logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समकालीन अभियान में बेतिया पुलिस ने 58अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,शराब बरामद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 15मार्च रविवार दोपहर करीब 3बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल58अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,389.770लीटर शराब, बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

1 hr ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
1 hr ago

समकालीन अभियान में बेतिया पुलिस ने 58अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,शराब बरामद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 15मार्च रविवार दोपहर करीब 3बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल58अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,389.770लीटर शराब, बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • बेतिया शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया तथा स्कूटी को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मिली जानकारी के अनुसार छावनी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रहे दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया निवासी चंद्रदेव शाह के 32 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं इस हादसे में घायल महिलाओं की पहचान अस्मिता देवी (40) और उनकी पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति में था। टक्कर के बाद स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई और चालक उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्रक को घेर लिया। इस दौरान चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना के बाद मुख्य सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे फंसी स्कूटी को बाहर निकाला और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया गया। इधर, इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावह तस्वीरें कैद हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रक की चपेट में आने के बावजूद एक महिला घायल अवस्था में ट्रक के नीचे से बाहर निकलती हुई दिखाई देती है। यह दृश्य लोगों को हैरान कर देने वाला है और मानो कहावत को सच साबित करता है— “जाको राखे साईंया, मार सके ना कोई।” पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बेतिया शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया तथा स्कूटी को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
मिली जानकारी के अनुसार छावनी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रहे दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए।
मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया निवासी चंद्रदेव शाह के 32 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं इस हादसे में घायल महिलाओं की पहचान अस्मिता देवी (40) और उनकी पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति में था। टक्कर के बाद स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई और चालक उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्रक को घेर लिया। इस दौरान चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
दुर्घटना के बाद मुख्य सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे फंसी स्कूटी को बाहर निकाला और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया गया।
इधर, इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावह तस्वीरें कैद हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रक की चपेट में आने के बावजूद एक महिला घायल अवस्था में ट्रक के नीचे से बाहर निकलती हुई दिखाई देती है। यह दृश्य लोगों को हैरान कर देने वाला है और मानो कहावत को सच साबित करता है— “जाको राखे साईंया, मार सके ना कोई।”
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    10 min ago
  • देखिए कितनी बेशर्मी से ये लड़कियां अश्लील मुजरा कर रही हैं. दर्शकों में बहुत सारे बच्चे हैं। What will they learn? इस कार्यक्रम के आयोजकों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. हम मुजरा मुक्त समाज क्यों नहीं बना सकते? newsofkushinagar facebook पर जाए और सर्च करे। चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें।
    1
    देखिए कितनी बेशर्मी से ये लड़कियां अश्लील मुजरा कर रही हैं.
दर्शकों में बहुत सारे बच्चे हैं। What will they learn?
इस कार्यक्रम के आयोजकों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
हम मुजरा मुक्त समाज क्यों नहीं बना सकते? newsofkushinagar 
facebook पर जाए और सर्च करे। चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें।
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    4 hrs ago
  • कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को रसोई गैस सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। गैस की कमी के कारण लोग देर रात से ही सिलेंडर लेकर मैदान में पहुंचने लगे थे। कई उपभोक्ता रात करीब 2 बजे से अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। तमकुहीराज स्थित उमापति गैस एजेंसी पर आए रसोई गैस सिलेंडरों को सीधे रामलीला मैदान भेजा गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में वितरण की व्यवस्था की गई। मैदान में सुबह से ही भारी भीड़ जुट गई थी। रामलीला मैदान के सामने स्थित पुलिस चौकी की पुलिस पूरी रात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रही। बताया जा रहा है कि कुल 350 रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति हुई थी। नियमानुसार वितरण होने के कारण सुबह 11 बजे तक लगभग 150 सिलेंडर ही वितरित किए जा सके थे, जबकि बाकी सिलेंडरों का वितरण जारी रहा। गैस की कमी का असर कस्बे के कई रेस्टोरेंटों पर भी देखने को मिला, जहां चाय और फास्ट फूड जैसी सेवाएं प्रभावित रहीं। वितरण के दौरान कुछ लोगों ने गैस सिलेंडर पाने के लिए अनुचित तरीके अपनाने की कोशिश भी की, लेकिन गैस एजेंसी संचालक और पुलिस की सख्ती के कारण ऐसे लोग निराश होकर लौट गए। लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने भी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम हो गई। कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने बताया कि जितनी गैस की आपूर्ति हुई है, उसका वितरण केवल लाइन में लगे उपभोक्ताओं को ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिचौलियों और अव्यवस्था फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। गैस वितरण स्थल पर करीब पांच सौ लोगों की भीड़ मौजूद रही, जिसमें रोजेदार महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। तेज धूप के बावजूद लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
    3
    कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को रसोई गैस सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। गैस की कमी के कारण लोग देर रात से ही सिलेंडर लेकर मैदान में पहुंचने लगे थे। कई उपभोक्ता रात करीब 2 बजे से अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
तमकुहीराज स्थित उमापति गैस एजेंसी पर आए रसोई गैस सिलेंडरों को सीधे रामलीला मैदान भेजा गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में वितरण की व्यवस्था की गई। मैदान में सुबह से ही भारी भीड़ जुट गई थी। रामलीला मैदान के सामने स्थित पुलिस चौकी की पुलिस पूरी रात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रही।
बताया जा रहा है कि कुल 350 रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति हुई थी। नियमानुसार वितरण होने के कारण सुबह 11 बजे तक लगभग 150 सिलेंडर ही वितरित किए जा सके थे, जबकि बाकी सिलेंडरों का वितरण जारी रहा। गैस की कमी का असर कस्बे के कई रेस्टोरेंटों पर भी देखने को मिला, जहां चाय और फास्ट फूड जैसी सेवाएं प्रभावित रहीं।
वितरण के दौरान कुछ लोगों ने गैस सिलेंडर पाने के लिए अनुचित तरीके अपनाने की कोशिश भी की, लेकिन गैस एजेंसी संचालक और पुलिस की सख्ती के कारण ऐसे लोग निराश होकर लौट गए। लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने भी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम हो गई।
कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने बताया कि जितनी गैस की आपूर्ति हुई है, उसका वितरण केवल लाइन में लगे उपभोक्ताओं को ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिचौलियों और अव्यवस्था फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है।
गैस वितरण स्थल पर करीब पांच सौ लोगों की भीड़ मौजूद रही, जिसमें रोजेदार महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। तेज धूप के बावजूद लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
    user_अशोक कुमार मिश्र
    अशोक कुमार मिश्र
    Court reporter तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सही में आजकल जो हो रहा है परफेक्ट बात जो आप सुनकर भोसड़ी जाएंगे
    1
    सही में आजकल जो हो रहा है परफेक्ट बात जो आप सुनकर भोसड़ी जाएंगे
    user_Dhruv Muskan
    Dhruv Muskan
    Singer तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी पर नानोसती में 24 कुंडीय महायज्ञ मझौलिया। पूजनीय भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ नानोसती में 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार से जुड़े सत्संगी भाई-बहनों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने 24 यज्ञ कुंडों की खरीद कर उन्हें गायत्री शक्ति पीठ नानोसती को दान स्वरूप समर्पित किया। दान किए गए कुंडों का उद्घाटन करते हुए महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया। साथ ही उपस्थित लोगों को गायत्री मंत्र की दीक्षा और विभिन्न संस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जीवन की बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। महायज्ञ के सफल संचालन में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य रामलखन सिंह यादव, कार्यालय के पूर्व प्राचार्य राजेश्वर प्रसाद यादव, परमानंद प्रसाद, विनीत कुमार, आलोक कुमार, सतीश कुमार, बाबुनंद यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, जय नारायण प्रसाद, जीउत यादव, अवधेश प्रसाद चौरसिया, चंद्रिका साह सहित कई सदस्यों की उल्लेखनीय भूमिका रही।
    1
    भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी पर नानोसती में 24 कुंडीय महायज्ञ
मझौलिया। पूजनीय भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ नानोसती में 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार से जुड़े सत्संगी भाई-बहनों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने 24 यज्ञ कुंडों की खरीद कर उन्हें गायत्री शक्ति पीठ नानोसती को दान स्वरूप समर्पित किया। दान किए गए कुंडों का उद्घाटन करते हुए महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया। साथ ही उपस्थित लोगों को गायत्री मंत्र की दीक्षा और विभिन्न संस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जीवन की बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
महायज्ञ के सफल संचालन में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य रामलखन सिंह यादव, कार्यालय के पूर्व प्राचार्य राजेश्वर प्रसाद यादव, परमानंद प्रसाद, विनीत कुमार, आलोक कुमार, सतीश कुमार, बाबुनंद यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, जय नारायण प्रसाद, जीउत यादव, अवधेश प्रसाद चौरसिया, चंद्रिका साह सहित कई सदस्यों की उल्लेखनीय भूमिका रही।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    53 min ago
  • हमेशा की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और मौत हुई है इसका जिम्मेदार कौन है यह जानने की कौन करेगा कोशिश ?? आपको बता दें की बेतिया के अधिकारियो की लापरवाही रविवार को एक और बड़ी दुर्घटना की वजह बनी हालाँकि दुर्घटना के कई कारण हो सकते है पर अधिकारियो की लापरवाही एक बड़ा कारण है। आपको बता दें की शायद बेतिया एकलौता शहर है जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोकल वाहनो के लिये सर्विस लेन नहीं है। ऐसा नहीं है की राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी ने सर्विस लेन नहीं बनाया था परन्तु सर्विस लेन का कुछ लोहा बड़े व्यापारियों ने हटवा दिया और कुछ अधिकारियो ने। और जहाँ बचा है वहाँ नगर निगम ठेला, दुकाने लगवा कर रोजगार सृजन कर रहा है। और अगर इसके बाद भी कुछ जगह बच जाती है वो जगह नगर निगम ने बड़े व्यापारियों को पार्किंग के लिये अघोषित रूप से दें दी है। अब मज़बूरी मे मोटर बाईक और स्कूटी जैसे छोटे वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते हैं और अक्सर बड़े वाहनों के चपेट में आ जाते हैं। ऐसा ही हुआ रविवार की शाम जहां गैस सिलेंडर से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई बाइकों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद सड़क किनारे दो बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिलीं, जबकि एक स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी हुई थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रक को रोक लिया। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
    1
    हमेशा की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और मौत हुई है इसका जिम्मेदार कौन है यह जानने की कौन करेगा कोशिश ??
आपको बता दें की बेतिया के अधिकारियो की लापरवाही रविवार को एक और बड़ी दुर्घटना की वजह बनी हालाँकि दुर्घटना के कई कारण हो सकते है पर अधिकारियो की लापरवाही एक बड़ा कारण है। आपको बता दें की शायद बेतिया एकलौता शहर है जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोकल वाहनो के लिये सर्विस लेन नहीं है। ऐसा नहीं है की राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी ने सर्विस लेन नहीं बनाया था परन्तु सर्विस लेन का कुछ लोहा बड़े व्यापारियों ने हटवा दिया और कुछ अधिकारियो ने। और जहाँ बचा है वहाँ नगर निगम ठेला, दुकाने लगवा कर रोजगार सृजन कर रहा है। और अगर इसके बाद भी कुछ जगह बच जाती है वो जगह नगर निगम ने बड़े व्यापारियों को पार्किंग के लिये अघोषित रूप से दें दी है।
अब मज़बूरी मे मोटर बाईक और स्कूटी जैसे छोटे वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते हैं और अक्सर बड़े वाहनों के चपेट में आ जाते हैं।
ऐसा ही हुआ रविवार की शाम जहां गैस सिलेंडर से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई बाइकों को कुचल दिया।  जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद सड़क किनारे दो बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिलीं, जबकि एक स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी हुई थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रक को रोक लिया। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग कुशीनगर । - कुशीनगर में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारो की लापरवाही आयी सामने - परिषदीय विद्यायल का पेपर परीक्षा से एक दिन पहले बोर में भरा मिला - लिफाफे की जगह बोर से निकालते दिखे शिक्षक - परिषदीय परीक्षा के नियमों की अनदेखी कर पेपर लेना परीक्षा के पारदर्शिता पर उठ रहा सवाल - परीक्षा की सुचिता व पारदर्शिता की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां फोटो हो रहा वायरल - वायरल फोटो में पेपर की छटाई करते दिख रहे शिक्षक - वायरल फोटो होने के बाद बीईओ रीता गुप्ता ने मामले को दिखवाने की कही बात - दुदही बीआरसी का बताया जा रहा है वायरल फोटो ।
    1
    ब्रेकिंग कुशीनगर ।
- कुशीनगर में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारो की लापरवाही आयी सामने
- परिषदीय विद्यायल का पेपर परीक्षा से एक दिन पहले बोर में भरा मिला
- लिफाफे की जगह बोर से निकालते दिखे शिक्षक
- परिषदीय परीक्षा के नियमों की अनदेखी कर पेपर लेना परीक्षा के पारदर्शिता पर उठ रहा सवाल
- परीक्षा की सुचिता व पारदर्शिता की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां फोटो हो रहा वायरल
- वायरल फोटो में पेपर की छटाई करते दिख रहे शिक्षक
- वायरल फोटो होने के बाद बीईओ रीता गुप्ता ने मामले को दिखवाने की कही बात
- दुदही बीआरसी का बताया जा रहा है वायरल फोटो ।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर के जामदा टोला में रविवार,15 मार्च की शाम करीब 6 बजे आयोजित इफ्तार दावत में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ रोजा इफ्तार में शामिल हुए और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि वे सामाजिक विचारधारा से जुड़े हुए हैं और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राजनीति करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इस इफ्तार पार्टी का उद्देश्य समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देना है, ताकि चंपारण से पूरे देश में सद्भावना की मिसाल कायम रहे। इफ्तार कार्यक्रम में सिकटा विधानसभा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने रमजान के पवित्र महीने की अहमियत पर चर्चा करते हुए देशवासियों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, शांति व भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
    1
    पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर के जामदा टोला में रविवार,15 मार्च की शाम करीब 6 बजे आयोजित इफ्तार दावत में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ रोजा इफ्तार में शामिल हुए और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम के आयोजक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि वे सामाजिक विचारधारा से जुड़े हुए हैं और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राजनीति करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इस इफ्तार पार्टी का उद्देश्य समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देना है, ताकि चंपारण से पूरे देश में सद्भावना की मिसाल कायम रहे।
इफ्तार कार्यक्रम में सिकटा विधानसभा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने रमजान के पवित्र महीने की अहमियत पर चर्चा करते हुए देशवासियों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, शांति व भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.