गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों का आठ माह से मानदेय नहीं, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी। गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों को पिछले करीब 8 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मानदेय के अभाव में स्वच्छता कर्मियों ने गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि दो-चार दिनों के अंदर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि कई माह से लगातार काम करने के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मानदेय की मांग को लेकर जब वे गोगरी पंचायत के मुखिया के पास जाते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि पंचायत सेवक के आने के बाद मानदेय का भुगतान किया जाएगा। वहीं, पंचायत सेवक से पूछने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से भुगतान किए जाने की बात कही जाती है। इस तरह भुगतान को लेकर वे लगातार एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। स्वच्छता कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष भोजन और अन्य जरूरी खर्चों का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। इधर, गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रघु नन्दन आनंद ने बताया कि गोगरी प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों का भुगतान भेजा जा चुका है। गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों का भी भुगतान दो से पांच दिनों के अंदर भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

- डीएम के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी सदर अस्पताल की व्यवस्था! सदर अस्पताल में डीएम के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी सदर अस्पताल की व्यवस्था, सुबह 9:30 बजे तक डॉक्टर का इंतजार #Munger #MungerNews #SadarHospital #MungerSadarHospital #HospitalReality #HospitalNews #BiharNews #MungerBreaking #BreakingNews #DainikBhaskar #HealthNews #HospitalNegligence #RealityCheck #MungerLive #BiharBreakingNews1
- जमालपुर स्टेशन पर CIB की कार्रवाई, 10 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सीआईबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 7.5 लीटर बतायी गयी है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीर पहाड़, तोफिर निवासी संतोष कुमार (28) के रूप में हुई है। सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा ने बताया कि गुरुवार को टीम जमालपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान हावड़ा-गया एक्सप्रेस के पहुंचने पर एक युवक तेजी से फुटओवर ब्रिज की ओर जाता दिखा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक घबरा गया, जिसके बाद उसके सामान की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान पिट्ठू बैग से अलग-अलग ब्रांड की छह बोतल और हाथ में लटक रही थैली से चार बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। सभी बोतलों में 750-750 एमएल शराब थी। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी। सीआईबी के अनुसार पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बंगाल से शराब खरीदकर मुंगेर ला रहा था। यहां शराब को अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी थी। शराबबंदी वाले बिहार में दूसरे राज्यों से शराब लाकर बिक्री की कोशिशों के खिलाफ रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। जमालपुर स्टेशन पर CIB की कार्रवाई, 10 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सीआईबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 7.5 लीटर बतायी गयी है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीर पहाड़, तोफिर निवासी संतोष कुमार (28) के रूप में हुई है। सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा ने बताया कि गुरुवार को टीम जमालपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान हावड़ा-गया एक्सप्रेस के पहुंचने पर एक युवक तेजी से फुटओवर ब्रिज की ओर जाता दिखा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक घबरा गया, जिसके बाद उसके सामान की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान पिट्ठू बैग से अलग-अलग ब्रांड की छह बोतल और हाथ में लटक रही थैली से चार बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। सभी बोतलों में 750-750 एमएल शराब थी। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी। सीआईबी के अनुसार पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बंगाल से शराब खरीदकर मुंगेर ला रहा था। यहां शराब को अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी थी। शराबबंदी वाले बिहार में दूसरे राज्यों से शराब लाकर बिक्री की कोशिशों के खिलाफ रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।1
- बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ ने किया आगाह, ये काम नहीं करें तो गई नौकरी! बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ ने किया आगाह, ये काम नहीं करें तो गई नौकरी!1
- कैमूर के नए डीएम कुमार अनुराग ने किया पदभार ग्रहण, 13 माह में जिले को मिला तीसरा डीएम कैमूर के नए डीएम कुमार अनुराग ने किया पदभार ग्रहण, 13 माह में जिले को मिला तीसरा डीएम रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कैमूर बिहार कैमूर के नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी। डीएम कुमार अनुराग ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका त्वरित निराकरण करना होगी। सहयोग पोर्टल एवं सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त मामलों का निष्पादन भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैमूर बिहार का एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिला है। ऐसे में सरकार की महत्वपूर्ण नीति शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करना, सीमा क्षेत्र के चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी रखना तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होगा। गौरतलब है कि पिछले करीब 13 महीनों में कैमूर को तीसरा जिला पदाधिकारी मिला है। ऐसे में नए डीएम कुमार अनुराग के सामने प्रशासनिक स्थिरता के साथ-साथ जिले की प्रमुख समस्याओं और सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।4
- लोजपा के राट्रीय महासचिव मिथलेश कुमार सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी की जमकर तारीफ सावन की तीसरी सोमवारी पर कांवरिया पथ बोलबम के जयघोष से गूंज उठा। आस्था के इस सैलाब के बीच लोजपा (रामविलास) की ओर से सेवा शिविर लगाकर डाकबम कांवरियों की सेवा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ शिविर में पहुंचे और श्रद्धालुओं को शरबत, फल व फ्रूटी वितरित की। उन्होंने कांवरियों का हालचाल भी जाना। शिविर में पेयजल, नींबू-चीनी का शरबत, केला, सेब, फ्रूटी के साथ प्राथमिक उपचार की दवाओं की व्यवस्था की गई थी। थके कांवरियों ने कुछ देर विश्राम कर राहत महसूस की। मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सावन सेवा और समर्पण का पर्व है। कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कांवरियों पर पुष्पवर्षा किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछले कई वर्षों से बोलबम सेवा शिविर लगाती आ रही है। मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह, नितेश कुमार, जयराम मंडल, जीवन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- पर्चाधारियों ने सीओ को आवेदन देकर कब्जा दिलाने की मांग की सोनवर्षाराज (सहरसा)। काशनगर पंचायत के बराही गांव स्थित वार्ड नंबर 11 के करीब 50 पर्चाधारी परिवार अपनी पर्चे वाली जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। सभी ने अंचलाधिकारी ललन चौधरी को आवेदन देकर पर्चे में मिली जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने की मांग की। पर्चाधारियों ने कहा कि जब तक उन्हें पर्चे वाली जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जाता, तब तक वे पोखर की जमीन खाली नहीं करेंगे। मांग पूरी नहीं होने पर सभी परिवारों के साथ जिलाधिकारी के समक्ष मंगलवार को अनशन एवं भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। इस मामले में सहरसा के एडीएम ने प्राप्त आवेदन को जांच के लिए सोनवर्षाराज अंचलाधिकारी के पास भेज दिया है। वहीं, अंचलाधिकारी ललन चौधरी ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पर्चाधारियों में शिबू पासवान, सुरेश पासवान, छुतहरु पासवान, लक्षतर पासवान, शंकर पासवान, महेश्वर पासवान, विदो पासवान, सुदामा देवी, सिकेद्र पासवान, सारो देवी, हीरा पासवान, कनिक पासवान, विनोद पासवान, संजन देवी, उमेश पासवान, झनक पासवान, कुमोद पासवान, अशोक कुमार, नागेश्वर पासवान, मनोहर पासवान, जितेन्द्र पासवान, समतोलिया देवी, सुबोध पासवान, निर्मला देवी, पप्पू कुमार, संतोष पासवान, सनोज पासवान, लालबहादुर पासवान, प्रेमजीत, जयकुमार, मटख पासवान, जय कुमार पासवान, जवाहर पासवान, भूषण कुमार, लतर पासवान, राम पुकार पासवान, बुलबुल पासवान, रिजेन कुमार, अनील कुमार, कमल कुमार, देवन पासवान, मिथुन कुमार, रविन कुमार, अरविंद कुमार, शशी कुमार, राजा कुमार, मनोज पासवान, इंदल पासवान, सिकरी पासवान, गुलशन पासवान, रंजीत कुमार, मुकेश पासवान, सुरेन्द्र पासवान, पप्पू पासवान, सुमन पासवान, मटरु पासवान, हिरा पासवान, विलेक्षण पासवान, योगेन्द्र पासवान, मीरा देवी एवं उमेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।1
- गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत धनखेता में पीसीसी सड़क का प्रवक्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन। नगर परिषद गोगरी-जमालपुर के वार्ड संख्या 10 अंतर्गत धनखेता में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया। परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने फीता काटकर सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर सभापति रंजीता कुमारी निषाद, उप मुख्य पार्षद राजेश पंडित, कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य चंदन यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि पीसीसी सड़क बनने से आवागमन में सुविधा होगी और बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद प्रशासन के प्रति आभार जताया।1
- रतनपुर के पास सड़क हादसे में व्यक्ति घायल, हाईवे गश्ती दल ने पांच मिनट में अस्पताल पहुंचाया मुंगेर: बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थानाध्यक्ष के निर्देशन में हाईवे गश्ती दल को मौके पर भेजा गया। गश्ती दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अपने सरकारी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरियारपुर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के महज पांच मिनट के भीतर घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद चिकित्सकों ने घायल का इलाज शुरू किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। हाईवे गश्ती दल की तत्परता की स्थानीय स्तर पर भी चर्चा रही। सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घायल को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। बरियारपुर पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हाईवे गश्ती दल को सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के कारण और घायल व्यक्ति की पहचान से संबंधित विस्तृत जानकारी पुलिस की ओर से फिलहाल साझा नहीं की गई है। रतनपुर के पास सड़क हादसे में व्यक्ति घायल, हाईवे गश्ती दल ने पांच मिनट में अस्पताल पहुंचाया मुंगेर: बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थानाध्यक्ष के निर्देशन में हाईवे गश्ती दल को मौके पर भेजा गया। गश्ती दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अपने सरकारी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरियारपुर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के महज पांच मिनट के भीतर घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद चिकित्सकों ने घायल का इलाज शुरू किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। हाईवे गश्ती दल की तत्परता की स्थानीय स्तर पर भी चर्चा रही। सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घायल को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। बरियारपुर पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हाईवे गश्ती दल को सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के कारण और घायल व्यक्ति की पहचान से संबंधित विस्तृत जानकारी पुलिस की ओर से फिलहाल साझा नहीं की गई है।1