logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Devghar gaye the dekhiae Shinde ghar ka kaisa hai लाइक शेयर सब्सक्राइब जरूर करें देवघर का सीन है जितना देख सकते हैं

11 hrs ago
user_Nitish Kumar
Nitish Kumar
Bihpur, Bhagalpur•
11 hrs ago

Devghar gaye the dekhiae Shinde ghar ka kaisa hai लाइक शेयर सब्सक्राइब जरूर करें देवघर का सीन है जितना देख सकते हैं

More news from Bhagalpur and nearby areas
  • Devghar gaye the dekhiae Shinde ghar ka kaisa hai लाइक शेयर सब्सक्राइब जरूर करें देवघर का सीन है जितना देख सकते हैं
    1
    Devghar gaye the dekhiae Shinde ghar ka kaisa hai 
लाइक शेयर सब्सक्राइब जरूर करें देवघर का सीन है जितना देख सकते हैं
    user_Nitish Kumar
    Nitish Kumar
    Bihpur, Bhagalpur•
    11 hrs ago
  • गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों का आठ माह से मानदेय नहीं, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी। गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों को पिछले करीब 8 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मानदेय के अभाव में स्वच्छता कर्मियों ने गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि दो-चार दिनों के अंदर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि कई माह से लगातार काम करने के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मानदेय की मांग को लेकर जब वे गोगरी पंचायत के मुखिया के पास जाते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि पंचायत सेवक के आने के बाद मानदेय का भुगतान किया जाएगा। वहीं, पंचायत सेवक से पूछने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से भुगतान किए जाने की बात कही जाती है। इस तरह भुगतान को लेकर वे लगातार एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। स्वच्छता कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष भोजन और अन्य जरूरी खर्चों का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। इधर, गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रघु नन्दन आनंद ने बताया कि गोगरी प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों का भुगतान भेजा जा चुका है। गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों का भी भुगतान दो से पांच दिनों के अंदर भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
    1
    गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों का आठ माह से मानदेय नहीं, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी।
गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों को पिछले करीब 8 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मानदेय के अभाव में स्वच्छता कर्मियों ने गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि दो-चार दिनों के अंदर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि कई माह से लगातार काम करने के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मानदेय की मांग को लेकर जब वे गोगरी पंचायत के मुखिया के पास जाते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि पंचायत सेवक के आने के बाद मानदेय का भुगतान किया जाएगा। वहीं, पंचायत सेवक से पूछने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से भुगतान किए जाने की बात कही जाती है। इस तरह भुगतान को लेकर वे लगातार एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
स्वच्छता कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष भोजन और अन्य जरूरी खर्चों का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है।
इधर, गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रघु नन्दन आनंद ने बताया कि गोगरी प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों का भुगतान भेजा जा चुका है। गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों का भी भुगतान दो से पांच दिनों के अंदर भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • कैमूर के नए डीएम कुमार अनुराग ने किया पदभार ग्रहण, 13 माह में जिले को मिला तीसरा डीएम कैमूर के नए डीएम कुमार अनुराग ने किया पदभार ग्रहण, 13 माह में जिले को मिला तीसरा डीएम रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कैमूर बिहार कैमूर के नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी। डीएम कुमार अनुराग ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका त्वरित निराकरण करना होगी। सहयोग पोर्टल एवं सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त मामलों का निष्पादन भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैमूर बिहार का एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिला है। ऐसे में सरकार की महत्वपूर्ण नीति शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करना, सीमा क्षेत्र के चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी रखना तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होगा। गौरतलब है कि पिछले करीब 13 महीनों में कैमूर को तीसरा जिला पदाधिकारी मिला है। ऐसे में नए डीएम कुमार अनुराग के सामने प्रशासनिक स्थिरता के साथ-साथ जिले की प्रमुख समस्याओं और सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
    4
    कैमूर के नए डीएम कुमार अनुराग ने किया पदभार ग्रहण, 13 माह में जिले को मिला तीसरा डीएम
कैमूर के नए डीएम कुमार अनुराग ने किया पदभार ग्रहण, 13 माह में जिले को मिला तीसरा डीएम
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
कैमूर बिहार 
कैमूर के नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी।
डीएम कुमार अनुराग ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका त्वरित निराकरण करना होगी। सहयोग पोर्टल एवं सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त मामलों का निष्पादन भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कैमूर बिहार का एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिला है। ऐसे में सरकार की महत्वपूर्ण नीति शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करना, सीमा क्षेत्र के चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी रखना तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होगा।
गौरतलब है कि पिछले करीब 13 महीनों में कैमूर को तीसरा जिला पदाधिकारी मिला है। ऐसे में नए डीएम कुमार अनुराग के सामने प्रशासनिक स्थिरता के साथ-साथ जिले की प्रमुख समस्याओं और सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • धूमधाम से हुआ मां विषहरी की प्रतिमाओं का विसर्जन, शांति-सौहार्द के बीच निकली शोभायात्रा l भागलपुर के अंग क्षेत्र में प्रसिद्ध मां विषहरी पूजा के समापन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को पूरे धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। नाथनगर में दर्जनों मां विषहरी की प्रतिमाओं को कतारबद्ध तरीके से शोभायात्रा निकालकर चंपा नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा इलाका मां विषहरी के जयकारों से गूंजता रहा। विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भागलपुर की डीएम अलंकृता पाण्डेय और एसएसपी प्रमोद यादव ने मौके पर पहुंचकर विसर्जन व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं नाथनगर सार्वजनिक पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव एवं शांति समिति के सदस्यों ने भी विसर्जन का निरीक्षण किया। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में कराया गया। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    1
    धूमधाम से हुआ मां विषहरी की प्रतिमाओं का विसर्जन, शांति-सौहार्द के बीच निकली शोभायात्रा
l
भागलपुर के अंग क्षेत्र में प्रसिद्ध मां विषहरी पूजा के समापन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को पूरे धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। नाथनगर में दर्जनों मां विषहरी की प्रतिमाओं को कतारबद्ध तरीके से शोभायात्रा निकालकर चंपा नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा इलाका मां विषहरी के जयकारों से गूंजता रहा।
विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भागलपुर की डीएम अलंकृता पाण्डेय और एसएसपी प्रमोद यादव ने मौके पर पहुंचकर विसर्जन व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं नाथनगर सार्वजनिक पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव एवं शांति समिति के सदस्यों ने भी विसर्जन का निरीक्षण किया।
इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में कराया गया। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    user_Sushil rajak
    Sushil rajak
    जगदीशपुर, भागलपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • भागलपुर कोर्ट गेट पर अधिवक्ता से पुलिस की झड़प, घसीटकर पकड़े जाने पर भड़का जिला विधिक संघ
    1
    भागलपुर कोर्ट गेट पर अधिवक्ता से पुलिस की झड़प, घसीटकर पकड़े जाने पर भड़का जिला विधिक संघ
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    7 hrs ago
  • नव निर्माण एन,टी,पी,सी, कहलगांव थाना भवन का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक कुमार एवं भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव जी ने 20 अगस्त 26 को भव नव निर्माण भवन एन, टी, पी,सी, थाना कहलगांव का शुभारंभ भागलपुर वरीय महानिरीक्षक, एवं वरीय पुलिस अधीक्षक एवं थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान सभी पुलिस कर्मियों उपस्थित थे। अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार।
    1
    नव निर्माण एन,टी,पी,सी, कहलगांव थाना भवन का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक कुमार एवं भागलपुर वरीय  पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव जी ने 
20 अगस्त 26 को भव नव निर्माण भवन एन, टी, पी,सी, थाना कहलगांव का शुभारंभ भागलपुर वरीय महानिरीक्षक, एवं वरीय पुलिस अधीक्षक एवं थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान सभी पुलिस कर्मियों उपस्थित थे।
अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार।
    user_Ajay azad
    Ajay azad
    Advertising Photographer कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने को लेकर शिक्षकों की बैठक,बैडमिंटन प्रतियोगिता कराने का निर्णय। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में गुरुवार की शाम पांच बजे तक शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोगरी प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने पर जोर दिया। एसडीओ ने बताया कि क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि वे अपने-अपने विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर बच्चों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अव्वल रहें, इसके लिए विद्यालय स्तर से ही उन्हें बेहतर अवसर और प्रोत्साहन दिया जाना जरूरी है। बैडमिंटन के अलावा क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में शिक्षकों से खेल गतिविधियों को नियमित रूप से बढ़ावा देने की अपील की गई।
    1
    खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने को लेकर शिक्षकों की बैठक,बैडमिंटन प्रतियोगिता कराने का निर्णय।
गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में गुरुवार की शाम पांच बजे तक शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोगरी प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने पर जोर दिया।
एसडीओ ने बताया कि क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि वे अपने-अपने विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर बच्चों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अव्वल रहें, इसके लिए विद्यालय स्तर से ही उन्हें बेहतर अवसर और प्रोत्साहन दिया जाना जरूरी है। बैडमिंटन के अलावा क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में शिक्षकों से खेल गतिविधियों को नियमित रूप से बढ़ावा देने की अपील की गई।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.