logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_Manish Panndey
Manish Panndey
कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शहडोल। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पर एक अनोखी और हाईटेक चोरी ने सभी को चौंका दिया है। ‘The 99 Store’ नामक मल्टीपरपज दुकान में चोरों ने छत तोड़कर प्रवेश किया और कैश सहित बड़ी संख्या में कीमती घड़ियाँ चोरी कर लीं। दुकान संचालक नितिन जायसवाल के अनुसार, चोरों ने पहले गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ किया, फिर दुकान में रखी स्टाइलिश घड़ियों को निशाना बनाया। खास बात यह रही कि चोर जाते-जाते दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, ताकि कोई सबूत पीछे न रह जाए। सुबह दुकान खोलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद शहर में चोरों की चालाकी और “घड़ियों की चोरी” को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।...
    3
    शहडोल। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पर एक अनोखी और हाईटेक चोरी ने सभी को चौंका दिया है। ‘The 99 Store’ नामक मल्टीपरपज दुकान में चोरों ने छत तोड़कर प्रवेश किया और कैश सहित बड़ी संख्या में कीमती घड़ियाँ चोरी कर लीं।
दुकान संचालक नितिन जायसवाल के अनुसार, चोरों ने पहले गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ किया, फिर दुकान में रखी स्टाइलिश घड़ियों को निशाना बनाया। खास बात यह रही कि चोर जाते-जाते दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, ताकि कोई सबूत पीछे न रह जाए।
सुबह दुकान खोलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद शहर में चोरों की चालाकी और “घड़ियों की चोरी” को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।...
    user_Anil Tiwari
    Anil Tiwari
    बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • उमरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां काली नृत्य करते समय एक युवक की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना नौरोजाबाद तहसील के ग्राम पठारी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान राम गरीब कोल पिता प्रेमलाल कोल (उम्र लगभग 34 वर्ष) निवासी ग्राम पठारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काली नृत्य कर रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत का कारण “साइलेंट अटैक” बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
    1
    उमरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां काली नृत्य करते समय एक युवक की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना नौरोजाबाद तहसील के ग्राम पठारी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मृतक की पहचान राम गरीब कोल पिता प्रेमलाल कोल (उम्र लगभग 34 वर्ष) निवासी ग्राम पठारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काली नृत्य कर रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रथम दृष्टया मौत का कारण “साइलेंट अटैक” बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ​शहडोल (मध्य प्रदेश): शहडोल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सनी यादव को सलाखों के पीछे भेज दिया है। ​घटना का विवरण: मामला फरवरी 2026 का है, जब एक नाबालिग बालिका ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि देवरी निवासी 19 वर्षीय सनी यादव पिछले एक साल से पीड़िता को उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर बालिका ने आत्मघाती कदम उठाया। विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि एक अन्य आरोपी, रूपेश सिंह गौड़, ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। ​कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या का दुष्प्रेरण), 65(1), पॉक्सो एक्ट (POCSO) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ​वर्तमान स्थिति: आज दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी सनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण का दूसरा आरोपी रूपेश फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    ​शहडोल (मध्य प्रदेश): शहडोल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सनी यादव को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
​घटना का विवरण:
मामला फरवरी 2026 का है, जब एक नाबालिग बालिका ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि देवरी निवासी 19 वर्षीय सनी यादव पिछले एक साल से पीड़िता को उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर बालिका ने आत्मघाती कदम उठाया। विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि एक अन्य आरोपी, रूपेश सिंह गौड़, ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था।
​कानूनी कार्रवाई:
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या का दुष्प्रेरण), 65(1), पॉक्सो एक्ट (POCSO) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
​वर्तमान स्थिति:
आज दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी सनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण का दूसरा आरोपी रूपेश फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • एकाएक हास्पिटल पहुंची मंत्री दुर्व्यवहार व लापरवाही पर जमकर भड़की,,,, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अस्पताल में मरीज से दुर्व्यवहार व लापरवाही बरतने पर जमकर भड़की दुर्व्यवहार और लापरवाह करने वाले को जमकर सुनाया नियम कानून का ज्ञान,,,,, दरअसल मातृत्व शिशु अस्पताल में गर्भवती महिला के गर्भ में शिशु की मृत्यु हो जाने पर भी इस गंभीर मामले में जिम्मेदारों द्वारा संज्ञान न लिए जाने पर और समय पर आपरेशन न किए जाने की शिकायत पर अचानक अस्पताल पहुंची मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जमकर फटकार लगाई,,,, मंत्री ने कहा मेरा ब्लड ले लो,,,, गर्भवती महिला के गर्भ में शिशु की मृत्यु के बाद आपरेशन हेतु ब्लड कि व्यवस्था में लेट लतीफी और दुर्व्यवहार किया गया जिसकी शिकायत किसी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से कि और इसी दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हास्पिटल पहुंची और दुर्व्यवहार व लापरवाही बरतने पर नाराज़गी जताई,,,,, जिला चिकित्सालय स्थित 100 बिस्तरिय मातृत्व शिशु अस्पताल का मामला,,,, *सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ शिव नाथ बघेल रिपोर्ट*
    1
    एकाएक हास्पिटल पहुंची मंत्री दुर्व्यवहार व लापरवाही पर जमकर भड़की,,,,
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अस्पताल में मरीज से दुर्व्यवहार व लापरवाही बरतने पर जमकर भड़की दुर्व्यवहार और लापरवाह करने वाले को जमकर सुनाया नियम कानून का ज्ञान,,,,,
दरअसल मातृत्व शिशु अस्पताल में गर्भवती महिला के गर्भ में शिशु की मृत्यु हो जाने पर भी इस गंभीर मामले में जिम्मेदारों द्वारा संज्ञान न लिए जाने पर और समय पर आपरेशन न किए जाने की शिकायत पर अचानक अस्पताल पहुंची मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जमकर फटकार लगाई,,,,
मंत्री ने कहा मेरा ब्लड ले लो,,,,
गर्भवती महिला के गर्भ में शिशु की मृत्यु के बाद आपरेशन हेतु ब्लड कि व्यवस्था में लेट लतीफी और दुर्व्यवहार किया गया जिसकी शिकायत किसी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से कि और इसी दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हास्पिटल पहुंची और दुर्व्यवहार व लापरवाही बरतने पर नाराज़गी जताई,,,,,
जिला चिकित्सालय स्थित 100 बिस्तरिय मातृत्व शिशु अस्पताल का मामला,,,,
*सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ शिव नाथ बघेल रिपोर्ट*
    user_Shivnath bagheL
    Shivnath bagheL
    Newspaper publisher सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के लोग मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा है, ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, गैस सिलेंडर एवं बिजली बिल में मूल वृद्धि का विरोध ज्ञापन के माध्यम से किया गया है, इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कमेटी के लोग मौजूद रहे हैं।
    1
    शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के लोग मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा है, ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, गैस सिलेंडर एवं बिजली बिल में मूल वृद्धि का विरोध ज्ञापन के माध्यम से किया गया है, इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कमेटी के लोग मौजूद रहे हैं।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कुसमी में बढ़ा तनाव: आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर मुस्लिम समुदाय ने चक्का जाम की चेतावनी बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड में एक विवादित मामले को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय स्तर पर बढ़ते असंतोष के बीच समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को साफ अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पूरे क्षेत्र में चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुई एक घटना के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोप है कि वह खुलेआम घूम रहा है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। इस स्थिति ने समुदाय के गुस्से को और अधिक बढ़ा दिया है। समुदाय के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन को शिकायत दी है और आवश्यक साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आज समुदाय के प्रतिनिधियों ने एक बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तैयार की। बैठक के बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अब और इंतजार करने के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रतिनिधियों ने कहा, “हमने हमेशा शांति और कानून का सम्मान किया है, लेकिन हमारी सहनशीलता को कमजोरी न समझा जाए। यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो कल चक्का जाम किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।” इस चेतावनी के बाद क्षेत्र में स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। स्थानीय नागरिकों का भी मानना है कि यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। पुलिस और प्रशासन के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति बन गई है, जहां उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों के विश्वास को भी कायम रखना होगा। फिलहाल कुसमी क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। कुल मिलाकर, यह घटना प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसमें त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई ही स्थिति को सामान्य बना सकती है और क्षेत्र में शांति स्थापित कर सकती है।
    1
    कुसमी में बढ़ा तनाव: आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर मुस्लिम समुदाय ने चक्का जाम की चेतावनी
बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड में एक विवादित मामले को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
स्थानीय स्तर पर बढ़ते असंतोष के बीच समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को साफ अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पूरे क्षेत्र में चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुई एक घटना के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोप है कि वह खुलेआम घूम रहा है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। इस स्थिति ने समुदाय के गुस्से को और अधिक बढ़ा दिया है।
समुदाय के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन को शिकायत दी है और आवश्यक साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
आज समुदाय के प्रतिनिधियों ने एक बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तैयार की। बैठक के बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अब और इंतजार करने के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा, “हमने हमेशा शांति और कानून का सम्मान किया है, लेकिन हमारी सहनशीलता को कमजोरी न समझा जाए। यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो कल चक्का जाम किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”
इस चेतावनी के बाद क्षेत्र में स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है। स्थानीय नागरिकों का भी मानना है कि यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
पुलिस और प्रशासन के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति बन गई है, जहां उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों के विश्वास को भी कायम रखना होगा।
फिलहाल कुसमी क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।
कुल मिलाकर, यह घटना प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसमें त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई ही स्थिति को सामान्य बना सकती है और क्षेत्र में शांति स्थापित कर सकती है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • उमरिया | मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक नया विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने नजर आ रहे हैं। मामला तब गरमाया जब भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं नगर मंडल मंत्री अनुज सेन का नाम कांग्रेस की प्रदेश सूची में शामिल होने और उन्हें प्रदेश सचिव बनाए जाने की खबरें सामने आईं। जैसे ही यह खबर फैली, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई और स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पूरे मामले पर खुद अनुज सेन ने सामने आकर स्थिति स्पष्ट कर दी। अनुज सेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी करते हुए साफ कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के कार्यकर्ता हैं और आगे भी उसी पार्टी में बने रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाते हुए इसे सुनियोजित अफवाह बताया। उन्होंने कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता हूं और उसी में रहूंगा। कांग्रेस को इस तरह की झूठी खबरें फैलाना बंद करना चाहिए।” इस घटनाक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भी एकजुटता देखने को मिली है। कई स्थानीय नेताओं ने अनुज सेन का समर्थन करते हुए कांग्रेस की आलोचना की और इसे गैर-जिम्मेदाराना राजनीति करार दिया।....
    2
    उमरिया | मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक नया विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने नजर आ रहे हैं। मामला तब गरमाया जब भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं नगर मंडल मंत्री अनुज सेन का नाम कांग्रेस की प्रदेश सूची में शामिल होने और उन्हें प्रदेश सचिव बनाए जाने की खबरें सामने आईं।
जैसे ही यह खबर फैली, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई और स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पूरे मामले पर खुद अनुज सेन ने सामने आकर स्थिति स्पष्ट कर दी।
अनुज सेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी करते हुए साफ कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के कार्यकर्ता हैं और आगे भी उसी पार्टी में बने रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाते हुए इसे सुनियोजित अफवाह बताया।
उन्होंने कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता हूं और उसी में रहूंगा। कांग्रेस को इस तरह की झूठी खबरें फैलाना बंद करना चाहिए।”
इस घटनाक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भी एकजुटता देखने को मिली है। कई स्थानीय नेताओं ने अनुज सेन का समर्थन करते हुए कांग्रेस की आलोचना की और इसे गैर-जिम्मेदाराना राजनीति करार दिया।....
    user_Anil Tiwari
    Anil Tiwari
    बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी गांव में एक हिरण घायल अवस्था में मिला है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों को इस बात की जानकारी दी जानकारी लगते ही संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुए हिरण का उपचार करके हिरण को वन विभाग की टीम को सौपा है।
    1
    शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी गांव में एक हिरण घायल अवस्था में मिला है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों को इस बात की जानकारी दी जानकारी लगते ही संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुए हिरण का उपचार करके हिरण को वन विभाग की टीम को सौपा है।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.