Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई बेकाबू DCM, चालक की मौके पर मौत... कौशाम्बी: सैनी थाना क्षेत्र के केसरिया स्थित NH-19 पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बेकाबू DCM ने आगे चल रहे कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि DCM चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान सहित हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Ajay kumar
कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई बेकाबू DCM, चालक की मौके पर मौत... कौशाम्बी: सैनी थाना क्षेत्र के केसरिया स्थित NH-19 पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बेकाबू DCM ने आगे चल रहे कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि DCM चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान सहित हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। आरोप है कि रुपये और शराब नहीं देने पर युवक को थप्पड़ों से पीटा और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित ने रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है #Kaushambi #KaushambiNews #कौशाम्बी #Karari #करारी #Jamdaua #मारपीट #ViralVideo #ViralNews #CrimeNews #UPPolice #PoliceAction #BreakingNews #HindiNews #UttarPradesh #KaushambiPolice1
- कौशाम्बी में बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने पीटा, एसपी से शिकायत। बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने पीटा, एसपी से शिकायत कौशाम्बी में बाइक से ससुराल से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने युवक को रोककर थप्पड़ बरसाए और शराब नहीं पिलाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित युवक अफसर अली का आरोप है कि वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और शराब नहीं पिलाने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE1
- एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल आखिर किसलिए हुई मारपीट1
- कौशाम्बी: बहादुरपुर गांव में फिर चोरी, घर से जेवरात, नगदी और कीमती सामान पार दो महीने में पांचवीं चोरी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात चोरों ने रानी देवी के घर को निशाना बनाया। पीड़िता के मुताबिक, चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, भारी नगदी, कीमती बर्तन और कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। बिछिया, पायल और नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ पीड़िता रानी देवी का आरोप है कि चोरों ने घर में रखे जेवरात में बिछिया, पायल और अन्य आभूषणों के साथ-साथ कीमती बर्तन, कपड़े तथा भारी नगदी भी पार कर दी। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन पुलिस जांच और पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा। परिवार को आशंका है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। दो महीने में पांचवीं चोरी, ग्रामीणों में बढ़ा खौफ बहादुरपुर गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो महीनों के भीतर चोरी की यह पांचवीं घटना है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक के बाद एक घरों को निशाना बनाए जाने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या गांव में रात के समय पुलिस की नियमित गश्त हो रही है? लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंझनपुर पुलिस की गश्त पर उठे सवाल बहादुरपुर गांव में लगातार चोरी की घटनाओं के बीच मंझनपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ताजा चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी कराने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चोरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर फिलहाल, चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और नुकसान के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति, घटना में शामिल लोगों और नुकसान का वास्तविक आकलन स्पष्ट हो सकेगा। अब देखना यह होगा कि मंझनपुर पुलिस इस ताजा चोरी की वारदात का खुलासा कब तक करती है और बहादुरपुर गांव में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाती है। विश्व वार्ता न्यूज़ | कौशाम्बी1
- माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा कौशाम्बी श्री धर्मराज मौर्य जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज सायं ओसा स्थित वृद्धजन आश्रम में एक सुंदर एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाली सभी माताओं एवं बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया तथा वस्त्र भेंट किए गए। सभी माताओं और बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर बुजुर्गों के बीच श्री धर्मराज मौर्य जी का जन्मदिवस मनाया और इस खास दिन को यादगार बनाया।1
- कौशाम्बी मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया चोरों ने घर में घुसकर जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया Sp Kaushambi1
- कौशाम्बी: करारी में शराब के पैसे न देने पर युवक से मारपीट, एसपी से न्याय की गुहार कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र में दबंगों का कहर।शराब और पैसे न देने पर बाइक सवार युवक अफ़सर अली को सड़क पर बेरहमी से पीटा, रुपये भी छीने। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार..!!1
- कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1