आर्य समाज मंदिर परिसर में जिला स्थलीय आर्य अधिवेशन का हुआ भव्य आयोजन जलालाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में जिला स्तरीय आर्य अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। अधिवेशन में जिले भर से आए आर्य समाज के पदाधिकारियों, विद्वानों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा के पंकज कुमार आर्य कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक सुधार, नारी सम्मान, वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा अंधविश्वास और कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष बल दिया। इसके अलावा भाजपा महिला सभा की क्षेत्रीय महामंत्री व जलालाबाद आर्य समाज की संरक्षक चंद्रेश गुप्ता ने समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना, युवाओं को संस्कारवान बनाने तथा वैदिक सिद्धांतों के अनुरूप जीवन जीने का आह्वान किया। अधिवेशन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, भजन एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कुंनेद्र पाल आर्य नरेंद्र देव आर्य प्रमोद आर्य अनिल गुप्ता विनोद गुप्ता बलवीर आर्य आदि मौजूद रहे।

- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4
- कटरा में युवक-युवती से मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई पर एएसपी ग्रामीण... शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र में युवक के युवती के घर में घुसने के बाद परिजनों द्वारा युवक और युवती के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों से पूछताछ की गई और प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- खबर छपने के बाद जागा नगर पंचायत प्रशासन, मंदिर मार्ग से हटाई गई नाली की गंदगी खबर छपने के बाद जागा नगर पंचायत प्रशासन, मंदिर मार्ग से हटाई गई नाली की गंदगी पाली, हरदोई। पाली नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर फैली नाली की गंदगी और मिट्टी की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया। खबर सामने आने के बाद कर्मचारियों ने सड़क के बीचों-बीच पड़ी नाली की मिट्टी और गंदगी को हटाकर सफाई कराई। गौरतलब है कि सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त इसी मार्ग से मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद नाली की सफाई के बाद निकाली गई मिट्टी को सड़क पर ही छोड़ दिया गया था, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। मामला उजागर होने और खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत ने मौके पर सफाई कराकर मार्ग को सुचारु कराया। हालांकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सफाई व्यवस्था केवल खबर प्रकाशित होने के बाद नहीं, बल्कि नियमित रूप से होनी चाहिए, ताकि लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े। लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दे रही है, ऐसे में नगर पंचायत की जिम्मेदारी है कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक मार्गों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करे। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और नगर पंचायत सफाई व्यवस्था को नियमित एवं प्रभावी बनाए। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी1
- दहेज हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी दहेज हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हरदोई। थाना सवायजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त 2026 को पीड़ित गजोधर पुत्र गिरवर, निवासी ग्राम दिसमौर, थाना पिहानी, जनपद हरदोई ने थाना सवायजपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि मारपीट के बाद उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना सवायजपुर में मुकदमा संख्या 238/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी अभिजीत पुत्र मुखराम तथा मुखराम पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम एवं थाना सवायजपुर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी1