logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत धनखेता में पीसीसी सड़क का प्रवक्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन। नगर परिषद गोगरी-जमालपुर के वार्ड संख्या 10 अंतर्गत धनखेता में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया। परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने फीता काटकर सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर सभापति रंजीता कुमारी निषाद, उप मुख्य पार्षद राजेश पंडित, कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य चंदन यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि पीसीसी सड़क बनने से आवागमन में सुविधा होगी और बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद प्रशासन के प्रति आभार जताया।

9 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
9 hrs ago

गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत धनखेता में पीसीसी सड़क का प्रवक्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन। नगर परिषद गोगरी-जमालपुर के वार्ड संख्या 10 अंतर्गत धनखेता में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया। परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने फीता काटकर सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर सभापति रंजीता कुमारी निषाद, उप मुख्य पार्षद राजेश पंडित, कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य चंदन यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि पीसीसी सड़क बनने से आवागमन में सुविधा होगी और बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद प्रशासन के प्रति आभार जताया।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों का आठ माह से मानदेय नहीं, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी। गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों को पिछले करीब 8 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मानदेय के अभाव में स्वच्छता कर्मियों ने गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि दो-चार दिनों के अंदर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि कई माह से लगातार काम करने के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मानदेय की मांग को लेकर जब वे गोगरी पंचायत के मुखिया के पास जाते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि पंचायत सेवक के आने के बाद मानदेय का भुगतान किया जाएगा। वहीं, पंचायत सेवक से पूछने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से भुगतान किए जाने की बात कही जाती है। इस तरह भुगतान को लेकर वे लगातार एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। स्वच्छता कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष भोजन और अन्य जरूरी खर्चों का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। इधर, गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रघु नन्दन आनंद ने बताया कि गोगरी प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों का भुगतान भेजा जा चुका है। गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों का भी भुगतान दो से पांच दिनों के अंदर भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
    1
    गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों का आठ माह से मानदेय नहीं, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी।
गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों को पिछले करीब 8 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मानदेय के अभाव में स्वच्छता कर्मियों ने गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि दो-चार दिनों के अंदर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि कई माह से लगातार काम करने के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मानदेय की मांग को लेकर जब वे गोगरी पंचायत के मुखिया के पास जाते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि पंचायत सेवक के आने के बाद मानदेय का भुगतान किया जाएगा। वहीं, पंचायत सेवक से पूछने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से भुगतान किए जाने की बात कही जाती है। इस तरह भुगतान को लेकर वे लगातार एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
स्वच्छता कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष भोजन और अन्य जरूरी खर्चों का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है।
इधर, गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रघु नन्दन आनंद ने बताया कि गोगरी प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों का भुगतान भेजा जा चुका है। गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों का भी भुगतान दो से पांच दिनों के अंदर भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • मुंगेर में सरकारी स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था से कांवरिया खुश, सुविधाओं की जमकर सराहना स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था से कांवरिया खुश, बोले- कांवड़िया पथ पर दुकानदार वसूल रहे मनमाने दाम मुंगेर। सावन में मुंगेर से गुजर रहे कांवरियों के लिए सरकारी स्तर पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों और उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की कांवरियों ने सराहना की है। गया जी से आए एक कांवरिया ने बताया कि सरकार की ओर से कांवड़ियों के लिए की गई स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं। रास्ते में स्वास्थ्य शिविरों की सुविधा मिलने से कांवरियों को राहत मिल रही है। हालांकि, कांवड़िया पथ पर दुकानदारों द्वारा खाद्य सामग्री और पानी की मनमानी कीमत वसूलने की शिकायत भी कांवरियों ने की है। कांवरिया ने बताया कि 15 रुपए की पानी की बोतल 25 रुपए में बेची जा रही है। वहीं साधारण भोजन के लिए भी करीब 150 रुपए वसूले जा रहे हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले कांवरियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांवरियों ने जिला प्रशासन से कांवड़िया पथ पर दुकानों की नियमित जांच कराने और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से स्वास्थ्य और अन्य सुविधाएं अच्छी उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन दुकानदारों की मनमानी पर भी नियंत्रण जरूरी है। कांवरिया ने कहा कि प्रशासन को कांवड़िया पथ पर बिकने वाले पानी, भोजन और अन्य जरूरी सामान की कीमतों की जांच करनी चाहिए, ताकि कांवरियों से अधिक राशि की वसूली नहीं हो।
    1
    मुंगेर में सरकारी स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था से कांवरिया खुश, सुविधाओं की जमकर सराहना
स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था से कांवरिया खुश, बोले- कांवड़िया पथ पर दुकानदार वसूल रहे मनमाने दाम
मुंगेर। सावन में मुंगेर से गुजर रहे कांवरियों के लिए सरकारी स्तर पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों और उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की कांवरियों ने सराहना की है। गया जी से आए एक कांवरिया ने बताया कि सरकार की ओर से कांवड़ियों के लिए की गई स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं। रास्ते में स्वास्थ्य शिविरों की सुविधा मिलने से कांवरियों को राहत मिल रही है।
हालांकि, कांवड़िया पथ पर दुकानदारों द्वारा खाद्य सामग्री और पानी की मनमानी कीमत वसूलने की शिकायत भी कांवरियों ने की है। कांवरिया ने बताया कि 15 रुपए की पानी की बोतल 25 रुपए में बेची जा रही है। वहीं साधारण भोजन के लिए भी करीब 150 रुपए वसूले जा रहे हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले कांवरियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कांवरियों ने जिला प्रशासन से कांवड़िया पथ पर दुकानों की नियमित जांच कराने और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से स्वास्थ्य और अन्य सुविधाएं अच्छी उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन दुकानदारों की मनमानी पर भी नियंत्रण जरूरी है।
कांवरिया ने कहा कि प्रशासन को कांवड़िया पथ पर बिकने वाले पानी, भोजन और अन्य जरूरी सामान की कीमतों की जांच करनी चाहिए, ताकि कांवरियों से अधिक राशि की वसूली नहीं हो।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • *प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मधुबनी पहुंचने पर एनडीए सरकार पर जोरदार हमला किया* बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी सर्किट हाउस पहुंचे पहुंचने के उपरांत कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने एनडीए सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर के जोरदार हमला करते हुए कहा कि सरकार की घोड़ लाप्रवाही के वजह से रौशन यादव का जेल में मौत हो गई अब तो जांच की विषय है कि *प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मधुबनी पहुंचने पर एनडीए सरकार पर जोरदार हमला किया* बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी सर्किट हाउस पहुंचे पहुंचने के उपरांत कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने एनडीए सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर के जोरदार हमला करते हुए कहा कि सरकार की घोड़ लाप्रवाही के वजह से रौशन यादव का जेल में मौत हो गई अब तो जांच की विषय है कि
    2
    *प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मधुबनी पहुंचने पर एनडीए सरकार पर जोरदार हमला किया* 

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी सर्किट हाउस पहुंचे पहुंचने के उपरांत कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने एनडीए सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर के जोरदार हमला करते हुए कहा कि सरकार की घोड़ लाप्रवाही के वजह से रौशन यादव का जेल में मौत हो गई अब तो जांच की विषय है कि
*प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मधुबनी पहुंचने पर एनडीए सरकार पर जोरदार हमला किया* 
बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी सर्किट हाउस पहुंचे पहुंचने के उपरांत कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने एनडीए सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर के जोरदार हमला करते हुए कहा कि सरकार की घोड़ लाप्रवाही के वजह से रौशन यादव का जेल में मौत हो गई अब तो जांच की विषय है कि
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • वित्तरहित अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अपनी नौकरी बचाने का अंतिम मौका! #teacher वित्तरहित अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अपनी नौकरी बचाने का अंतिम मौका! #teacher
    1
    वित्तरहित अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अपनी नौकरी बचाने का अंतिम मौका! #teacher
वित्तरहित अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अपनी नौकरी बचाने का अंतिम मौका! #teacher
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by हीराभाई
    1
    Post by हीराभाई
    user_हीराभाई
    हीराभाई
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • कैमूर के नए डीएम कुमार अनुराग ने किया पदभार ग्रहण, 13 माह में जिले को मिला तीसरा डीएम कैमूर के नए डीएम कुमार अनुराग ने किया पदभार ग्रहण, 13 माह में जिले को मिला तीसरा डीएम रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कैमूर बिहार कैमूर के नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी। डीएम कुमार अनुराग ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका त्वरित निराकरण करना होगी। सहयोग पोर्टल एवं सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त मामलों का निष्पादन भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैमूर बिहार का एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिला है। ऐसे में सरकार की महत्वपूर्ण नीति शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करना, सीमा क्षेत्र के चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी रखना तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होगा। गौरतलब है कि पिछले करीब 13 महीनों में कैमूर को तीसरा जिला पदाधिकारी मिला है। ऐसे में नए डीएम कुमार अनुराग के सामने प्रशासनिक स्थिरता के साथ-साथ जिले की प्रमुख समस्याओं और सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
    4
    कैमूर के नए डीएम कुमार अनुराग ने किया पदभार ग्रहण, 13 माह में जिले को मिला तीसरा डीएम
कैमूर के नए डीएम कुमार अनुराग ने किया पदभार ग्रहण, 13 माह में जिले को मिला तीसरा डीएम
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
कैमूर बिहार 
कैमूर के नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी।
डीएम कुमार अनुराग ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका त्वरित निराकरण करना होगी। सहयोग पोर्टल एवं सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त मामलों का निष्पादन भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कैमूर बिहार का एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिला है। ऐसे में सरकार की महत्वपूर्ण नीति शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करना, सीमा क्षेत्र के चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी रखना तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होगा।
गौरतलब है कि पिछले करीब 13 महीनों में कैमूर को तीसरा जिला पदाधिकारी मिला है। ऐसे में नए डीएम कुमार अनुराग के सामने प्रशासनिक स्थिरता के साथ-साथ जिले की प्रमुख समस्याओं और सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • Devghar gaye the dekhiae Shinde ghar ka kaisa hai लाइक शेयर सब्सक्राइब जरूर करें देवघर का सीन है जितना देख सकते हैं
    1
    Devghar gaye the dekhiae Shinde ghar ka kaisa hai 
लाइक शेयर सब्सक्राइब जरूर करें देवघर का सीन है जितना देख सकते हैं
    user_Nitish Kumar
    Nitish Kumar
    Bihpur, Bhagalpur•
    12 hrs ago
  • खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने को लेकर शिक्षकों की बैठक,बैडमिंटन प्रतियोगिता कराने का निर्णय। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में गुरुवार की शाम पांच बजे तक शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोगरी प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने पर जोर दिया। एसडीओ ने बताया कि क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि वे अपने-अपने विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर बच्चों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अव्वल रहें, इसके लिए विद्यालय स्तर से ही उन्हें बेहतर अवसर और प्रोत्साहन दिया जाना जरूरी है। बैडमिंटन के अलावा क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में शिक्षकों से खेल गतिविधियों को नियमित रूप से बढ़ावा देने की अपील की गई।
    1
    खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने को लेकर शिक्षकों की बैठक,बैडमिंटन प्रतियोगिता कराने का निर्णय।
गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में गुरुवार की शाम पांच बजे तक शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोगरी प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने पर जोर दिया।
एसडीओ ने बताया कि क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि वे अपने-अपने विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर बच्चों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अव्वल रहें, इसके लिए विद्यालय स्तर से ही उन्हें बेहतर अवसर और प्रोत्साहन दिया जाना जरूरी है। बैडमिंटन के अलावा क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में शिक्षकों से खेल गतिविधियों को नियमित रूप से बढ़ावा देने की अपील की गई।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.