Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा में नारी सम्मान का उदाहरण जहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती भाजपा क्या महिलाओं के प्रति खरा उतरने का काम कर रही है बता दें थाना बाजार शुकुल में गरीब को प्रतिदिन किया जा रहा प्रताड़ित सारे सबूत होने के बावजूद नही मिल रहा न्याय आखिर में महिला जाए तो कहा भ्रस्टाचार का जिम्मेदार कौन
Pramod Vishwakarma
भाजपा में नारी सम्मान का उदाहरण जहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती भाजपा क्या महिलाओं के प्रति खरा उतरने का काम कर रही है बता दें थाना बाजार शुकुल में गरीब को प्रतिदिन किया जा रहा प्रताड़ित सारे सबूत होने के बावजूद नही मिल रहा न्याय आखिर में महिला जाए तो कहा भ्रस्टाचार का जिम्मेदार कौन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अवैध वसूली से परेशान जगदीशपुर के ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, पुलिस और TI पर लगाए गंभीर आरोप अमेठी। जगदीशपुर स्थानीय ऑटो रिक्शा चालकों ने पुलिस और टीआई पर जबरन अवैध वसूली में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि वे दिन भर कड़ी मेहनत करके बामुश्किल 400 से 500 रुपये ही कमा पाते हैं, लेकिन इस अवैध उगाही की वजह से उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऑटो चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "हम एक कमाने वाले हैं और घर में चार खाने वाले हैं। दिनभर गाड़ी चलाकर जो थोड़ा-बहुत कमाते हैं, उसे वसूली के नाम पर छीन लिया जाता है। ऐसे में हमारा गुजारा कैसे चलेगा?" चालकों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस और टीआई की मिलीभगत से यह वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। विरोध करने पर उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जाता है। पीड़ित ऑटो चालकों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने, जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।1
- घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल *_घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार_* *_कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल_* सुलतानपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और सोने की चेन छीनने के आरोप के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़िता कमलेश तिवारी, पत्नी श्याम कृष्ण तिवारी ने कोतवाली प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि अमरेश पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय पुत्र रमाशंकर और उनकी मां राजश्री उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता के अनुसार विवाद खेत की जुताई के दो हजार रुपये को लेकर हुआ था। शिकायत पर कोतवाली प्रभारी ने आरोपियों को कोतवाली बुलाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि जब आरोपी नहीं पहुंचे तो उन्हें लाने के लिए एक सिपाही को भेजा गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान पीढ़ी चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय ने सिपाही को फटकार लगा दी और आरोपियों को पकड़कर लाने से रोक दिया। पीड़िता ने एसपी और कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी आरोपियों को अपना रिश्तेदार बताकर उनका पक्ष ले रहे हैं। पीड़िता ने कहा, "चौकी इंचार्ज एसपी और कोतवाल से भी ऊपर व्यवहार कर रहे हैं। मुझे न्याय नहीं मिल रहा है।" मामले में पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।2
- अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भडके लोग अमेठी में रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग NHI और संबंधित ठेकेदारों की कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। टोल प्लाजा नसरतपुर के समीप वर्षों से सड़क किनारे और शौचालय के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिन बोर्डों पर भगवान राम मंदिर की तस्वीरें लगी हैं, उनकी देखरेख तक नहीं की जा रही। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने मौके की स्थिति देखकर कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- 5 रुपए के खर्चे पर मासूम की बेरहमी से पिटाई का आरोप गर्म चाकू से दागने का भी दावा फतेहपुर। महज 5 रुपये खर्च करने को लेकर एक मां पर अपने मासूम बेटे के साथ मारपीट करने और गर्म चाकू से दोनों तलवों को दागने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि बच्चे ने 20 रुपये के बजाय 15 रुपये का गुटखा लाकर दिया था, जिसके बाद उसे प्रताड़ित किया गया। बताया गया कि मासूम को करीब तीन दिन तक कमरे में बंद रखने का भी आरोप है। पड़ोसियों ने किसी तरह बच्चे को बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मासूम को अस्पताल पहुंचाकर मेडिकल परीक्षण कराया। मामले में पिता की तहरीर पर मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के फूलवामऊ गांव की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1