logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टिहरी : राज्य आंदोलनकारियों की जिला चयन समिति की बैठक, 21 आवेदनों पर चर्चा, 7 को मिली स्वीकृति राज्य आन्दोलनकारियों की जिला स्तरीय चयन समिति की द्वितीय बैठक में 21 आवेदनों में से 07 को स्वीकृति जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों की जिला स्तरीय चयन समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य आन्दोलनकारी के रूप में चयन के लिए प्रस्तुत प्रकरणों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान 21 प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 07 प्रकरणों पर समिति के पदाधिकारी की पुष्टि एवं प्रशासन ,एलआईयू के अभिलेखों के आधार पर निर्णय लेते हुए संबंधित व्यक्तियों को राज्य आन्दोलनकारी सूची में सम्मिलित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। सुरेन्द्र सिंह,ग्राम कसौन, नैनबाग,कौशल्या देवी ढालवाला,स्वर्गीय बाचस्पति कुडियाल डालवाला, विचित्र सिंह ग्राम सिरसेड़, कीर्तिनगर,लक्ष्मी डंगवाल नई टिडरी,एकता डागवाल नई टिहरी,हुकम सिंह कण्डारी नैलचामी, घनसाली,शामिल हैं।इसके अतिरिक्त, कुछ प्रकरण ऐसे भी पाए गए जिनमें अभिलेख पूर्णतः स्पष्ट नहीं थे तथा चयन समिति द्वारा भी उनकी पुष्टि नहीं की गई, इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन मामलों की विस्तृत जांच करते हुए आवश्यक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि आगामी बैठक में इन प्रकरणों पर ठोस निर्णय लिया जा सके। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की गहनता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ समीक्षा सुनिश्चित की जाए, जिससे वास्तविक राज्य आन्दोलनकारियों को उनका अधिकार मिल सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता टिहरी, नीलू चावला धनोल्टी, कीर्तिनगर मंजू राजपूत,कीर्तिनगर अंकित राज प्रतापनगर, एसीएमओ बृजेश,राज्य आंदोलन चयन समिति के सदस्य पुरुषोत्तम बिष्ट, मुरारी लाल खंडेलवाल, कुंवर सिंह चौहान, लोकेंद्र दत्त जोशी, दिनेश डोभाल के अलावा राज्य आंदोलन चिन्हीकरण पटल के सहायक उपस्थित थे।

6 hrs ago
user_Vijaypal Rana
Vijaypal Rana
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
6 hrs ago
bfd32b88-43f5-4044-9697-d82194546b5a

टिहरी : राज्य आंदोलनकारियों की जिला चयन समिति की बैठक, 21 आवेदनों पर चर्चा, 7 को मिली स्वीकृति राज्य आन्दोलनकारियों की जिला स्तरीय चयन समिति की द्वितीय बैठक में 21 आवेदनों में से 07 को स्वीकृति जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों की जिला स्तरीय चयन समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य आन्दोलनकारी के रूप में चयन के लिए प्रस्तुत प्रकरणों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान 21 प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 07 प्रकरणों पर समिति के पदाधिकारी की पुष्टि एवं प्रशासन ,एलआईयू के अभिलेखों के आधार पर निर्णय लेते हुए संबंधित व्यक्तियों को राज्य आन्दोलनकारी सूची में सम्मिलित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। सुरेन्द्र सिंह,ग्राम कसौन, नैनबाग,कौशल्या देवी ढालवाला,स्वर्गीय बाचस्पति कुडियाल डालवाला, विचित्र सिंह ग्राम सिरसेड़, कीर्तिनगर,लक्ष्मी डंगवाल नई टिडरी,एकता डागवाल नई टिहरी,हुकम सिंह कण्डारी नैलचामी, घनसाली,शामिल हैं।इसके अतिरिक्त, कुछ प्रकरण ऐसे भी पाए गए जिनमें अभिलेख पूर्णतः स्पष्ट नहीं थे तथा चयन समिति द्वारा भी उनकी पुष्टि नहीं की गई, इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन मामलों की विस्तृत जांच करते हुए आवश्यक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि आगामी बैठक में इन प्रकरणों पर ठोस निर्णय लिया जा सके। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की गहनता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ समीक्षा सुनिश्चित की जाए, जिससे वास्तविक राज्य आन्दोलनकारियों को उनका अधिकार मिल सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता टिहरी, नीलू चावला धनोल्टी, कीर्तिनगर मंजू राजपूत,कीर्तिनगर अंकित राज प्रतापनगर, एसीएमओ बृजेश,राज्य आंदोलन चयन समिति के सदस्य पुरुषोत्तम बिष्ट, मुरारी लाल खंडेलवाल, कुंवर सिंह चौहान, लोकेंद्र दत्त जोशी, दिनेश डोभाल के अलावा राज्य आंदोलन चिन्हीकरण पटल के सहायक उपस्थित थे।

More news from Tehri Garhwal and nearby areas
  • Post by MAHAVIRSINGH
    1
    Post by MAHAVIRSINGH
    user_MAHAVIRSINGH
    MAHAVIRSINGH
    Salesperson Tehri, Tehri Garhwal•
    2 hrs ago
  • नई टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और वर्षों से लंबित जनसमस्याओं को लेकर अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि 17 अप्रैल को जिला मुख्यालय टिहरी में ‘जन आक्रोश रैली’ निकाली जाएगी। यह रैली पारंपरिक ढोल-दमाऊ के साथ सरकार को जगाने के उद्देश्य से आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता शामिल होगी। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता भी आंदोलन में मौजूद रहेंगे। सरकार पर उपेक्षा का आरोप, जनता परेशान विधायक नेगी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाया है। इससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। ये हैं प्रमुख मांगें प्रेस वार्ता में विधायक नेगी ने क्षेत्र की अहम मांगों को सामने रखा, जिनमें शामिल हैं— डोबरा-चांठी पुल से मोटना तक 8 किमी सड़क का हॉट मिक्स डामरीकरण फेकवाल एवं गंगाडी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करना सेम नागराज मंदिर मार्ग पर कैनोपी और सुदृढ़ीकरण टिहरी झील रिंग रोड के साथ ग्रामीण बाजारों का निर्माण LPG गैस आपूर्ति बहाल करना लंबित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करना टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन आपूर्ति सुनिश्चित करना अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच पर स्थिति स्पष्ट करना जल जीवन मिशन में संभावित घोटाले की निष्पक्ष जांच जंगली जानवरों से सुरक्षा और पीड़ितों को ₹10 लाख मुआवजा खैट पर्वत और पीढ़ी वन क्षेत्र को पर्यटन हब बनाना प्रतापनगर को मसूरी की तर्ज पर पर्यटन स्थल विकसित करना राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को वित्तीय स्वीकृति टिपरी-मदननेगी रोपवे का पुनः संचालन रिंग रोड प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा आंदोलन और होगा तेज—नेगी विधायक नेगी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द इन मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने जनता से 17 अप्रैल के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। राजनीति में बढ़ेगी गर्मी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की भागीदारी से यह साफ है कि यह मुद्दा अब राजनीतिक रूप से भी गरमाने वाला है। आने वाले दिनों में टिहरी की राजनीति में हलचल तेज होने की पूरी संभावना है। अब सभी की नजरें 17 अप्रैल पर टिकी हैं, जब प्रतापनगर की जनता अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।
    1
    नई टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और वर्षों से लंबित जनसमस्याओं को लेकर अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि 17 अप्रैल को जिला मुख्यालय टिहरी में ‘जन आक्रोश रैली’ निकाली जाएगी। यह रैली पारंपरिक ढोल-दमाऊ के साथ सरकार को जगाने के उद्देश्य से आयोजित होगी।
उन्होंने कहा कि इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता शामिल होगी। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता भी आंदोलन में मौजूद रहेंगे।
सरकार पर उपेक्षा का आरोप, जनता परेशान
विधायक नेगी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाया है। इससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है।
ये हैं प्रमुख मांगें
प्रेस वार्ता में विधायक नेगी ने क्षेत्र की अहम मांगों को सामने रखा, जिनमें शामिल हैं—
डोबरा-चांठी पुल से मोटना तक 8 किमी सड़क का हॉट मिक्स डामरीकरण
फेकवाल एवं गंगाडी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करना
सेम नागराज मंदिर मार्ग पर कैनोपी और सुदृढ़ीकरण
टिहरी झील रिंग रोड के साथ ग्रामीण बाजारों का निर्माण
LPG गैस आपूर्ति बहाल करना
लंबित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करना
टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति
सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन आपूर्ति सुनिश्चित करना
अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच पर स्थिति स्पष्ट करना
जल जीवन मिशन में संभावित घोटाले की निष्पक्ष जांच
जंगली जानवरों से सुरक्षा और पीड़ितों को ₹10 लाख मुआवजा
खैट पर्वत और पीढ़ी वन क्षेत्र को पर्यटन हब बनाना
प्रतापनगर को मसूरी की तर्ज पर पर्यटन स्थल विकसित करना
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को वित्तीय स्वीकृति
टिपरी-मदननेगी रोपवे का पुनः संचालन
रिंग रोड प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा
आंदोलन और होगा तेज—नेगी
विधायक नेगी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द इन मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने जनता से 17 अप्रैल के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
राजनीति में बढ़ेगी गर्मी
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की भागीदारी से यह साफ है कि यह मुद्दा अब राजनीतिक रूप से भी गरमाने वाला है। आने वाले दिनों में टिहरी की राजनीति में हलचल तेज होने की पूरी संभावना है।
अब सभी की नजरें 17 अप्रैल पर टिकी हैं, जब प्रतापनगर की जनता अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।
    user_Vijaypal Rana
    Vijaypal Rana
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • 17 अप्रैल को बिभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर ढोल - नगाड़ो के साथ कांग्रेस निकालेगी टिहरी मे जनाक्रोश रैली
    1
    17 अप्रैल को बिभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर ढोल - नगाड़ो के साथ कांग्रेस निकालेगी टिहरी मे जनाक्रोश रैली
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • 🔥 AFFORDABLE LUXURY FLAT | GMS ROAD | ENGINEER ENCLAVE 🏡 😳 Prime location में अपना घर… वो भी सिर्फ 35 लाख में! 💥 Limited Deal | Price Negotiable 💯 📍 Location: GMS Road, Engineer Enclave (Dehradun का most demanded area 🔥) 🏢 Property Details: • 1BHK Flat | 650 Sq Ft • Ready to Move ✔ ✨ Flat Highlights: 🍽 Proper Dining Space 🍳 Modular Kitchen Setup 🛏 Spacious Bedroom 🚿 Attached Washroom 🌇 Balcony with open feel 🚀 क्यों ये flat best है? ✔ Prime GMS Road Location ✔ Daily needs सब walking distance पर ✔ Perfect for small family & rental income ✔ High demand area = Strong investment 📈 📍 Nearby Advantages: 🏥 Hospitals | 🎓 Colleges | 🛍 Market | 🛣 Easy Connectivity ⚡ Rent देने से अच्छा… EMI में अपना घर लो! 🚨 ऐसे budget flats जल्दी sold हो जाते हैं… delay मत करो! 📞 Call / WhatsApp: 📲 9528242511 (Miss Ritu Singh) 📲 8077606460 📲 8475834020 🏢 Uttarakhand Housing Developers Pvt. Ltd. Trusted Deals | Verified Properties | Dehradun #GMSRoadDehradun #EngineerEnclave #BudgetFlat #1BHKForSale #AffordableHome #DehradunLiving #PropertyInvestment #ReadyToMove #RealEstateDeals #UttarakhandHousing #HotProperty #DreamHome #DehradunRealEstate #FlatUnder40Lakh #ViralProperty 🔥
    1
    🔥 AFFORDABLE LUXURY FLAT | GMS ROAD | ENGINEER ENCLAVE 🏡
😳 Prime location में अपना घर… वो भी सिर्फ 35 लाख में!
💥 Limited Deal | Price Negotiable 💯
📍 Location: GMS Road, Engineer Enclave (Dehradun का most demanded area 🔥)
🏢 Property Details:
• 1BHK Flat | 650 Sq Ft
• Ready to Move ✔
✨ Flat Highlights:
🍽 Proper Dining Space
🍳 Modular Kitchen Setup
🛏 Spacious Bedroom
🚿 Attached Washroom
🌇 Balcony with open feel
🚀 क्यों ये flat best है?
✔ Prime GMS Road Location
✔ Daily needs सब walking distance पर
✔ Perfect for small family & rental income
✔ High demand area = Strong investment 📈
📍 Nearby Advantages:
🏥 Hospitals | 🎓 Colleges | 🛍 Market | 🛣 Easy Connectivity
⚡ Rent देने से अच्छा… EMI में अपना घर लो!
🚨 ऐसे budget flats जल्दी sold हो जाते हैं… delay मत करो!
📞 Call / WhatsApp:
📲 9528242511 (Miss Ritu Singh)
📲 8077606460
📲 8475834020
🏢 Uttarakhand Housing Developers Pvt. Ltd.
Trusted Deals | Verified Properties | Dehradun
#GMSRoadDehradun #EngineerEnclave #BudgetFlat #1BHKForSale #AffordableHome #DehradunLiving #PropertyInvestment #ReadyToMove #RealEstateDeals #UttarakhandHousing #HotProperty #DreamHome #DehradunRealEstate #FlatUnder40Lakh #ViralProperty 🔥
    user_Uttarakhand Housing developers
    Uttarakhand Housing developers
    Real Estate Developer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • Post by Zeta News 24x7
    1
    Post by Zeta News 24x7
    user_Zeta News 24x7
    Zeta News 24x7
    Local News Reporter विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • The Aman Times ऋषिकेश में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद ऋषिकेश/उत्तराखंड_ तीर्थनगरी ऋषिकेश में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। स्थानीय अभिसूचना इकाई से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने नटराज चौक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रीना उर्फ रीता निवासी ढाका (बांग्लादेश) बताया। महिला ने खुलासा किया कि वह करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए एक व्यक्ति के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रही थी। उसे रोजगार का झांसा देकर भारत लाया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि उसने पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड बनवाया था, जिसका उपयोग वह अपनी पहचान छुपाने के लिए कर रही थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम 1967 एवं विदेशी/आव्रजन अधिनियम 2025 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 🔍 बरामदगी: • बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र • फर्जी भारतीय आधार कार्ड • नागरिकता प्रमाण पत्र की कॉपी • मोबाइल फोन 👮‍♂️ कार्रवाई में शामिल टीम: • स्थानीय अभिसूचना इकाई, देहरादून • कोतवाली ऋषिकेश पुलिस 👉 पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    The Aman Times
ऋषिकेश में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
ऋषिकेश/उत्तराखंड_
तीर्थनगरी ऋषिकेश में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।
स्थानीय अभिसूचना इकाई से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने नटराज चौक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रीना उर्फ रीता निवासी ढाका (बांग्लादेश) बताया।
महिला ने खुलासा किया कि वह करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए एक व्यक्ति के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रही थी। उसे रोजगार का झांसा देकर भारत लाया गया था।
जांच में यह भी सामने आया कि उसने पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड बनवाया था, जिसका उपयोग वह अपनी पहचान छुपाने के लिए कर रही थी।
पुलिस ने महिला के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम 1967 एवं विदेशी/आव्रजन अधिनियम 2025 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
🔍 बरामदगी:
• बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र
• फर्जी भारतीय आधार कार्ड
• नागरिकता प्रमाण पत्र की कॉपी
• मोबाइल फोन
👮‍♂️ कार्रवाई में शामिल टीम:
• स्थानीय अभिसूचना इकाई, देहरादून
• कोतवाली ऋषिकेश पुलिस
👉 पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के विकासखंड डुंडा के वीरपुर गांव में ऊन प्रसंस्करण एवं विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और एक स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को प्राकृतिक संसाधनों से नेचुरल रंग तैयार करने और ऊनी उत्पादों को आकर्षक बनाने की आधुनिक तकनीक सिखाई गई। विशेष रूप से जड़ी-बूटियों, अखरोट के छिलके, प्याज के छिलके, हल्दी, अनार और कंडाली जैसी स्थानीय वस्तुओं से विभिन्न रंग तैयार करने और रंगों के मिश्रण की बारीकियां समझाई गईं। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि पारंपरिक ऊनी कार्य को नई डिजाइन और रंगों के साथ आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप कैसे विकसित किया जा सकता है, ताकि उत्पादों की बिक्री और आय दोनों बढ़ सके। उल्लेखनीय है कि वीरपुर गांव के 300 से अधिक परिवार ऊनी कार्य से जुड़े हैं और यहां तैयार उत्पाद राज्य के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में भेजे जाते हैं, जिनकी अच्छी मांग बनी हुई है। अब महिलाओं को उम्मीद है कि प्रशिक्षण से मिली नई तकनीक के जरिए टोपी, जुराब, मफलर, पंखी और शॉल जैसे उत्पादों को आकर्षक रंग और आधुनिक डिजाइन देकर बाजार में उनकी मांग और अधिक बढ़ाई जा सकेगी, जिससे महिला समूह आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे।
    1
    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के विकासखंड डुंडा के वीरपुर गांव में ऊन प्रसंस्करण एवं विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और एक स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को प्राकृतिक संसाधनों से नेचुरल रंग तैयार करने और ऊनी उत्पादों को आकर्षक बनाने की आधुनिक तकनीक सिखाई गई। विशेष रूप से जड़ी-बूटियों, अखरोट के छिलके, प्याज के छिलके, हल्दी, अनार और कंडाली जैसी स्थानीय वस्तुओं से विभिन्न रंग तैयार करने और रंगों के मिश्रण की बारीकियां समझाई गईं। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि पारंपरिक ऊनी कार्य को नई डिजाइन और रंगों के साथ आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप कैसे विकसित किया जा सकता है, ताकि उत्पादों की बिक्री और आय दोनों बढ़ सके। उल्लेखनीय है कि वीरपुर गांव के 300 से अधिक परिवार ऊनी कार्य से जुड़े हैं और यहां तैयार उत्पाद राज्य के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में भेजे जाते हैं, जिनकी अच्छी मांग बनी हुई है। 
अब महिलाओं को उम्मीद है कि प्रशिक्षण से मिली नई तकनीक के जरिए टोपी, जुराब, मफलर, पंखी और शॉल जैसे उत्पादों को आकर्षक रंग और आधुनिक डिजाइन देकर बाजार में उनकी मांग और अधिक बढ़ाई जा सकेगी, जिससे महिला समूह आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे।
    user_Virendra singh negi
    Virendra singh negi
    डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ डोईवाला डोईवाला के व्यापारी/कांग्रेस नेता का शव मिला song नदी किनारे। परिवार में मचा हड़कंप। डोईवाला पुलिस मौके पर। डोईवाला में रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बुजुर्ग व्यापारी पन्ना लाल गोयल song नदी किनारे पूजा का सामान नदी में फेंकने गए थे अचानक हार्ट अटैक आने से वही अचेत होकर गिर गए। जिस कारण उनकी मौत हो गई।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
डोईवाला
डोईवाला के व्यापारी/कांग्रेस नेता का शव मिला song नदी किनारे।
परिवार में मचा हड़कंप।
डोईवाला पुलिस मौके पर।
डोईवाला में रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बुजुर्ग व्यापारी पन्ना लाल गोयल song नदी किनारे पूजा का सामान नदी में फेंकने गए थे अचानक हार्ट अटैक आने से वही अचेत होकर गिर गए। जिस कारण उनकी मौत हो गई।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.