श्रावस्ती में महिला की निर्मम हत्या का खुलासा, आरोपी सूरज वर्मा गिरफ्तार! श्रावस्ती जनपद में प्रेम प्रसंग की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना मल्हीपुर क्षेत्र में 17 फरवरी 2026 को लापता हुई महिला आंचल मिश्रा उर्फ अन्ती मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज खुलासा उस समय हुआ जब तीन मार्च को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी जंगल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस मामले को गंभीरता से लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह और उनकी टीम ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी सूरज वर्मा, निवासी भवनियापुर दा0 जमुनहा भवनियापुर थाना मल्हीपुर, का मृतका आंचल मिश्रा से पिछले तीन से चार महीनों से मोबाइल के जरिए संपर्क था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आंचल मिश्रा आरोपी को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगी थी। पैसे न देने पर थाने में शिकायत करने की धमकी दी जाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर सूरज वर्मा ने 17 फरवरी को आंचल की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को जंगल में छिपा दिया ताकि राज खुल न सके। इधर 19 फरवरी को मृतका के पति संतोष मिश्रा ने पत्नी के लापता होने की गुमशुदगी थाना मल्हीपुर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। आखिरकार आरोपी की निशानदेही पर तीन मार्च 2026 को ककरदरी जंगल से महिला का शव बरामद किया गया। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मल्हीपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 40/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत आरोपी सूरज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी राप्ती बैराज के पास ग्राम लक्ष्मनपुर कोठी से की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। वर्ष 2011 में धारा 354 भादवि, धारा 379 और 411 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा 110G सीआरपीसी, यूपी गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1), 3/25 आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। वर्ष 2016 और 2017 में भी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई थी। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक योगेन्द्र बाबू, उपनिरीक्षक चन्द्रोदय मिश्रा, हेड कांस्टेबल कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल कुलदीप किशोर श्रीवास्तव, कांस्टेबल अनुराग वर्मा और महिला कांस्टेबल रीतू पाण्डेय शामिल रहीं। श्रावस्ती की यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि मोबाइल के जरिए पनपते रिश्ते किस कदर खतरनाक मोड़ ले सकते हैं। एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं, एक पति ने पत्नी को खो दिया और एक प्रेम कहानी ने अपराध का रूप ले लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

- पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के नेतृत्व में पुलिस लाइन श्रावस्ती में होली का पर्व हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं एकता के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा उत्साहपूर्वक पर्व को मनाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम*, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित पुलिस लाइन एवं जनपद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व रिक्रूट आरक्षी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी ने मिलकर होली पर्व मनाया तथा जनपदवासियों को भी आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया।2
- श्रावस्ती में धूमधाम से मनी होली, लोगों ने कहा – योगी बाबा का दबदबा रहेगा | Ground Report Arjun Mishra Advocate Chief Editor 87076140181
- श्रावस्ती जनपद में प्रेम प्रसंग की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना मल्हीपुर क्षेत्र में 17 फरवरी 2026 को लापता हुई महिला आंचल मिश्रा उर्फ अन्ती मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज खुलासा उस समय हुआ जब तीन मार्च को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी जंगल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस मामले को गंभीरता से लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह और उनकी टीम ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी सूरज वर्मा, निवासी भवनियापुर दा0 जमुनहा भवनियापुर थाना मल्हीपुर, का मृतका आंचल मिश्रा से पिछले तीन से चार महीनों से मोबाइल के जरिए संपर्क था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आंचल मिश्रा आरोपी को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगी थी। पैसे न देने पर थाने में शिकायत करने की धमकी दी जाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर सूरज वर्मा ने 17 फरवरी को आंचल की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को जंगल में छिपा दिया ताकि राज खुल न सके। इधर 19 फरवरी को मृतका के पति संतोष मिश्रा ने पत्नी के लापता होने की गुमशुदगी थाना मल्हीपुर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। आखिरकार आरोपी की निशानदेही पर तीन मार्च 2026 को ककरदरी जंगल से महिला का शव बरामद किया गया। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मल्हीपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 40/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत आरोपी सूरज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी राप्ती बैराज के पास ग्राम लक्ष्मनपुर कोठी से की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। वर्ष 2011 में धारा 354 भादवि, धारा 379 और 411 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा 110G सीआरपीसी, यूपी गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1), 3/25 आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। वर्ष 2016 और 2017 में भी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई थी। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक योगेन्द्र बाबू, उपनिरीक्षक चन्द्रोदय मिश्रा, हेड कांस्टेबल कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल कुलदीप किशोर श्रीवास्तव, कांस्टेबल अनुराग वर्मा और महिला कांस्टेबल रीतू पाण्डेय शामिल रहीं। श्रावस्ती की यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि मोबाइल के जरिए पनपते रिश्ते किस कदर खतरनाक मोड़ ले सकते हैं। एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं, एक पति ने पत्नी को खो दिया और एक प्रेम कहानी ने अपराध का रूप ले लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- 29 पाउच/टेट्रा (कुल 5.8 लीटर अवैध देशी शराब) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार व उक्त अवैध देशी शराब को बेचने/परिवहन करने से सम्बन्धित 01 दो पहिया वाहन तथा रू0 6292 नगद बरामद👇 थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा होली त्यौहार के दृष्टिगत देखभाल क्षेत्र, शान्ति व्यवस्था ड्यूटी, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन व रोकथाम अपराध चौकी लक्ष्मननगर क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि तिलकराम कुट्टी के पास कच्ची सड़क पर बहदग्राम बेडसरी से एक व्यक्ति पर शंदेह होने पर उक्त व्यक्ति की तलाशी से उक्त व्यक्ति के पास से एक बोरे में 29 पाउच/टेट्रा (कुल 5.8 लीटर अवैध देशी शराब) व 6292 रूपया बरामद कर तथा उक्त अवैध देशी शराब को बेचने/परिवहन करने से सम्बन्धित 01 दो पहिया वाहन को बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 026/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता👇 विजय जायसवाल पुत्र रामलखन जायसवाल निवासी चहलारी घाट थाना हरदी जनपद बहराइच1
- पुलिस लाइन श्रावस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, एसपी राहुल भाटी ने दिया भाईचारे का संदेश श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के नेतृत्व में पुलिस लाइन श्रावस्ती में होली का पर्व हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर उत्साहपूर्वक होली का पर्व मनाया और शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित पुलिस लाइन तथा जनपद के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने सौहार्दपूर्ण माहौल में मिलकर होली का पर्व मनाया और जनपदवासियों से भी आपसी भाईचारे व शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।1
- बहराइच थाना रानीपुर में मुकदमा पंजीकृत, तत्काल गिरफ्तारी हुई, मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश एक अत्यंत ही चिंताजनक और दुखद वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम समाज को गालियां दी जा रही हैं। यह वीडियो समाज में तनाव बढ़ा सकता है और शांति व्यवस्था को खतरा पैदा कर सकता है। यह वीडियो पूरे समाज के लिए एक बड़ा खतरा है और इसकी गंभीरता को समझना बहुत जरूरी है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग मुस्लिम समाज के लोगों को गालियां दे रहे हैं और समाज में तनाव फैला रहे हैं। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग!शिवम कौशल, कुलदीप जायसवाल, सूरज सैनी, धर्मेन्द्र और कुट्टी बाजार थाना क्षेत्र रानीपुर कुट्टी बाजार के अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। इन लोगों ने समाज की शांति और सौहार्द को खतरे में डाल दिया है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न कर सके। 300 से अधिक सामाजिक और प्रधान ग्रामीण हाफ़िज़ करी समेत अन्य लोग थाना प्रभारी रानीपुर के पास पहुंचे थाना प्रभारी रानीपुर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आसिफ सिद्दीकी पत्रकार के द्वारा लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसके बाद दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। थाना प्रभारी रानीपुर ने बताया कि इस मामले में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी शांति और सौहार्द बनाए रखें, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करें हम सभी से अपील करते हैं कि शांति और सौहार्द बनाए रखें और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करें, जो समाज में तनाव और अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। हमें एकजुट होकर ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ना होगा और अपने समाज को सुरक्षित बनाना होगा। हमें अपने समाज को शांति और सौहार्द का संदेश देना होगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन करना होगा3
- उत्तर प्रदेश,बहराइच।-नानपारा में होली समिति के तत्वावधान में शिवालय बाग मंदिर मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा रहे समारोह में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। अबीर,रंग-गुलाल, होली गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मिलन के साथ लोगों ने उत्सव का आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथी विधायक रामनिवास वर्मा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए होली पर्व को प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया l समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार जायसवाल ने सभी का आभार जताया,महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार जताया l दूसरी ओर नानपारा जिला बनाओ समिति के वॉलिंटियर इनचीफ़ मनोज तिवारी के आवास एवं अधिवक्ता एवं पत्रकार डीपी श्रीवास्तव के आवास पर सर्व धर्म के लोगों ने होली मिलकर एक दुसरे को बधाई दी प्रमुख रूप से पत्रकार सरफराज सिद्दीकी, शुभम तिवारी,शकील अंसारी,विवेक श्रीवास्तव, हलीम अंसारी,डॉक्टर सैयद ख बीर, रोशन ज़मीर आदि थे l2
- जमुनहा, श्रावस्ती। राप्ती नदी में होली खेलने के बाद नहाने गये चार मासूम बच्चों के डूबने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सेमरहनिया गांव की है। जानकारी के अनुसार सेमरहनिया निवासी उर्मिला (10) पुत्री शेरबाबू, अंशिखा (9) पुत्री खिलाड़ी, लक्ष्मन (12) पुत्र शेरबाबू तथा कुमकुम (8) पुत्री मनीष बुधवार दोपहर होली खेलने के बाद गांव के पास स्थित राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाते समय सभी बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पास में मौजूद घटवार मंगली ने बच्चों को डूबते देख तुरंत नदी में छलांग लगा दी। अपने हिम्मत का परिचय देते हुए उसने उर्मिला, अंशिखा और लक्ष्मन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उर्मिला की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया, जहां उसका उपचार की जा रही है। वहीं नदी में तेज बहाव के कारण कुमकुम लापता हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों के साथ मल्हीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने वर्दी उतारकर नदी में उतरकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक खोजबीन जारी रही। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा लापता बच्ची की तलाश के प्रयास जारी हैं।3