भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी, आरा से संजय श्रीवास्तव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी, जिलेभर में जागरूकता अभियान का आगाज आरा। भोजपुर जिला में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में एक सशक्त पहल के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ को गुरुवार को आरा स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर विभा कुमारी सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, गुरुचरण सिंह, संरक्षक, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी , डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला, पूर्व निगम पार्षद आरा , आनंद कुमार, कुमार मोहित,, कृष्ण मोहन अग्रवाल, अध्यक्ष, रोटरी क्लब आरा तथा कुमारी सुनिता सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया।यह जागरूकता रथ सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बाल विवाह उन्मूलन, बाल अधिकार संरक्षण तथा समाज में कानूनी जागरूकता को सुदृढ़ करना है।इस अवसर पर कुमारी सुनिता सिंह ने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के बचपन और शिक्षा को छीन लेता है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर जागरूकता और कानूनी कार्रवाई दोनों स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। रेड क्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने कहा की रथ के माध्यम से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारीदी जा रही है या अच्छी पहल है। वक्ताओं ने कहा कि कि यह पहल जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जनमत तैयार करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था ने सभी सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि “बाल विवाह मुक्त समाज” के लक्ष्य को सामूहिक प्रयास से साकार किया जा सके।

- आरा से संजय श्रीवास्तव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी, जिलेभर में जागरूकता अभियान का आगाज आरा। भोजपुर जिला में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में एक सशक्त पहल के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ को गुरुवार को आरा स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर विभा कुमारी सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, गुरुचरण सिंह, संरक्षक, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी , डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला, पूर्व निगम पार्षद आरा , आनंद कुमार, कुमार मोहित,, कृष्ण मोहन अग्रवाल, अध्यक्ष, रोटरी क्लब आरा तथा कुमारी सुनिता सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया।यह जागरूकता रथ सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बाल विवाह उन्मूलन, बाल अधिकार संरक्षण तथा समाज में कानूनी जागरूकता को सुदृढ़ करना है।इस अवसर पर कुमारी सुनिता सिंह ने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के बचपन और शिक्षा को छीन लेता है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर जागरूकता और कानूनी कार्रवाई दोनों स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। रेड क्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने कहा की रथ के माध्यम से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारीदी जा रही है या अच्छी पहल है। वक्ताओं ने कहा कि कि यह पहल जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जनमत तैयार करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था ने सभी सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि “बाल विवाह मुक्त समाज” के लक्ष्य को सामूहिक प्रयास से साकार किया जा सके।1
- आरा। बिहार के भोजपुर जिले में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्यव्यापी आह्वान पर कलेक्ट्रेट के समीप धरना-प्रदर्शन आज किया गया। इस दौरान संघ के नेताओं एवं कर्मियों की ओर से सरकार विरोधी नारे लगाए गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तीसरे चरण में जिला मुख्यालय पर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन के पहले दिन कर्मचारियों की ओर से सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की गई। साथ ही कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। भोजपुर भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट ने जिला प्रशासन के समक्ष जेपी मूर्ति आरा से प्रदर्शन लेकर समाहरणालय, उप विकास आयुक्त कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय, नगर निगम कार्यालय होते हुए आंबेडकर चौक, होकर जेपी मूर्ति के पास सभा में तब्दील हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह और सचिव संजय कुमार सिंह की ओर से किया गया। - राजस्व कर्मियों की प्रमुख मांगे मांगों में सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को अविलंब गृह जिला में पदस्थापन करने, सभी राजस्व कर्मचारी को कार्य एवं योग्यता के आधार पर वेतन सुधार करते हुए ग्रेड पे वेतन 1900 के स्थान पर 2800 करने, नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों एवं पुराने कर्मचारियों की सेवा संपुष्ट करने, राजस्व कर्मचारियों से अतिरिक्त पंचायत का प्रभार हटाने एवं अन्य किसी सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी देने, अनुकंपा पर बहाल और अन्य परीक्षा से बहाल राजस्व कर्मचारी का संवर्ग परिवर्तन नहीं करने समेत 17 सूत्री मांगें शामिल हैं। राजस्वकर्मियों की हड़ताल से अंचलों में कामकाज ठप राजस्व कर्मियों की हड़ताल के कारण कार्यालय से लेकर किसान निबंधन का कार्य बाधित हो गया है।3
- ॐ नमो भगवते देवग्रहाय दिगम्बराय मंचासीनाय नमो नमः। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत: क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः। श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन योगीराज श्री देवराहा बाबा की पावन प्रेरणा से तथा परमपूज्य त्रिकालदर्शी, परमसिद्ध, विदेह संत श्री देवराहाशिवनाथदासजी महाराज के कृपामय सान्निध्य में श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 🗓 दिनांक: 15 फरवरी 2026 (रविवार) से 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) तक इस दिव्य यज्ञ में श्रद्धालु भक्तजन धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का लाभ प्राप्त करेंगे। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं संतों के सान्निध्य से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं पुण्यमय रहेगा। आप सभी श्रद्धालुजन से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर यज्ञ में आहुति दें एवं पुण्य के भागी बनें। 📍 यज्ञ स्थल: बिहियाँ थाना अंतर्गत, बिहियाँ चौराहा से पूर्व, नेशनल हाईवे रोड पर, रिलायंस पेट्रोल पम्प के पीछे, दोघरा, आरा (भोजपुर, बिहार) निवेदक: समस्त भक्त-समुदाय, भोजपुर (बिहार) विदेह, परमसिद्ध, महायोगी संत श्री देवराहाशिवनाथदासजी महाराज 🙏4
- Post by Khushbu devi1
- Post by Chintu Tiwari Kavi jee1
- बिहार राज्य के राजस्व कर्मचारी तीसरी बार बैठे धारणा पर आरा, भोजपुर2
- Post by Chandan chook kaup4
- आरा। मंडल कारा, आरा का संयुक्त निरीक्षण जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया तथा भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान शल्य चिकित्सा वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया एवं बंदियों से स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। इस क्रम में कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की रहन-सहन की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं समुचित रख-रखाव की समग्र समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने जेल अधिकारियों को सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने एवं कैदियों के स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही,परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक (मंडल कारा, आरा), अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, कार्यपालक अभियंता (भवन प्रमंडल) एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।2