Shuru
Apke Nagar Ki App…
भज्जी के घर के बाहर AAP वर्कर्स ने लिखा 'गद्दार' सात राज्यसभा सदस्यों के आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पार्टी वर्कर्स ने जताया गुस्सा प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर दीवार पर ‘गद्दार’ लिख दिया,! #harbhajan_singh
Rakesh Rawat
भज्जी के घर के बाहर AAP वर्कर्स ने लिखा 'गद्दार' सात राज्यसभा सदस्यों के आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पार्टी वर्कर्स ने जताया गुस्सा प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर दीवार पर ‘गद्दार’ लिख दिया,! #harbhajan_singh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rakesh Rawat1
- उत्तर प्रदेश के मऊ जिला से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां खुशियों से भरा एक परिवार पल भर में मातम में बदल गया। दरअसल, दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात nh 29 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार अपनी बेटी की शादी कराकर रांची से वापस गोरखपुर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि कुसुम्हा-बशारतपुर के पास उनकी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस को काफी समय लग गया। इस दर्दनाक हादसे में गोरखपुर के खोराबार निवासी विनय श्रीवास्तव, उनकी पत्नी अर्चना, इकलौते बेटे कृतार्थ समेत कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों चालक—पुरुषोत्तम और नितीश—भी जान गंवा बैठे। जानकारी के मुताबिक, परिवार अपनी बेटी विमन्सा की शादी के लिए रांची गया था, जहां 20 अप्रैल को शादी का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ था। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि घर लौटते समय ऐसा हृदय विदारक हादसा हो जाएगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मृतकों के पास मिले पहचानपत्र के आधार पर उनके परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ASP अनूप कुमार ने बताया कि संभवतः चालक को झपकी आ जाने से स्कॉर्पियो गलत लेन में चली गई और ट्रेलर से टकरा गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक हो परिवार के पति पत्नी और इकलौता बेटा और दो चालकों की मौत हुई है। एक खुशहाल परिवार का इस तरह खत्म हो जाना, हर किसी को झकझोर देने वाला है।1
- अमेठी जिले में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर जिस पर अमेठी एसपी सरवणन टी. ने तत्परता दिखाते हुए उसे अपने से अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा सहित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे है। इसी क्रम में वह मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे तभी सुलतानपुर जनपद से परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी की अचानक तबीयत खराब हो गई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता का परिचय दिया और बिना देरी किए अभ्यर्थी को अपने वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा अभ्यर्थी का उपचार किया गया, जिसके बाद युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल और प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में अभ्यर्थियों को तुरंत सहायता मिल सके।1
- अमेठी जिले में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर जिस पर अमेठी एसपी सरवणन टी. ने तत्परता दिखाते हुए उसे अपने से अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा सहित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे है। इसी क्रम में वह मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे तभी सुलतानपुर जनपद से परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी की अचानक तबीयत खराब हो गई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता का परिचय दिया और बिना देरी किए अभ्यर्थी को अपने वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा अभ्यर्थी का उपचार किया गया, जिसके बाद युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल और प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में अभ्यर्थियों को तुरंत सहायता मिल सके।2
- रामपुर में पंवारिया स्थित चमरौवा ब्लॉक में पहुंचे प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जन आक्रोश और महिला सम्मेलन को सफल बनाने को जोर दिया,उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी हमारा नेतृत्व सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा महिला सशक्तिकरण बिल् को लेकर जो विपक्ष ने गलत बयान बाजी की है हम उसकी घोर निंदा करते हैं. विजुअल बाइट, सुनील कुमार शर्मा केबिनेट मंत्री यूपी सरकार1
- सुल्तानपुर नगर पालिका सफाई कर्मचारी पर हमला। कूड़ा डंपिंग करते समय किया गया हमला। जानकारी लगते ही एकत्रित हुए सफाई कर्मचारी। आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को करने लगे प्रदर्शन। पहले कोतवाली फिर एसपी ऑफिस पहुंचे सफाई कर्मियों ने किया हंगामा। देहात कोतवाली क्षेत्र में है नगर पालिका का कूड़ा डंपिंग स्थल, उक्त घटना के संबंध में पीड़ित और अपर पुलिस अधीक्षक की बाइट !!1
- जनपद प्रतापगढ़ में होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की शुरुआत हो गई। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।1
- Post by Rakesh Rawat1