logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांवड़ यात्रा 2026: प्रयागराज में भारी व कमर्शियल वाहनों के लिए लागू हुआ रूट डायवर्जन, ADCP ट्रैफिक पुष्कर वर्मा ने दी अहम जानकारी ​प्रयागराज :श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एडिशनल डीसीपी (ट्रैफिक) पुष्कर वर्मा ने सभी बड़े, भारी और कमर्शियल वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

1 hr ago
user_Journalist Gaurav Pandey
Journalist Gaurav Pandey
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

कांवड़ यात्रा 2026: प्रयागराज में भारी व कमर्शियल वाहनों के लिए लागू हुआ रूट डायवर्जन, ADCP ट्रैफिक पुष्कर वर्मा ने दी अहम जानकारी ​प्रयागराज :श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एडिशनल डीसीपी (ट्रैफिक) पुष्कर वर्मा ने सभी बड़े, भारी और कमर्शियल वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं पर लगे गंभीर आरोप प्रयागराज: शहर के एक क्षेत्र में सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर आरोप लगाया है कि सरकारी जमीन पर तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग से जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं पर लगे गंभीर आरोप
प्रयागराज: शहर के एक क्षेत्र में सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर आरोप लगाया है कि सरकारी जमीन पर तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग से जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_DEVASHEESH SRIVASTAVA
    DEVASHEESH SRIVASTAVA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगामी त्योहारों पर शंकरगढ़ में 'पीस कमेटी' की बैठक, अराजक तत्वों को एसीपी और थाना प्रभारी की सख्त चेतावनी ​प्रयागराज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रयागराज पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और जनसंवाद कायम करने के उद्देश्य से यमुनानगर जोन के शंकरगढ़ थाने में एक महत्वपूर्ण 'पीस कमेटी' की बैठक आयोजित की गई। ​ ​बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा ने क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर नागरिक बिना किसी भय के उत्सव मनाए। ​ ​बैठक के दौरान शंकरगढ़ थाना प्रभारी सुशील दुबे ने मौजूद लोगों से सरकारी गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की। उन्होंने असमाजिक तत्वों को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट चेतावनी दी: ​"सभी नागरिक शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करते हुए ही त्योहार मनाएं। यदि किसी भी व्यक्ति ने शांति व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने या अराजकता पैदा करने का प्रयास किया, तो पुलिस उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कठोरतम कानूनी कार्रवाई करेगी।"
    1
    आगामी त्योहारों पर शंकरगढ़ में 'पीस कमेटी' की बैठक, अराजक तत्वों को एसीपी और थाना प्रभारी की सख्त चेतावनी
​प्रयागराज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रयागराज पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और जनसंवाद कायम करने के उद्देश्य से यमुनानगर जोन के शंकरगढ़ थाने में एक महत्वपूर्ण 'पीस कमेटी' की बैठक आयोजित की गई।
​
​बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा ने क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर नागरिक बिना किसी भय के उत्सव मनाए।
​
​बैठक के दौरान शंकरगढ़ थाना प्रभारी सुशील दुबे ने मौजूद लोगों से सरकारी गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की। उन्होंने असमाजिक तत्वों को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट चेतावनी दी:
​"सभी नागरिक शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करते हुए ही त्योहार मनाएं। यदि किसी भी व्यक्ति ने शांति व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने या अराजकता पैदा करने का प्रयास किया, तो पुलिस उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कठोरतम कानूनी कार्रवाई करेगी।"
    user_Journalist Gaurav Pandey
    Journalist Gaurav Pandey
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर फाफामऊ में कांग्रेस की ताकत का प्रदर्शन, छात्रों और युवाओं ने निकाली विशाल पदयात्रा राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर फाफामऊ में कांग्रेस की ताकत का प्रदर्शन, छात्रों और युवाओं ने निकाली विशाल पदयात्रा प्रयागराज। आगामी 8 अगस्त को केपी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले कांग्रेस नेता **** के कार्यक्रम "छात्रों की गूंज" को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को फाफामऊ के शांतिपुरम चौराहे पर कांग्रेस गंगापार इकाई के तत्वावधान में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व गंगापार कांग्रेस अध्यक्ष अशफाक अहमद ने किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण किया तथा राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से संपर्क कर 8 अगस्त को केपी कॉलेज मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया गया। पूरे मार्ग में "
    1
    राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर फाफामऊ में कांग्रेस की ताकत का प्रदर्शन, छात्रों और युवाओं ने निकाली विशाल पदयात्रा
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर फाफामऊ में कांग्रेस की ताकत का प्रदर्शन, छात्रों और युवाओं ने निकाली विशाल पदयात्रा
प्रयागराज। आगामी 8 अगस्त को केपी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले कांग्रेस नेता **** के कार्यक्रम "छात्रों की गूंज" को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को फाफामऊ के शांतिपुरम चौराहे पर कांग्रेस गंगापार इकाई के तत्वावधान में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व गंगापार कांग्रेस अध्यक्ष अशफाक अहमद ने किया।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण किया तथा राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से संपर्क कर 8 अगस्त को केपी कॉलेज मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया गया। पूरे मार्ग में "
    user_SHISHIR GUPTA
    SHISHIR GUPTA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सावन के पहले सोमवार को वाराणसी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा आरती का अद्भुत नजारा सावन के पहले सोमवार को वाराणसी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा आरती का अद्भुत नजारा _________________________ वाराणसी। 3 अगस्त 2026/ सावन के पहले सोमवार शाम काशी की गंगा घाटों पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु दशाश्वमेध समेत विभिन्न घाटों पर एकत्र होकर गंगा आरती में शामिल हुए। दीपों की थालियों और शंख-घंटों की गूंज से पूरा माहौल शिवमय हो उठा। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सावन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल घाटों और मंदिर मार्गों पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए। इसी बीच क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़ टीम को काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का विशेष वीआईपी दर्शन प्राप्त हुआ। भक्तों ने कतारों में लगकर जलाभिषेक किया और बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के पहले सोमवार पर काशी एक बार फिर आस्था की राजधानी बन गई...!! रंजीत कुमार सोनकर प्रधान संपादक क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    1
    सावन के पहले सोमवार को वाराणसी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा आरती का अद्भुत नजारा
सावन के पहले सोमवार को वाराणसी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा आरती का अद्भुत नजारा
_________________________
वाराणसी। 3 अगस्त 2026/
सावन के पहले सोमवार शाम काशी की गंगा घाटों पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु दशाश्वमेध समेत विभिन्न घाटों पर एकत्र होकर गंगा आरती में शामिल हुए। दीपों की थालियों और शंख-घंटों की गूंज से पूरा माहौल शिवमय हो उठा।
सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सावन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल घाटों और मंदिर मार्गों पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए।
इसी बीच क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़ टीम को काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का विशेष वीआईपी दर्शन प्राप्त हुआ। भक्तों ने कतारों में लगकर जलाभिषेक किया और बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की।
सावन के पहले सोमवार पर काशी एक बार फिर आस्था की राजधानी बन गई...!!
रंजीत कुमार सोनकर 
प्रधान संपादक 
क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    user_Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज में सावन के प्रथम सोमवार को परंपरागत गहरेबाजी रेस का रोमांच प्रयागराज। नैनी अरैल क्षेत्र में सावन माह के प्रथम सोमवार को परंपरागत गहरेबाजी (घुड़दौड़) रेस का आयोजन इस वर्ष भी पूरे उत्साह व जोश के साथ संपन्न हुआ। वर्षों पुरानी इस परंपरा को निभाते हुए बड़ी संख्या में लोग इस रोमांचक आयोजन को देखने के लिए सड़कों के किनारे उमड़ पड़े। कई दर्शक नए यमुना पुल से भी रेस का रोमांच निहारते नजर आए। जैसे ही घोड़े दौड़ने लगे पूरा इलाका उत्सव के माहौल में डूब गया। रेस में भाग लेने वाले घोड़े पारंपरिक अंदाज में सजाए गए थे। जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने। हर मोड़ पर रोमांच और तालियों की गूंज सुनाई दे रही थी। रेस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भीड़ की अधिकता को देखते हुए पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। नैनी कोतवाली पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। रेस शुरू होने से पहले ही पुलिस ने ट्रैक पर भीड़ को हटाकर व्यवस्था को नियंत्रित किया। रेस देख रहे टुनटुन पांडे, राजेश साहू, विनोद केसरवानी ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली यह परंपरागत गहरेबाजी रेस अब एक सामाजिक उत्सव का रूप ले चुकी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस आयोजन में उत्साह के साथ भाग लेते हैं।
    2
    प्रयागराज में सावन के प्रथम सोमवार को परंपरागत गहरेबाजी रेस का रोमांच
प्रयागराज। नैनी अरैल क्षेत्र में सावन माह के प्रथम सोमवार को परंपरागत गहरेबाजी (घुड़दौड़) रेस का आयोजन इस वर्ष भी पूरे उत्साह व जोश के साथ संपन्न हुआ। वर्षों पुरानी इस परंपरा को निभाते हुए बड़ी संख्या में लोग इस रोमांचक आयोजन को देखने के लिए सड़कों के किनारे उमड़ पड़े। कई दर्शक नए यमुना पुल से भी रेस का रोमांच निहारते नजर आए। जैसे ही घोड़े दौड़ने लगे पूरा इलाका उत्सव के माहौल में डूब गया। रेस में भाग लेने वाले घोड़े पारंपरिक अंदाज में सजाए गए थे। जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने। हर मोड़ पर रोमांच और तालियों की गूंज सुनाई दे रही थी। रेस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भीड़ की अधिकता को देखते हुए पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। नैनी कोतवाली पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। रेस शुरू होने से पहले ही पुलिस ने ट्रैक पर भीड़ को हटाकर व्यवस्था को नियंत्रित किया। रेस देख रहे टुनटुन पांडे, राजेश साहू, विनोद केसरवानी ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली यह परंपरागत गहरेबाजी रेस अब एक सामाजिक उत्सव का रूप ले चुकी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस आयोजन में उत्साह के साथ भाग लेते हैं।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा 2026: प्रयागराज में भारी व कमर्शियल वाहनों के लिए लागू हुआ रूट डायवर्जन, ADCP ट्रैफिक पुष्कर वर्मा ने दी अहम जानकारी ​प्रयागराज :श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एडिशनल डीसीपी (ट्रैफिक) पुष्कर वर्मा ने सभी बड़े, भारी और कमर्शियल वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
    1
    कांवड़ यात्रा 2026: प्रयागराज में भारी व कमर्शियल वाहनों के लिए लागू हुआ रूट डायवर्जन, ADCP ट्रैफिक पुष्कर वर्मा ने दी अहम जानकारी
​प्रयागराज :श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एडिशनल डीसीपी (ट्रैफिक) पुष्कर वर्मा ने सभी बड़े, भारी और कमर्शियल वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
    user_Journalist Gaurav Pandey
    Journalist Gaurav Pandey
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *स्वरूप रानी अस्पताल के निर्माण कार्य में घटिया ईंटों पर भड़के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, तत्काल बदलने और जांच के दिए आदेश* प्रयागराज: स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने निर्माण की गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तत्काल उन्हें बदलने के निर्देश दिए। साथ ही तत्काल प्रभाव से संबंधित ईंटों के नमूने जांच के लिए भेजने का आदेश दिया, ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों से समझौता होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    1
    *स्वरूप रानी अस्पताल के निर्माण कार्य में घटिया ईंटों पर भड़के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, तत्काल बदलने और जांच के दिए आदेश*

प्रयागराज: स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने निर्माण की गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तत्काल उन्हें बदलने के निर्देश दिए। साथ ही तत्काल प्रभाव से संबंधित ईंटों के नमूने जांच के लिए भेजने का आदेश दिया, ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों से समझौता होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.