logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेतिया में इफ्तार दावत पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता समेत कई नेता हुए शामिल। पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर के जामदा टोला में रविवार,15 मार्च की शाम करीब 6 बजे आयोजित इफ्तार दावत में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ रोजा इफ्तार में शामिल हुए और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि वे सामाजिक विचारधारा से जुड़े हुए हैं और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राजनीति करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इस इफ्तार पार्टी का उद्देश्य समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देना है, ताकि चंपारण से पूरे देश में सद्भावना की मिसाल कायम रहे। इफ्तार कार्यक्रम में सिकटा विधानसभा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने रमजान के पवित्र महीने की अहमियत पर चर्चा करते हुए देशवासियों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, शांति व भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।

2 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
2 hrs ago

बेतिया में इफ्तार दावत पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता समेत कई नेता हुए शामिल। पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर के जामदा टोला में रविवार,15 मार्च की शाम करीब 6 बजे आयोजित इफ्तार दावत में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ रोजा इफ्तार में शामिल हुए और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि वे सामाजिक विचारधारा से जुड़े हुए हैं और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राजनीति करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इस इफ्तार पार्टी का उद्देश्य समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देना है, ताकि चंपारण से पूरे देश में सद्भावना की मिसाल कायम रहे। इफ्तार कार्यक्रम में सिकटा विधानसभा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने रमजान के पवित्र महीने की अहमियत पर चर्चा करते हुए देशवासियों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, शांति व भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • “जमाने में प्यार का दीप जलाना होगा, जो बिछड़े हैं उन्हें फिर से मनाना होगा” पारस पकड़ी में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़ बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। पवित्र रमजान माह के अवसर पर मझौलिया प्रखंड के पारस पकड़ी में रविवार को दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रोज़ेदारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इफ्तार पार्टी का आयोजन ए.एस. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक मो. सोबराती द्वारा किया गया। इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। पारस पकड़ी के सदर मदरिस मदरसा जामिया मोतिउर रहमान के मौलाना मोतिउर रहमान साहब ने कहा, “जमाने में प्यार का दीप जलाना होगा, जो बिछड़े हैं उन्हें फिर से मनाना होगा। भारत के अंदर अगर हिंदू-मुसलमान का साथ छूट जाएगा, तो यह भारत टूट जाएगा।” उन्होंने सभी से आपसी एकता और भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया। बताया गया कि पारस पकड़ी में प्रतिवर्ष दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होते हैं। दावत-ए-इफ्तार में जीएमसीएच बेतिया के डॉक्टर तारिक अनवर, सेंट्रल वेलफेयर अस्पताल उज्जैन टोला के डॉ. मुजीबुर रहमान, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव अब्दुल्लाह उर्फ अरशद सरहदी, सदर मदरिस मोतिउर रहमान, अब्दुल सत्तार शाह, आराधना मंडली के हरिकेश शर्मा, सोहेल अख्तर, शकीलुर्रहमान, सरपंच मो. मुस्ताक, हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सह ए.एस. इंटरनेशनल स्कूल, पारस पकड़ी के निदेशक मोहम्मद सोबराती ने सभी अतिथियों और रोज़ेदारों का इफ्तार में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया
    1
    “जमाने में प्यार का दीप जलाना होगा, जो बिछड़े हैं उन्हें फिर से मनाना होगा”
पारस पकड़ी में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़
बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बेतिया। पवित्र रमजान माह के अवसर पर मझौलिया प्रखंड के पारस पकड़ी में रविवार को दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रोज़ेदारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इफ्तार पार्टी का आयोजन ए.एस. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक मो. सोबराती द्वारा किया गया।
इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। पारस पकड़ी के सदर मदरिस मदरसा जामिया मोतिउर रहमान के मौलाना मोतिउर रहमान साहब ने कहा,
“जमाने में प्यार का दीप जलाना होगा, जो बिछड़े हैं उन्हें फिर से मनाना होगा। भारत के अंदर अगर हिंदू-मुसलमान का साथ छूट जाएगा, तो यह भारत टूट जाएगा।”
उन्होंने सभी से आपसी एकता और भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया।
बताया गया कि पारस पकड़ी में प्रतिवर्ष दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होते हैं।
दावत-ए-इफ्तार में जीएमसीएच बेतिया के डॉक्टर तारिक अनवर, सेंट्रल वेलफेयर अस्पताल उज्जैन टोला के डॉ. मुजीबुर रहमान, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव अब्दुल्लाह उर्फ अरशद सरहदी, सदर मदरिस मोतिउर रहमान, अब्दुल सत्तार शाह, आराधना मंडली के हरिकेश शर्मा, सोहेल अख्तर, शकीलुर्रहमान, सरपंच मो. मुस्ताक, हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक सह ए.एस. इंटरनेशनल स्कूल, पारस पकड़ी के निदेशक मोहम्मद सोबराती ने सभी अतिथियों और रोज़ेदारों का इफ्तार में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर में सिलेंडर उपभोक्ताओं को कितनी परेशानी हो रही हैं,इस बयान को सुनकर अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं,रात से लाइन में लगने का दावा करते उपभोक्ता को जब घण्टों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नही मिल रहा तो हाथ जोड़ पीएम मोदी जी को विनती कर रहे हैं,खासकर महिलाओं को दिक्कत हो रही है जिनके घर पुरुष गार्जियन नही है उन्हें।
    1
    कुशीनगर में सिलेंडर उपभोक्ताओं को कितनी परेशानी हो रही हैं,इस  बयान को सुनकर अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं,रात से लाइन में लगने का दावा करते उपभोक्ता को जब घण्टों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नही मिल रहा तो हाथ जोड़ पीएम मोदी जी को विनती कर रहे हैं,खासकर महिलाओं को दिक्कत हो रही है जिनके घर पुरुष गार्जियन नही है उन्हें।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 10th के बाद Best Coaching कैसे चुनें? 5 बड़ी गलतियाँ ❌ | How to Choose Coaching After 10th #shorts #English #BiharBoard2026 #compulsory #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #MatricResult
    1
    10th के बाद Best Coaching कैसे चुनें? 5 बड़ी गलतियाँ ❌ | How to Choose Coaching After 10th #shorts #English #BiharBoard2026 #compulsory #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #MatricResult
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    6 hrs ago
  • 10th के बाद Best Coaching कैसे चुनें? 5 बड़ी गलतियाँ ❌ | How to Choose Coaching After 10th #shorts #English #BiharBoard2026 #compulsory #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #MatricResult
    1
    10th के बाद Best Coaching कैसे चुनें? 5 बड़ी गलतियाँ ❌ | How to Choose Coaching After 10th #shorts #English #BiharBoard2026 #compulsory #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #MatricResult
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    6 hrs ago
  • जिला प्रशासन आगे भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। पुलिस-प्रशासन ने रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश जागरूकता ही HIV/AIDS से बचाव का सबसे बड़ा उपाय-जिला पदाधिकारी
    1
    जिला प्रशासन आगे भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
पुलिस-प्रशासन ने रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश
जागरूकता ही HIV/AIDS से बचाव का सबसे बड़ा उपाय-जिला पदाधिकारी
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण, बेतिया एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन बेतिया में HIV/ AIDS के प्रति जागरूकता और इसके रोकथाम के उद्देश्य से " AIDS Helpline Number 1097 Cricket Cup" का आयोजन किया गया। 15.03.2026.
    1
    जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण, बेतिया एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन बेतिया में HIV/ AIDS के प्रति जागरूकता और इसके रोकथाम के उद्देश्य से " AIDS Helpline Number 1097 Cricket Cup" का आयोजन किया गया।  15.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 15मार्च रविवार दोपहर करीब 3बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल58अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,389.770लीटर शराब, बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 15मार्च रविवार दोपहर करीब 3बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल58अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,389.770लीटर शराब, बरामद ।  सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
  • एस.एन.एस. कॉन्वेंट स्कूल में नन्हे वैज्ञानिकों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, 'आदित्य L1' मॉडल रहा सर्वश्रेष्ठ बलिया (सुखपुरा): स्थानीय क्षेत्र के भोजपुर (मठिया) स्थित एस.एन.एस. कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित तृतीय वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी (सत्र 2025-26) रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के 17 ( पृथ्वी बचाओ,नवीकरणीय ऊर्जा संरक्षण, आपदा चेतावनी प्रणाली,डीएनए मॉडल, मानव श्वसन तंत्र,वायुमंडल की परतें,तापीय विद्युत संयंत्र, प्रतिवर्त चाप (Reflex Arc), मानव पाचन तंत्र, कचरे से ऊर्जा,मानव हृदय मॉडल,पृथ्वी की परतें,कार्बन शुद्धिकरण, दाँत की परतें, दुर्घटना से बचाव , आँख का मॉडल, सैटलाइट आदित्य L-1 ) विषयों पर आधारित हैरतअंगेज मॉडल प्रस्तुत कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं उद्घाटन: कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री धनंजय वर्मा (प्रबंधक, पी.एन. पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल, बलिया) और श्री दिनेश गुप्ता( प्रबंधक एस. एन.एस. कान्वेंट स्कूल)द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का है और ऐसे आयोजनों से बच्चों में तार्किक क्षमता और नवाचार (Innovation) की भावना पैदा होती है। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और शैक्षणिक स्तर की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। विजेता प्रतिभागी: प्रदर्शनी में कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें निर्णायक मंडल ने श्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया: प्रथम स्थान: मॉडल: सेटेलाइट आदित्य L1 ( वंदना, मयंक, विकेश, सागर, अभिनंदन, अंजली और दिव्या की टीम )। द्वितीय स्थान:मॉडल: मानव पाचन तंत्र- (शांभवी, आदित्य, अदिति, अर्पिता, अंशिका, हिमांशु और रोहन की टीम )। तृतीय स्थान:मॉडल: पृथ्वी बचाओ (रुद्राक्षी, विनय, राजन, शिवम, अनुराग और अंगद की टीम ) प्रबंधन का संबोधन और विशेष घोषणा: विद्यालय के प्रबंधक श्री दिनेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रबंधन सदस्य सचिन कुमार गुप्ता और साहिल कुमार गुप्ता ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के संकल्प को दोहराते हुए प्रबंधक दिनेश गुप्ता जी ने घोषणा की कि नये सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। इस सत्र में सभी छात्र-छात्राओं के लिए 'एडमिशन फीस' (प्रवेश शुल्क) पूरी तरह से माफ (100% FREE) रखी गई है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, भारी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट।
    1
    एस.एन.एस. कॉन्वेंट स्कूल में नन्हे वैज्ञानिकों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, 'आदित्य L1' मॉडल रहा सर्वश्रेष्ठ
बलिया (सुखपुरा): स्थानीय क्षेत्र के भोजपुर (मठिया) स्थित एस.एन.एस. कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित तृतीय वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी (सत्र 2025-26) रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के 17 ( पृथ्वी बचाओ,नवीकरणीय ऊर्जा संरक्षण, आपदा चेतावनी प्रणाली,डीएनए मॉडल, मानव श्वसन तंत्र,वायुमंडल की परतें,तापीय विद्युत संयंत्र, प्रतिवर्त चाप (Reflex Arc), मानव पाचन तंत्र, कचरे से ऊर्जा,मानव हृदय मॉडल,पृथ्वी की परतें,कार्बन शुद्धिकरण, दाँत की परतें, दुर्घटना से बचाव
, आँख का  मॉडल, 
सैटलाइट आदित्य L-1 ) विषयों पर आधारित हैरतअंगेज मॉडल प्रस्तुत कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। 
मुख्य अतिथि का स्वागत एवं उद्घाटन:
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री धनंजय वर्मा (प्रबंधक, पी.एन. पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल, बलिया) और श्री दिनेश गुप्ता( प्रबंधक एस. एन.एस. कान्वेंट स्कूल)द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का है और ऐसे आयोजनों से बच्चों में तार्किक क्षमता और नवाचार (Innovation) की भावना पैदा होती है। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और शैक्षणिक स्तर की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विजेता प्रतिभागी:
प्रदर्शनी में कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें निर्णायक मंडल ने श्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया:
प्रथम स्थान: मॉडल: सेटेलाइट आदित्य L1 ( वंदना, मयंक, विकेश, सागर, अभिनंदन, अंजली और दिव्या की टीम )।
द्वितीय स्थान:मॉडल: मानव पाचन तंत्र-  (शांभवी, आदित्य, अदिति, अर्पिता, अंशिका, हिमांशु और रोहन की टीम )।
तृतीय स्थान:मॉडल: पृथ्वी बचाओ   (रुद्राक्षी, विनय, राजन, शिवम, अनुराग और अंगद की टीम )
प्रबंधन का संबोधन और विशेष घोषणा:
विद्यालय के प्रबंधक श्री दिनेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रबंधन सदस्य  सचिन कुमार गुप्ता और साहिल कुमार गुप्ता ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के संकल्प को दोहराते हुए प्रबंधक दिनेश गुप्ता जी ने घोषणा की कि नये सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। इस सत्र में सभी छात्र-छात्राओं के लिए 'एडमिशन फीस' (प्रवेश शुल्क) पूरी तरह से माफ (100% FREE) रखी गई है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, भारी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Bihar Board 10th के बाद क्या करें? Science, Arts या Commerce? | Career Options After Matric 2026 #matric #MatricResult #BiharBoard #BiharBoard2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #
    1
    Bihar Board 10th के बाद क्या करें? Science, Arts या Commerce? | Career Options After Matric 2026
#matric #MatricResult #BiharBoard #BiharBoard2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.