Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुरः नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा अरविंद गुप्ता के जनपद के प्रथम आगमन पर ओयल सुन्शी नहर के पास ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता एवं संजय गुप्ता ने ढोल नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत। लगभग डेढ़ सौ गाड़ियों के साथ पहुंचे जनपद बॉर्डर पर किया भव्य स्वागत।
Rahul Gupta CBI
लखीमपुरः नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा अरविंद गुप्ता के जनपद के प्रथम आगमन पर ओयल सुन्शी नहर के पास ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता एवं संजय गुप्ता ने ढोल नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत। लगभग डेढ़ सौ गाड़ियों के साथ पहुंचे जनपद बॉर्डर पर किया भव्य स्वागत।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। लखीमपुर खीरी की पलिया कलां ब्लॉक के नेपाल सीमा से सटे ग्राम भानपुरी खजुरिया में टाइगर ने एक भैंस का शिकार कर दहशत फैला दी। नेपाल रोड पर खेत में भैंस का शव मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। मृत भैंस के शरीर पर हमले का बड़ा घाव मिला है, जिससे टाइगर के हमले की पुष्टि हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इसी स्थान पर टाइगर एक गाय का भी शिकार कर चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से किसान और पशुपालक सहमे हुए हैं। खेतों की ओर जाने में लोग डर महसूस कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने भी क्षेत्रीय वनाधिकारी के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। रेंजर ललित ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रभावित पशुपालक को हर संभव सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। ग्राम भानपुरी खजूरिया के प्रधान प्रभुनाथ ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगवाने और ड्रोन कैमरे से निगरानी कराने की मांग की। इस पर रेंजर ने आज ही पिंजरा लगवाने तथा ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी शुरू कराने का आश्वासन दिया। नेपाल सीमा से सटे इस क्षेत्र में टाइगर की बढ़ती सक्रियता वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले हालात पर काबू पाया जा सके।1
- *थाना फरधान क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदा महिला का शव बरामद होने के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, विवेक तिवारी की बाइट*1
- लखीमपुर खीरी। महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से किशोरियों और युवतियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रारंभिक तीन माह तक यह टीकाकरण मिशन मोड में संचालित होगा, जिसके उपरांत इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में सम्मिलित कर दिया जाएगा। यह जानकारी सीएमओ कार्यालय सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि पूरे देश में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ राजस्थान के अजमेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वर्चुअल माध्यम से अभियान की शुरुआत की। इस अवसर का सजीव प्रसारण सीएमओ कार्यालय सभागार के साथ-साथ जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य मंदिरों पर किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को एचपीवी वैक्सीन के लाभ, उपयोगिता और महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि यह संदेश भविष्य में आम जनमानस तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। *महिलाओं में दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है सर्वाइकल कैंसर* सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है। प्रारंभिक लक्षण न दिखने अथवा समय पर जांच न होने के कारण यह बीमारी गंभीर रूप ले लेती है, जिससे मृत्यु दर बढ़ जाती है। ऐसे में टीकाकरण इसकी रोकथाम का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। एचपीवी वैक्सीन लगभग 90 से 95 प्रतिशत तक कारगर सिद्ध हुई है। *सर्वाइकल कैंसर होने के प्रमुख कारण* जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रवि सिंह ने बताया कि चिकित्सकीय विशेषज्ञों के अनुसार सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) का संक्रमण है। इसके अलावा कम उम्र में विवाह, असुरक्षित यौन संबंध, व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी, बार-बार प्रसव, धूम्रपान तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना भी इसके जोखिम को बढ़ाता है। *बचाव के उपाय* सीएमओ ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण सबसे प्रभावी उपाय है। इसके साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, जागरूकता, स्वच्छता, सुरक्षित जीवनशैली और समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श भी अत्यंत आवश्यक है। निशुल्क उपलब्ध होगी वैक्सीन सीएमओ ने बताया कि यह वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे द्वारा स्वदेश में निर्मित की गई है, जिसकी बाजार कीमत 2000 रुपये से अधिक है, लेकिन सरकार द्वारा यह वैक्सीन जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला महिला अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों को बड़ा लाभ मिलेगा। *कोल्ड चेन प्रबंधन पर रहेगा विशेष ध्यान* डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सुरक्षित रखना आवश्यक है। इसके लिए कोल्ड चेन प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार कोल्ड चेन की सतत निगरानी की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रवि सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा दिए गए संदेश को दोहराते हुए कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के साथ अब “बेटी को सर्वाइकल कैंसर से बचाओ” का संकल्प भी जुड़ गया है। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा, एसीएमओ डॉ. आरएम गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. धनीराम भार्गव, जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर, एपिडेमियोलॉजिस्ट एनसीडी डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. पूनम सिंह, डीपीएम अनिल यादव, डैम सतपाल सिंह, स्टेनो कार्तिकेय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- लखीमपुर खीरी नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के सेठ घाट रोड पर स्थित निजी प्लांट मैं भाजपा जिला अध्यक्ष बनते ही, नगर पालिका की जेसीबी द्वारा समतलीकरण का कार्य करते हुए नगर पालिका के कर्मचारी1
- लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी के मोहल्ला पट्टी रामदास में पिछले चार वर्षों से होलिका दहन को लेकर चल रहे विवाद का प्रशासन ने समाधान करा दिया। इस संबंध में खीरी पुलिस चौकी परिसर में बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीएम अश्विनी सिंह, सीओ सदर व सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने की। बैठक में नायब तहसीलदार, लेखपाल, थाना अध्यक्ष निराला तिवारी समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की मौजूदगी में होलिका दहन के लिए जमीन चिन्हित कर लिखित कार्रवाई कराई गई। जमीन चिन्हित होने के बाद लोग संतोष जताते नजर आए। अधिकारियों ने सभी से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।1
- लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर | हक की आवाज को मिला बड़ा समर्थन लखीमपुर खीरी में एक बार फिर सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता की जीत देखने को मिली। YouTube वाले बाबा ने जिले में पहुंचकर हक की आवाज न्यूज़ चैनल और यूपी ग्राम क्रांति न्यूज को अपना पूरा समर्थन दिया। इस मौके पर बाबा जी ने कहा कि “जो चैनल जनता की आवाज बनता है, हम हमेशा उसके साथ खड़े रहेंगे।” कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और खुलकर चैनल के समर्थन में नज़र आए। यह साफ संकेत है कि अब जनता सच्चाई के साथ खड़ी है और फर्जी खबरों को नकार रही है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार महापात्रा सन्नो आचार्य ने भी कहा कि — हक की आवाज न्यूज़ चैनल हमेशा गरीब, पीड़ित और शोषित लोगों की लड़ाई लड़ता रहेगा।” जनता का संदेश साफ है — हक की आवाज को हमारा पूरा सपोर्ट है, और रहेगा। हम सच्ची खबरों के साथ हमेशा खड़े हैं। ऐसे ही तेज, बेबाक और ज़मीनी खबरों के लिए जुड़े रहें हक की आवाज न्यूज़ चैनल संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रासन्नो आचार्य 860 16608641
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- थाना चंदन चौकी क्षेत्रान्तर्गत विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्रा से अश्लील हरकत करने की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी पलिया, जितेन्द्र सिंह परिहार की बाइट1
- पलिया (खीरी)। पलिया क्षेत्र के ग्राम बसन्तापुर कलां निवासी किसान असफाक शनिवार को बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड की पलिया इकाई में गन्ना लेकर पहुंचे थे। मिल परिसर में धर्मकांटा पर वजन कराते समय अचानक गन्ने का बोझ उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वजन की प्रक्रिया के दौरान ट्रॉली से गन्ना असंतुलित होकर नीचे आ गिरा। गन्ने के नीचे दबने से किसान असफाक को काफी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार किसान की हालत स्थिर बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि घटना मिल परिसर में होने के बावजूद मिल प्रबंधन की ओर से कोई आर्थिक या चिकित्सीय सहायता नहीं दी गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई तथा घायल किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों ने मिल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1