logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक आंगनवाड़ी कर्मी ने अपनी जान गंवा दी. नीमच जिले के रानपुर गांव में मधुमक्खियों के अचानक हमले के दौरान मासूम बच्चों की रक्षा करते हुए श्रीमती कंचनबाई जी ने अद्भुत साहस और मानवता का परिचय दिया। बच्चों को साड़ी, कम्मल वा तिरपाल से ढँककर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाते हुए वे स्वयं गंभीर रूप से ही घायल हो गईं और उनका निधन हो गया। बच्चों की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाली कंचनबाई जी को विनम्र श्रद्धांजलि। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति:!🙏💐🥲💐🙏

23 hrs ago
user_Heera Pal
Heera Pal
Voice of people Fatehpur, Uttar Pradesh•
23 hrs ago

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक आंगनवाड़ी कर्मी ने अपनी जान गंवा दी. नीमच जिले के रानपुर गांव में मधुमक्खियों के अचानक हमले के दौरान मासूम बच्चों की रक्षा करते हुए श्रीमती कंचनबाई जी ने अद्भुत साहस और मानवता का परिचय दिया। बच्चों को साड़ी, कम्मल वा तिरपाल से ढँककर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाते हुए वे स्वयं गंभीर रूप से ही घायल हो गईं और उनका निधन हो गया। बच्चों की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाली कंचनबाई जी को विनम्र श्रद्धांजलि। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति:!🙏💐🥲💐🙏

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Big Breaking.... 👉ईंट पथाई वाली सफेद चांदी (बोगदा/बलुई मिट्टी)की लूट में इलाकाई माफिया हावी। 👉खनिज और परिवहन विभाग और ललौली पुलिस से मिलीभगत के चलते कोर्राकनक के समीप बालू माफिया करा रहा अवैध खनन। 👉ईंटों की पथाई में इस्तेमाल होने वाली सफेद बालू को ट्रैक्टर ट्राला और डंपरों (डग्गी) में अवैध खनन और ओवरलोडिंग करके माफिया चमका रहा अपनी किस्मत । 👉सफेद बालू/बलुई मिट्टी का खनन और परिवहन करके इलाकाई ईंट भट्ठों में महंगे दामों पर मिट्टी बेचकर सरकारी राजस्व को चपत लगाकर बटोर रहा दौलत। 👉 अवैध खनन और ओवरलोडिंग के नाम पर होने वाली कार्यवाही सिर्फ दिखावा। 👉खनन,परिवहन और पुलिस विभाग से खनन माफिया और उसके गुर्गों को मिल रहा अभय-दान। 👉ललौली क्षेत्र की सड़कों पर सरपट दौड़ रहे बलुई मिट्टी लदे वाहनों से हादसे का खतरा।
    1
    Big Breaking....
👉ईंट पथाई वाली सफेद चांदी (बोगदा/बलुई मिट्टी)की लूट में इलाकाई माफिया हावी।
👉खनिज और परिवहन विभाग और ललौली पुलिस से मिलीभगत के चलते कोर्राकनक के समीप बालू माफिया करा रहा अवैध खनन।
👉ईंटों की पथाई में इस्तेमाल होने वाली सफेद बालू को ट्रैक्टर ट्राला और डंपरों (डग्गी) में अवैध खनन और ओवरलोडिंग करके माफिया चमका रहा अपनी किस्मत ।
👉सफेद बालू/बलुई मिट्टी का खनन और परिवहन करके इलाकाई ईंट भट्ठों में महंगे दामों पर मिट्टी बेचकर सरकारी राजस्व को चपत लगाकर बटोर रहा दौलत।
👉 अवैध खनन और ओवरलोडिंग के नाम पर होने वाली कार्यवाही सिर्फ दिखावा।
👉खनन,परिवहन और पुलिस विभाग से खनन माफिया और उसके गुर्गों को मिल रहा अभय-दान।
👉ललौली क्षेत्र की सड़कों पर सरपट दौड़ रहे बलुई मिट्टी लदे वाहनों से हादसे का खतरा।
    user_हर्षित त्रिपाठी
    हर्षित त्रिपाठी
    पत्रकार फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • फतेहपुर में नाबालिगों से बाल मजदूरी का शर्मनाक खेल, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप फतेहपुर। जिले में बाल संरक्षण कानूनों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ती नजर आ रही हैं। सरकी से खेसहन वाली रोड पर नाबालिग लड़कों से काम करवाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन और श्रम विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कम उम्र के बच्चे मेहनत-मजदूरी करने को मजबूर हैं, जबकि कानून के अनुसार नाबालिगों से इस तरह का काम कराना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। कानून क्या कहता है? बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) अधिनियम के तहत 👉 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराना अपराध है 👉 दोषी पाए जाने पर जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है फिर सवाल वही — कार्रवाई क्यों नहीं? क्या स्थानीय प्रशासन को इस अवैध काम की जानकारी नहीं? या फिर जानकारी होने के बावजूद आंख मूंदे बैठा है सिस्टम? क्या गरीब बच्चों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है? वीडियो वायरल, अब जनता पूछ रही जवाब वीडियो सामने आने के बाद आमजन में भारी आक्रोश है। लोग मांग कर रहे हैं कि ✔️ बच्चों को तुरंत काम से मुक्त कराया जाए ✔️ जिम्मेदार ठेकेदार/मालिक पर सख्त कार्रवाई हो ✔️ बाल संरक्षण अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए अब देखना यह है कि फतेहपुर प्रशासन नींद से जागता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा। 👉 अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह लापरवाही सीधे-सीधे कानून की हत्या मानी जाएगी।
    2
    फतेहपुर में नाबालिगों से बाल मजदूरी का शर्मनाक खेल, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
फतेहपुर।
जिले में बाल संरक्षण कानूनों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ती नजर आ रही हैं। सरकी से खेसहन वाली रोड पर नाबालिग लड़कों से काम करवाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन और श्रम विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कम उम्र के बच्चे मेहनत-मजदूरी करने को मजबूर हैं, जबकि कानून के अनुसार नाबालिगों से इस तरह का काम कराना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
कानून क्या कहता है?
बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) अधिनियम के तहत
👉 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराना अपराध है
👉 दोषी पाए जाने पर जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है
फिर सवाल वही — कार्रवाई क्यों नहीं?
क्या स्थानीय प्रशासन को इस अवैध काम की जानकारी नहीं?
या फिर जानकारी होने के बावजूद आंख मूंदे बैठा है सिस्टम?
क्या गरीब बच्चों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है?
वीडियो वायरल, अब जनता पूछ रही जवाब
वीडियो सामने आने के बाद आमजन में भारी आक्रोश है। लोग मांग कर रहे हैं कि
✔️ बच्चों को तुरंत काम से मुक्त कराया जाए
✔️ जिम्मेदार ठेकेदार/मालिक पर सख्त कार्रवाई हो
✔️ बाल संरक्षण अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए
अब देखना यह है कि फतेहपुर प्रशासन नींद से जागता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा।
👉 अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह लापरवाही सीधे-सीधे कानून की हत्या मानी जाएगी।
    user_आदित्य शुक्ला
    आदित्य शुक्ला
    Astrologer फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यमुना नदी के अढ़ावल पीपे पुल का हुक टूटने से आवागमन बाधित। ..जान जोखिम में डालकर आवागमन करते रहे लोग। ..पुलिस ने आवागमन बंद कराया,ठेकेदार ने मरम्मत कार्य शुरू किया। फतेहपुर,बांदा और हमीरपुर जिलों को जोड़ने वाले यमुना नदी के अढ़ावल पीपे पुल में पीपों को जोड़ने वाले (फ्रेम) एंगल के तीन हुक (मोटे नट बोल्ट) टूट जाने की वजह से बीचोबीच पुल में दो मीटर का फासला हो जाने से अफरातफरी मच गई।जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। लेकिन राहगीरों द्वारा पुल के लगी चादर को फासले वाले भाग में रखकर जान जोखिम में डालकर आवागमन शुरू करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फतेहपुर और बांदा की ओर से पुल में रस्सी बंधवाकर आवागमन बंद करा दिया। वहीं सेतु निगम बांदा के ठेकेदार ने मजदूरों को लगाकर पुल की मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया गया। यमुना नदी के अढ़ावल पीपे पुल से फतेहपुर जनपद समेत बांदा,हमीरपुर जनपद के हजारों लोगों का इस पुल से हर दिन आवागमन होता है। पुल से आवागमन बंद होने के कारण चार पहिया और बाइक सवार लोगों ने चिल्ला पुल होकर आवागमन शुरू किया।वही दोनो जनपदों के आसपास के गांवो के लोगों ने नावों का सहारा लेकर यमुना नदी को पार किया। बांदा के पैलानी,सबहदा, महबरा,बड़ागांव आदि गांवों के लोगों ने सेतु निगम बांदा के ठेकेदार पर पीपे के पुल के निर्माण पर मानकों की अनदेखी कर सड़ी,कमजोर लकड़ी लगाने के साथ खराब सामग्री लगाने का आरोप लगाया है।
    1
    यमुना नदी के अढ़ावल पीपे पुल का हुक टूटने से आवागमन बाधित।
..जान जोखिम में डालकर आवागमन करते रहे लोग।
..पुलिस ने आवागमन बंद कराया,ठेकेदार ने मरम्मत कार्य शुरू किया।
फतेहपुर,बांदा और हमीरपुर जिलों को जोड़ने वाले यमुना नदी के अढ़ावल पीपे पुल में पीपों को जोड़ने वाले (फ्रेम) एंगल के  तीन हुक (मोटे नट बोल्ट) टूट जाने की वजह से बीचोबीच पुल में दो मीटर का फासला हो जाने से अफरातफरी मच गई।जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। लेकिन राहगीरों द्वारा पुल के लगी चादर को फासले वाले भाग में रखकर जान जोखिम में डालकर आवागमन शुरू करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फतेहपुर और बांदा की ओर से पुल में रस्सी बंधवाकर आवागमन बंद करा दिया।
वहीं सेतु निगम बांदा के ठेकेदार ने मजदूरों को लगाकर पुल की मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया गया।
यमुना नदी के अढ़ावल पीपे पुल से फतेहपुर जनपद समेत बांदा,हमीरपुर जनपद के हजारों लोगों का इस पुल से हर दिन आवागमन होता है।
पुल से आवागमन बंद होने के कारण चार पहिया और बाइक सवार लोगों ने चिल्ला पुल होकर आवागमन शुरू किया।वही दोनो जनपदों के आसपास के गांवो के लोगों ने नावों का सहारा लेकर यमुना नदी को पार किया।
बांदा के पैलानी,सबहदा, महबरा,बड़ागांव आदि गांवों के लोगों ने सेतु निगम बांदा के ठेकेदार पर  पीपे के पुल के निर्माण पर मानकों की अनदेखी कर सड़ी,कमजोर लकड़ी लगाने के साथ खराब सामग्री लगाने का आरोप लगाया है।
    user_मो.शहीद रिपोर्टर
    मो.शहीद रिपोर्टर
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • : लखनऊ में 2027 चुनाव को लेकर मायावती की बड़ी बैठक Synopsis : TOP- लखनऊ में 2027 चुनाव को लेकर मायावती की बड़ी बैठक SLUG- मिशन 2027 को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में की बैठक बीएसपी को कमजोर करने की हो रही साजिश- मायावती धर्म और जाति के नाम पर हो रही है राजनीति- मायावती जनता से जुड़े मुद्दों को किया जा रहा है नजरअंदाज- मायावती 2027 की रणनीति पर BSP का फोकस, संगठन को मजबूत करने पर जोर वीओ-1- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अहम बैठक की। इस बैठक में संगठन को बढ़ाने और जनाधार बचाने को लेकर मंथन किया गया। जिसमें बीएसपी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा, उमाशंकर सिंह और आकाश आनंद सहित प्रदेश के सभी जिला जिलाध्यक्षों, सभी विधानसभा अध्यक्षों, सभी विधानसभा प्रभारियों, भाईचारा संयोजक और सभी मुख्य कॉर्डिनेटर मौजूद रहे। मायावती ने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा को कमजोर करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं।
    1
    : लखनऊ में 2027 चुनाव को लेकर मायावती की बड़ी बैठक
Synopsis : TOP- लखनऊ में 2027 चुनाव को लेकर मायावती की बड़ी बैठक
SLUG- मिशन 2027 को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में की बैठक
बीएसपी को कमजोर करने की हो रही साजिश- मायावती 
धर्म और जाति के नाम पर हो रही है राजनीति- मायावती
जनता से जुड़े मुद्दों को किया जा रहा है नजरअंदाज- मायावती
2027 की रणनीति पर BSP का फोकस, संगठन को मजबूत करने पर जोर
वीओ-1- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अहम बैठक की। इस बैठक में संगठन को बढ़ाने और जनाधार बचाने को लेकर मंथन किया गया। जिसमें बीएसपी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा, उमाशंकर सिंह और आकाश आनंद सहित प्रदेश के सभी जिला जिलाध्यक्षों, सभी विधानसभा अध्यक्षों, सभी विधानसभा प्रभारियों, भाईचारा संयोजक और सभी मुख्य कॉर्डिनेटर मौजूद रहे। मायावती ने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा को कमजोर करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं।
    user_Udnews chief editor In
    Udnews chief editor In
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नीमच जिले में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक आंगनवाड़ी कर्मी ने अपनी जान गंवा दी. नीमच जिले के रानपुर गांव में मधुमक्खियों के अचानक हमले के दौरान मासूम बच्चों की रक्षा करते हुए श्रीमती कंचनबाई जी ने अद्भुत साहस और मानवता का परिचय दिया। बच्चों को साड़ी, कम्मल वा तिरपाल से ढँककर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाते हुए वे स्वयं गंभीर रूप से ही घायल हो गईं और उनका निधन हो गया। बच्चों की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाली कंचनबाई जी को विनम्र श्रद्धांजलि। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति:!🙏💐🥲💐🙏
    1
    मध्य प्रदेश के नीमच जिले में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक आंगनवाड़ी कर्मी ने अपनी जान गंवा दी. नीमच जिले के रानपुर गांव में मधुमक्खियों के अचानक हमले के दौरान मासूम बच्चों की रक्षा करते हुए श्रीमती कंचनबाई जी ने अद्भुत साहस और मानवता का परिचय दिया।
बच्चों को साड़ी, कम्मल वा तिरपाल से ढँककर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाते हुए वे स्वयं गंभीर रूप से ही घायल हो गईं और उनका निधन हो गया।
बच्चों की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाली कंचनबाई जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
ॐ शांति:!🙏💐🥲💐🙏
    user_Heera Pal
    Heera Pal
    Voice of people Fatehpur, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • लालगंज ,रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शोभापुर गांव के पास ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं।जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को इलाज के लिए 108एबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए नजदीकी सीएससी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान महेंद्र सिंह, निवासी पाहो, थाना खीरों और तेज बहादुर, निवासी रावतपुर कला, थाना छदीलाल के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायल लोगों में धुन्नार रमनाथ और राम प्रसाद शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच पड़ताल की जा रही है। स्थान -लालगंज रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    लालगंज ,रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शोभापुर गांव के पास ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं।जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को इलाज के लिए 108एबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए नजदीकी सीएससी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान महेंद्र सिंह, निवासी पाहो, थाना खीरों और तेज बहादुर, निवासी रावतपुर कला, थाना छदीलाल के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायल लोगों में धुन्नार रमनाथ और राम प्रसाद शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच पड़ताल की जा रही है।
स्थान -लालगंज रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर जनौली गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बीती रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे पैदल जा रही महिलाओं को तेज गति से आ रही कार ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सीय केंद्र रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान आसमा (18) पत्नी विदेश, हिमांशी (23) पुत्री दलबहादुर, शालिनी (22) पुत्री जंगबहादुर और रश्मि (14) पुत्री रामरतन, सभी निवासी थाना जगतपुर क्षेत्र के रूप में हुई है। वहीं घायलों में रिया पटेल (14), प्रिया पटेल (12), साधना (9), मीना (22) और रेशमा (14) शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और कार चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर जनौली गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बीती रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे पैदल जा रही महिलाओं को तेज गति से आ रही कार ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल  पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सीय केंद्र रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान आसमा (18) पत्नी विदेश, हिमांशी (23) पुत्री दलबहादुर, शालिनी (22) पुत्री जंगबहादुर और रश्मि (14) पुत्री रामरतन, सभी निवासी थाना जगतपुर क्षेत्र के रूप में हुई है। वहीं घायलों में रिया पटेल (14), प्रिया पटेल (12), साधना (9), मीना (22) और रेशमा (14) शामिल हैं।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और कार चालक की तलाश की जा रही है।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by हर्षित त्रिपाठी
    1
    Post by हर्षित त्रिपाठी
    user_हर्षित त्रिपाठी
    हर्षित त्रिपाठी
    पत्रकार फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.