Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत..... हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में पंत चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक की जान ले ली। नगला शीशगढ़ निवासी 38 वर्षीय मनीष पुत्र राजकुमार की हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनीष साइन आनंद बल्लभ स्कूल के सामने सड़क पार कर रहा था। तभी अलीगढ़ की ओर से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीटी रोड निर्माण के चलते क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ी हुई है। लगातार हो रहे हादसों के बीच डंपरों की ओवरस्पीडिंग पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Sunil kumar
तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत..... हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में पंत चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक की जान ले ली। नगला शीशगढ़ निवासी 38 वर्षीय मनीष पुत्र राजकुमार की हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनीष साइन आनंद बल्लभ स्कूल के सामने सड़क पार कर रहा था। तभी अलीगढ़ की ओर से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीटी रोड निर्माण के चलते क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ी हुई है। लगातार हो रहे हादसों के बीच डंपरों की ओवरस्पीडिंग पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 870 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को बम्बा पटरी सडक के पास आशीर्वाद कालोनी के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 870 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । *नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*- पृथ्वीराज चौहान उर्फ नानू पुत्र कुलभूषण चौहान निवासी विद्यापति नगर थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस । *बरामदगी का विवरण*- 870 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) । *पंजीकृत अभियोग* मु0अ0स0 65/2025 धारा 08/20 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस । *आपराधिक इतिहास अभियुक्त पृथ्वीराज चौहान उर्फ नानू उपरोक्त-* मु0अ0सं0 394/2025 धारा 115(2)/352/76 बीएनएस थाना कोतवाली नगर हाथरस जनपद हाथरस । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम*– प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव थाना कोतवाली नगर मय टीम जनपद हाथरस2
- डीएम के निर्देश पर सासनी में खाद माफिया पर बड़ी कार्रवाई, सरकारी यूरिया का जखीरा बरामद हाथरस के सासनी में जिलाधिकारी अतुल वत्स की सख्ती के बाद खाद के अवैध काले कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। गोपनीय सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन और एसडीएम नीरज शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान सरकारी यूरिया को इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए अवैध रूप से उतारते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर करीब 50 क्विंटल यूरिया सहित भारी मात्रा में पोटाश और डीएपी का अवैध भंडारण मिला, जिसका संचालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। किसानों के हक पर डाका डालने वाले इस संगठित गिरोह के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गोदाम को सील कर दिया है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सब्सिडी वाले खाद का औद्योगिक दुरुपयोग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।4
- मरा गांव महवला पंचायत छैछऊ ब्लॉक गोंडा तहसील इगलास जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश सरकारी भूमि को भ्रष्ट अधिकारी कब्जा मुक्त नहीं कर रहे हैं डीएम साहब के आदेश कमिश्नर मंडल अधिकारी अलीगढ़ उनके भी आदेश राजेश विभाग टीम भू माफिया से पैसा लेकर कब्जा नहीं हटा रही है 671 की कार्रवाई हुई जुर्माना लगाया गया 43500 बेदखली हो गई मगर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया राज्यसभा टीम ने आए दिन उल्टी सीधी रिपोर्ट लगते हैं और मुझे झूठ मुकदमा में फंसने के लिए बोलते हैं हमारे क्षेत्र लेखपाल नितेंद्र सिंह और सत्य प्रकाश शर्मा मेरे नाम से झूठी एफआईआर दर्ज करने के लिए मुझे दबाया जाता है भूमिया से करें इन लोगों ने पैसा नहीं लिया है सरकारी भूमि को क्यों कब्जा मुक्त नहीं कर रहे हैं गाटा संख्या 1109 आबादी 1111 प्राइमरी पाठशाला1
- लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा अलीगढ़ में इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में स्टूडेंट की तलाशी लेता स्कूल मैनेजमेंट1
- Post by Hari Singh Goutam1
- मध्य प्रदेश के अशोक नगर में ऐतिहासिक ट्रैक्टर मार्च मध्य प्रदेश के अशोक नगर में आज MSP गारंटी कानून के समर्थन और भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने एक विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही किसान जागृति यात्रा आज अशोक नगर पहुँची, जिसमें हजारों की संख्या में ट्रैक्टर और किसान शामिल हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाई जसदेव सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की और सभी साथियों के सामूहिक प्रयास से यह बड़ा आंदोलन सफल हुआ। देशभर के लोगों को यह बताना जरूरी है कि यह वीडियो पंजाब या हरियाणा का नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के किसानों का है, जो अपनी फसलों के उचित दाम के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश में मक्का लगभग 1200 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बिक रहा है, जबकि इसका MSP 2400 रुपये प्रति क्विंटल तय है। किसान अब MSP गारंटी कानून के लिए पूरे देश में एकजुट हो रहे हैं। साथ ही भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भी किसानों में चिंता है, क्योंकि उनका मानना है कि ऐसे समझौते से देश के किसानों और कृषि व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। इसलिए किसान अपनी आजीविका और देश की खेती बचाने के लिए संगठित होकर आवाज उठा रहे हैं।1
- हाथरस के सासनी क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खाद बनाने वाले एक गोदाम पर छापा मारा। जिलाधिकारी अतुल वत्स को मिली गोपनीय सूचना पर एसडीएम नीरज शर्मा, जिला कृषि अधिकारी और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी में सरकारी सब्सिडी वाली खाद की बोरियां, नामी कंपनियों के खाली पैकेट और भारी मात्रा में केमिकल बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि सरकारी खाद में केमिकल मिलाकर उसे ब्रांडेड बोरियों में पैक कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। कार्रवाई से पहले एक ट्रक माल मौके से निकल चुका था। प्रशासन ने गोदाम को सील कर नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। डीएम ने सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सब्सिडी वाली खाद अवैध कारोबारियों तक कैसे पहुंची।1
- सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 93 पर गांव समामई के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ निवासी छोटेलाल अपनी पत्नी गुड्डी देवी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक गांव जलेसर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सासनी क्षेत्र के गांव समामई के पास पहुँची, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दंपति लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है।4
- थाना गोंडा क्षेत्र के सिकतरी निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र गीतम सिंह उम्र 38 वर्ष कल शाम भरतपुर बाईपास पर हुआ एक्सीडेंट में मौके पर हुई मौत1