नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़..... हाथरस के सासनी क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खाद बनाने वाले एक गोदाम पर छापा मारा। जिलाधिकारी अतुल वत्स को मिली गोपनीय सूचना पर एसडीएम नीरज शर्मा, जिला कृषि अधिकारी और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी में सरकारी सब्सिडी वाली खाद की बोरियां, नामी कंपनियों के खाली पैकेट और भारी मात्रा में केमिकल बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि सरकारी खाद में केमिकल मिलाकर उसे ब्रांडेड बोरियों में पैक कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। कार्रवाई से पहले एक ट्रक माल मौके से निकल चुका था। प्रशासन ने गोदाम को सील कर नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। डीएम ने सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सब्सिडी वाली खाद अवैध कारोबारियों तक कैसे पहुंची।

- ताले और तालीम के शहर अलीगढ़ से मोहब्बत की एक अनूठी तस्वीर! 🌙✨🎨 इस बार हवाओं में गुलाल भी होगा और सेवइयों की मिठास भी। जब दुआ में वतन की सलामती मांगी जाती है, तो ईद और होली के रंग मिलकर एक नया इतिहास लिखते हैं। इबादत वही, जो नफरत मिटा दे। आइए, अलीगढ़ की इस साझी विरासत का जश्न मनाएं। Hashtags: #Aligarh #GangaJamuniTehzeeb #EidMeetsHoli #Brotherhood #PeaceAndHarmony #AligarhDiaries #UnityInDiversity Tags: @aligarh_smart_city @uppolice @dmaligarh @anwar_alig_1
- हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित घंटाघर के समीप ई-रिक्शा में चेन चोरी करते एक महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बताया गया है कि महिला ने ई-रिक्शा में सफर के दौरान दूसरी महिला के गले से चेन चोरी करने की कोशिश की। शक होने पर पीड़ित और अन्य यात्रियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।1
- यह दो लड़के गांव लडावली के रहने वाले हैं कौन में लड़ाई कुछ बात के पीछे हुई है1
- हाथरस। वाटर वर्क्स कॉलोनी से एक सूअर को कर जबरन गाड़ी में डालकर ले गई वीडियो आया सामने।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- सासनी (हाथरस)। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पराग डेयरी के समीप एक भीषण सड़क हादसे में टेंपू सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हाथरस से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे टेंपू को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस निवासी समद पुत्र इंतहा, सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिर्रा निवासी महेश पुत्र निरंजनलाल और उनकी पत्नी मीना देवी टेंपू में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका टेंपू पराग डेयरी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सासनी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महेश और उनकी पत्नी मीना देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भागने में सफल रहा।3
- अलीगढ़ गोंडा ग्राम कैमथल में राम किशन सिंह जी ने बताया एल आर आलू के बारे में इस आलू को ज्यादातर चिप्स मैं प्रयोग किया जाता है और इसकी पैदावार भी अच्छी बताई आलू के बारे जानकारी देते हुए वीडियो में देखें1
- हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में पंत चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक की जान ले ली। नगला शीशगढ़ निवासी 38 वर्षीय मनीष पुत्र राजकुमार की हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनीष साइन आनंद बल्लभ स्कूल के सामने सड़क पार कर रहा था। तभी अलीगढ़ की ओर से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीटी रोड निर्माण के चलते क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ी हुई है। लगातार हो रहे हादसों के बीच डंपरों की ओवरस्पीडिंग पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।1