logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप सीसीटीवी में तीन लोगों के साथ जाती दिखी बाइक, हत्या की आशंका पर कई बिंदुओं पर जांच घूरपुर प्रयागराज थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। मृतक की पहचान चिल्ली गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक और सन्नाटा पसरा रहा। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बाद में सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की प्रगति की जानकारी ली तथा पुलिस टीम को हर पहलू से जांच करने के निर्देश दिए। घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान एक फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनका घटना से कोई संबंध है या नहीं। इसी आधार पर कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया और मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

4 hrs ago
user_राजेश सोनकर पत्रकार
राजेश सोनकर पत्रकार
Allahabad, Prayagraj•
4 hrs ago

मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप सीसीटीवी में तीन लोगों के साथ जाती दिखी बाइक, हत्या की आशंका पर कई बिंदुओं पर जांच घूरपुर प्रयागराज थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। मृतक की पहचान चिल्ली गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक और सन्नाटा पसरा रहा। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण

किया। बाद में सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की प्रगति की जानकारी ली तथा पुलिस टीम को हर पहलू से जांच करने के निर्देश दिए। घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान एक फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनका घटना से कोई संबंध है या नहीं। इसी आधार पर कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया और मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज में सावन के प्रथम सोमवार को परंपरागत गहरेबाजी रेस का रोमांच प्रयागराज। नैनी अरैल क्षेत्र में सावन माह के प्रथम सोमवार को परंपरागत गहरेबाजी (घुड़दौड़) रेस का आयोजन इस वर्ष भी पूरे उत्साह व जोश के साथ संपन्न हुआ। वर्षों पुरानी इस परंपरा को निभाते हुए बड़ी संख्या में लोग इस रोमांचक आयोजन को देखने के लिए सड़कों के किनारे उमड़ पड़े। कई दर्शक नए यमुना पुल से भी रेस का रोमांच निहारते नजर आए। जैसे ही घोड़े दौड़ने लगे पूरा इलाका उत्सव के माहौल में डूब गया। रेस में भाग लेने वाले घोड़े पारंपरिक अंदाज में सजाए गए थे। जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने। हर मोड़ पर रोमांच और तालियों की गूंज सुनाई दे रही थी। रेस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भीड़ की अधिकता को देखते हुए पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। नैनी कोतवाली पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। रेस शुरू होने से पहले ही पुलिस ने ट्रैक पर भीड़ को हटाकर व्यवस्था को नियंत्रित किया। रेस देख रहे टुनटुन पांडे, राजेश साहू, विनोद केसरवानी ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली यह परंपरागत गहरेबाजी रेस अब एक सामाजिक उत्सव का रूप ले चुकी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस आयोजन में उत्साह के साथ भाग लेते हैं।
    2
    प्रयागराज में सावन के प्रथम सोमवार को परंपरागत गहरेबाजी रेस का रोमांच
प्रयागराज। नैनी अरैल क्षेत्र में सावन माह के प्रथम सोमवार को परंपरागत गहरेबाजी (घुड़दौड़) रेस का आयोजन इस वर्ष भी पूरे उत्साह व जोश के साथ संपन्न हुआ। वर्षों पुरानी इस परंपरा को निभाते हुए बड़ी संख्या में लोग इस रोमांचक आयोजन को देखने के लिए सड़कों के किनारे उमड़ पड़े। कई दर्शक नए यमुना पुल से भी रेस का रोमांच निहारते नजर आए। जैसे ही घोड़े दौड़ने लगे पूरा इलाका उत्सव के माहौल में डूब गया। रेस में भाग लेने वाले घोड़े पारंपरिक अंदाज में सजाए गए थे। जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने। हर मोड़ पर रोमांच और तालियों की गूंज सुनाई दे रही थी। रेस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भीड़ की अधिकता को देखते हुए पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। नैनी कोतवाली पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। रेस शुरू होने से पहले ही पुलिस ने ट्रैक पर भीड़ को हटाकर व्यवस्था को नियंत्रित किया। रेस देख रहे टुनटुन पांडे, राजेश साहू, विनोद केसरवानी ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली यह परंपरागत गहरेबाजी रेस अब एक सामाजिक उत्सव का रूप ले चुकी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस आयोजन में उत्साह के साथ भाग लेते हैं।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • सामाजिक सेवा के साथ परिवार का साथ मनोरंजन भी आवश्यक- लायन उदय चांदनी। प्रयागराज। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321E के मंडलाध्यक्ष * उदय चांदनी* ने कहा कि "सेवा के साथ पिकनिक भी जरूरी है। इससे आपसी मेलजोल बढ़ता है और संगठन और मजबूत होता है।" रविवार को *GMC वाटर पार्क एंड रिसोर्ट,* में मंडल का फैमिली एंजॉयमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। *इवेंट चेयरमैन लायन हिमांशु गुप्ता* के नेतृत्व में मंडल के सभी लायन साथियों ने वाटर पार्क में भरपूर आनंद लिया। बुजुर्ग सदस्य भी बच्चों के साथ बच्चे बनकर पूल, स्लाइड्स और विभिन्न खेलों में शामिल हुए। तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का सभी ने एक साथ आनंद लिया। मीडिया प्रभारी लायन लालू मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। सभी सदस्यों ने परिवार के साथ रविवार के दिन भोजन का आनंद लिया। इस तरह के कार्यक्रमों से सदस्यों में सेवा कार्य के लिए नई ऊर्जा का संचार होता है पारिवारिक सदस्यों का आपसी मेलजोल हो जाता है, भागदौड़ थकान से थोड़ी राहत मिल जाती है। कार्यक्रम में दो सौ क्लब सदस्य उपस्थित रहे। इसमें मुख्य रूप से मेयर अजय अवस्थी, कुंवर बी.एम. सिंह, डॉ. क्षितिज शर्मा, मुस्तफा, रेखा अनिल जायसवाल, डॉ. आर.के. सिंह, शालीन संजय गुप्ता, जगमोहन अग्रवाल, सुषमा आर.के. साहू, सीमा सिंह, अंजना शुक्ला, शिल्पी, पारुल, रेखा, प्रज्ञा, बीना केशरवानी, रीना सिंह, अजय अवस्थी, वंदना बृजेन्द्र बाजपेयी, रीना कमलेश जायसवाल, संजय चड्ढा, शिव मूर्त गुप्ता, रवि गुप्ता, राधे, सुधीर, वंदना सुनील गुप्ता, राजीव गुप्ता, अंशुल निगम, अर्चना जायसवाल, राजेन्द्र गुप्ता, दीपक सोनी आदि लायन सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।
    3
    सामाजिक सेवा के साथ परिवार का साथ मनोरंजन भी आवश्यक- लायन उदय चांदनी।
प्रयागराज। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321E के मंडलाध्यक्ष * उदय चांदनी* ने कहा कि "सेवा के साथ पिकनिक भी जरूरी है। इससे आपसी मेलजोल बढ़ता है और संगठन और मजबूत होता है।"
रविवार को *GMC वाटर पार्क एंड रिसोर्ट,* में मंडल का फैमिली एंजॉयमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। *इवेंट चेयरमैन लायन हिमांशु गुप्ता* के नेतृत्व में मंडल के सभी लायन साथियों ने वाटर पार्क में भरपूर आनंद लिया। बुजुर्ग सदस्य भी बच्चों के साथ बच्चे बनकर पूल, स्लाइड्स और विभिन्न खेलों में शामिल हुए। तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का सभी ने एक साथ आनंद लिया।
मीडिया प्रभारी लायन लालू मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। सभी सदस्यों ने परिवार के साथ रविवार के दिन भोजन का आनंद लिया। 
इस तरह के कार्यक्रमों से सदस्यों में सेवा कार्य के लिए नई ऊर्जा का संचार होता है पारिवारिक सदस्यों का आपसी मेलजोल हो जाता है, भागदौड़ थकान से थोड़ी राहत मिल जाती है। कार्यक्रम में दो सौ क्लब सदस्य उपस्थित रहे।
इसमें मुख्य रूप से मेयर अजय अवस्थी, कुंवर बी.एम. सिंह, डॉ. क्षितिज शर्मा, मुस्तफा, रेखा अनिल जायसवाल, डॉ. आर.के. सिंह, शालीन संजय गुप्ता, जगमोहन अग्रवाल, सुषमा आर.के. साहू, सीमा सिंह, अंजना शुक्ला, शिल्पी, पारुल, रेखा, प्रज्ञा, बीना केशरवानी, रीना सिंह, अजय अवस्थी, वंदना बृजेन्द्र बाजपेयी, रीना कमलेश जायसवाल, संजय चड्ढा, शिव मूर्त गुप्ता, रवि गुप्ता, राधे, सुधीर, वंदना सुनील गुप्ता, राजीव गुप्ता, अंशुल निगम, अर्चना जायसवाल, राजेन्द्र गुप्ता, दीपक सोनी आदि लायन सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • साइबर ठगी से संबंधित 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण की वीडियो बाइट कौशाम्बी : साइबर ठगी से संबंधित 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण की वीडियो बाइट।
    2
    साइबर ठगी से संबंधित 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण की वीडियो बाइट
कौशाम्बी : साइबर ठगी से संबंधित 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण की वीडियो बाइट।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज शंकरगढ़ थाना परिषर मे श्रावण मास कावड़ यात्रा, चेहल्लुम पर्व शान्ति, सौहार्द, कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक
    1
    प्रयागराज 
शंकरगढ़ थाना परिषर मे श्रावण मास कावड़ यात्रा, चेहल्लुम पर्व  शान्ति, सौहार्द, कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक
    user_Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाँकेपुर में प्रशांत कुमार का पंच,बिहार के राजनैतिक गलियारों में जीत का डंका यहाँ चुनाव नहीं, जनादेश का तूफान आया। प्रशांत कुमार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बाँकेपुर की सियासत का नया समीकरण लिख दिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 18,953 वोटों के विशाल अंतर से धूल चटा दी। मतगणना शुरू होते ही प्रशांत कुमार ने बढ़त बनाई और आखिरी राउंड तक बढ़त लगातार बढ़ती गई। हार की बू भांपते ही कई विरोधी समर्थक मैदान छोड़कर चले गए। जीत के बाद पूरे क्षेत्र में जश्न। पटाखे, ढोल-नगाड़े और "प्रशांत कुमार जिंदाबाद" के नारों से बाँकेपुर गूंज उठा आखिरकार यह सिर्फ जीत नहीं बिहार में नए शाख की उपज है यह शाख कब विशाल बरगद बनेगा बिहार में यह देखना दिलचस्प होगा! प्रशांत कुमार ने कहा - यह मेरी नहीं, बाँकेपुर की जनता की जीत है। अब हर वादे को हकीकत में बदलना मेरी जिम्मेदारी है। वही कई राजनीतिक जानकार इसे "वन-साइडेड जीत" बता रहे हैं। #bihar #BiharPolitics #jansuraj
    1
    बाँकेपुर में प्रशांत कुमार का पंच,बिहार के राजनैतिक गलियारों में जीत का डंका 
यहाँ चुनाव नहीं, जनादेश का तूफान आया।  
प्रशांत कुमार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बाँकेपुर की सियासत का नया समीकरण लिख दिया।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 18,953 वोटों के विशाल अंतर से धूल चटा दी। 
मतगणना शुरू होते ही प्रशांत कुमार ने बढ़त बनाई और आखिरी राउंड तक बढ़त लगातार बढ़ती गई। हार की बू भांपते ही कई विरोधी समर्थक मैदान छोड़कर चले गए।
जीत के बाद पूरे क्षेत्र में जश्न। पटाखे, ढोल-नगाड़े और "प्रशांत कुमार जिंदाबाद" के नारों से बाँकेपुर गूंज उठा
आखिरकार यह सिर्फ जीत नहीं बिहार में नए शाख की उपज है यह शाख कब विशाल बरगद बनेगा बिहार में यह देखना दिलचस्प होगा! 
प्रशांत कुमार ने कहा - यह मेरी नहीं, बाँकेपुर की जनता की जीत है। अब हर वादे को हकीकत में बदलना मेरी जिम्मेदारी है।
वही कई राजनीतिक जानकार इसे "वन-साइडेड जीत" बता रहे हैं।
#bihar 
#BiharPolitics 
#jansuraj
    user_अंकित शुक्ला
    अंकित शुक्ला
    रिपोर्टर इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्राम सभा पचखरा में हुआ बाल संरक्षण समिति का गठन और बैठक 0 से 18 साल तक के बच्चों के अधिकारों की रक्षा पर जोर प्रयागराज विकास खंड जसरा के ग्राम सभा पचखरा में आज ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति गठन और बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ने किया।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में रविंद्र श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर, प्रगति उद्योग एवं समाज कल्याण संस्थान प्रयागराज उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण समिति 3 स्तर ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर काम करेगी इस समिति का उद्देश्य यह है कि 0 से 18 साल तक के सभी बच्चों को संरक्षित करना और यह सुनिश्चित करना कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न हो और बालश्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी जैसी कुरीतियों का शिकार न बने। समिति में प्रधान,आशा, आंगनबाड़ी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक, 2 बाल प्रतिनिधि 1 लड़का 1 लड़की, 1 महिला अभिभावक और 1 पुरुष अभिभावक शामिल है ।बैठक में निर्णय लिया गया कि हर महीने बैठक होगी और गांव में बालश्रम, बाल विवाह व स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिन्हित किया जाएगा।
    1
    ग्राम सभा पचखरा में हुआ बाल संरक्षण समिति का गठन और बैठक
0 से 18 साल तक के बच्चों के अधिकारों की रक्षा पर जोर
प्रयागराज विकास खंड जसरा के ग्राम सभा पचखरा में आज ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति गठन और बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ने किया।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में रविंद्र श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर, प्रगति उद्योग एवं समाज कल्याण संस्थान प्रयागराज उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण समिति 3 स्तर  ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर काम करेगी इस समिति का उद्देश्य यह है कि 0 से 18 साल तक के सभी बच्चों को संरक्षित करना और यह सुनिश्चित करना कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न हो और बालश्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी जैसी कुरीतियों का शिकार न बने।
समिति में प्रधान,आशा, आंगनबाड़ी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक, 2 बाल प्रतिनिधि  1 लड़का 1 लड़की, 1 महिला अभिभावक और 1 पुरुष अभिभावक शामिल है ।बैठक में निर्णय लिया गया कि हर महीने बैठक होगी और गांव में बालश्रम, बाल विवाह व स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिन्हित किया जाएगा।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने मंदर मोड़ से कांवड़ श्रृद्धालुओं को बाबा धाम रवाना कराया प्रयागराज : पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने कांवड़ श्रद्धालुओं को मंदर मोड़ से बाबा धाम जाने के लिए करीब ३० के संख्या में आटो से प्रयागराज के लिए रवाना कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सावन मास के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े प्रबंधों के बीच कांवड़ श्रद्धालुओं के जत्थों को सुरक्षित रवाना किया। श्रद्धालुओं को यात्रा मार्गों पर हुड़दंग रोकने और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    1
    थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने मंदर मोड़ से कांवड़ श्रृद्धालुओं को बाबा धाम रवाना कराया
प्रयागराज : पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने कांवड़ श्रद्धालुओं को मंदर मोड़ से बाबा धाम जाने के लिए करीब ३० के संख्या में आटो से प्रयागराज के लिए रवाना कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सावन मास के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े प्रबंधों के बीच कांवड़ श्रद्धालुओं के जत्थों को सुरक्षित रवाना किया। श्रद्धालुओं को यात्रा मार्गों पर हुड़दंग रोकने और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर तीन लोग जाते दिखे, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य प्रयागराज घूरपुर। थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान चिल्ली निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगा घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर इन लोगों की पहचान करने के साथ ही उनकी गतिविधियों और घटना से संभावित संबंधों की जांच कर रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल युवक की मौत हत्या है या किसी अन्य वजह से हुई, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर घूरपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
    3
    शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई
मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर तीन लोग जाते दिखे, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
प्रयागराज घूरपुर। थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान चिल्ली निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगा
घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर इन लोगों की पहचान करने के साथ ही उनकी गतिविधियों और घटना से संभावित संबंधों की जांच कर रही है
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
फिलहाल युवक की मौत हत्या है या किसी अन्य वजह से हुई, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर घूरपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
    user_रामबाबू पटेल पत्रकार
    रामबाबू पटेल पत्रकार
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.