Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज्ञान लोक निकेतन कम्पिटीशन स्कूल सेमरा महरादेउर भोरे , प्रींसीपल दिलीप सर का जन्म दिन मुबारक हो
Dhananjay Kumar Yadav
ज्ञान लोक निकेतन कम्पिटीशन स्कूल सेमरा महरादेउर भोरे , प्रींसीपल दिलीप सर का जन्म दिन मुबारक हो
More news from बिहार and nearby areas
- Bihar Board 10th के बाद क्या करें? Science, Arts या Commerce? | Career Options After Matric 2026 #matric #MatricResult #BiharBoard #BiharBoard2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #1
- Bihar Board 10th के बाद क्या करें? Science, Arts या Commerce? | Career Options After Matric 2026 #matric #MatricResult #BiharBoard #BiharBoard2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- सीवान के डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से इस वक्त एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर में अब राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का माहौल बनता दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ा सवाल जिस मुद्दे पर उठ रहा है, वह है 'महाकाल कंप्यूटर' का नाम। कॉलेज परिसर में धरना दे रहे कई शिक्षक अपने हाथों में महाकाल कंप्यूटर की तख्तियां लेकर बैठे हैं। आरोप है कि इस कंप्यूटर कोर्स या व्यवस्था की आड़ में छात्रों से वसूली की जा रही है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर महाकाल कंप्यूटर का संचालक कौन है? छात्रों से ली जा रही राशि का कमीशन किसे मिलता है? और क्यों इस मुद्दे को लेकर शिक्षक खुलकर विरोध में उतर आए हैं? इधर, कॉलेज के शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने महाविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण, लेकिन जोरदार धरना शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर लगाए गए बैनरों में प्राचार्य रामानन्द राम पर मनमानी, तानाशाही रवैया और शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनका आरोप है कि वेतन कटौती, अपमानजनक व्यवहार, महिला शिक्षिकाओं को विशेष अवकाश न देना, और SC/ST केस में फंसाने की धमकी जैसी बातें लगातार हो रही हैं। साथ ही, सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन लाभ से वंचित करने और कॉलेज के वित्तीय मामलों में पारदर्शिता न रखने के भी आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन सभी आरोपों को महाविद्यालय के प्राचार्य रामानन्द राम ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने वर्ष 2025 में कार्यभार संभालने के बाद कॉलेज में अनुशासन लागू किया और पहले कई शिक्षक समय पर नहीं आते थे, इसलिए उनकी उपस्थिति काटकर वेतन रोका गया और रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी गई। प्राचार्य का यह भी कहना है कि कॉलेज में पारदर्शिता लाने के लिए ठेकेदारी प्रथा बंद कर टेंडर व्यवस्था लागू की गई, जिससे कुछ लोग नाराज़ हैं और इसी कारण यह आंदोलन किया जा रहा है। फिलहाल, कॉलेज परिसर में धरना जारी है और शिक्षक प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या सच में शिक्षा के मंदिर में शिक्षा से ज़्यादा राजनीति हावी हो गई है? क्या महाकाल कंप्यूटर के नाम पर हो रही वसूली का सच सामने आएगा? और क्या शिक्षक-प्राचार्य का यह टकराव छात्रों की पढ़ाई प्रभावित करेगा? मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है और सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।"1
- बेतिया शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया तथा स्कूटी को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मिली जानकारी के अनुसार छावनी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रहे दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया निवासी चंद्रदेव शाह के 32 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं इस हादसे में घायल महिलाओं की पहचान अस्मिता देवी (40) और उनकी पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति में था। टक्कर के बाद स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई और चालक उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्रक को घेर लिया। इस दौरान चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना के बाद मुख्य सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे फंसी स्कूटी को बाहर निकाला और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया गया। इधर, इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावह तस्वीरें कैद हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रक की चपेट में आने के बावजूद एक महिला घायल अवस्था में ट्रक के नीचे से बाहर निकलती हुई दिखाई देती है। यह दृश्य लोगों को हैरान कर देने वाला है और मानो कहावत को सच साबित करता है— “जाको राखे साईंया, मार सके ना कोई।” पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी पर नानोसती में 24 कुंडीय महायज्ञ मझौलिया। पूजनीय भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ नानोसती में 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार से जुड़े सत्संगी भाई-बहनों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने 24 यज्ञ कुंडों की खरीद कर उन्हें गायत्री शक्ति पीठ नानोसती को दान स्वरूप समर्पित किया। दान किए गए कुंडों का उद्घाटन करते हुए महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया। साथ ही उपस्थित लोगों को गायत्री मंत्र की दीक्षा और विभिन्न संस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जीवन की बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। महायज्ञ के सफल संचालन में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य रामलखन सिंह यादव, कार्यालय के पूर्व प्राचार्य राजेश्वर प्रसाद यादव, परमानंद प्रसाद, विनीत कुमार, आलोक कुमार, सतीश कुमार, बाबुनंद यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, जय नारायण प्रसाद, जीउत यादव, अवधेश प्रसाद चौरसिया, चंद्रिका साह सहित कई सदस्यों की उल्लेखनीय भूमिका रही।1
- “जमाने में प्यार का दीप जलाना होगा, जो बिछड़े हैं उन्हें फिर से मनाना होगा” पारस पकड़ी में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़ बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। पवित्र रमजान माह के अवसर पर मझौलिया प्रखंड के पारस पकड़ी में रविवार को दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रोज़ेदारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इफ्तार पार्टी का आयोजन ए.एस. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक मो. सोबराती द्वारा किया गया। इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। पारस पकड़ी के सदर मदरिस मदरसा जामिया मोतिउर रहमान के मौलाना मोतिउर रहमान साहब ने कहा, “जमाने में प्यार का दीप जलाना होगा, जो बिछड़े हैं उन्हें फिर से मनाना होगा। भारत के अंदर अगर हिंदू-मुसलमान का साथ छूट जाएगा, तो यह भारत टूट जाएगा।” उन्होंने सभी से आपसी एकता और भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया। बताया गया कि पारस पकड़ी में प्रतिवर्ष दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होते हैं। दावत-ए-इफ्तार में जीएमसीएच बेतिया के डॉक्टर तारिक अनवर, सेंट्रल वेलफेयर अस्पताल उज्जैन टोला के डॉ. मुजीबुर रहमान, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव अब्दुल्लाह उर्फ अरशद सरहदी, सदर मदरिस मोतिउर रहमान, अब्दुल सत्तार शाह, आराधना मंडली के हरिकेश शर्मा, सोहेल अख्तर, शकीलुर्रहमान, सरपंच मो. मुस्ताक, हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सह ए.एस. इंटरनेशनल स्कूल, पारस पकड़ी के निदेशक मोहम्मद सोबराती ने सभी अतिथियों और रोज़ेदारों का इफ्तार में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया1
- पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर के जामदा टोला में रविवार,15 मार्च की शाम करीब 6 बजे आयोजित इफ्तार दावत में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ रोजा इफ्तार में शामिल हुए और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि वे सामाजिक विचारधारा से जुड़े हुए हैं और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राजनीति करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इस इफ्तार पार्टी का उद्देश्य समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देना है, ताकि चंपारण से पूरे देश में सद्भावना की मिसाल कायम रहे। इफ्तार कार्यक्रम में सिकटा विधानसभा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने रमजान के पवित्र महीने की अहमियत पर चर्चा करते हुए देशवासियों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, शांति व भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।1
- हमेशा की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और मौत हुई है इसका जिम्मेदार कौन है यह जानने की कौन करेगा कोशिश ?? आपको बता दें की बेतिया के अधिकारियो की लापरवाही रविवार को एक और बड़ी दुर्घटना की वजह बनी हालाँकि दुर्घटना के कई कारण हो सकते है पर अधिकारियो की लापरवाही एक बड़ा कारण है। आपको बता दें की शायद बेतिया एकलौता शहर है जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोकल वाहनो के लिये सर्विस लेन नहीं है। ऐसा नहीं है की राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी ने सर्विस लेन नहीं बनाया था परन्तु सर्विस लेन का कुछ लोहा बड़े व्यापारियों ने हटवा दिया और कुछ अधिकारियो ने। और जहाँ बचा है वहाँ नगर निगम ठेला, दुकाने लगवा कर रोजगार सृजन कर रहा है। और अगर इसके बाद भी कुछ जगह बच जाती है वो जगह नगर निगम ने बड़े व्यापारियों को पार्किंग के लिये अघोषित रूप से दें दी है। अब मज़बूरी मे मोटर बाईक और स्कूटी जैसे छोटे वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते हैं और अक्सर बड़े वाहनों के चपेट में आ जाते हैं। ऐसा ही हुआ रविवार की शाम जहां गैस सिलेंडर से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई बाइकों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद सड़क किनारे दो बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिलीं, जबकि एक स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी हुई थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रक को रोक लिया। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।1