Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये छोटा सा फल खाओ 😳👉🏻Infertility और पथरी दोनों से छुटकारा पाओ
प्रमोद कुमार कश्यप
ये छोटा सा फल खाओ 😳👉🏻Infertility और पथरी दोनों से छुटकारा पाओ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- हरदोई के भरखनी क्षेत्र के ग्राम बिल्सर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अध्यापक नवल किशोर जी और आंबेडकर कमेटी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य ठाकुर श्याम सिंह जी मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही पाली से आए पाल कश्यप, हरिशंकर, राजपाल, संतराम, सुमित कुमार सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नवल किशोर जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें बाबा साहब के विचारों को अपनाते हुए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए, जिससे वे समाज और देश की सेवा कर सकें। 📌 ऐसी ही खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।1
- Post by फरमान इदरीसी1
- गाजियाबाद थाना सिहानी गेट क्षेत्र के लोहिया नगर में सरकारी अवकाश के दिन भी धड़ल्ले से बिक रही है शराब तस्वीर आई सामने।1
- घर को हमेशा घर के अंदर वाला इंसान तोड़ता है बाहर का नहीं1
- *अंबेडकरवादी विचारधारा को अपनाओ किताबो में और 22 प्रतिज्ञाओं को जीवन में उतारें-गादरे* .मेरठ --14 अप्रैल को डीजे या डोल नगाड़े बजाकर नशीले पदार्थों का सेवन करने से अंबेडकरवादी नहीं बन जाते। असली अंबेडकरवादी वही हैं जो अंबेडकरवाद पर यानी “22 प्रतिज्ञाओं को अपनाकर जीवन में फॉलो करते हैं” और फर्जी अंबेडकरवादी वह लोग हैं जो “गांधीवाद और गोलवलकर वाद पर मनुवादी विचारधारा नत्मस्तक हैं”। बाबा साहब अंबेडकर जी को ना मानने वाले एवं डर तथा अज्ञानता के कारण बहुजन समाज के कुछ लोग मनुवाद के बहकावे में आकर ढोंग,पाखंड, जादू,टोने, टोटके,भूत,प्रेत, चुड़ैल, पूजा,पाठ,अजान,हवन, तंत्र,मंत्र, जादू ,आडंबर कर्मकाण्ड, अंधविश्वास को मानते हैं । यह एक बड़ी सामाजिक समस्या है। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज़ुद्दीन गादरे ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपसे पूछे कि आप क्यों नहीं मानते? तो आप उसे बता देना कि जब हमारे बहुजन महापुरुषों ने इसे नहीं माना,तो हम क्यों मानें.? हम तो बाबा साहब के बनाए भारतीय संविधान और शैक्षिक विज्ञान दृष्टिकोण वाले है ।जिनको अभी भी अज्ञानता हो वह लोग भारत के बहुजन समाज के इन बहुजन नायक नायिकाओं के इतिहास और उनके विचारों को ठीक से पढ़े। तथागत बुद्ध और मुहम्मद साहब को ठीक से पढ़े और उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। संत कबीर रैदास परियार को ठीक से पढ़ें और उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। छत्रपति शाहूजी महाराज को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले, सिंबल ऑफ नॉलेज डा भीमराव अम्बेडकर ललाई सिंह जी को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। जगदेव प्रसाद कुशवाह दादा गाडगे महाराज को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। क्रांतिकारी भगतसिंह उधम सिंह को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। सावित्री बाई फुले मान्यवर कांशीराम जी को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। क्रान्तिकारी बीरसा मुंडा को ठीक पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। सम्राट अशोक को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। झलकारी बाई को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। उदादेवी पासी को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। रमाबाई को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। वीरांगना अहिल्याबाई को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। फातिमा शेख को पढ़ो पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। पहले जानो और फिर मानो अंधभक्त बनकर देश को बर्बाद मत करो न होने दो देश विक्रेताओं के बहकावे में आकर गुलाम ही बन सकते है। सिख हिंदू मुस्लिम आदिवासी जैन पारसी आदि सब एक होकर मनुवादी ताकतों को खत्म कर समता समानता न्याय बंधुता और स्वतंत्रता पर आधारित देश और समाज का निर्माण करने में बहुजन मुक्ति पार्टी का साथ सहयोग करें।4
- *बिल्डर नहीं डायरेक्टर, अधिकारियों की रील बनाने वाला माफिया,* *यहियागंज का डिजिटल माफिया, ईंट-गारे से नहीं, ब्लैकमेलिंग के वीडियो से खड़ी होती हैं यहाँ इमारतें!* *संवाददाता मोहम्मद सैफ (साबरी)* लखनऊ। नवाबों के शहर लखनऊ के ऐतिहासिक क्षेत्र यहियागंज की तंग गलियों में इन दिनों वास्तुशिल्प का नहीं, बल्कि ब्लैकमेलिंग के नए युग का उदय हुआ है। यहाँ एक ऐसा फनकार बिल्डर अवतरित हुआ है, जिसकी निर्माण सामग्री ईंट और सीमेंट नहीं, बल्कि हिडन कैमरे और जासूसी वीडियो हैं। *लेबर से बिल्डर बने इस शख्स का नया फंडा, जेब में जासूसी कैमरा और हाथ में अधिकारियों की इज्जत!* अतीत में कच्छा गैंग के नाम से कुख्यात रहा यह व्यक्ति, जो कभी मजदूरी की दहलीज पर खड़ा था, आज अपनी दबंगई के चरम पर है। लेकिन इसकी इस तरक्की का राज उसकी मेहनत नहीं, बल्कि उसका स्पाई-नेटवर्क है। चर्चा है कि यह साहब किसी भी अधिकारी या कर्मचारी से मिलने से पहले अपने कपड़ों और मोबाइल में गुप्त कैमरों का जाल बुन लेते हैं। बातचीत के दौरान विभिन्न प्रकार की गोपनीय वीडियो बनाना इनका शौक भी है और इनका सबसे घातक हथियार भी है। इस कथित बिल्डर ने प्रशासन को पंगु बनाने का एक नायाब फंडा ईजाद किया है। नियम यह है कि यदि विभाग इनके अवैध निर्माण पर कार्रवाई की फाइल खोलता है, तो इनके पास मौजूद गोपनीय वीडियो की लाइब्रेरी खुल जाती है। अधिकारियों और कर्मचारियों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी जाती है, कार्रवाई हुई तो तुम्हारी साख का वीडियो सार्वजनिक कर दिया जाएगा। यही हश्र पत्रकारों का भी होता है। यदि किसी ने इनके काले कारोबार की खबर समाज के सामने लाने का साहस किया, तो उसे बदनाम करने के लिए वीडियो की एडिटिंग का खेल शुरू हो जाता है। यह विडंबना ही है कि जो हाथ कभी लेबर के तौर पर ईंटें उठाते थे, आज वही हाथ लोकतंत्र के स्तंभों को डिजिटल बेड़ियों में जकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। चौक और यहियागंज का वह क्षेत्र जहाँ परिंदा भी पर मारे तो सुरक्षा का खतरा पैदा हो जाए, वहाँ बेसमेंट से लेकर बहुमंजिला इमारतों का खड़ा होना प्रशासन की मौन स्वीकृति पर बड़े सवाल खड़ा करता है। यह आधुनिक निर्माण यहियागंज के मोर वाली बिल्डिंग के सामने धड़ल्ले से चल रहा है, क्या जिम्मेदार अधिकारी इस वीडियो गैंग के खौफ से अपनी वर्दी का मान भूल गए हैं? क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेशों से ऊपर इस बिल्डर का कैमरा गैगं हो गया है? सड़कें बंद हैं, लोगों का आवागमन बाधित है और सुरक्षा मानक ताक पर हैं। संकरी गलियों में खड़ी ये इमारतें किसी बड़े हादसे को दावत दे रही हैं, लेकिन प्रशासन शायद उस दिन का इंतजार कर रहा है जब आग लगने पर पछताने के अलावा कुछ शेष न रहे। यह संघर्ष अब केवल एक अवैध बिल्डिंग का नहीं रह गया है, बल्कि यह कानून के इकबाल बनाम माफिया की चाल के बीच का युद्ध है। जनता टकटकी लगाए मुख्यमंत्री कार्यालय और मंडलायुक्त की ओर देख रही है। देखना यह है कि बाबा का बुलडोजर इस जासूसी कैमरे के तिलिस्म को ध्वस्त कर पाता है या सिस्टम यूँ ही इस वीडियो सम्राट के आगे नतमस्तक रहेगा। फिलहाल स्थानीय संगठन जल्दी मंडल आयुक्त से मिलकर इस भ्रष्टाचार और नित्य नए करना में की शिकायत दर्ज कराएंगे इसके अवैध कारोबार की शिकायत दर्ज करा कर और कई बिल्डिंगों की भी शिकायत दर्ज कराएंगे जल्दी बिल्डिंगों पर कार्रवाई होगी ताकि इनका इकबाल डाउन हो सके और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इकबाल बुलंद हो सके उनके आदेशों का पालन किया जा सके फिलहाल, स्थानीय संगठनों ने कमर कस ली है। वे जल्द ही मंडलायुक्त से मिलकर बिल्डर के भ्रष्टाचार और इन सनसनीखेज कारनामों की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएंगे। अवैध कारोबार और चिन्हित इमारतों की सूची सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। संगठनों का साफ कहना है कि इन माफियाओं पर अंकुश लगाना अनिवार्य है ताकि इनका 'झूठा इकबाल' खत्म हो सके और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन सुनिश्चित कर शासन का इकबाल बुलंद किया जा सके।1
- हरदोई के पाली क्षेत्र स्थित रुपापुर चीनी मिल में एक जनरल स्टोर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान में घुसकर करीब 48 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं मिल के सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। 👉 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।1
- सोशल मीडिया की “परफेक्ट लाइफ” का असली सच 😶1