logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बसपा में मायावती अकेले रहना चाहती हैं... उनको डर है... स्वामी प्रसाद मौर्य मीडिया के समक्ष सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश के लिए इनमेच्योर यानी अपरिपक्व शब्द का इस्तेमाल किए जाने को लेकर कहा कि पार्टी में सुश्री मायावती अकेली बनी रहना चाहती हैं। यदि आकाश इनमेच्योर है या था तो पार्टी में आकाश को बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां मायावती जी ने कैसे सौंप दी? यह भी ज्वलंत प्रश्न है?

1 hr ago
user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
Vishwanath sarkar(Rajesh)
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बसपा में मायावती अकेले रहना चाहती हैं... उनको डर है... स्वामी प्रसाद मौर्य मीडिया के समक्ष सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश के लिए इनमेच्योर यानी अपरिपक्व शब्द का इस्तेमाल किए जाने को लेकर कहा कि पार्टी में सुश्री मायावती अकेली बनी रहना चाहती हैं। यदि आकाश इनमेच्योर है या था तो पार्टी में आकाश को बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां मायावती जी ने कैसे सौंप दी? यह भी ज्वलंत प्रश्न है?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्री राम भक्त प्रभाकर राम अधिवक्ता मीडिया जनसेवक। भ्रष्टाचार हटाओ देश बचाओ जय श्री राम
    1
    श्री राम भक्त प्रभाकर राम अधिवक्ता मीडिया जनसेवक। भ्रष्टाचार हटाओ देश बचाओ जय श्री राम
    user_प्रभाकर राम एडवोकेट मिडिया
    प्रभाकर राम एडवोकेट मिडिया
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बसपा में मायावती अकेले रहना चाहती हैं... उनको डर है... स्वामी प्रसाद मौर्य मीडिया के समक्ष सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश के लिए इनमेच्योर यानी अपरिपक्व शब्द का इस्तेमाल किए जाने को लेकर कहा कि पार्टी में सुश्री मायावती अकेली बनी रहना चाहती हैं। यदि आकाश इनमेच्योर है या था तो पार्टी में आकाश को बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां मायावती जी ने कैसे सौंप दी? यह भी ज्वलंत प्रश्न है?
    1
    बसपा में मायावती अकेले रहना चाहती हैं... उनको डर है...

स्वामी प्रसाद मौर्य
मीडिया के समक्ष सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश के लिए इनमेच्योर यानी अपरिपक्व शब्द का इस्तेमाल किए जाने को लेकर कहा कि पार्टी में सुश्री मायावती अकेली बनी रहना चाहती हैं। यदि आकाश इनमेच्योर है या था तो पार्टी में आकाश को बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां मायावती जी ने कैसे सौंप दी? यह भी ज्वलंत प्रश्न है?
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 1.024 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज प्रयागराज। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1.024 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र की टीम मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान सरस्वती हाईटेक की ओर जाने वाली सड़क पर रिंग रोड के नीचे ओवरब्रिज के पास दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ आशीष (34) पुत्र ज्वाला प्रसाद सिंह निवासी शंकरगढ़ और विष्णु (24) पुत्र रमेश कुमार केसरवानी निवासी शंकरगढ़ के कब्जे से अलग-अलग पन्नियों में टेप से लिपटे गांजे के बंडल बरामद हुए। एक बंडल का वजन 534 ग्राम तथा दूसरे का वजन 490 ग्राम पाया गया। इस तरह दोनों के पास से कुल 1,024 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में मु0अ0सं0 145/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में बिक्री की बात बताई पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे नैनी स्टेशन के आसपास किसी सुनसान स्थान से गांजा लेकर आते थे। इसके बाद गांजे को छोटी-छोटी प्लास्टिक अथवा कागज की पुड़ियों में रखकर आने-जाने वाले लोगों को बेचते थे। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपने कृत्य पर गलती स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह पुलिस टीम रही शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पटेल, उपनिरीक्षक नितेश सिंह, उपनिरीक्षक दर्शन सिंह, उपनिरीक्षक रवि कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह तथा आरक्षी आदर्श कुमार शामिल रहे।
    2
    1.024 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
प्रयागराज। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1.024 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र की टीम मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान सरस्वती हाईटेक की ओर जाने वाली सड़क पर रिंग रोड के नीचे ओवरब्रिज के पास दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ आशीष (34) पुत्र ज्वाला प्रसाद सिंह निवासी शंकरगढ़ और विष्णु (24) पुत्र रमेश कुमार केसरवानी निवासी शंकरगढ़ के कब्जे से अलग-अलग पन्नियों में टेप से लिपटे गांजे के बंडल बरामद हुए। एक बंडल का वजन 534 ग्राम तथा दूसरे का वजन 490 ग्राम पाया गया। इस तरह दोनों के पास से कुल 1,024 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में मु0अ0सं0 145/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में बिक्री की बात बताई
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे नैनी स्टेशन के आसपास किसी सुनसान स्थान से गांजा लेकर आते थे। इसके बाद गांजे को छोटी-छोटी प्लास्टिक अथवा कागज की पुड़ियों में रखकर आने-जाने वाले लोगों को बेचते थे। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपने कृत्य पर गलती स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह पुलिस टीम रही शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पटेल, उपनिरीक्षक नितेश सिंह, उपनिरीक्षक दर्शन सिंह, उपनिरीक्षक रवि कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह तथा आरक्षी आदर्श कुमार शामिल रहे।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • पचखरा में नाली के अभाव में जलभराव कई घर डूबे और हो रहा है आपसी विवाद प्रयागराज जहां एक तरफ योगी सरकार विकास के तमाम दावे करती नजर आ रही है और गांवों में नाली और खड़ंजा को प्राथमिकता तौर पर रखकर काम कराती है।वहीं दूसरी तरफ विकास खंड जसरा ग्रामसभा पचखरा में नाली के अभाव में पानी ना निकलने के कारण कई घर पानी में डूबे हुए हैं यहां पर निरंतर पानी भरे रहने से किसी दिन घर गिर भी सकता है और बड़ा हादसा भी हो सकता है इसके कारण लोगो में रोज आपसी विवाद हो रहा है और कई बार तो थाना घूरपुर में एक दूसरे के प्रति रिपोर्ट भी लिखाई जा चुकी है इसकी सूचना ग्राम प्रधान पचखरा को दी गई है।उहोंने कहा बनवा देंगे लेकिन नहीं बनवाए और इसकी सूचना सचिव,वेडियो जसरा, विधायक बारा,यस डी एम बारा ,सीडीओ,डीएम,तक दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इधर ग्रामीणों का कहना है कि योगी सरकार काम अच्छा कर रही है लेकिन इनके चमचों के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहा है इनके प्रधान और सरकारी कर्मचारी और अधिकारी काम ना करके सरकार को कही ना कही बदनाम करने में लगे है इधर ग्रामीणों ने कहा है कि अगर इस समस्या पर जल्द से जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो हम लोग विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे अब देखना है कि संबंधित विभाग और सरकार कब इस समस्या का निदान करती है।
    1
    पचखरा में नाली के अभाव में जलभराव कई घर डूबे और हो रहा है आपसी विवाद

प्रयागराज जहां एक तरफ योगी सरकार विकास के तमाम दावे करती नजर आ रही है और गांवों में नाली और खड़ंजा को प्राथमिकता तौर पर रखकर काम कराती है।वहीं दूसरी तरफ विकास खंड जसरा ग्रामसभा पचखरा में नाली के अभाव में पानी ना निकलने के कारण कई घर पानी में डूबे हुए हैं यहां पर निरंतर पानी भरे रहने से किसी दिन घर गिर भी सकता है और बड़ा हादसा भी हो सकता है इसके कारण लोगो में रोज आपसी विवाद हो रहा है और कई बार तो थाना घूरपुर में एक दूसरे के प्रति रिपोर्ट भी लिखाई जा चुकी है इसकी सूचना ग्राम प्रधान पचखरा को दी गई है।उहोंने कहा बनवा देंगे लेकिन नहीं बनवाए और इसकी सूचना सचिव,वेडियो जसरा, विधायक बारा,यस डी एम बारा ,सीडीओ,डीएम,तक दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इधर ग्रामीणों का कहना है कि योगी सरकार काम अच्छा कर रही है लेकिन इनके चमचों के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहा है इनके प्रधान और सरकारी कर्मचारी और अधिकारी काम ना करके सरकार को कही ना कही बदनाम करने में लगे है इधर ग्रामीणों ने कहा है कि अगर इस समस्या पर जल्द से जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो हम लोग विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे अब देखना है कि संबंधित विभाग और सरकार कब इस समस्या का निदान करती है।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो छात्रों की गहरे पानी में डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो छात्रों की गहरे पानी में डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कोचिंग से छुट्टी होने के बाद सोहम आश्रम के पास नहाने पहुंचे तीन छात्रों में से दो छात्र गहरे पानी में चले जाने के बाद डूब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों छात्रों की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे तीन छात्र कोचिंग से छुट्टी होने के बाद सोहम आश्रम के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों नहाने के लिए पानी में उतर गए। कुछ देर बाद अचानक दो छात्र गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते पानी में डूबने लगे। दोनों को डूबता देख तीसरा छात्र घबरा गया और उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झूंसी पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों छात्रों को पानी से बाहर निकाल लिया। उनकी पहचान रुद्र प्रताप सिंह और अर्पण विश्वास के रूप में हुई। पानी से बाहर निकालने के बाद दोनों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों छात्रों के परिजन मौके पर पहुंच गए। बच्चों के शव देखते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई और मौके का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरक्षा को लेकर उठे सवाल इस दर्दनाक घटना के बाद एक बार फिर नदी और गहरे पानी वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों और युवाओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए प्रशासन को ऐसे स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
    1
    प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो छात्रों की गहरे पानी में डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो छात्रों की गहरे पानी में डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम
प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कोचिंग से छुट्टी होने के बाद सोहम आश्रम के पास नहाने पहुंचे तीन छात्रों में से दो छात्र गहरे पानी में चले जाने के बाद डूब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों छात्रों की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे तीन छात्र कोचिंग से छुट्टी होने के बाद सोहम आश्रम के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों नहाने के लिए पानी में उतर गए। कुछ देर बाद अचानक दो छात्र गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते पानी में डूबने लगे।
दोनों को डूबता देख तीसरा छात्र घबरा गया और उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही झूंसी पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों छात्रों को पानी से बाहर निकाल लिया। उनकी पहचान रुद्र प्रताप सिंह और अर्पण विश्वास के रूप में हुई।
पानी से बाहर निकालने के बाद दोनों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों छात्रों के परिजन मौके पर पहुंच गए। बच्चों के शव देखते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई और मौके का माहौल गमगीन हो गया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
इस दर्दनाक घटना के बाद एक बार फिर नदी और गहरे पानी वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों और युवाओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए प्रशासन को ऐसे स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
    user_सुनील सोमवंशी
    सुनील सोमवंशी
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तिवारीपुर में प्रशासनिक लापरवाही, जलभराव और गड्ढों से जनता परेशान प्रयागराज के दामोदरपुर उर्फ तिवारीपुर क्षेत्र में प्रशासनिक उदासीनता की तस्वीर सामने आई है। इलाके की मुख्य सड़क लंबे समय से पानी से लबालब है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्रीय प्रधान और विधायक चुनाव के समय वोट मांगने तो पहुंच जाते हैं, लेकिन जीतने के बाद जनता की मूलभूत समस्याओं की कोई सुध नहीं लेते। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो जलनिकासी की व्यवस्था की गई और न ही सड़क की मरम्मत कराई गई। गड्ढों में भरे पानी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है, खासकर रात के समय जब सड़क पर रोशनी की भी कमी रहती है। बुजुर्गों, बच्चों और स्कूली छात्रों को इस बदहाल सड़क से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    1
    तिवारीपुर में प्रशासनिक लापरवाही, जलभराव और गड्ढों से जनता परेशान
प्रयागराज के दामोदरपुर उर्फ तिवारीपुर क्षेत्र में प्रशासनिक उदासीनता की तस्वीर सामने आई है। इलाके की मुख्य सड़क लंबे समय से पानी से लबालब है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्रीय प्रधान और विधायक चुनाव के समय वोट मांगने तो पहुंच जाते हैं, लेकिन जीतने के बाद जनता की मूलभूत समस्याओं की कोई सुध नहीं लेते।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो जलनिकासी की व्यवस्था की गई और न ही सड़क की मरम्मत कराई गई। गड्ढों में भरे पानी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है, खासकर रात के समय जब सड़क पर रोशनी की भी कमी रहती है। बुजुर्गों, बच्चों और स्कूली छात्रों को इस बदहाल सड़क से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    user_SUNIL KUMAR YADAV
    SUNIL KUMAR YADAV
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज। नैनी में पत्रकार के घर में घुसकर मोबाइल और नकदी चोरी प्रयागराज। नैनी प्रयागपुरम क्षेत्र में एक पत्रकार के घर में देर रात घुसकर चोर मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ले गया। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। चकदोंदी प्रयागपुरम निवासी पत्रकार अखिलेश कुमार शुक्ल के अनुसार रविवार 6 सितंबर की रात करीब 3: 13 बजे एक अज्ञात चोर उनके घर में घुस आया। चोर घर से एक मोबाइल फोन तथा कपड़े में रखे 4200 रुपये नकद लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पत्रकार अखिलेश कुमार शुक्ल ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। उनके मुताबिक मौके पर पहुंची सूचना प्राप्त करने वाली पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना की पुष्टि भी की गई। पीड़ित ने संबंधित थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने तथा घटना का खुलासा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वही चोरी की घटना सीसीटीवी मे चोर दिवार फांदते हुये दिखाई दे रहा है।
    2
    प्रयागराज।  नैनी में पत्रकार के घर में घुसकर मोबाइल और नकदी चोरी
प्रयागराज।  नैनी प्रयागपुरम क्षेत्र में एक पत्रकार के घर में देर रात घुसकर चोर मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ले गया। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। चकदोंदी प्रयागपुरम निवासी पत्रकार अखिलेश कुमार शुक्ल के अनुसार रविवार 6 सितंबर की रात करीब 3: 13 बजे एक अज्ञात चोर उनके घर में घुस आया। चोर घर से एक मोबाइल फोन तथा कपड़े में रखे 4200 रुपये नकद लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पत्रकार अखिलेश कुमार शुक्ल ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। उनके मुताबिक मौके पर पहुंची  सूचना प्राप्त करने वाली पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना की पुष्टि भी की गई। पीड़ित ने संबंधित थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने तथा घटना का खुलासा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वही चोरी की घटना सीसीटीवी मे चोर दिवार फांदते हुये दिखाई दे रहा है।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • श्री राम भक्त प्रभाकर राम अधिवक्ता मीडिया जनसेवक। भ्रष्टाचार हटाओ देश बचाओ.जय श्री राम
    1
    श्री राम भक्त प्रभाकर राम अधिवक्ता मीडिया जनसेवक। भ्रष्टाचार हटाओ देश बचाओ.जय श्री राम
    user_प्रभाकर राम एडवोकेट मिडिया
    प्रभाकर राम एडवोकेट मिडिया
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.