logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एस.एन.एस. कॉन्वेंट स्कूल में नन्हे वैज्ञानिकों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, 'आदित्य L1' मॉडल रहा सर्वश्रेष्ठ बलिया (सुखपुरा): स्थानीय क्षेत्र के भोजपुर (मठिया) स्थित एस.एन.एस. कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित तृतीय वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी (सत्र 2025-26) रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के 17 ( पृथ्वी बचाओ,नवीकरणीय ऊर्जा संरक्षण, आपदा चेतावनी प्रणाली,डीएनए मॉडल, मानव श्वसन तंत्र,वायुमंडल की परतें,तापीय विद्युत संयंत्र, प्रतिवर्त चाप (Reflex Arc), मानव पाचन तंत्र, कचरे से ऊर्जा,मानव हृदय मॉडल,पृथ्वी की परतें,कार्बन शुद्धिकरण, दाँत की परतें, दुर्घटना से बचाव , आँख का मॉडल, सैटलाइट आदित्य L-1 ) विषयों पर आधारित हैरतअंगेज मॉडल प्रस्तुत कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं उद्घाटन: कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री धनंजय वर्मा (प्रबंधक, पी.एन. पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल, बलिया) और श्री दिनेश गुप्ता( प्रबंधक एस. एन.एस. कान्वेंट स्कूल)द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का है और ऐसे आयोजनों से बच्चों में तार्किक क्षमता और नवाचार (Innovation) की भावना पैदा होती है। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और शैक्षणिक स्तर की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। विजेता प्रतिभागी: प्रदर्शनी में कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें निर्णायक मंडल ने श्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया: प्रथम स्थान: मॉडल: सेटेलाइट आदित्य L1 ( वंदना, मयंक, विकेश, सागर, अभिनंदन, अंजली और दिव्या की टीम )। द्वितीय स्थान:मॉडल: मानव पाचन तंत्र- (शांभवी, आदित्य, अदिति, अर्पिता, अंशिका, हिमांशु और रोहन की टीम )। तृतीय स्थान:मॉडल: पृथ्वी बचाओ (रुद्राक्षी, विनय, राजन, शिवम, अनुराग और अंगद की टीम ) प्रबंधन का संबोधन और विशेष घोषणा: विद्यालय के प्रबंधक श्री दिनेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रबंधन सदस्य सचिन कुमार गुप्ता और साहिल कुमार गुप्ता ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के संकल्प को दोहराते हुए प्रबंधक दिनेश गुप्ता जी ने घोषणा की कि नये सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। इस सत्र में सभी छात्र-छात्राओं के लिए 'एडमिशन फीस' (प्रवेश शुल्क) पूरी तरह से माफ (100% FREE) रखी गई है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, भारी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट।

1 hr ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
1 hr ago

एस.एन.एस. कॉन्वेंट स्कूल में नन्हे वैज्ञानिकों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, 'आदित्य L1' मॉडल रहा सर्वश्रेष्ठ बलिया (सुखपुरा): स्थानीय क्षेत्र के भोजपुर (मठिया) स्थित एस.एन.एस. कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित तृतीय वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी (सत्र 2025-26) रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के 17 ( पृथ्वी बचाओ,नवीकरणीय ऊर्जा संरक्षण, आपदा चेतावनी प्रणाली,डीएनए मॉडल, मानव श्वसन तंत्र,वायुमंडल की परतें,तापीय विद्युत संयंत्र, प्रतिवर्त चाप (Reflex Arc), मानव पाचन तंत्र, कचरे से ऊर्जा,मानव हृदय मॉडल,पृथ्वी की परतें,कार्बन शुद्धिकरण, दाँत की परतें, दुर्घटना से बचाव , आँख का मॉडल, सैटलाइट आदित्य L-1 ) विषयों पर आधारित हैरतअंगेज मॉडल प्रस्तुत कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं उद्घाटन: कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री धनंजय वर्मा (प्रबंधक, पी.एन. पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल, बलिया) और श्री दिनेश गुप्ता( प्रबंधक एस. एन.एस. कान्वेंट स्कूल)द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का है और ऐसे आयोजनों से बच्चों में तार्किक क्षमता और नवाचार (Innovation) की भावना पैदा होती है। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और शैक्षणिक स्तर की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। विजेता प्रतिभागी: प्रदर्शनी में कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें निर्णायक मंडल ने श्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया: प्रथम स्थान: मॉडल: सेटेलाइट आदित्य L1 ( वंदना, मयंक, विकेश, सागर, अभिनंदन, अंजली और दिव्या की टीम )। द्वितीय स्थान:मॉडल: मानव पाचन तंत्र- (शांभवी, आदित्य, अदिति, अर्पिता, अंशिका, हिमांशु और रोहन की टीम )। तृतीय स्थान:मॉडल: पृथ्वी बचाओ (रुद्राक्षी, विनय, राजन, शिवम, अनुराग और अंगद की टीम ) प्रबंधन का संबोधन और विशेष घोषणा: विद्यालय के प्रबंधक श्री दिनेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रबंधन सदस्य सचिन कुमार गुप्ता और साहिल कुमार गुप्ता ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के संकल्प को दोहराते हुए प्रबंधक दिनेश गुप्ता जी ने घोषणा की कि नये सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। इस सत्र में सभी छात्र-छात्राओं के लिए 'एडमिशन फीस' (प्रवेश शुल्क) पूरी तरह से माफ (100% FREE) रखी गई है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, भारी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट।

More news from बिहार and nearby areas
  • भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी पर नानोसती में 24 कुंडीय महायज्ञ मझौलिया। पूजनीय भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ नानोसती में 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार से जुड़े सत्संगी भाई-बहनों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने 24 यज्ञ कुंडों की खरीद कर उन्हें गायत्री शक्ति पीठ नानोसती को दान स्वरूप समर्पित किया। दान किए गए कुंडों का उद्घाटन करते हुए महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया। साथ ही उपस्थित लोगों को गायत्री मंत्र की दीक्षा और विभिन्न संस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जीवन की बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। महायज्ञ के सफल संचालन में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य रामलखन सिंह यादव, कार्यालय के पूर्व प्राचार्य राजेश्वर प्रसाद यादव, परमानंद प्रसाद, विनीत कुमार, आलोक कुमार, सतीश कुमार, बाबुनंद यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, जय नारायण प्रसाद, जीउत यादव, अवधेश प्रसाद चौरसिया, चंद्रिका साह सहित कई सदस्यों की उल्लेखनीय भूमिका रही।
    1
    भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी पर नानोसती में 24 कुंडीय महायज्ञ
मझौलिया। पूजनीय भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ नानोसती में 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार से जुड़े सत्संगी भाई-बहनों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने 24 यज्ञ कुंडों की खरीद कर उन्हें गायत्री शक्ति पीठ नानोसती को दान स्वरूप समर्पित किया। दान किए गए कुंडों का उद्घाटन करते हुए महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया। साथ ही उपस्थित लोगों को गायत्री मंत्र की दीक्षा और विभिन्न संस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जीवन की बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
महायज्ञ के सफल संचालन में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य रामलखन सिंह यादव, कार्यालय के पूर्व प्राचार्य राजेश्वर प्रसाद यादव, परमानंद प्रसाद, विनीत कुमार, आलोक कुमार, सतीश कुमार, बाबुनंद यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, जय नारायण प्रसाद, जीउत यादव, अवधेश प्रसाद चौरसिया, चंद्रिका साह सहित कई सदस्यों की उल्लेखनीय भूमिका रही।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    54 min ago
  • हमेशा की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और मौत हुई है इसका जिम्मेदार कौन है यह जानने की कौन करेगा कोशिश ?? आपको बता दें की बेतिया के अधिकारियो की लापरवाही रविवार को एक और बड़ी दुर्घटना की वजह बनी हालाँकि दुर्घटना के कई कारण हो सकते है पर अधिकारियो की लापरवाही एक बड़ा कारण है। आपको बता दें की शायद बेतिया एकलौता शहर है जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोकल वाहनो के लिये सर्विस लेन नहीं है। ऐसा नहीं है की राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी ने सर्विस लेन नहीं बनाया था परन्तु सर्विस लेन का कुछ लोहा बड़े व्यापारियों ने हटवा दिया और कुछ अधिकारियो ने। और जहाँ बचा है वहाँ नगर निगम ठेला, दुकाने लगवा कर रोजगार सृजन कर रहा है। और अगर इसके बाद भी कुछ जगह बच जाती है वो जगह नगर निगम ने बड़े व्यापारियों को पार्किंग के लिये अघोषित रूप से दें दी है। अब मज़बूरी मे मोटर बाईक और स्कूटी जैसे छोटे वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते हैं और अक्सर बड़े वाहनों के चपेट में आ जाते हैं। ऐसा ही हुआ रविवार की शाम जहां गैस सिलेंडर से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई बाइकों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद सड़क किनारे दो बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिलीं, जबकि एक स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी हुई थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रक को रोक लिया। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
    1
    हमेशा की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और मौत हुई है इसका जिम्मेदार कौन है यह जानने की कौन करेगा कोशिश ??
आपको बता दें की बेतिया के अधिकारियो की लापरवाही रविवार को एक और बड़ी दुर्घटना की वजह बनी हालाँकि दुर्घटना के कई कारण हो सकते है पर अधिकारियो की लापरवाही एक बड़ा कारण है। आपको बता दें की शायद बेतिया एकलौता शहर है जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोकल वाहनो के लिये सर्विस लेन नहीं है। ऐसा नहीं है की राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी ने सर्विस लेन नहीं बनाया था परन्तु सर्विस लेन का कुछ लोहा बड़े व्यापारियों ने हटवा दिया और कुछ अधिकारियो ने। और जहाँ बचा है वहाँ नगर निगम ठेला, दुकाने लगवा कर रोजगार सृजन कर रहा है। और अगर इसके बाद भी कुछ जगह बच जाती है वो जगह नगर निगम ने बड़े व्यापारियों को पार्किंग के लिये अघोषित रूप से दें दी है।
अब मज़बूरी मे मोटर बाईक और स्कूटी जैसे छोटे वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते हैं और अक्सर बड़े वाहनों के चपेट में आ जाते हैं।
ऐसा ही हुआ रविवार की शाम जहां गैस सिलेंडर से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई बाइकों को कुचल दिया।  जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद सड़क किनारे दो बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिलीं, जबकि एक स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी हुई थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रक को रोक लिया। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण, बेतिया एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन बेतिया में HIV/ AIDS के प्रति जागरूकता और इसके रोकथाम के उद्देश्य से " AIDS Helpline Number 1097 Cricket Cup" का आयोजन किया गया। 15.03.2026.
    1
    जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण, बेतिया एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन बेतिया में HIV/ AIDS के प्रति जागरूकता और इसके रोकथाम के उद्देश्य से " AIDS Helpline Number 1097 Cricket Cup" का आयोजन किया गया।  15.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • बेतिया शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया तथा स्कूटी को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मिली जानकारी के अनुसार छावनी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रहे दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया निवासी चंद्रदेव शाह के 32 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं इस हादसे में घायल महिलाओं की पहचान अस्मिता देवी (40) और उनकी पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति में था। टक्कर के बाद स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई और चालक उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्रक को घेर लिया। इस दौरान चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना के बाद मुख्य सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे फंसी स्कूटी को बाहर निकाला और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया गया। इधर, इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावह तस्वीरें कैद हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रक की चपेट में आने के बावजूद एक महिला घायल अवस्था में ट्रक के नीचे से बाहर निकलती हुई दिखाई देती है। यह दृश्य लोगों को हैरान कर देने वाला है और मानो कहावत को सच साबित करता है— “जाको राखे साईंया, मार सके ना कोई।” पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बेतिया शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया तथा स्कूटी को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
मिली जानकारी के अनुसार छावनी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रहे दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए।
मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया निवासी चंद्रदेव शाह के 32 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं इस हादसे में घायल महिलाओं की पहचान अस्मिता देवी (40) और उनकी पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति में था। टक्कर के बाद स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई और चालक उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्रक को घेर लिया। इस दौरान चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
दुर्घटना के बाद मुख्य सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे फंसी स्कूटी को बाहर निकाला और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया गया।
इधर, इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावह तस्वीरें कैद हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रक की चपेट में आने के बावजूद एक महिला घायल अवस्था में ट्रक के नीचे से बाहर निकलती हुई दिखाई देती है। यह दृश्य लोगों को हैरान कर देने वाला है और मानो कहावत को सच साबित करता है— “जाको राखे साईंया, मार सके ना कोई।”
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    11 min ago
  • सुगौली के दक्षिणी सुगांव पंचायत में पेंड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव,परिवार में मचा कोहराम।
    1
    सुगौली के दक्षिणी सुगांव पंचायत में पेंड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव,परिवार में मचा कोहराम।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • गोपालगंज के मीरगंज NH 531 पर अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मीरगंज एनएच-531 पर इटवा पुल पर बालू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल में जा समाया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे इटवा पुल में जा घुसा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
    1
    गोपालगंज के 
मीरगंज NH 531 पर अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मीरगंज एनएच-531 पर इटवा पुल पर बालू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल में जा समाया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे इटवा पुल में जा घुसा। 
घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    33 min ago
  • Post by Dhananjay Kumar Yadav
    1
    Post by Dhananjay Kumar Yadav
    user_Dhananjay Kumar Yadav
    Dhananjay Kumar Yadav
    Youth organisation गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    38 min ago
  • “जमाने में प्यार का दीप जलाना होगा, जो बिछड़े हैं उन्हें फिर से मनाना होगा” पारस पकड़ी में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़ बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। पवित्र रमजान माह के अवसर पर मझौलिया प्रखंड के पारस पकड़ी में रविवार को दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रोज़ेदारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इफ्तार पार्टी का आयोजन ए.एस. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक मो. सोबराती द्वारा किया गया। इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। पारस पकड़ी के सदर मदरिस मदरसा जामिया मोतिउर रहमान के मौलाना मोतिउर रहमान साहब ने कहा, “जमाने में प्यार का दीप जलाना होगा, जो बिछड़े हैं उन्हें फिर से मनाना होगा। भारत के अंदर अगर हिंदू-मुसलमान का साथ छूट जाएगा, तो यह भारत टूट जाएगा।” उन्होंने सभी से आपसी एकता और भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया। बताया गया कि पारस पकड़ी में प्रतिवर्ष दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होते हैं। दावत-ए-इफ्तार में जीएमसीएच बेतिया के डॉक्टर तारिक अनवर, सेंट्रल वेलफेयर अस्पताल उज्जैन टोला के डॉ. मुजीबुर रहमान, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव अब्दुल्लाह उर्फ अरशद सरहदी, सदर मदरिस मोतिउर रहमान, अब्दुल सत्तार शाह, आराधना मंडली के हरिकेश शर्मा, सोहेल अख्तर, शकीलुर्रहमान, सरपंच मो. मुस्ताक, हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सह ए.एस. इंटरनेशनल स्कूल, पारस पकड़ी के निदेशक मोहम्मद सोबराती ने सभी अतिथियों और रोज़ेदारों का इफ्तार में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया
    1
    “जमाने में प्यार का दीप जलाना होगा, जो बिछड़े हैं उन्हें फिर से मनाना होगा”
पारस पकड़ी में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़
बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बेतिया। पवित्र रमजान माह के अवसर पर मझौलिया प्रखंड के पारस पकड़ी में रविवार को दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रोज़ेदारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इफ्तार पार्टी का आयोजन ए.एस. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक मो. सोबराती द्वारा किया गया।
इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। पारस पकड़ी के सदर मदरिस मदरसा जामिया मोतिउर रहमान के मौलाना मोतिउर रहमान साहब ने कहा,
“जमाने में प्यार का दीप जलाना होगा, जो बिछड़े हैं उन्हें फिर से मनाना होगा। भारत के अंदर अगर हिंदू-मुसलमान का साथ छूट जाएगा, तो यह भारत टूट जाएगा।”
उन्होंने सभी से आपसी एकता और भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया।
बताया गया कि पारस पकड़ी में प्रतिवर्ष दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होते हैं।
दावत-ए-इफ्तार में जीएमसीएच बेतिया के डॉक्टर तारिक अनवर, सेंट्रल वेलफेयर अस्पताल उज्जैन टोला के डॉ. मुजीबुर रहमान, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव अब्दुल्लाह उर्फ अरशद सरहदी, सदर मदरिस मोतिउर रहमान, अब्दुल सत्तार शाह, आराधना मंडली के हरिकेश शर्मा, सोहेल अख्तर, शकीलुर्रहमान, सरपंच मो. मुस्ताक, हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक सह ए.एस. इंटरनेशनल स्कूल, पारस पकड़ी के निदेशक मोहम्मद सोबराती ने सभी अतिथियों और रोज़ेदारों का इफ्तार में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.