पलिया के ग्राम खजुरिया में टाइगर ने भैंस को बनाया निवाला, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, मुआवजा का दिया आश्वासन पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। लखीमपुर खीरी की पलिया कलां ब्लॉक के नेपाल सीमा से सटे ग्राम भानपुरी खजुरिया में टाइगर ने एक भैंस का शिकार कर दहशत फैला दी। नेपाल रोड पर खेत में भैंस का शव मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। मृत भैंस के शरीर पर हमले का बड़ा घाव मिला है, जिससे टाइगर के हमले की पुष्टि हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इसी स्थान पर टाइगर एक गाय का भी शिकार कर चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से किसान और पशुपालक सहमे हुए हैं। खेतों की ओर जाने में लोग डर महसूस कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने भी क्षेत्रीय वनाधिकारी के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। रेंजर ललित ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रभावित पशुपालक को हर संभव सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। ग्राम भानपुरी खजूरिया के प्रधान प्रभुनाथ ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगवाने और ड्रोन कैमरे से निगरानी कराने की मांग की। इस पर रेंजर ने आज ही पिंजरा लगवाने तथा ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी शुरू कराने का आश्वासन दिया। नेपाल सीमा से सटे इस क्षेत्र में टाइगर की बढ़ती सक्रियता वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले हालात पर काबू पाया जा सके।

- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- Post by अमित कुमार2
- लखीमपुर खीरी अंश हॉस्पिटल में महिला की हुई मौत परिजनों ने काटा हंगामा मौके पर पुलिस पहुंची पूरा मामला पॉलिटेक्निक के पास अंश हॉस्पिटल का है1
- पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। तहसील क्षेत्र की एक महिला सहित कुछ गरीबों ने दबंगों पर कूट रचित तरीके से उसकी सरकारी अनुदान की पुश्तैनी भूमि अपने नाम दर्ज करा लेने और दबंगई के बल पर बेदखल करने का आरोप लगाया है। मामले में उपजिलाधिकारी से शिकायत कर मूल खाते में नाम दर्ज कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। तहसील पलिया के भानुपुरी कॉलोनी निवासी बासमती पत्नी मुनेश्वर ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता की भूमि ग्राम भानुपुरी में स्थित है। उक्त भूमि खाता संख्या 124, गाटा संख्या 117, रकबा करीब 5 एकड़ 24 डिसमिल के रूप में दर्ज रही है। इसके अलावा गांव के ही रवीन्द्र व वीरेंद्र पुत्रगण जंगबहादुर एवं केशमती उर्फ खेदनी पत्नी जंगबहादुर ने बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 106 रकबा 0.60 डिसमिल तथा गाटा संख्या 115 रकबा 5 एकड़ 35 डिसमिल, खाता संख्या 91, ग्राम भानपुरी कॉलोनी में पूर्व से उनके परिवार के नाम खतौनी में दर्ज थी। पीड़ितों का आरोप है कि गांव के ही अन्य लोगों ने कूट रचना कर उक्त भूमि को अपने नाम दर्ज करा लिया। पीड़िता का कहना है कि वह अनुसूचित जाति से संबंधित है और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण दबंगों के विरोध में पहले आवाज नहीं उठा सकी। आरोप है कि संबंधित लोगों ने दबंगई दिखाते हुए उसे भूमि से बेदखल कर दिया। महिला सहित अन्य सभी पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि भूमि को पुनः मूल खाते में दर्ज कराया जाए और कथित रूप से कूट रचना करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मितौली के नेतृत्व में आज दिनांक 28.02.2026 को थाना मितौली पुलिस द्वारा, चचेरे भाई को मारना पीटने, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने की घटना के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 84/2026 धारा 105 बीएनएस में वांछित अभियुक्त अवधेश कुमार पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम ओडहरा थाना मितौली जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।1
- लखीमपुरः नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा अरविंद गुप्ता के जनपद के प्रथम आगमन पर ओयल सुन्शी नहर के पास ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता एवं संजय गुप्ता ने ढोल नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत। लगभग डेढ़ सौ गाड़ियों के साथ पहुंचे जनपद बॉर्डर पर किया भव्य स्वागत।1
- लखीमपुर खीरी ऐरा खमरिया रोड पर गांव पनगी के पास हुआ हादसा अनियंत्रित होकर कार खाई में पलटी।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1