logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *14 मार्च को वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली सहित मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु छतरपुर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष रविन्दर सिंह की अध्यक्षता में एवं अन्य समस्त न्यायाधीशगणों की गरिमामयी उपस्थिति में सोमवार को जिला न्यायालय छतरपुर से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। विदित हो कि 14 मार्च 2026 को वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के माध्यम से न्यायालय में लंबित सिविल, क्रिमिनल, क्लेम, चैक वाउन्स, वैवाहिक एवं विद्युत, नगरपालिका, बी.एस.एन.एल, बैंक, फायनेंस के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को भी रखा जा रहा है, जिस हेतु नगरपालिका के वाहनों में जिंगल चलाई जा रही है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रचार वाहन, नगरपालिका को संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहनों को शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविंद गुर्जर, प्रेरणा जैन, राहुल जैन, आकांक्षा गर्ग, जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र चढ़ार एवं अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ शिवप्रताप सिंह चौहान एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्टाफ से सहित नगरपालिका के कर्मचारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ लोक अदालत से संबंधित पेम्पलेट को भी वितरित किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को लोक अदालत के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र चढ़ार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर ने आमजन एवं पक्षकारगण से अधिक से अधिक संख्या में न्यायालय में उपस्थित होकर आपसी सुलह-वार्ता एवं समझौता के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण करने की अपील की है।

3 hrs ago
user_राजू जोशी महाराज
राजू जोशी महाराज
Social worker बिजावर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
2fed455a-d24b-451e-ac0e-7d188a5176b6

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *14 मार्च को वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली सहित मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु छतरपुर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष रविन्दर सिंह की अध्यक्षता में एवं अन्य समस्त न्यायाधीशगणों की गरिमामयी उपस्थिति में सोमवार को जिला न्यायालय छतरपुर से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। विदित हो कि 14 मार्च 2026 को वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के माध्यम से न्यायालय में लंबित सिविल, क्रिमिनल, क्लेम, चैक वाउन्स, वैवाहिक एवं विद्युत, नगरपालिका, बी.एस.एन.एल, बैंक, फायनेंस के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को भी रखा जा रहा है, जिस हेतु नगरपालिका के वाहनों में जिंगल चलाई जा रही

277e3eeb-f748-416c-9062-85e6cb470550

है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रचार वाहन, नगरपालिका को संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहनों को शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविंद गुर्जर, प्रेरणा जैन, राहुल जैन, आकांक्षा गर्ग, जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र चढ़ार एवं अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ शिवप्रताप सिंह चौहान एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्टाफ से सहित नगरपालिका के कर्मचारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ लोक अदालत से संबंधित पेम्पलेट को भी वितरित किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को लोक अदालत के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र चढ़ार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर ने आमजन एवं पक्षकारगण से अधिक से अधिक संख्या में न्यायालय में उपस्थित होकर आपसी सुलह-वार्ता एवं समझौता के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण करने की अपील की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by गणेश यादव
    1
    Post by गणेश यादव
    user_गणेश यादव
    गणेश यादव
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का संचालन पारदर्शी तरीके से होना चाहिए और इसमें शासन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी व्यक्ति या समूह को मंदिर पर निजी अधिकार जताने का हक नहीं है। यह सार्वजनिक आस्था से जुड़ा स्थल है, इसलिए इसका संचालन नियमों और प्रशासनिक व्यवस्था के तहत ही होना चाहिए।
    1
    उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का संचालन पारदर्शी तरीके से होना चाहिए और इसमें शासन की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी व्यक्ति या समूह को मंदिर पर निजी अधिकार जताने का हक नहीं है। यह सार्वजनिक आस्था से जुड़ा स्थल है, इसलिए इसका संचालन नियमों और प्रशासनिक व्यवस्था के तहत ही होना चाहिए।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छतरपुर। जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र में दिव्यांग दलित युवक को गोली मारने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय राजे त्रिलोक सिंह के बेटे रविराज सिंह ने 26 फरवरी को गांव के भैयालाल अहिरवार को गोली मार दी। घटना में घायल भैयालाल अहिरवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज अभी भी झांसी के अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना को 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली परिवार से होने के कारण पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। वहीं घायल भैयालाल अहिरवार ने भी आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार के मुताबिक पुलिस ने एफआईआर में भी संदेह का हवाला देते हुए आरोपी को बचाने की कोशिश की है। इस पूरे मामले को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है और पीड़ित पक्ष प्रशासन से निष्पक्ष जांच व आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
    1
    छतरपुर। जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र में दिव्यांग दलित युवक को गोली मारने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय राजे त्रिलोक सिंह के बेटे रविराज सिंह ने 26 फरवरी को गांव के भैयालाल अहिरवार को गोली मार दी।
घटना में घायल भैयालाल अहिरवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज अभी भी झांसी के अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना को 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
परिजनों का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली परिवार से होने के कारण पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। वहीं घायल भैयालाल अहिरवार ने भी आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
परिवार के मुताबिक पुलिस ने एफआईआर में भी संदेह का हवाला देते हुए आरोपी को बचाने की कोशिश की है। इस पूरे मामले को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है और पीड़ित पक्ष प्रशासन से निष्पक्ष जांच व आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency Chhatarpur Nagar, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने की होड़ अब कितनी खतरनाक हो चुकी है, इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। चर्चित इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर जहर भाई की पत्नी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे को स्कूटी की डिक्की में डालते हुए वीडियो बनाया गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने के लिए बनाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराज़गी भी देखने को मिल रही है और कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वायरल होने के चक्कर में अब बच्चों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया जाएगा?"
    1
    सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने की होड़ अब कितनी खतरनाक हो चुकी है, इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। चर्चित इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर जहर भाई की पत्नी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे को स्कूटी की डिक्की में डालते हुए वीडियो बनाया गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने के लिए बनाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराज़गी भी देखने को मिल रही है और कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वायरल होने के चक्कर में अब बच्चों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया जाएगा?"
    user_पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    Court reporter लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने के लिए एकांतवास पर जाने वाले हैं। गुरु आज्ञा के अनुसार बाबा बद्रीनाथ के बर्फीले पहाड़ों में साधना करेंगे और इस दौरान पूरी तरह से मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू और सोशल मीडिया से दूर रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस अवधि में कोई भी दिव्य दरबार नहीं लगाया जाएगा और बाबा पूरी तरह ईश्वर भक्ति और तपस्या में लीन रहेंगे। इस फैसले के बाद भक्तों के बीच इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वीडियो को Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।
    1
    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने के लिए एकांतवास पर जाने वाले हैं। गुरु आज्ञा के अनुसार बाबा बद्रीनाथ के बर्फीले पहाड़ों में साधना करेंगे और इस दौरान पूरी तरह से मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू और सोशल मीडिया से दूर रहेंगे।
बताया जा रहा है कि इस अवधि में कोई भी दिव्य दरबार नहीं लगाया जाएगा और बाबा पूरी तरह ईश्वर भक्ति और तपस्या में लीन रहेंगे।
इस फैसले के बाद भक्तों के बीच इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
वीडियो को Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ट्रेन के गेट के पायदान को पकड़े हुए नाच रहा था। इसी दौरान अचानक पास खड़े बिजली के पोल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही युवक संतुलन खो बैठा और नीचे गिर पड़ा। घटना होते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने तुरंत ट्रेन स्टाफ को सूचना दी। यह घटना एक बार फिर चलती ट्रेन में स्टंट करने के खतरे को उजागर करती है।
    1
    चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ट्रेन के गेट के पायदान को पकड़े हुए नाच रहा था। इसी दौरान अचानक पास खड़े बिजली के पोल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही युवक संतुलन खो बैठा और नीचे गिर पड़ा।
घटना होते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने तुरंत ट्रेन स्टाफ को सूचना दी। यह घटना एक बार फिर चलती ट्रेन में स्टंट करने के खतरे को उजागर करती है।
    user_रिपोर्टर आदित्य बुंदेला
    रिपोर्टर आदित्य बुंदेला
    Court reporter लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    1
    Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by गणेश यादव
    1
    Post by गणेश यादव
    user_गणेश यादव
    गणेश यादव
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.