सुल्तानपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार, आभूषण, नकदी और अवैध हथियार बरामद सुल्तानपुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के आभूषण, नकदी और एक अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई 9 अगस्त, 2026 को की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. फुरकान पुत्र मो. इस्लाम (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी प्यारेपट्टी, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। उसे 9 अगस्त, 2026 को दोपहर 13:44 बजे पखरौली ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन के पास से गिरफ्तार किया गया। यह मामला 31 जुलाई, 2026 को थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 220/2026, धारा 305(a) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान इसमें धारा 317(2) बीएनएस एवं 9/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। शिकायतकर्ता की भाभी के कमरे से अज्ञात चोरों ने अलमारी खोलकर और बेड के नीचे से सोने-चांदी के आभूषण एवं कुछ नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मो. फुरकान को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों के साथ एक अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
सुल्तानपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार, आभूषण, नकदी और अवैध हथियार बरामद सुल्तानपुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के आभूषण, नकदी और एक अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई 9 अगस्त, 2026 को की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. फुरकान पुत्र मो. इस्लाम (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी प्यारेपट्टी, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। उसे 9 अगस्त, 2026 को दोपहर 13:44 बजे पखरौली ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन के पास से गिरफ्तार किया गया। यह मामला 31 जुलाई, 2026 को थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 220/2026, धारा 305(a) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान इसमें धारा 317(2) बीएनएस एवं 9/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। शिकायतकर्ता की भाभी के कमरे से अज्ञात चोरों ने अलमारी खोलकर और बेड के नीचे से सोने-चांदी के आभूषण एवं कुछ नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मो. फुरकान को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों के साथ एक अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
- सुल्तानपुर में खेतों में करंट फैलाने पर कार्रवाई; पुलिस ने 64 जगहों पर उपकरण जब्त किए, विक्रेताओं की पहचान सुल्तानपुर जनपद में हाल ही में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहाँ कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने खेतों के चारों ओर विद्युत तार फैलाकर उनमें उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इन कृत्यों के कारण कुछ अप्रिय घटनाएं भी घटित हुई हैं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, जिला पुलिस और प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीमें गठित कीं। इन टीमों ने अवैध रूप से बिजली के तार बिछाने वाले स्थानों की पहचान कर कार्रवाई की। आज कुल 64 जगहों पर ऐसी कार्रवाई की गई, जिसमें विद्युत उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने इन विद्युत उपकरणों के विक्रेताओं को भी चिह्नित किया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी कृत्य से बचें। खेतों के चारों ओर तार फैलाकर विद्युत उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित करना खतरनाक हो सकता है और इससे किसी भी प्रकार की हानि होने की संभावना रहती है। अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर बृजनारायण सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई घटना सामने आती है, तो इसे जानबूझकर किया गया कृत्य माना जाएगा और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, सेवार्थम ने अपने खर्च से कराई मरम्मत *टंकी की सफाई से लेकर टूटी पाइपलाइन तक हुई दुरुस्त, स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का भी शुभारंभ* चांदा सुल्तानपुर। नगर पंचायत कोइरीपुर के विवेक नगर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही पेयजल एवं साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर शनिवार को सेवार्थम फाउंडेशन ने पहल करते हुए समाधान कराया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी पहुंचकर समस्याओं का जायजा लिया और अपने निजी खर्च से आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर लोगों को राहत पहुंचाई। कॉलोनीवासियों के मुताबिक, जल निगम की ओर से स्थापित पानी की टंकी की मोटर लंबे समय से खराब पड़ी थी। इसके अलावा पानी की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन भी कई स्थानों पर टूट गई थी, जिसके चलते कॉलोनी के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। दो दिन पूर्व कॉलोनीवासियों ने इन समस्याओं से डॉ. आशीष तिवारी को अवगत कराया था।समस्या की जानकारी मिलते ही डॉ. तिवारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सेवार्थम टीम को अपने निजी फंड से समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। शनिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब मोटर की मरम्मत कराई। पानी की टंकी की पूरी तरह सफाई कराई गई तथा पानी की सप्लाई में बाधक बनी टूटी पाइपलाइन को प्लंबर बुलाकर दुरुस्त कराया गया। मरम्मत कार्य के बाद कॉलोनी के सभी टावरों तक पानी पहुंचाने में सफलता मिली।इसके साथ ही कॉलोनी में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया गया। लंबे समय बाद पानी की व्यवस्था सुचारु होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली और सेवार्थम फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए डॉ. आशीष तिवारी का आभार जताया।समस्याओं के समाधान के बाद डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी में स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने की आदत विकसित करनी होगी।अभियान के दौरान कॉलोनी परिसर में साफ-सफाई की गई और लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। डॉ. तिवारी ने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्वच्छता और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।कॉलोनीवासियों ने कहा कि वर्षों से पानी की समस्या झेल रहे लोगों की शिकायत पर जिस तत्परता से निजी खर्च से मोटर, टंकी और पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई, उससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर कॉलोनी के लोग, सेवार्थम फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, सेवार्थम ने अपने खर्च से कराई मरम्मत टंकी की सफाई से लेकर टूटी पाइपलाइन तक हुई दुरुस्त, स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का भी शुभारंभ कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, सेवार्थम ने अपने खर्च से कराई मरम्मत टंकी की सफाई से लेकर टूटी पाइपलाइन तक हुई दुरुस्त, स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का भी शुभारंभ चांदा सुल्तानपुर। नगर पंचायत कोइरीपुर के विवेक नगर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही पेयजल एवं साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर शनिवार को सेवार्थम फाउंडेशन ने पहल करते हुए समाधान कराया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी पहुंचकर समस्याओं का जायजा लिया और अपने निजी खर्च से आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर लोगों को राहत पहुंचाई। कॉलोनीवासियों के मुताबिक, जल निगम की ओर से स्थापित पानी की टंकी की मोटर लंबे समय से खराब पड़ी थी। इसके अलावा पानी की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन भी कई स्थानों पर टूट गई थी, जिसके चलते कॉलोनी के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। दो दिन पूर्व कॉलोनीवासियों ने इन समस्याओं से डॉ. आशीष तिवारी को अवगत कराया था।समस्या की जानकारी मिलते ही डॉ. तिवारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सेवार्थम टीम को अपने निजी फंड से समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। शनिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब मोटर की मरम्मत कराई। पानी की टंकी की पूरी तरह सफाई कराई गई तथा पानी की सप्लाई में बाधक बनी टूटी पाइपलाइन को प्लंबर बुलाकर दुरुस्त कराया गया। मरम्मत कार्य के बाद कॉलोनी के सभी टावरों तक पानी पहुंचाने में सफलता मिली।इसके साथ ही कॉलोनी में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया गया। लंबे समय बाद पानी की व्यवस्था सुचारु होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली और सेवार्थम फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए डॉ. आशीष तिवारी का आभार जताया।समस्याओं के समाधान के बाद डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी में स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने की आदत विकसित करनी होगी।अभियान के दौरान कॉलोनी परिसर में साफ-सफाई की गई और लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। डॉ. तिवारी ने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्वच्छता और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।कॉलोनीवासियों ने कहा कि वर्षों से पानी की समस्या झेल रहे लोगों की शिकायत पर जिस तत्परता से निजी खर्च से मोटर, टंकी और पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई, उससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर कॉलोनी के लोग, सेवार्थम फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। शुकुल बाजार, अमेठी।श्रावण मास के दूसरे सोमवार के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा आज स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर परिसर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। भव्य कांवड़ यात्रा स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से रीछ घाट घाट स्थित आदि गंगा गोमती नदी तक निकालकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन अर्चन के साथ कलश में जल भरा जायेगा।उसके बाद कलश में जल भरकर स्थानीय कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर पहुंचेगी जहां हनुमान मंदिर परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा।कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिव भक्त मौजूद रहेंगे।कांवड़ यात्रा को लेकर आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजक मंडल के विश्व प्रकाश शुक्ला व पण्डित विपुल जी महराज ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से दर्शन कर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।1
- भाजपा में नारी सम्मान का उदाहरण जहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती भाजपा क्या महिलाओं के प्रति खरा उतरने का काम कर रही है बता दें थाना बाजार शुकुल में गरीब को प्रतिदिन किया जा रहा प्रताड़ित सारे सबूत होने के बावजूद नही मिल रहा न्याय आखिर में महिला जाए तो कहा भ्रस्टाचार का जिम्मेदार कौन1