logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घरेलू गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्यवाही, 07 सिलेंडर जब्त घरेलू गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्यवाही, 07 सिलेंडर जब्त मृगेन्द्र सिंह अनूपपुर / कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार जिले में घरेलू रसोई गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अनूपपुर, फुनगा एवं पयारी क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं मिष्ठान भंडारों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों हेतु किया जा रहा था, जो कि द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन है। उक्त अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों से कुल 07 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा प्रकरण आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिसमें काव्या होटल अनूपपुर से 01 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर, अंकित मिष्ठान भंडार फुनगा से 01 नग एचपी एवं 01 नग इंडेन घरेलू गैस सिलेंडर, श्याम चाट भंडार फुनगा से 01 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर, समीर टी स्टॉल फुनगा से 01 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर, के.एल. पटेल भोजनालय फुनगा से 01 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर, नम्रता चाट सेंटर पयारी से 01 नग इंडेन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिला प्रशासन ने समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया है कि वे केवल निर्धारित व्यावसायिक (कमर्शियल) गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। घरेलू गैस के दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले में इस प्रकार की औचक जांच एवं दंडात्मक कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सीमा सिन्हा तथा अलका पटेल सहित खाद्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

1 hr ago
user_Mrigendra  Singh Gaharwar
Mrigendra Singh Gaharwar
कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

घरेलू गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्यवाही, 07 सिलेंडर जब्त घरेलू गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्यवाही, 07 सिलेंडर जब्त मृगेन्द्र सिंह अनूपपुर / कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार जिले में घरेलू रसोई गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अनूपपुर, फुनगा एवं पयारी क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं मिष्ठान भंडारों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों हेतु किया जा रहा था, जो कि द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन है। उक्त अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों से कुल 07 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा प्रकरण आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिसमें काव्या होटल अनूपपुर से 01 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर, अंकित मिष्ठान भंडार फुनगा से 01 नग एचपी एवं 01 नग इंडेन घरेलू गैस सिलेंडर, श्याम चाट भंडार फुनगा से 01 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर, समीर टी स्टॉल फुनगा से 01 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर, के.एल. पटेल भोजनालय फुनगा से 01 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर, नम्रता चाट सेंटर पयारी से 01 नग इंडेन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिला प्रशासन ने समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया है कि वे केवल निर्धारित व्यावसायिक (कमर्शियल) गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। घरेलू गैस के दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले में इस प्रकार की औचक जांच एवं दंडात्मक कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सीमा सिन्हा तथा अलका पटेल सहित खाद्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Manish Panndey
    1
    Post by Manish Panndey
    user_Manish Panndey
    Manish Panndey
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शहडोल। गैस सिलेंडर और बिजली बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमी से आम जनता परेशान है। वहीं बिजली दरों में वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की अनियमित उपलब्धता से महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस ने मांग की कि बिजली दर वृद्धि तत्काल वापस ली जाए, गैस सिलेंडर सस्ता किया जाए और पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।.....
    2
    शहडोल। गैस सिलेंडर और बिजली बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमी से आम जनता परेशान है। वहीं बिजली दरों में वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की अनियमित उपलब्धता से महंगाई बढ़ रही है।
कांग्रेस ने मांग की कि बिजली दर वृद्धि तत्काल वापस ली जाए, गैस सिलेंडर सस्ता किया जाए और पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।.....
    user_Anil Tiwari
    Anil Tiwari
    बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • PNG, CNG, LPG और LNG में क्या फर्क है? 🤔 30 सेकंड में समझो! LPG PNG, CNG, LPG और LNG… ये चारों गैस क्या हैं और इनमें क्या फर्क है? 🤔 इस वीडियो में हमने आसान भाषा में समझाया है कि कौन सी गैस कहाँ इस्तेमाल होती है और कौन सी बेहतर है। 👉 LPG: घर में इस्तेमाल होने वाली सिलेंडर गैस 👉 PNG: पाइप से आने वाली गैस (no refill tension) 👉 CNG: गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली गैस 👉 LNG: बड़ी मात्रा में ट्रांसपोर्ट की जाने वाली गैस
    1
    PNG, CNG, LPG और LNG में क्या फर्क है? 🤔 30 सेकंड में समझो!
LPG PNG, CNG, LPG और LNG… ये चारों गैस क्या हैं और इनमें क्या फर्क है? 🤔
इस वीडियो में हमने आसान भाषा में समझाया है कि कौन सी गैस कहाँ इस्तेमाल होती है और कौन सी बेहतर है।
👉 LPG: घर में इस्तेमाल होने वाली सिलेंडर गैस
👉 PNG: पाइप से आने वाली गैस (no refill tension)
👉 CNG: गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली गैस
👉 LNG: बड़ी मात्रा में ट्रांसपोर्ट की जाने वाली गैस
    user_Vivekanand yadav
    Vivekanand yadav
    Computer Networking Center प्रेम नगर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    17 min ago
  • कटनी से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चलती ट्रेन के टॉयलेट डिब्बे में एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना मिली, मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत पहुंच गई। बताया जा रहा है कि शिशु को बेहद असहाय हालत में छोड़ दिया गया था। घटना के बाद यात्रियों में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने मासूम को इस हालत में छोड़ा। यह घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर रही है—आखिर कब तक मासूम यूं ही बेबस छोड़ दिए जाएंगे? इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई है।
    1
    कटनी से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चलती ट्रेन के टॉयलेट डिब्बे में एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना मिली, मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि शिशु को बेहद असहाय हालत में छोड़ दिया गया था। घटना के बाद यात्रियों में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने मासूम को इस हालत में छोड़ा।
यह घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर रही है—आखिर कब तक मासूम यूं ही बेबस छोड़ दिए जाएंगे? इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ​शहडोल (मध्य प्रदेश): शहडोल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सनी यादव को सलाखों के पीछे भेज दिया है। ​घटना का विवरण: मामला फरवरी 2026 का है, जब एक नाबालिग बालिका ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि देवरी निवासी 19 वर्षीय सनी यादव पिछले एक साल से पीड़िता को उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर बालिका ने आत्मघाती कदम उठाया। विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि एक अन्य आरोपी, रूपेश सिंह गौड़, ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। ​कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या का दुष्प्रेरण), 65(1), पॉक्सो एक्ट (POCSO) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ​वर्तमान स्थिति: आज दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी सनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण का दूसरा आरोपी रूपेश फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    ​शहडोल (मध्य प्रदेश): शहडोल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सनी यादव को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
​घटना का विवरण:
मामला फरवरी 2026 का है, जब एक नाबालिग बालिका ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि देवरी निवासी 19 वर्षीय सनी यादव पिछले एक साल से पीड़िता को उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर बालिका ने आत्मघाती कदम उठाया। विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि एक अन्य आरोपी, रूपेश सिंह गौड़, ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था।
​कानूनी कार्रवाई:
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या का दुष्प्रेरण), 65(1), पॉक्सो एक्ट (POCSO) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
​वर्तमान स्थिति:
आज दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी सनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण का दूसरा आरोपी रूपेश फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • एकाएक हास्पिटल पहुंची मंत्री दुर्व्यवहार व लापरवाही पर जमकर भड़की,,,, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अस्पताल में मरीज से दुर्व्यवहार व लापरवाही बरतने पर जमकर भड़की दुर्व्यवहार और लापरवाह करने वाले को जमकर सुनाया नियम कानून का ज्ञान,,,,, दरअसल मातृत्व शिशु अस्पताल में गर्भवती महिला के गर्भ में शिशु की मृत्यु हो जाने पर भी इस गंभीर मामले में जिम्मेदारों द्वारा संज्ञान न लिए जाने पर और समय पर आपरेशन न किए जाने की शिकायत पर अचानक अस्पताल पहुंची मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जमकर फटकार लगाई,,,, मंत्री ने कहा मेरा ब्लड ले लो,,,, गर्भवती महिला के गर्भ में शिशु की मृत्यु के बाद आपरेशन हेतु ब्लड कि व्यवस्था में लेट लतीफी और दुर्व्यवहार किया गया जिसकी शिकायत किसी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से कि और इसी दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हास्पिटल पहुंची और दुर्व्यवहार व लापरवाही बरतने पर नाराज़गी जताई,,,,, जिला चिकित्सालय स्थित 100 बिस्तरिय मातृत्व शिशु अस्पताल का मामला,,,, *सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ शिव नाथ बघेल रिपोर्ट*
    1
    एकाएक हास्पिटल पहुंची मंत्री दुर्व्यवहार व लापरवाही पर जमकर भड़की,,,,
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अस्पताल में मरीज से दुर्व्यवहार व लापरवाही बरतने पर जमकर भड़की दुर्व्यवहार और लापरवाह करने वाले को जमकर सुनाया नियम कानून का ज्ञान,,,,,
दरअसल मातृत्व शिशु अस्पताल में गर्भवती महिला के गर्भ में शिशु की मृत्यु हो जाने पर भी इस गंभीर मामले में जिम्मेदारों द्वारा संज्ञान न लिए जाने पर और समय पर आपरेशन न किए जाने की शिकायत पर अचानक अस्पताल पहुंची मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जमकर फटकार लगाई,,,,
मंत्री ने कहा मेरा ब्लड ले लो,,,,
गर्भवती महिला के गर्भ में शिशु की मृत्यु के बाद आपरेशन हेतु ब्लड कि व्यवस्था में लेट लतीफी और दुर्व्यवहार किया गया जिसकी शिकायत किसी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से कि और इसी दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हास्पिटल पहुंची और दुर्व्यवहार व लापरवाही बरतने पर नाराज़गी जताई,,,,,
जिला चिकित्सालय स्थित 100 बिस्तरिय मातृत्व शिशु अस्पताल का मामला,,,,
*सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ शिव नाथ बघेल रिपोर्ट*
    user_Shivnath bagheL
    Shivnath bagheL
    Newspaper publisher सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के लोग मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा है, ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, गैस सिलेंडर एवं बिजली बिल में मूल वृद्धि का विरोध ज्ञापन के माध्यम से किया गया है, इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कमेटी के लोग मौजूद रहे हैं।
    1
    शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के लोग मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा है, ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, गैस सिलेंडर एवं बिजली बिल में मूल वृद्धि का विरोध ज्ञापन के माध्यम से किया गया है, इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कमेटी के लोग मौजूद रहे हैं।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शहडोल। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पर एक अनोखी और हाईटेक चोरी ने सभी को चौंका दिया है। ‘The 99 Store’ नामक मल्टीपरपज दुकान में चोरों ने छत तोड़कर प्रवेश किया और कैश सहित बड़ी संख्या में कीमती घड़ियाँ चोरी कर लीं। दुकान संचालक नितिन जायसवाल के अनुसार, चोरों ने पहले गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ किया, फिर दुकान में रखी स्टाइलिश घड़ियों को निशाना बनाया। खास बात यह रही कि चोर जाते-जाते दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, ताकि कोई सबूत पीछे न रह जाए। सुबह दुकान खोलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद शहर में चोरों की चालाकी और “घड़ियों की चोरी” को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।...
    3
    शहडोल। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पर एक अनोखी और हाईटेक चोरी ने सभी को चौंका दिया है। ‘The 99 Store’ नामक मल्टीपरपज दुकान में चोरों ने छत तोड़कर प्रवेश किया और कैश सहित बड़ी संख्या में कीमती घड़ियाँ चोरी कर लीं।
दुकान संचालक नितिन जायसवाल के अनुसार, चोरों ने पहले गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ किया, फिर दुकान में रखी स्टाइलिश घड़ियों को निशाना बनाया। खास बात यह रही कि चोर जाते-जाते दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, ताकि कोई सबूत पीछे न रह जाए।
सुबह दुकान खोलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद शहर में चोरों की चालाकी और “घड़ियों की चोरी” को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।...
    user_Anil Tiwari
    Anil Tiwari
    बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.