिवासी एकता का संदेश दिया। दोपहर करीब दो बजे रातू किला मैदान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। देखते ही देखते मैदान लोगों से भर गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ विशाल जुलूस निकला। युवक-युवतियां पारंपरिक नृत्य करते हुए तिलता चौक पहुंचे। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने आदिवासी समाज की मौजूदा चुनौतियों और अपनी पहचान बचाने को लेकर खुलकर आवाज उठाई। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी होना केवल एक पहचान नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली है। आज आधुनिकता की दौड़ में समाज अपनी मूल संस्कृति, रीति-रिवाज, भाषा, रहन-सहन और संस्कारों से दूर होता जा रहा है। यदि समय रहते नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से नहीं जोड़ा गया, तो आने वाली पीढ़ियों के सामने अपनी पहचान बचाए रखना बड़ी चुनौती होगी। सभा में आदिवासी रीति-रिवाज, संस्कृति और सामाजिक पहचान को बचाए रखने की सामूहिक शपथ ली गई। वक्ताओं ने समाज को शिक्षा, रोजगार और विकास से जोड़ने के साथ सामाजिक एकजुटता मजबूत करने पर भी जोर दिया। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर चढ़ाए श्रद्धा के फूल कार्यक्रम के बाद विभिन्न स्थानों पर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद आदिवासी बाल विकास उच्च विद्यालय परिसर में बाबा कार्तिक उरांव, झखराटाड़ में भगवान बिरसा मुंडा, होचर में सरना रत्न वीरेंद्र भगत, बिरसा आश्रय स्कूल कमड़े में भगवान बिरसा मुंडा तथा दलादिली में सुभाष मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस महज उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि अपनी जमीन, संस्कृति, पहचान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प दिवस है। रातू की धरती से आदिवासी एकता की नई अलख जगाने का संकल्प लेते हुए कहा गया कि समाज को मजबूत और संगठित कर विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाया जाएगा। महापुरुषों के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। डीएसपी अजय आर्यन व थानेदार आदि कांत महतो ने संभाली। कार्यक्रम की सफलता में जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, अमर उराँव,सामु टोप्पो, आदित्य तिर्की सोमनाथ उराँव,सुखदेव उराँव,कुशल उराँव,नारायम उराँव,जबरा उराँव,विमल उराँव,सुकरा उराँव,हुसे उराँव, सोनी कच्छप,विकास उराँव,सीता उराँव, मुकेश भगत के अलावा दर्जनो लोगो को सराहनीय योगदान रहा।1
- Ranchi LIVE ! लाठीचार्ज के बाद अस्पताल पहुंचे छात्र! JPSC-JSSC Protest में बढ़ा तनाव | Jharkhand Ranchi LIVE ! लाठीचार्ज के बाद अस्पताल पहुंचे छात्र! JPSC-JSSC Protest में बढ़ा तनाव | Jharkhand 🔴 RANCHI LIVE | JPSC-JSSC STUDENT PROTEST | VIDHAN SABHA GHERAO राजधानी रांची में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति के बीच लाठीचार्ज के बाद कुछ छात्रों को अस्पताल ले जाने के दृश्य सामने आए हैं। मौके से सामने आ रही तस्वीरों में घायल बताए जा रहे छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हुए देखा जा रहा है। इससे पहले विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से Water Cannon और Tear Gas के इस्तेमाल के दृश्य भी सामने आए थे। Ranchi Club TV आपको मौके से LIVE Ground Coverage के जरिए पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें दिखा रहा है। 📍 Ranchi, Jharkhand 📅 10 August 2026 🔴 JPSC-JSSC Protest | Student Protest | Vidhan Sabha Gherao | Ranchi LIVE This live stream is for informational and public awareness purposes only. वीडियो को Like 👍 करें, Share ↗️ करें और Ranchi Club TV को Subscribe/Follow करें। Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले। JPSC JSSC Protest, JPSC JSSC Protest LIVE, JPSC JSSC Andolan, JPSC JSSC Live, JPSC Protest Ranchi, JSSC Protest Ranchi, Ranchi Live, Ranchi News Live, Ranchi Breaking News, Jharkhand News, Jharkhand News Live, Student Protest Ranchi, Jharkhand Student Protest, Lathicharge Ranchi, Lathi Charge Ranchi, Student Lathicharge, JPSC JSSC Lathicharge, Ranchi Student Protest, Students Hospitalized Ranchi, Injured Students Ranchi, Student Protest Hospital, Vidhan Sabha Gherao, Assembly Gherao Ranchi, Water Cannon Ranchi, Tear Gas Ranchi, Ranchi Protest Today, Jharkhand Student Movement, JPSC JSSC Latest News, JPSC JSSC Latest Update, झारखंड छात्र आंदोलन, जेपीएससी जेएसएससी आंदोलन, छात्रों पर लाठीचार्ज, लाठीचार्ज रांची, घायल छात्र, अस्पताल पहुंचे छात्र, विधानसभा घेराव, रांची लाइव, छात्र प्रदर्शन, Ranchi Club TV #JPSC #JSSC #JPSCJSSC #JPSCProtest #JSSCProtest #RanchiLive #RanchiNews #JharkhandNews #StudentProtest #Lathicharge #LathiCharge #RanchiProtest #InjuredStudents #VidhanSabhaGherao #JharkhandStudentMovement #RanchiClubTV1