logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर तीन लोग जाते दिखे, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य प्रयागराज घूरपुर। थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान चिल्ली निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगा घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर इन लोगों की पहचान करने के साथ ही उनकी गतिविधियों और घटना से संभावित संबंधों की जांच कर रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल युवक की मौत हत्या है या किसी अन्य वजह से हुई, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर घूरपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

2 hrs ago
user_रामबाबू पटेल पत्रकार
रामबाबू पटेल पत्रकार
Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर तीन लोग जाते दिखे, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य प्रयागराज घूरपुर। थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान चिल्ली निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही

घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगा घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार

पर इन लोगों की पहचान करने के साथ ही उनकी गतिविधियों और घटना से संभावित संबंधों की जांच कर रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल युवक की मौत हत्या है या किसी अन्य वजह से हुई, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर घूरपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कांवड़ यात्रा 2026: प्रयागराज में भारी व कमर्शियल वाहनों के लिए लागू हुआ रूट डायवर्जन, ADCP ट्रैफिक पुष्कर वर्मा ने दी अहम जानकारी ​प्रयागराज :श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एडिशनल डीसीपी (ट्रैफिक) पुष्कर वर्मा ने सभी बड़े, भारी और कमर्शियल वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
    1
    कांवड़ यात्रा 2026: प्रयागराज में भारी व कमर्शियल वाहनों के लिए लागू हुआ रूट डायवर्जन, ADCP ट्रैफिक पुष्कर वर्मा ने दी अहम जानकारी
​प्रयागराज :श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एडिशनल डीसीपी (ट्रैफिक) पुष्कर वर्मा ने सभी बड़े, भारी और कमर्शियल वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
    user_Journalist Gaurav Pandey
    Journalist Gaurav Pandey
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर फाफामऊ में कांग्रेस की ताकत का प्रदर्शन, छात्रों और युवाओं ने निकाली विशाल पदयात्रा राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर फाफामऊ में कांग्रेस की ताकत का प्रदर्शन, छात्रों और युवाओं ने निकाली विशाल पदयात्रा प्रयागराज। आगामी 8 अगस्त को केपी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले कांग्रेस नेता **** के कार्यक्रम "छात्रों की गूंज" को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को फाफामऊ के शांतिपुरम चौराहे पर कांग्रेस गंगापार इकाई के तत्वावधान में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व गंगापार कांग्रेस अध्यक्ष अशफाक अहमद ने किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण किया तथा राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से संपर्क कर 8 अगस्त को केपी कॉलेज मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया गया। पूरे मार्ग में "
    1
    राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर फाफामऊ में कांग्रेस की ताकत का प्रदर्शन, छात्रों और युवाओं ने निकाली विशाल पदयात्रा
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर फाफामऊ में कांग्रेस की ताकत का प्रदर्शन, छात्रों और युवाओं ने निकाली विशाल पदयात्रा
प्रयागराज। आगामी 8 अगस्त को केपी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले कांग्रेस नेता **** के कार्यक्रम "छात्रों की गूंज" को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को फाफामऊ के शांतिपुरम चौराहे पर कांग्रेस गंगापार इकाई के तत्वावधान में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व गंगापार कांग्रेस अध्यक्ष अशफाक अहमद ने किया।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण किया तथा राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से संपर्क कर 8 अगस्त को केपी कॉलेज मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया गया। पूरे मार्ग में "
    user_SHISHIR GUPTA
    SHISHIR GUPTA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • सावन के पहले सोमवार को वाराणसी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा आरती का अद्भुत नजारा सावन के पहले सोमवार को वाराणसी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा आरती का अद्भुत नजारा _________________________ वाराणसी। 3 अगस्त 2026/ सावन के पहले सोमवार शाम काशी की गंगा घाटों पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु दशाश्वमेध समेत विभिन्न घाटों पर एकत्र होकर गंगा आरती में शामिल हुए। दीपों की थालियों और शंख-घंटों की गूंज से पूरा माहौल शिवमय हो उठा। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सावन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल घाटों और मंदिर मार्गों पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए। इसी बीच क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़ टीम को काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का विशेष वीआईपी दर्शन प्राप्त हुआ। भक्तों ने कतारों में लगकर जलाभिषेक किया और बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के पहले सोमवार पर काशी एक बार फिर आस्था की राजधानी बन गई...!! रंजीत कुमार सोनकर प्रधान संपादक क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    1
    सावन के पहले सोमवार को वाराणसी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा आरती का अद्भुत नजारा
सावन के पहले सोमवार को वाराणसी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा आरती का अद्भुत नजारा
_________________________
वाराणसी। 3 अगस्त 2026/
सावन के पहले सोमवार शाम काशी की गंगा घाटों पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु दशाश्वमेध समेत विभिन्न घाटों पर एकत्र होकर गंगा आरती में शामिल हुए। दीपों की थालियों और शंख-घंटों की गूंज से पूरा माहौल शिवमय हो उठा।
सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सावन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल घाटों और मंदिर मार्गों पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए।
इसी बीच क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़ टीम को काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का विशेष वीआईपी दर्शन प्राप्त हुआ। भक्तों ने कतारों में लगकर जलाभिषेक किया और बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की।
सावन के पहले सोमवार पर काशी एक बार फिर आस्था की राजधानी बन गई...!!
रंजीत कुमार सोनकर 
प्रधान संपादक 
क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    user_Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • प्रयागराज में सावन के प्रथम सोमवार को परंपरागत गहरेबाजी रेस का रोमांच प्रयागराज। नैनी अरैल क्षेत्र में सावन माह के प्रथम सोमवार को परंपरागत गहरेबाजी (घुड़दौड़) रेस का आयोजन इस वर्ष भी पूरे उत्साह व जोश के साथ संपन्न हुआ। वर्षों पुरानी इस परंपरा को निभाते हुए बड़ी संख्या में लोग इस रोमांचक आयोजन को देखने के लिए सड़कों के किनारे उमड़ पड़े। कई दर्शक नए यमुना पुल से भी रेस का रोमांच निहारते नजर आए। जैसे ही घोड़े दौड़ने लगे पूरा इलाका उत्सव के माहौल में डूब गया। रेस में भाग लेने वाले घोड़े पारंपरिक अंदाज में सजाए गए थे। जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने। हर मोड़ पर रोमांच और तालियों की गूंज सुनाई दे रही थी। रेस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भीड़ की अधिकता को देखते हुए पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। नैनी कोतवाली पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। रेस शुरू होने से पहले ही पुलिस ने ट्रैक पर भीड़ को हटाकर व्यवस्था को नियंत्रित किया। रेस देख रहे टुनटुन पांडे, राजेश साहू, विनोद केसरवानी ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली यह परंपरागत गहरेबाजी रेस अब एक सामाजिक उत्सव का रूप ले चुकी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस आयोजन में उत्साह के साथ भाग लेते हैं।
    2
    प्रयागराज में सावन के प्रथम सोमवार को परंपरागत गहरेबाजी रेस का रोमांच
प्रयागराज। नैनी अरैल क्षेत्र में सावन माह के प्रथम सोमवार को परंपरागत गहरेबाजी (घुड़दौड़) रेस का आयोजन इस वर्ष भी पूरे उत्साह व जोश के साथ संपन्न हुआ। वर्षों पुरानी इस परंपरा को निभाते हुए बड़ी संख्या में लोग इस रोमांचक आयोजन को देखने के लिए सड़कों के किनारे उमड़ पड़े। कई दर्शक नए यमुना पुल से भी रेस का रोमांच निहारते नजर आए। जैसे ही घोड़े दौड़ने लगे पूरा इलाका उत्सव के माहौल में डूब गया। रेस में भाग लेने वाले घोड़े पारंपरिक अंदाज में सजाए गए थे। जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने। हर मोड़ पर रोमांच और तालियों की गूंज सुनाई दे रही थी। रेस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भीड़ की अधिकता को देखते हुए पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। नैनी कोतवाली पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। रेस शुरू होने से पहले ही पुलिस ने ट्रैक पर भीड़ को हटाकर व्यवस्था को नियंत्रित किया। रेस देख रहे टुनटुन पांडे, राजेश साहू, विनोद केसरवानी ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली यह परंपरागत गहरेबाजी रेस अब एक सामाजिक उत्सव का रूप ले चुकी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस आयोजन में उत्साह के साथ भाग लेते हैं।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सामाजिक सेवा के साथ परिवार का साथ मनोरंजन भी आवश्यक- लायन उदय चांदनी। प्रयागराज। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321E के मंडलाध्यक्ष * उदय चांदनी* ने कहा कि "सेवा के साथ पिकनिक भी जरूरी है। इससे आपसी मेलजोल बढ़ता है और संगठन और मजबूत होता है।" रविवार को *GMC वाटर पार्क एंड रिसोर्ट,* में मंडल का फैमिली एंजॉयमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। *इवेंट चेयरमैन लायन हिमांशु गुप्ता* के नेतृत्व में मंडल के सभी लायन साथियों ने वाटर पार्क में भरपूर आनंद लिया। बुजुर्ग सदस्य भी बच्चों के साथ बच्चे बनकर पूल, स्लाइड्स और विभिन्न खेलों में शामिल हुए। तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का सभी ने एक साथ आनंद लिया। मीडिया प्रभारी लायन लालू मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। सभी सदस्यों ने परिवार के साथ रविवार के दिन भोजन का आनंद लिया। इस तरह के कार्यक्रमों से सदस्यों में सेवा कार्य के लिए नई ऊर्जा का संचार होता है पारिवारिक सदस्यों का आपसी मेलजोल हो जाता है, भागदौड़ थकान से थोड़ी राहत मिल जाती है। कार्यक्रम में दो सौ क्लब सदस्य उपस्थित रहे। इसमें मुख्य रूप से मेयर अजय अवस्थी, कुंवर बी.एम. सिंह, डॉ. क्षितिज शर्मा, मुस्तफा, रेखा अनिल जायसवाल, डॉ. आर.के. सिंह, शालीन संजय गुप्ता, जगमोहन अग्रवाल, सुषमा आर.के. साहू, सीमा सिंह, अंजना शुक्ला, शिल्पी, पारुल, रेखा, प्रज्ञा, बीना केशरवानी, रीना सिंह, अजय अवस्थी, वंदना बृजेन्द्र बाजपेयी, रीना कमलेश जायसवाल, संजय चड्ढा, शिव मूर्त गुप्ता, रवि गुप्ता, राधे, सुधीर, वंदना सुनील गुप्ता, राजीव गुप्ता, अंशुल निगम, अर्चना जायसवाल, राजेन्द्र गुप्ता, दीपक सोनी आदि लायन सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।
    3
    सामाजिक सेवा के साथ परिवार का साथ मनोरंजन भी आवश्यक- लायन उदय चांदनी।
प्रयागराज। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321E के मंडलाध्यक्ष * उदय चांदनी* ने कहा कि "सेवा के साथ पिकनिक भी जरूरी है। इससे आपसी मेलजोल बढ़ता है और संगठन और मजबूत होता है।"
रविवार को *GMC वाटर पार्क एंड रिसोर्ट,* में मंडल का फैमिली एंजॉयमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। *इवेंट चेयरमैन लायन हिमांशु गुप्ता* के नेतृत्व में मंडल के सभी लायन साथियों ने वाटर पार्क में भरपूर आनंद लिया। बुजुर्ग सदस्य भी बच्चों के साथ बच्चे बनकर पूल, स्लाइड्स और विभिन्न खेलों में शामिल हुए। तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का सभी ने एक साथ आनंद लिया।
मीडिया प्रभारी लायन लालू मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। सभी सदस्यों ने परिवार के साथ रविवार के दिन भोजन का आनंद लिया। 
इस तरह के कार्यक्रमों से सदस्यों में सेवा कार्य के लिए नई ऊर्जा का संचार होता है पारिवारिक सदस्यों का आपसी मेलजोल हो जाता है, भागदौड़ थकान से थोड़ी राहत मिल जाती है। कार्यक्रम में दो सौ क्लब सदस्य उपस्थित रहे।
इसमें मुख्य रूप से मेयर अजय अवस्थी, कुंवर बी.एम. सिंह, डॉ. क्षितिज शर्मा, मुस्तफा, रेखा अनिल जायसवाल, डॉ. आर.के. सिंह, शालीन संजय गुप्ता, जगमोहन अग्रवाल, सुषमा आर.के. साहू, सीमा सिंह, अंजना शुक्ला, शिल्पी, पारुल, रेखा, प्रज्ञा, बीना केशरवानी, रीना सिंह, अजय अवस्थी, वंदना बृजेन्द्र बाजपेयी, रीना कमलेश जायसवाल, संजय चड्ढा, शिव मूर्त गुप्ता, रवि गुप्ता, राधे, सुधीर, वंदना सुनील गुप्ता, राजीव गुप्ता, अंशुल निगम, अर्चना जायसवाल, राजेन्द्र गुप्ता, दीपक सोनी आदि लायन सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *स्वरूप रानी अस्पताल के निर्माण कार्य में घटिया ईंटों पर भड़के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, तत्काल बदलने और जांच के दिए आदेश* प्रयागराज: स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने निर्माण की गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तत्काल उन्हें बदलने के निर्देश दिए। साथ ही तत्काल प्रभाव से संबंधित ईंटों के नमूने जांच के लिए भेजने का आदेश दिया, ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों से समझौता होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    1
    *स्वरूप रानी अस्पताल के निर्माण कार्य में घटिया ईंटों पर भड़के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, तत्काल बदलने और जांच के दिए आदेश*

प्रयागराज: स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने निर्माण की गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तत्काल उन्हें बदलने के निर्देश दिए। साथ ही तत्काल प्रभाव से संबंधित ईंटों के नमूने जांच के लिए भेजने का आदेश दिया, ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों से समझौता होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    50 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.